शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

कांग्रेस की महापंचायत, सभास्थल हुआ हाऊसफुल

किसान महापंचायत-सभास्थल हुआ हाऊसफुल
भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। नए कृषि कानूनों के विरोध में जनपद के गांव बघरा में आयोजित की जा रही कांग्रेस की महापंचायत में सभास्थल पूरी तरह से हाउसफुल हो चुका है। सभास्थल पर लगी कुर्सियों को किनारे करते हुए लोग जमीन पर ही अपना स्थान तलाश कर बैठ गए हैं। जिन लोगों को सभास्थल पर जगह नहीं मिली है। वह महापंचायत स्थल के आस-पास की दुकानों व मकानों की छतों पर चढ़ गए हैं। भीड़ के हालात इस कदर जा पहुंचे हैं। कि आसपास के पेड़ों पर भी लोगों ने अपनी जगह तलाशते हुए डेरा जमा लिया है। महापंचायत स्थल के बाहर पूरी तरह से मेले जैसा माहौल बना रहा है। लोग लगातार महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। गांव बधरा में आयोजित की जा रही कांग्रेस की महापंचायत ने अभी तक कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित की गई सभाओं में पूर्व के भीड के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। जिस तरह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। उससे लग रहा है। कि अब लोगों को महापंचायत स्थल के बाहर से ही खड़े होकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य नेताओं के विचारों को सुनना पड़ेगा।

गुरनाम की अपील से बीजेपी नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें

गुरनाम सिंह चढूनी की इस अपील से बीजेपी नेताओं की बढीं मुश्किलें, अब भाजपा नेता जहाँ जायेंगे वहां होगा उनका विरोध
 राणा ओबराय
फतेहाबाद। टोहाना की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन ने किसान महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शिरकत की। महापंचायत में आसपास के गांवों से भारी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान लंबे समय से दिल्ली में धरना जमाए बैठे हुए हैं। 
मगर केंद्र सरकार आंदोलन को खत्म करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। सरकार किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। जबकि अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को एकजुट होकर भाजपा-जजपा के लोगों को गांव में कार्यक्रम करने से रोकना होगा और उनका जमकर विरोध करना चाहिए। 
गुरनाम सिंह ने कहा कि यह आंदोलन धर्म युद्ध का रूप ले चुका है। जिसमें जो भी व्यक्ति इस समय आपके साथ खड़ा रहेगा, आने वाले समय में चुनाव में भी उसी का साथ देना चाहिए। आने वाले समय में किसान आंदोलन के लिए पश्चिम बंगाल में भी लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे ताकि लोगों को इस 'देशद्रोही पार्टी' भाजपा के बारे में जागरूक किया जा सके। 
पत्रकारों ने उचाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पार्टी कार्यालय पर किसानों द्वारा ताला लगाने के बारे में पूछा तो गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि इन लोगों ने चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट लिया था। जबकि अब भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए हैं। इस कठिन घड़ी में भी किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों के दफ्तर ही नहीं उनके घरों पर भी ताले लगाने चाहिए। 
नरवाना रेस्ट हाउस में बलराज कुंडू से मुलाकात पर चढ़ूनी ने कहा कि किसानों के आंदोलन को फाड़ने के लिए भाजपा जाति-पाति का जहर घोलते हुए जाट समुदाय को आंदोलन से अलग करने की मुहिम चला रही है। जिससे बचने की रणनीति बनाई गई है। 
किसानों की महापंचायत में हुड्डा सरकार में कृषि मंत्री रहे टोहाना के पूर्व विधायक परमवीर सिंह भी शामिल हुए। वह मंच के बजाय किसानों के बीच पंडाल में ही बैठे। उनसे मिलने चढूनी मंच से नीचे उतरकर आए और इस आंदोलन में समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया। पूर्व कृषि मंत्री ने भी हाथ जोड़कर चढूनी का अभिवादन किया और इस संघर्ष में हमेशा उनका साथ देने का विश्वास दिलाया।

बरेली: पुलिस-प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

संदीप मिश्र 
बरेली। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अपराधों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा समुचित कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहे। शनिवार को अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।बार अध्यक्ष घनश्याम शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ता के साथ गंभीर घटनाएं हुई हैं। कई तरह के अपराध हो चुके हैं और अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री कर रहे अन्नदाताओं का अपमान: अखिलेश

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में सपा सदस्यों को लेकर दिये गये बयान को झूठा करार देते हुये कहा कि सपा सरकार के काम का श्रेय खुद लेने वाले योगी को बताना चाहिये कि उन्होने अब तक कितने थर्मल 660 सुपर क्रिटिकल प्लांट लगाये हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सदन के पटल पर योगी की भाषा पर किसी को भी ऐतराज हो सकता है। वह सपा सदस्यों को कहते है कि चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती, वे रात के अंधेरे में लूट करते है। वह योगी से पूछना चाहते हैं कि सपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में थर्मल सुपर क्रिटिकल प्लांट लगाये थे। वह बतायें कि उन्होने अपनी सरकार में कितने ऐसे संयंत्रों की स्थापना की। कितनी ट्रांसमिशन लाइन बिछायी और कितने सब स्टेशन बनाये।

मंदिर निर्माण के लिये 11 लाख रूपये का दान दिया

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नेत्री तथा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये 11 लाख रूपये का दान दिया और कार सेवकों पर गोली चलाये जाने की घटना को दुखद बताया। अवध प्रांत के प्रचारक कौशल शुक्रवार की शाम अपर्णा के आवास पर आये और मंदिर निर्माण के लिये दान देने की अपील की। अपर्णा ने 11 लाख रूपये का चेक सौंपा।उन्होंनें अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते कार सेवकों पर गोली चलाये जाने की घटना को दुखद बताया और कहा कि उस समय जो हालात रहे होंगे उस पर वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो बीत गया उसे बदला नहीं जा सकता।

उद्योग-जगत से आत्मविश्वास दिखाने का किया आह्वान

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को भारतीय उद्योग जगत से पूरा आत्मविश्वास दिखाने और नये नये निवेश करके भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के एक कार्यक्रम में शामिल उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियों से कहा कि सरकार ने निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए कंपनी आयकर की दरों में कमी करने सहित कई कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा,”कर में कमी करने के बाद मैं कामधंधों के विस्तार का इंतजार कर रही हूं, मैं भारत में निजी क्षेत्र से अधिक निवेश देखने का इंतजार कर रही हूं।” सरकार ने वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सितंबर 2019 में कॉरपोरेट कर की दर में भारी कटौती की थी।

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो लोग अरेस्ट

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मददगार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दो ग्रेनेड और कुछ भड़काऊ सामग्री जब्त की गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पापाचन-बांदीपुरा ब्रिज के पास एक जांच चौकी बनायी थी और शुक्रवार को एलईटी आतंकियों के मददगारउन्होंने दोनों की पहचान उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के आबिद वजा और बशीर अहमद गोजेर के तौर पर की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वे आतंकियों को पनाह देने, इलाके में आतंकी गतिविधियों में मदद मुहैया कराने में संलिप्त थे। उन्हें आतंकी संगठन ने बांदीपुरा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला करने का कार्य सौंपा था। उन्होंने बताया कि दो ग्रेनेड और भड़काऊ सामग्री उनके पास से बरामद की गयी। मामले में आगे जांच की जा रही है। दो लोगों को पकड़ा गया।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...