शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

यूपी: पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया

दिल्ली: पहचान छिपाकर दिल्ली की युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी करने पहुँचा कोर्ट तो खुल गया भेद

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की तमकुहीराज तहसील में गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी जोड़े के मामले में नया मोड़ आ गया है। हिन्दूवादी संगठनों के विरोध पर कोर्ट मैरिज रुक जाने के बाद दो दिनों से पुलिस अभिरक्षा में रह रही लड़की ने लड़के पर धर्म छिपाकर अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। लड़की प्रेमी के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा रही है। वह अपने परिवारीजनों के साथ वापस घर जाना चाहती है। वहीं मुकामी पुलिस लड़की को अभिरक्षा में लेकर दिल्ली पुलिस व परिवारीजनों के आने के इंतजार में है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही चैनपट्टी निवासी दूसरे धर्म को मानने वाला लड़का व दिल्ली की रहने वाली लड़की के बीच पिछले कुछ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर कोर्ट मैरिज कराने के लिए तमकुहीराज तहसील मुख्यालय स्थित एसडीएम कोर्ट पहुंचा था। आरोप है। कि कोर्ट मैरिज के दौरान लड़की को जब लड़के के दूसरे धर्म के होने की जानकारी हुई तो वह शादी से इनकार करने लगी। लड़की का आरोप है, कि लड़के ने उससे धर्म छिपाकर, गलत नाम और पता बताकर अपने जाल में फंसा लिया था। लड़की द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़के के पक्ष के कुछ लोग उस पर जबरन दबाव देकर शादी कराने का प्रयास करने लगे। इसकी भनक कुछ अधिवक्ताओं और हिंदूवादी संगठनों को लग गयी। तहसील मुख्यालय पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद मामला तरयासुजान पुलिस तक पहुंचा। इस दौरान आरोपी युवती को छोड़ मौके से फरार हो गया। दो दिन से पुलिस अभिरक्षा में रह रही युवती आरोपी युवक के खिलाफ धर्म छिपाकर व बहला फुसलाकर भगाने सहित तमाम गंभीर आरोप लगा। अपने परिवारीजनों के साथ वापस घर जाना चाहती है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों व स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोग इस घटना को लव जेहाद से जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि मुकामी पुलिस मामले में दिल्ली के बदरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत होने का हवाला देकर किसी भी कार्रवाई से परहेज कर रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। मामले में युवती के परिवारीजनों ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मिलीशिया ग्रुप के खिलाफ अमेरिका ने दी चेतावनी

वाशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप के खिलाफ अमेरिकी एयरस्ट्राइक ईरान के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने कहा, कि इसे ईरान को एक वार्निंग के रूप में देखना चाहिए। शुक्रवार को ह्यूस्टन में उन्होंने यह बात कही। इससे पहले बाइडेन की प्रेस सचिव जेन साकी ने स्ट्राइक को एक मैसेज बताया था और कहा कि बाइडेन ने यह कदम अमेरिकियों की रक्षा के लिए उठाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को खतरे से निपटने के लिए कार्रवाई करने और उसके तरीके के चयन का अधिकार है। साकी ने कहा कि स्ट्राइक के पीछे बाइडेन का उद्देश्य सीरिया और इराक में अमेरिका विरोधी गतिविधियों को कम करना था।

गाजियाबाद: डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने की। बैठक में डीएम ने औद्योगिक विकास से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की दृष्टि से गाजियाबाद महत्वपूर्ण जनपद है। डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं की गहनता के साथ समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के औद्योगिक विकास में और अधिक गतिशीलता लाने के उद्देश्य से जनपद के उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनपद का औद्योगिक विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके।

