शुक्रवार, 5 मार्च 2021

रेलवे स्टेशनों पर विश्राम गृह को खोलने की अनुमति

अकांंशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय रेल मंडलों को रेलवे स्‍टेशनों पर विश्राम गृहों के कमरों को फिर से खोलने पर निर्णय लेने की अनुमति दे दी है। इसके लिए स्‍थानीय परिस्‍थतियों को देखते हुए सरकार द्वारा जारी कोविड दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। रेलवे बोर्ड ने आई.आर.सी.टी.सी द्वारा संचालित प्रतीक्षालयों, रेल यात्री निवास तथा हॉटलों को फिर से खोलने की पिछले वर्ष अक्‍टूबर में ही अनुमति दे दी थी। रेल मंत्रालय ने कहा कि इस समय विभिन्‍न विशेष एक्‍सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं को आवश्‍यकता के अनुरूप चरणबद्ध ढंग से शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रेलवे स्‍टेशनों पर विश्राम गृहों के कमरों को भी खोलने की अनुमति दी गई है।

घर बैठे कर सकते हैं पैन कार्ड में बदलाव, ऑनलाइन

इकबाल अंसारी  
नई दिल्ली। आधार कार्ड के बाद पैन कार्ड सबसे जरुरी सरकारी दस्तावेज है। पैन कार्ड के बिना ना आप आसानी से बैंक में खाता खुलवा सकते हो और ना ही आयकर रिटर्न भर सकते हो। इसलिए अपने पैन कार्ड का ना सिर्फ ध्यान रखे बल्कि बनवाते समय सही जानकारी दें। अक्सर कुछ लोग पैन कार्ड बनवाते समय गलत जानकारी दे देते है। जिसकी वजह से उनका पैन किसी काम नहीं आता। अगर ऐसी ही गलती आपसे भी हुई है तो घबराएं नहीं अब आप ये गलती घर बैठे आसानी से ठीक करवा सकते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आप पैन कार्ड की कॉपी घर मंगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 106 रुपये 90 पैसे का भुगतान करना होगा। लेकिन डिजिटल कॉपी के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ किसान आंदोलित हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ने खट्टर सरकार के खिलाफ विधानसभा सत्र के पहले दिन ही अविश्वास प्रस्ताव ले कर आए है।आज हरियाणा विधानसभा की शुरूआत से पहले कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव सौंपा जिस पर 23 विधायको के हस्ताक्षर है।  कांग्रेस ने प्रस्ताव लाने का कारण खट्टर सरकार में भरोसा न होना बताया है। कांग्रेस द्वारा दिए इस प्रस्ताव पर 10 मार्च को चर्चा होगी। इस दौरौन आफताब अहमद समेत कई विधायक सचिवालय पहुंचे थे।

बाप ने लड़की को प्यार करने की सजा दी, मौत

नरेश राघानी  
जयपुर। राजस्थान के दौसा से एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। बाद में पुलिस थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। पिता ने थाने में कहा कि उसी ने अपनी बेटी की हत्या की ताजुब्ब की बात यह है कि लड़की ने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने भी पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिये थे कि उसे सुरक्षा उपलब्ध करवायी जाये। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और लड़की को प्यार करने की सजा अपनी मौत से चुकानी पड़ी।जानकारी के अनुसार, हत्या की शिकार हुई पिंकी सैनी दौसा शहर के रामकुंड इलाके की रहने वाली थी। वह रोशन महावर नामक लड़के से प्रेम करती थी। गत 16 फरवरी को परिजनों ने पिंकी की शादी जबरन लालसोट क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी।

शादी के बाद पिंकी सैनी 21 फरवरी को अपने प्रेमी रोशन के साथ घर से फरार हो गई और राजस्थान उच्च न्यायालय की शरण ले ली। वहां पिंकी ने रोशन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई। इसके साथ ही परिजनों पर जबरन शादी का आरोप लगाया।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, 12 को प्रस्तुत

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र का आज शुक्रवार को दोपहर में आगाज हो रहा है। इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई है जिसमें कई अहम फैसले लिये गए हैं।हरियाणा का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा। आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च तक चलेगा। 12 मार्च को दोपहर में बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद पेश करेंगे वहीं अगले दो दिन छुट्टी के बाद 15 मार्च को बजट पर चर्चा होगी।

