शुक्रवार, 12 मार्च 2021

44,731 प्रति हुआ सोना, चांदी 67,177 किलोग्राम हुई

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में आज फिर सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार यानी 12 मार्च 2021 को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,731 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.5% घटकर 67,177 प्रति किलोग्राम हो गई। अब तक सोने के दाम लगभग 11 महीने के निचले पर स्तर पर आ चुके हैं। सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 0.11% की बढ़त हुई। जबकि, चांदी में 0.2% की बढ़त रही। सार्वजनिक अवकाश के कारण गुरुवार को एमसीएक्स सुबह के सत्र के लिए बंद था।
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्‍ड के भाव में 0.3% की कमी आई। राजधानी दिल्ली में सोने का नया भाव अब 44,731 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 0.2% की गिरावट के साथ 1,718 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
चांदी की कीमतों में भी आज कमी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 0.5% गिरकर 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज चांदी की कीमतें 26.11 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थीं।

बापू-स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: मोदी

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को बढावा देना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आजादी के लिए अपने जीवन को खपा देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मनाये जाने वाले विभिन्न समारोह के उद्घाटन से पहले शुक्रवार को टि्वट संदेश में यह बात कही।एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा कोई भी स्थानीय उत्पाद खरीदों और हैशटैग वोकल फॉर लोकल के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालो। साबरमती आश्रम में मगन निवास के निकट एक चरखा रखा जायेगा। आत्मनिर्भरता से संबंधित हर एक टि्वट के साथ यह चरखा एक चक्र पूरा करेगा। यह जननांदलोन के लिए एक उत्प्रेरक का काम करेगा।

उल्लेखनीय है, कि प्रधानमंत्री आज अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाएंगे और आजादी का अमृत महोत्सव के शुरुआती कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। वह आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित अनेक सांस्कृतिक व डिजिटल कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे और साबरमती आश्रम में उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित भी करेंगे।

भारत: 24 घंटे में दोगुनी रफ्तार से बढ़े सक्रिय मामले

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आयी तेजी के बीच शुक्रवार को करीब दोगुनी रफ्तार से सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 8011 से बढ़े हैं। आज शुक्रवार को अचानक हुई लगभग दोगुनी वृद्धि के बीच देश के 23 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या फिर 100 से ऊपर 117 दर्ज की गई है। गुरूवार को यह 126 बुधवार को यह संख्या 133,मंगलवार, सोमवार को 97, रविवार को 100, शनिवार को 108 और शुक्रवार को मृतकों की संख्या 113 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक दो करोड़ 61 लाख 64 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

कोरोना की बिक रही नकली वैक्सीन, जताई चिंता

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने कथित तौर पर बेचे जा रहे कोविड-19 के नकली टीकों को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मिखाइज ने बुधवार को संसद में एक सवाल के जवाब में यह कहा। उन्होंने कहा, ”दक्षिण अफ्रीका में नकली टीकों के बारे में कुछ खबरें हमें प्राप्त हुई हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विसेस (एसएपीएस) इंटरपोल के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है और हम बताना चाहते हैं कि यह चिंता का विषय है।” मिखाइज ने कहा कि इस विषय को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है।इससे पहले एसएपीएस ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों को कोविड-19 के नकली टीके बेचने वालों से बचकर रहने को कहा था। इंटरपोल के सूचना देने के बाद जोहानिसबर्ग के निकट एक गोदाम पर छापा मारा गया था जहां से नकली टीके की करीब तीन हजार खुराकें मिली थीं। यहां से बड़ी संख्या में नकली फेस मास्क भी बरामद किए गए थे और इस मामले में घटनास्थल से चीन के तीन नागरिकों और जाम्बिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।

मिखाइज ने बताया कि देश में कोविड-19 के टीके बिक्री के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि लोगों को यहां पर नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं।

वसूली करने वालीं चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

हरदोई। अवैध वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। थाना सुरसा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सेमरा चौराहा पर तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी विजय सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार व आरक्षी रंजीत बहादुर को पुलिस अधीक्षक द्वारा नो एंट्री के दौरान अवैध वसूली की शिकायतों पर प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है।समस्त पुलिस चौकी स्टाफ को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। हरदोई कानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सेमरा चौराहे पर नो एंट्री के दौरान पैसे लेकर भारी वाहनों को निकाल दिया जाता था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस अधीक्षक के पास की गई थी।

'राष्ट्र विरोधी का टैग’ और बेरोजगारी दे रही सरकार

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि छात्र नौकरी चाहते हैं।लेकिन सरकार उन्हें पुलिस के डंडे, पानी की बौछार, ‘राष्ट्र विरोधी का टैग’ और बेरोजगारी दे रही है। कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर ‘स्टूडेंट्स वांट जॉब्स’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान चलाया। इस अभियान के तहत राहुल गांधी ने ट्वीट किया।” कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ”विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार, ट्विटर पर बांटे नौकरी, युवा को किया दरकिनार, योगीजी, ये जो पब्लिक है, सब जानती है।” प्रियंका ने यह भी कहा, ”उप्र के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था, मगर लाखों पद खाली पड़े हैं। युवा भर्तियों, परिणामों व ज्वाइनिंग का इंतजार करते-करते परेशान हैं।

मुंबई: अभिनेता मनोज को हुआ कोरोना, पॉजिटिव

मनोज सिंह ठाकुर  
मंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी भी कोरोना का शिकार हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस समय खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बताया जा रहा है, कि एक्टर के कोविड पॉजिटिव होने की वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है। इस सिलसिले में फिल्म की टीम की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...