यूपी गेट पर मनाया गया 'मजदूर-किसान' दिवस

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में गाज़ियाबाद के यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में शनिवार को संत रविदास, क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद व किसानों के हितैषी विजय सिंह पथिक को समर्पित करते हुए मजदूर किसान दिवस बनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों के साथ साथ विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान 11 किसान सुबह 8 बजे से 24 घण्टे के क्रमिक अनशन पर बैठे है। किसान आन्दोलन को गति देने के लिए किसानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज मजदूर किसान दिवस मनाया गया। इस दौरन किसान मंच से किसान नेताओ और मजदूर नेताओ ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मजदूर और किसानों का हक छीन कर कॉर्पोरेट की तिजोरियों में बंद करना चाहते हैं। जो किसान और मजदूर नहीं होने देंगे।सीटू नेता गंगेश्वर दत्त ने कहा कि सरकार किसानों के पवित्र आंदोलन को बदनाम कर खत्म करना चाहती है। जबकि किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में सभी मजदूर संगठन भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई में साथ खड़े हैं। किसान आंदोलन स्थल पर आंदोलनरत किसानों देश व दुनिया की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध करना के लिए किसान मंच के नजदीक 8x 12 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को निरन्तर देश-विदेश के समाचारों से अवगत कराया जा रहा है।


गाज़ियाबाद में आने वालों को रहना होगा क्वारंटाइन

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने शनिवार को कोविड जांच, वैक्सीनेशन और क्वारंटाइन से संबन्धित मामलों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में महाराष्ट्र और केरल राज्यों से वापस आने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि ऐसे यात्री क्वारंटाइन के नियमों का पालन कर रहे हैं। यदि इन दोनों राज्यों से आने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण दिखाई दें या वे क्वारंटाइन का उल्लंघन करें तो निगरानी समितियां तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, जनपद सर्विलान्स इकाई या कमांड सेंटर को फोन पर सूचित करें।  इसके साथ ही जिले की सभी आरडबल्यूए को भी केरल और महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों पर निगाह रखने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने आदेश दिए कि गाज़ियाबाद के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रचार किया जाए कि केरल और महाराष्ट्र से आने वाले यात्री गाज़ियाबाद में प्रवेश करने के बाद इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में सूचना दें ताकि उनके सर्विलान्स, क्वारंटाइन तथा जांच की उचित व्यवस्था की जा सके।

प्रीमियर लीग में खेलेंगे गाज़ियाबाद के 4 खिलाड़ी

अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। इन्दिरापुरम कराटे स्कूल के 4 खिलाड़ियों का चयन राजस्थान राज्य के जयपुर जिले में आयोजित राजस्थान कराटे प्रीमियर लीग के लिए किया गया है। यह अंतर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता इंडियन मार्शल आर्ट संस्थान द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक कराटे खिलाडी विभिन्न आयु व भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।  इन्दिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि चयनित खिलाड़ियों में आध्या भंडारी, अभिनव सिंह, सुमन जायसवाल और पूरण सिंह हैं। इस अवसर पर स्कूल के पदाधिकारियों कृष्ण रावत, प्रदीप वर्मा, नैना रावत, संजय दुबे, लक्ष्मी वर्मा ने सभी खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दी।

गैंगवार: 2 युवकों को गोलियों से भूना, हत्या

राणा ओबराय 
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गांव निंदाना मे गांव गुगाहेड़ी रोड स्थित एक मकान की छत पर शराब पी रहे 5 युवकों पर हथियारबंद कार सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए व एक युवक ने छत से कूदकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार गांव निंदाना निवासी सुमित, विकास, अंकित, अमित व गांव फरमाणा निवासी अंकुश खेत मे बने मकान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक अचानक से उपर आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव फरमाणा निवासी अंकुश ने नागरिक अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया व सुमित व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सुमित ने खेत मे कूदकर जान बचाई। घायलों का रोहतक पीजीआई में ईलाज चल रहा है। मामले की जानकारी आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक शमशेर दहिया, थाना प्रभारी कुलबीर कुमार बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की व घायलों को पीसीआर में अस्पताल भेजा। उसके बाद एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया को जांच के लिए मौके पर बुलाया। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। सरोज दहिया ने बताया कि मृतक विकास को लगभग 15 व अंकुश को 2 गोली मारी गई हैं। वही घायल सुमित व अंकित को 3 गोली लगी हुई है।
पुलिस अधीक्षक शमशेर दहिया ने बताया कि मामला गैंगवार का लग रहा है। घायलों के बयान होने के बाद मामले की पुष्टि हो पाएगी। अभी तक परिजनों ने गांव के 2 नामजदों व 2 अन्य पर शक जताया है। जांच के लिए स्पेशल टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

