मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

ताकतवर फल, सेवन से खत्म हो जाते हैं कई रोग

दुनिया का सबसे ताकतवर फल, सेवन करने से जड़ से खत्म हो जाते है। ये रोग जाने फायदे

आप लोगो ने अपने जीवन में हर तरह के फल खाये होंगे। फल को खाने से सेहत अच्छी रहती है। और फलो के सेवन से हमे शक्ति मिलती है। लेकिन आज हम जिस फल के बारे में बात करने जा रहे है। उस फल के बहुत सारे फायदे है। इसके सेवन से कई रोग जड़ से खत्म हो जाते है। इस फल का नाम आड़ू है। यह खाने में बहुत मीठा होता है। और लोग इसे बहुत चाव से खाते है। इसलिए आज हम आपको इस फल के फायदों के बारे में बताने के लिए जा रहे है !
खाने के फायदे
हड्डियों के लिए फायदेमंद
आड़ू के अन्दर भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। जो हड्डियों को मजबूत करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हड्डियों के घनत्व को बड़ा देता है। जिससे जोड़ो का दर्द कम हो जाता है। 
दांतो के लिए फायदेमंद
आड़ू के अन्दर फास्फोरस की मात्रा भी पायी जाती है। जो दांतो को मजबूत करने के लिए बहुत ज्यादा कारदार होता है। इसके सेवन से दांत भी मजबूत होते है।
इम्युनिटी सिस्टम
आड़ू का फल इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में बहुत ही सहायक होता है। आंडू के फल का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिससे शरीर में किसी भी प्रकार का रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
इसके अन्दर भरपूर मात्रा में फाइबर तत्व भी पाया जाता है। जो वजन को कण्ट्रोल करने के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। तो कुछ ही दिनों में आपका वजन कम हो जाएगा। इसके अलावा यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेन फिर चलेगी

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गंगानगर स्पेशल ट्रेन फिर चलेगी
राणा ओबरॉय  
 चंडीगढ़। रेल यात्रियों की लगातार चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने हिसार से भिवानी व रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए गंगानगर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि यह रेल मार्च माह से बंद चल रही थी।
हिसार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केएल चौधरी व टिकट सुपरवाइजर पुरुषोत्तम मीणा ने बताया कि ट्रेन 5 फरवरी से प्रतिदिन सुबह 7:35 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 8:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन 9:50 बजे भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 9:55 बजे रवाना होगी। 12.10 बजे ट्रेन रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह डाउन फेरे में रेवाड़ी से ट्रेन 12:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन 2:35 बजे भिवानी पहुंचेगी। हिसार शाम 4:05 बजे पहुंचेगी। यहां से 16:15 बजे रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक का कहना है। कि ट्रेन को चलाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

राजस्व घाटा, अनुदान में 631 करोड़ की कटौती

शिमला। कोरोनाकाल में केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में 631 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। प्रदेश को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 10,800 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 11,431 करोड़ रुपये मिले थे। हिमाचल सरकार अपने वार्षिक बजट में इसी राशि से घाटे की पूर्ति करती है।  पंद्रहवें वित्तायोग से एक तरह से हिमाचल प्रदेश को यह झटका लगा है। कोरोनाकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब होने के चलते हिमाचल प्रदेश ज्यादा राजस्व घाटा अनुदान की उम्मीद लगाए बैठे था। चालू वित्तीय वर्ष के लिए पिछले साल पंद्रहवें वित्तायोग ने केरल के बाद हिमाचल को बड़ी राहत दी थी। 11,431 करोड़ रुपये की यह ग्रांट अभूतपूर्व थी। इसे वर्ष 2019-20 की तुलना में 45 फीसदी बढ़ाया गया था। उल्लेखनीय है कि चौदहवें वित्तायोग की ओर से पिछले कई वित्तीय वर्षों में मिले राजस्व घाटा अनुदान की बनिस्बत यह ग्रांट ज्यादा है।
 राजस्व घाटा अनुदान करोना संकट के कारण कम भी मिलता है तो प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से आगामी बजट का प्रबंध कर लेगी। केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान देकर राहत दी है। - जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश।

एफ-16 ईएक्स विमान भारत को देने की मंजूरी दी

वाशिंगटन डीसी। वायुसेना को जल्द अमेरिका का सबसे अत्याधुनिक युद्धक विमान एफ-16ईएक्स मिल सकता है। भारत के साथ बढ़ती दोस्ती का संकेत देते हुए अमेरिकी सरकार ने एफ-15 शृंखला के सबसे नए स्वरूप के विमान भारत को देने की मंजूरी दे दी है। यह बहुउद्देश्यीय होने के साथ-साथ हर मौसम और रात में भी हमला करने में सक्षम है। बोइंग इंटरनेशनल सेल्स ऐंड इंडस्ट्रीयल पार्टनशिप्स की उपाध्यक्ष मारिया एच लैने ने बताया, दोनों देशों की सरकारों के बीच चर्चा हुई और फिर दोनों देशों की वायुसेना ने एफ-15ईएक्स के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। लैने ने कहा, भारत को एफ-15ईएक्स विमान देने के हमारे लाइसेंस संबंधी अनुरोध को अमेरिका की सरकार ने स्वीकार कर लिया है। बोइंग ने कहा कि बंगलूरू में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2021 में एफ-15ईएक्स विमान को प्रदर्शित किया जाएगा। अमेरिकी सरकार का यह निर्णय भारत के साथ मजबूत दोस्ती का प्रतीक है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और लंबे वक्त तक चलने वाले संबंधों की ओर इशारा करता है। एफ-15ईएक्स में इसी शृंखला के पुराने विमानों की तुलना में अधिक हथियार ले जाने की क्षमता है। इसके साथ ही यह हाइपरसोनिक मिसाइल यानी ध्वनि से पांच गुना तेज चलने वाली मिसाइल ले जा सकता है। बेहतरीन डिजिटल इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर से लैस ये विमान दशकों तक आसानी से अपग्रेड किए जा सकेंगे। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के अनुसार, तकनीक की वजह से ये दुश्मन की नजर में आए बिना उसकी सीमा में घुसकर निशाने को तबाह कर सकता है। भारतीय वायुसेना ने अप्रैल 2019 में करीब 1.30 लाख करोड़ या 18 बिलियन डॉलर की लागत से 114 विमानों के अधिग्रहण के लिए ‘सूचना का अनुरोध’ या शुरुआती निविदा जारी की थी। इसे हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य खरीद बताया गया था।