हिमाचल: लव मैरिज के 6 महीने बाद पत्नी की हत्या

श्रीराम मौर्य   
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुरुवाला गांव में एक मकान से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव संदूक में छिपाया गया था। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पति सुनील ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी। 

शादियों का सीजन शुरू होने पर सोना हुआ सस्ता

रोशन कुमार    
नई दिल्ली। जहां एक ओर शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सोने के दाम में रोज गिरावट हो रही है। इस समय ग्राहकों के पास सोना खरीदने का अच्छा मौका है। क्योंकि 10 ग्राम गोल्ड के रेट गिरकर 44,400 रुपये के करीब आ गये हैं। भारतीय बाजार में आज लगातार आठवां दिन है। जब सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.6% फिसलकर 65,523 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें घटकर कई महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 44,589 पर बंद हुई थी।
सोना पिछले 10 महीने के निचले स्तर पर जा चुका है। तब से अब तक इसके दाम में करीब 12000 रुपए की कमी आई है। बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

पंजाब के 34 जिलों में डबल हुई संक्रमण की रफ्तार

अमित शर्मा
चंडीगढ़। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 16 हजार 838 मरीज बढ़े। इस दौरान 13 हजार 819 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से 761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 76 हजार 319 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 16 हजार 838 मरीज बढ़े। इस दौरान 13 हजार 819 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से 761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 76 हजार 319 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं।

कर्मचारियों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया करने का ऐलान

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी अपने कर्मचारियों को टीका कोविड वैक्सीन मुहैया करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है। कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।

एक्ट्रेस गौहर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान के परिवार पर आज शुक्रवार को दुखों का पहाड़ टूट गया है। लंबे समय से बीमार गौहर के पिता का देहांत हो गया है। आज शुक्रवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से वह अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी सेवा के लिए एक्ट्रेस ने रात-दिन एक किया हुआ था। गौहर लगातार अपने पिता की सेहत की दुआएं मांग रही थी। लेकिन उनकी दुआओं का असर नहीं हो सका। उनके पिता के निधन की जानकारी उनके फ्रेंड प्रीति सिमोस ने शेयर की है।
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की मेन इमेज को भी चेंज कर दिया है। उन्होंने एक मोमबत्ती की तस्वीर अपडेट की है।

मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल करेगी ऐश्वर्या

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल निभाती नजर आयेगी। गुरु बॉम्बे और रोजा जैसी कई कामयाब फिल्में बना चुके मणिरत्नम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेलवन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल प्ले कर रही है। फिल्म में ऐश्वर्या का डबल भी है। हाल ही में फिल्म की टीम ने 50 दिन के मैराथन शेड्यूल को पूरा किया।
मणिरत्नम ने कहा कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म को दो भागों में रिलीज करेंगे। इस फिल्म की कहानी देश के महान लेखक और कविताकार आर कृष्णमूर्ति कल्कि के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है। करीब 500 करोड़ के बजट में मणि रत्नम निर्देशित इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार नजर आएंगे। मल्टी स्टारर फिल्म विक्रम, किर्थी, जयम रवि जयराम और त्रिशा अहम रोल निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में प्रभु, विक्रम प्रभु और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे आर्टिस्ट सपोर्टिंग रोल्स में दिखेंगे।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, नजर आएंगी आलिया

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मकार फरहान अख्तर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है। कि फरहान अख्तर अपनी बहन जोया अख्तर संग रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के फीमेल वर्जन को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया जा सकता है। फिल्म की कहानी को फरहान -जोया ने लॉकडाउन के दौरान बैठकर अंजाम दिया था।
फरहान इसके पहले भाग में अभिनेता की भूमिका में थे। जबकि इस बार वह फिल्म को निर्देशित करेंगे। गौरतलब है। कि फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन, फरहान, अभय देओल कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन की मुख्य भूमिकायें थी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित थी। आलिया इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं फरहान अख्तर अपकमिंग फिल्म तूफान में दिखाई देंगे।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...