बजट सत्र में विधायकों का बिना टेस्ट के होगा प्रवेश

राणा ओबराय 
चंडीगढ। 5 मार्च से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में बिना कोरोना टेस्ट के विधायकों को प्रवेश मिलेगा। इस बार विधायको की सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग होगी। पिछली बार विद्यायको और अधिकारियों का कोरोना टेस्ट जरूरी था। परन्तु इस बार हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में विधायकों को बिना कोरोना टेस्ट के प्रवेश मिलेगा। सत्र के लिए इस बार विधायकों की कोरोना जांच नहीं कराने का फैसला लिया गया है। प्रवेश से पहले विधायकों की सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। तामपान अधिक होने पर ही प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि सत्र के दौरान कोविड के सभी नियमों का पालन होगा।

आजाद, बलिदान दिवस पर वीरता को नमन किया

कौशांबी। महान क्रांतिकारी आजादी के पुरोधा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर सराय अकिल कस्बे में 'जय जवान जय किसान' मंच द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई है। चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता पर उन्हें नमन किया गया है। इस मौके पर जय जवान जय किसान मंच के संयोजक एडवोकेट हाई कोर्ट सुशील जय हिंद ने कहा कि देश की आजादी के लिए महान क्रांतिकारियों वीरों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को लेकर वीरों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं। वीरों ने देश को आजाद कराते कराते अपना बलिदान कर दिया है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते हुए महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद आज के दिन बलिदान हुए थे। उनकी वीरता पर उन्हें नमन किया जाता है। चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर एक सुर से उपस्थित लोगों के सिर श्रद्धा से झुक गए हैं।
इस मौके पर वक्ताओं ने वीर सपूत के जीवन गाथा पर विस्तार से चर्चा की है। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, सुखदेव वर्मा, दीपक वर्मा, अजीत कुमार, अनिल कुमार पांडेय, मोनू दिवाकर, रौनक तिवारी, परवेज आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
राजकुमार 

हापुड़ः पुलिस की गैंगरेप के 3 आरोपियों से मुठभेड़

अतुल त्यागी 
हापुड़। पुलिस की गैंगरेप के तीन आरोपियों से मुठभेड़ हुई। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर ऑटो सवार महिला से तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। तीनों बदमाशों को पैर में गोली लगीं। एक सिपाही व एक दरोगा घायल। घटना में इस्तेमाल ऑटो, महिला का मोबाइल बरामद। पिलखुवा के गांव गालन्द के रहने वाले हैं, गैंगरेप के तीनों आरोपी।आरोपियों से तीन तमंचे व कारतूस बरामद। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे के पास बम्बे पर मुठभेड़ हुई।

देश भीख-प्रदेश चोरी 'संपादकीय'