राजद्रोह की याचिका, आदेश देने से किया इंकार

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में उन्होंने अदालत से उत्तर प्रदेश में राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों के तहत दर्ज एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने की मांग की थी। इस मामले पर अब शीर्ष अदालत अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।
संजय ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक अलग याचिका में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 21 जनवरी के फैसले को भी चुनौती दी है।
वहीं इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने भी मंगलवार को आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज मुकदमे में राहत देने से इनकार कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की एकल सदस्यीय पीठ ने दिया। अदालत ने संजय सिंह की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत द्वारा चार्जशीट पर संज्ञान लेने में कोई भी त्रुटि नहीं की गई है।
हजरतगंज कोतवाली में सांसद के खिलाफ 12 अगस्त 2020 के कुछ विवादास्पद बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस पर एमपीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए संजय सिंह को समन जारी किया था। सांसद ने उक्त मामले में निचली अदालत द्वारा संज्ञान लेने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह सील

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ 67 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है। गाजीपुर बॉर्डर पर हर नए दिन के साथ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। सोमवार को दिल्ली मेरठ हाइवे से किसी को भी बॉर्डर की ओर नहीं आने दिया गया। इससे यातायात ठप हो गया है और लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ा।
 दिल्ली मेरठ हाईवे पर आनंद विहार के गोल चक्कर से गाजियाबाद की ओर किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां से यातायात को आनंद विहार से आगे रामप्रस्थ और अप्सरा बॉर्डर के रास्ते गाजियाबाद की ओर भेजा गया। इससे आनंद विहार गोल चक्कर, दिलशाद गार्डन पर पूरे दिन जाम लगा रहा। उधर, गाजीपुर रोड, नरवाना रोड, स्वामी दयानंद मार्ग, विकास मार्ग, मदर डेरी रोड, अक्षरधाम और रिंग रोड तक के यातायात पर भी काफी असर पड़ा। इन जगहों से गुजरते वक्त लोगों को घंटो जाम में फंसे रहना पड़ा। गणतंत्र दिवस के दिन किसान रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बैरिकेडिंग को वैल्डिंग कर जोड़ दिया गया है। किसानों के धरनास्थल की तरफ आने-जाने का रास्ते पूरी तरह से ब्लॉक है। पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा किसी को भी दिल्ली के रास्ते बॉर्डर तक नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर पक्की बैरिकेडिंग कर दी है, उसके बाद से इस रूट खुलने की संभावना भी पूरी तरह खत्म हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव सोमवार शाम को जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए गाजीपुर बार्डर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने पुलिस कर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की जमकर तारीफ की। इस दौरान आयुक्त ने बॉर्डर पर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। पुलिस आयुक्त के साथ स्पेशल सीपी राजेश खुराना, संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार और पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव भी मौजूद रहे। आयुक्त वहां दिनरात वहां ड्यूटी कर रहे जवानों से बातचीत भी की। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक फरवरी को किसानों ने संसद भवन तक पैदल मार्च करने के लिए कहा था। हालांकि बाद में किसानों ने खुद ही उसे वापस भी ले लिया। लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के भरपूर इंतजाम किए थे। सोमवार शाम को पुलिस आयुक्त अचानक अधिकारियों के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस आयुक्त ने एनएच-9 स्थित डिवाइडर पर चढ़कर अपने जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने जवानों को दिशा निर्देश भी दिए। काफी समय वहां बिताने के बाद पुलिस आयुक्त वहां से वापस लौट गए।

विपक्ष ने दिया कृषि कानून पर स्थगन का प्रस्ताव

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरु होगी। लोकसभा में पश्चिम बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी बहस की शुरुआत करेंगी। वहीं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किसान कानूनों को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है। तीनों किसान कानूनों को लेकर विपक्ष दोनों सदनों में हंगामा कर सकता है। राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से तय किया है कि बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक संचालित होगा। ताकि विभागों से संबद्ध संसदीय समितियां विभिन्न विभागों और मंत्रालयों की अनुदान मांगों की जांच कर सकें। पहले, बजट सत्र के पहले भाग का संचालन 15 फरवरी तक होना था।

अवध को नए राज्य का दर्जा दिया जाएगा: मायावती

अवध को नए राज्य का दर्जा दिया जाएगा: मायावती  संदीप मिश्र  लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश...