रविवार, 31 जनवरी 2021

अमेरिका की चीन को सैन्य गतिविधियों पर फटकार

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। विवादित दक्षिण चीन सागर में सैन्य गतिविधियों के लिए अमेरिका ने चीन को फटकार लगाई और कहा है कि उसका यह कदम क्षेत्र को अस्थिर करने वाला है। उसने कहा है कि चीन की कार्रवाइयां दर्शाती हैं कि वह सेना का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय जल और वायु क्षेत्र में काम करने वालों को डराने या धमकाने के लिए करता है। अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमांड (इंडोपाकॉम) ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में पिछले एक सप्ताह में चीनी सैन्य उड़ानें क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के विमान वाहक स्ट्राइक समूह के लिए किसी भी तरह का खतरा पैदा करती रही हैं। इंडोपाकॉम के प्रवक्ता अमेरिकी नौसेना के कप्तान माइक काफ्का ने बताया कि थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) और वायुसेना (पीएलएएएफ) गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की।

आपत्ति: सरकार के साथ बैठ कर समाधान करें

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कृषि बिल किसानों के लिए हितकर है। यदि किसी बिंदु पर उन्हें आपत्ति हैं, तो वे सरकार के साथ बैठक कर उनका समाधान कर सकतें हैं। किसानों के साथ बातचीत के रास्ते खुलें हैं। कृषि मंत्री शाही हापुड़ में एक कार्यक्रम भाग लेने आए से पूर्व सर्किट हाउस में हापुड़ के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुट जानें का आग्रह किया। इस मोकें पर उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि , विधायक विजयपाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा ,राकेश त्यागी , अंबुज त्यागी सुधीर गोयल, सुमन प्रकाश त्यागी आदि उपस्थित थे। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

पल्स पोलियो के समूल विनाश हेतु अभियान जारी

पंकज कुमार  
एटा। जनपद में पल्स पोलियो के समूल विनाश हेतु 31 जनवरी रविवार को एक बार पुनः जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का अभियान बड़े ही जोर शोर, उत्साह के साथ सम्पूर्ण जिले में चलाया गया। इस अवसर पर जिलेभर में बूथों पर जीरो से पांच वर्ष के तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने इस दौरान पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। पोलियो अभियान को इस बार जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाया जाएं। जिलाधिकारी ने इस दौरान जीटी रोड स्थित मंडी समिति स्वास्थ्य केन्द्र पर बनाये गए पोलियो बूथ पर पहुंचकर विधिवत फीता काटकर, नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। तदोपरान्त सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने प्रेमनारायण सक्सैना के मेहता पार्क रोड स्थित आवास पर बने बूथ का फीता काटने के साथ ही बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई। सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. राम सिंह, आलोक वर्मा आदि ने भी बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। डीएम ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि जिले के सभी बूथों पर शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाए। अभियान की मॉनीटरिंग हेतु जो भी टीमें लगाई गई है। उनके द्वारा नियमित भृमण कर समीक्षा की जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, एमओआईसी ऋषभ सक्सेना, डीपीओ संजय सिंह, सीडीपीओ एसपी पांडेय, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. रंजीता रानी, आलोक वर्मा, रवींद्र सहाय, शिप्रा जौहरी, सुधीर सक्सेना, रवीश सक्सेना, कल्पना सक्सेना, इंद्रा सहाय, प्रदीप बिसारिया, आलोक जौहरी, दीनेस्वर सहाय, मयूर सक्सेना, अनिल सक्सेना, कुलदीप, रामचंद्र आदि मौजूद थे।