देश भीख-प्रदेश चोरी     'संपादकीय'
देश की भाजपा सरकार के विरुद्ध एक बड़ा वर्ग क्रांतिकारियों की सूची में स्थापित हो चुका है। आंदोलन के प्रभाव और प्रसार पर नियंत्रण करने में भी बड़ी चूक रही है। सरकार के विरोध को समझने के अभाव में राष्ट्र का हित संभव ही नहीं है। तकनीकी क्षेत्र और औद्योगिक गतिविधियों के विकास का ग्राफ भी ठीक नहीं है। विरोध को शांत करना सरकार की प्राथमिकता का आधार होना चाहिए। किसी भी दशा और अवस्था में आंदोलन की समस्या का मार्ग प्रशस्त किया जाएं। विरोध के चलते भाजपा संगठन को बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। भविष्य में भाजपा के द्वारा कई राज्यों के चुनावों में 'मुंह की खानी पड़ेगी'। विरोध का मूल, सदैव पतन का द्वार खोलता है। किसी भी राष्ट्र के कृषकों में व्याप्त आक्रोश सरकार की नींव कमजोर कर देता है। इसिलिए, सनातन शास्त्रों में इसका सीधा-सा उदाहरण अंकित किया गया है, कि 'देश भीख-प्रदेश चोरी' समान फल देने वाले होता हैं। भौतिक विकास में मानवीय विकास की गति की दिशा से सरकार भटक गई है। जनसंस्था घनत्त्व और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं पर सरकार की बोलतीं बंद है। भयावह और प्रमुख समस्याओं पर सरकारी उदारता बरकरार है। सरकार को कई विशेष पहलूओं पर मंथन करने की जरूरत है। यदि समय रहते आवश्यक बिंदुओं पर रचनात्मक उपयोग नहीं किए गए तो भाजपा को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

यूपी-बिहार में राशन कार्ड बनवाने में खासी परेशानी

यूपी व बिहार में राशन कार्ड बनवाने हो रही परेशानी, तो यहां करें अपनी शिकायत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। बिहार और यूपी सहित देश के कई राज्यों में इस समय राशन कार्ड बनाने का काम चल रहा है। बिहार में जहां प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आवेदकों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगती है। तो वहीं दूसरे राज्यों में भी कमोबेश यही स्थिति है। ऐसे में अगर आपको राशन कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी या शिकायत करनी पड़े तो आप टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं। कार्डधारकों को मुफ्त आनाज लेने में भी दिक्कत आ रही है। तो वह भी इसकी शिकायत इस टोल फ्री नंबर 1800-180-2087, 1800-212-5512 और 1967 पर कर सकते हैं।
बिचौलियों के द्वारा बहकाया गया तो करें यहां शिकायत
इसके साथ ही संबंधित जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में या फिर राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र पर भी कर सकते हैं।
कई राज्य सरकारों ने अलग से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राशन वितरण को लेकर अगर आप कोई भी शिकायत करना चाहें तो एनएफएसए के वेबसाइट पर भी जा कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर मेल के जरिए और फोन नंबर के जरिए शिकायत दर्ज किए जाते हैं। हर राज्यों का अलग-अलग टोल-फ्री नंबर है। एनएफएसए के आधिकारिक पोर्टल https://nfsa.gov.in/portal/State_UT_Toll_Free_AA पर हेल्पलाइन नंबर पर आप अपने क्षेत्र के डीलर के बारे में शिकायत कर सकते हैं।

दिल्ली: फैक्ट्री में आग लगाने से 1 की मौत, 3 घायल

दिल्ली के प्रताप नगर में फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत, तीन घायल
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 47 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया। आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
घटनास्थल से एक शव बरामद किया जा चुका है। इस फैक्ट्री में कार और बाइक के पार्ट बनते हैं। आग लगने के समय फैक्टरी में कुछ मजदूर मौजूद थे। जो कि समय रहते ही बाहर निकल आए और सुरक्षित हैं। आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है। कि फैक्ट्री में आग तेजी से फैली।
चीफ फायर अफसर रजिंदर के अनुसार इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 लोग फैक्ट्री में काम करने वाले हैं। और एक फायर कर्मचारी भी घायल हुआ है।

मोदी को मिलेगा वैश्विक पर्यावरण नेतृत्व 'पुरस्कार'

प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार
अकांशु उपाध्याय   
वाशिंगटन डीसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले सप्ताह वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री ‘सेरावीक कॉन्फ्रेंस-2021 को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक ‘आईएचएस मार्किट ने यह जानकारी दी। इस सम्मेलन के नामी वक्ताओं में पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के सह अध्यक्ष और ब्रेकथ्रू इनर्जी बिल गेट्स’ के संस्थापक और सऊदी अरामको के अध्यक्ष एवं सीईओ अमीन नासेर होंगे। आईएचएस मार्किट के उपाध्यक्ष और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका पर दृष्टिकोण जानने के लिए उत्सुक हैं। देश की तथा पूरी दुनिया की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भारत के नेतृत्व का विस्तार करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, गरीबी घटाना और नए ऊर्जा भविष्य के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के एक केंद्र के तौर पर उभरा है। और वैश्विक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करते हुए अच्छे भविष्य के लिए जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उसका नेतृत्व महत्वपूर्ण है। वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता हिस्सा लेंगे।

96 हजार की डाउन पेमेंट में लें जाएं नेक्सन की कार

मात्र 96 हजार की डाउन पेमेन्ट में घर ले जाएं टाटा नेक्सन की ये कार, जानें कितनी है इसकी कीमत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। साल की शुरुआत में ही कार कंपनियों ने अपने पैसेंजर सेगमेंट के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी थी। कार कंपनियां समय-समय पर वाहनों के दाम में बढ़ोत्तरी करती रही है। ऐसे में नई कार खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। वे लोग जो कि खुद की कार खरीदना चाहते हैं। लेकिन एकसाथ कार की पूरी कीमत चुकाने में असमर्थ होते हैं। उनके लिए फाइनेंस का विकल्प बेहतर माना जाता है।
महज कुछ डाउनपेमेंट करने के बाद कार को अपने नाम कर घर ले जाया जा सकता है। यही वजह है। कि कार कंपनियां ग्राहकों को फाइनेंस पर कार उपलब्ध करवाती हैं। अगर आप फाइनेंस पर कार खरीदने की सोच रहे हैं। टाटा की नेक्सन कार को खरीद सकते हैं।
आप इस कार के एक्स डीजल मॉडल को 96 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जा सकते हैं।
इस कार की कुल कीमत 9,61,691 रुपये (ऑन रोड प्राइस, नई दिल्ली) है। 96 हजार रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद आपको पांच साल के लिए कुल 8,65,691 रुपये का लोन लेना होगा। इसपर 9.8 फीसदी की ब्याज दर लागू होगी।
आपको पांच साल में कुल 10,98,480 रुपये चुकाने होंगे जिसमें 2,32,789 रुपये ब्याज होगा। आपको हर महीने 18,308 रुपये ब्याज चुकाना होगा। अगर आप चाहते हैं। कि ईएमआई का बोझ हल्का हो तो 6 साल के लिए भी कार फाइनेंस करवा सकते हैं।
इस दौरान आपको कुल 11,48,400 रुपये का भुगतान करना होगा जिसमें 2,82,709 रुपये ब्याज होगा। इस दौरान आपको 6 साल तक कुल 15,950 रुपये ईएमआई का भुगतान करना होगा। वहीं अगर आप सात साल के लिए कार फाइनेंस करवाते हैं। तो आपको हर महीने कुल 14,282 रुपये ईएमआई का भुगतान होगा।

शिव मंदिर: रात में रुकने पर पत्थर के बन जाते है लोग

शिव का ऐसा मंदिर जहां रात में रुकने पर पत्थर के बन जाते है। लोग, जानिए क्या है। इसका सच
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में कई ऐसी जगहें हैं। जहां रात को रूकना मना है। उन जगहों से जुड़ी कुछ मान्यताएं लोगों में खौफ पैदा करती हैं। इन जगहों को लोग भूतिया मानते हैं। और रात में उन जगहों पर रूकने से डरते हैं। अथवा उन जगहों पर रात में रुकने की मनाही होती है। ऐसी हैं। एक जगह भारत के राजस्थान में है। यह है बारमेड़ स्थित किराड़ू मंदिर, यहां लोगों के रात में रूकने की मनाही है। 
किराडू मंदिर अपनी बुरी कहानियों के लिए प्रसिद्ध तो है। लेकिन इस मंदिर की कलाकृतियां सदियों पुरानी हैं। यह भगवान शिव का मंदिर है। 11वी शताब्दी के शिलालेख इस मंदिर में आज भी मौजूद हैं। इसे लघु खजुराहो भी कहा जाता है। किराड़ू मंदिर अपने अंदर एक रहस्य समेटे हुआ है। इसके लिए विश्वभर में इसकी एक अलग ही पहचान है।
इस मंदिर के बारे में प्रचलित है। कि रात में जो भी इसमें ठहरता है। को पत्थर का बन जाता है। स्थानिय निवासियों का मानना है। कि इस मंदिर को एक ऋषी ने श्राप दिया था। जिसके कारण माना जाता है। कि जो भी रात में इस मंदिर में ठहरता हैं। वो पत्थर का बन जाता है। 
लोक मान्यताएं हैं। कि सदियों पहले एक ऋषी अपने शिष्यों के साथ किराडू मंदिर आए थे। साधु कुछ दिनों की तपस्या के लिए मंदिर छोड़कर गांव वालों के भरोसे अपने शिष्यों को छोड़कर गए थे। साधु को लगा कि जिस तरह से गांव वाले उनकी देखभाल करते हैं। उसी तरह उनके शिष्यों का भी ख्याल रखा जाएगा। साधु की उनुपस्थिति में शिष्यों का स्वास्थ्य खराब हो गया। लेकिन कोई भी गांव वाला उनकी सहायता करने नहीं आया। ऋषी जब अपनी तपस्या करके वापस लौटे तो उन्होंने अपने शिष्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साधु को उनके शिष्यों ने बताया कि लोगों ने उनकी कोई सहायता नहीं कि जिस पर क्रोधित होकर साधु ने कहा कि यहां के लोग पत्थल दिल के हैं। वह इंसान बने रहने के योग्य नहीं हैं। इसलिए उन्होंने सबको पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया। जिसके बाद गांव के सभी लोग पत्थर के बन गए।
पूरे गांव में केवल एक ही महिला था। जिन्होंने साधु के शिष्यों की मदद की थी। इसलिए साधु ने इस महिला को गांव छोड़कर कहीं चले जाने को कहा था। साथ ही साधु ने उस महिला को कहा था। कि वो गांव छोड़कर जाते समय पीछे मुंडकर ना देखे लेकिन कहा जाता है। कि उस महिला के मन में संदेह हुआ कि तपस्वी की बात सच भी है। या नहीं। इसीलिए उसने पीछे मुड़कर देखा जिसके कारण वह भी पत्थर की बन गयी। किराडू मंदिर से कुछ दूरी पर बसे सिहणी गांव में आज भी उस महिला की पत्थर की मूर्ति को देखा जा सकता है। जिसके कारण इस मंदिर की कहानी को सही माना जाता है।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने संत रविदास को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने संत रविदास को दी श्रद्धांजलि
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संत-कवि रविदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि श्री गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। गुरु रविदास जी ने सामाजिक समानता। एकता, नैतिकता तथा परिश्रमरत रहने के मूल्यों पर बल दिया। आइए। हम उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए समता, एकता और न्याय पर आधारित समाज तथा देश के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।
नायडू ने ट्विटर पर लिखा कि महान कवि-संत गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर आज मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। रविदास जी सार्वभौमिक भाईचारे में विश्वास करते थे। और उन्होंने अपनी रचनाओं तथा शिक्षाओं से एकता का संदेश फैलाया है। आज जब हम उन्हें याद कर रहे हैं। तो, उनकी शिक्षाओं का अनुसरण भी करें और संकल्प लें कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे।
मोदी ने कहा कि सदियों पहले संत रविदास द्वारा समानता, सद्भावना और करूणा पर दिया गया संदेश देश के लोगों को पीढ़ियों तक प्रेरित करेगा। उन्हें (संत रविदास को) उनकी जंयती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई भी दी।

देश में तीसरे दिन कोरोना के 16,488 नए मामले

देश में तीसरे दिन कोरोना के 16,488 नए मामले, 113 की मौत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 16,000 से अधिक मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,79,979 हो गयी जबकि अब तक 1,07,63,451 लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 16,488 मामले आए।
संक्रमण से 113 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,56,938 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,59,590 है। जो कि संक्रमण कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है। संक्रमण से अब तक 1,07,63,451 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिससे ठीक होने की दर 97.14 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

पीछा करने वाले को सुनाई 22 महीने की सजा: एचसी

लड़की का पीछा करता था युवक, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
कविता गर्ग  
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे की एक विशेष अदालत ने एक लड़की का पीछा करने के जुर्म में 24 वर्षीय युवक को 22 महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। हाल ही में जारी आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर आर वैष्णव ने दोषी सुनील कुमार दुखीलाल जायसवाल पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अदालत ने सुनील को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दोषी करार दिया। अतिरिक्त लोक अभियोजक उज्ज्वला मोहोलकर ने अदालत को बताया कि युवक लगातार एक लड़की का पीछा करता था। लड़की के पिता ने जून 2016 में शिकायत दर्ज करायी थी।

अमेजोनिया-1 मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू

पीएसएलवी-सी51/अमेजोनिया-1 मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू

बेंगलुरु। पीएसएलवी- सी51/अमेजोनिया-1 मिशन को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित करने के लिए उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि पीएसएलवी-सी51 पीएसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा।
इस रॉकेट को प्रक्षेपित करने का समय 28 फरवरी सुबह 10 बजकर 24 मिनट है। जो मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है। उल्टी गिनती सुबह आठ बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई। पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) सी51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। अमेजोनिया-1 के बारे में बयान में बताया गया है। कि यह उपग्रह अमेज़न क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा तथा मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।

कुत्तों को खाना खिलाने का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट

कुत्तों को खाना खिलाने का विवाद पहुंचा कोर्ट, जानिए फिर अदालत ने क्या कहा।
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) से, आवारा कुत्तों को खिलाने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के वसंत कुंज के एक सेक्टर के निवासियों और पशु प्रेमियों के बीच विवाद के मामले में दखल देने को कहा है। अदालत ने एडब्ल्यूबीआई को उन स्थानों को चिह्नित करने को कहा है। जहां पर कुत्तों को खिलाया जा सकता है। ताकि आसपास के क्षेत्र में शांति और सद्भाव की स्थिति कायम रहे। 
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने वसंत कुंज के ई-2 ब्लॉक के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा डाली जा रही अड़चन के खिलाफ पशु प्रेमियों द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अधिवक्ता अभीक चिमनी द्वारा दाखिल याचिका में अदालत को बताया गया कि जब भी वे सड़कों पर रहने वाले कुत्तों को खाना देने का प्रयास करते हैं। तो स्थानीय निवासी इसमें रुकावट डालते हैं। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 2009 में एक आदेश में एडब्ल्यूबीआई को कुत्तों को खाना देने के लिए कॉलोनियों में जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा ऐसा प्रतीत होता है। कि स्थान चिह्नित करने पर सहमति नहीं बन पायी। आरडब्ल्यूए को आशंका है। कि ब्लॉक के खुले क्षेत्र में बच्चे और बुजुर्ग निवासी भी घूमते-टहलते हैं। इससे उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं।
अदालत ने निर्देश दिया कि, क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रखने के लिए एडब्ल्यूबीआई 8 मार्च को दो प्रतिनिधियों को भेजकर आरडब्ल्यूए और याचिकाकर्ताओं के साथ बैठक करेगा। बैठक के दौरान निवासियों से बात कर कुत्तों को भोजन देने के लिए ऐसे स्थान को चिह्नित किया जाएगा जहां पर बच्चे, वरिष्ठ नागरिक नहीं आते-जाते। इस निर्देश के साथ अदालत ने पशुप्रेमियों की याचिका का निपटारा कर दिया।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...