जनपद में कई जगह अवैध खनन लगातार जारी हैं

गोंडा। जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र कई जगह अवैध मिट्टी खनन लगातार जारी है। खनन करने वाले मिट्टी का खनन कर ऊंचे दामों पर बेचकर मालामाल हो रहे हैं। जिसके कारण राजस्व का चूना लग रहा है। वहीं जगह-जगह जमीनों में गड्ढे हो रहे हैं। जिसके कारण जमीनों के धंसने का खतरा बना रहता है। जिसकी एक बानगी पडरीपारा सराय मे दिखाई दी। जहां पर बेखौफ होकर ट्रालियों में भर भर कर मिट्टी ले जाई जा रही है। ना तो उस पर प्रशासन का कोई रोक है ना ही कोई डर उन्होंने प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली लगातार जमीनों से मिट्टी निकाल कर वहां की जमीनों में गड्ढे कर रहे हैं। जिसके कारण आसपास जमीन धंसने का खतरा लगातार मडरा रहा है। कभी भी कोई भी घटना घट सकती है लोगों का कहना है कि प्रशासन ने मिट्टी पर रोक नहीं लगाई है। लेकिन प्रशासन का आदेश है कि जमीन उबड़ खाबड़ है। तो समतलीकरण के लिए मिट्टी निकाली जा सकती है। वह भी अपनी जरूरत के लिए ना कि लगातार मिट्टी निकाल कर जमीन को गड्ढा कर उसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए प्रशासन ने आदेश दे रखा है। इस बारे में जब खनन अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया उनका नंबर नहीं लगा । यहां एक विचारणीय प्रश्न है। कि किसके आदेश से लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प है गोंडा जनपद के नए तेजतर्रार जिला अधिकारी अवैध खनन वालों पर क्या कार्यवाही करते हैं? यह तो आने वाला समय तय करेगा।

ईओ-चैयरमैन में घमासान, गंभीर आरोप लगायें

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। इन दिनों खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बीच घमासान मचा हुआ है। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहें हैं। दरअसल मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में जहां ईओ जेल के सलाखों के पीछे हैं। वहीं पालिका के चेयरमैन अभी तक साफ बचे हुए हैं। जबकि नगर पालिका के हर कामों के लिए अब तक ईओ और चेयरमैन को बराबर का जिम्मेवार माना जाता रहा है। इस प्रकरण को देखते हुए नगर पालिका के ईओ अब अधिक सचेत हो गये हैं और चेयरमैन की हर बातों को मानने से गुरेज कर रहे हैं। ईओ को यह डर सता रहा है कि किसी तरह की गलती होने पर वह बलि का बकरा न बन जाए। ठेकेदारों के कामकाज की निगरानी और सख्ती भी बढ़ा दी गई हैं। खोड़ा नगर पालिका से जुड़े सूत्र बताते हैं कि यहां भी इसी सख्ती के कारण विवाद बढ़ा है। उधर, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने सिलसिलेवार ढंग से जबाव दिया है। उन्होंने खुद पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। केके भड़ाना का कहना है कि वह शासन के प्रति जबावदेह हैं। जो अधिकार उन्हें मिल हैं, उसी के तहत काम कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पालिका परिषद में 12 कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर तैनात किए गए थे। शिकायत मिलने पर उनके कार्यों की जांच कराई गई। जांच में मालूम पड़ा कि सभी कर्मचारी घर बैठे हैं। वह फील्ड में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद आउट सोर्सिंग कंपनी ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। केके भड़ाना का कहना है कि चेयरमैन की तरफ से अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। वह पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मनमाने तरीके से दबाव बनाने की कोशिश करती हैं। इससे विभागीय काम-काज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन पालिका परिषद की बोर्ड की अध्यक्ष होने के नाते बोर्ड में फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मगर बोर्ड में लिए गए निर्णयों का सही एवं नियमानुसार पालन कराने के लिए ईओ की जवाबदेही आती है। सारी स्थिति से शासन को भी अवगत कराया जा चुका है। ईओ ने चेयरमैन पर हर ठेका देने के बदले कमीशन मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि पूर्व में ईओ ने खोड़ा थाने में चेयरमैन समेत दो लोगों के खिलाफ खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते ही उन पर दबाव बनाने के लिए चेयरमैन षडयंत्र रच रही हैं। चेयरमैन हर ठेके में कमीशन मांगती हैं, न देने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देती हैं। कंपनी संचालक ने भी चेयरमैन की शिकायत की है। उधर तीन दिन पूर्व चेयरमैन रीना भाटी ने भी मुख्यमंत्री, सांसद वीके सिंह, विधायक सुनील शर्मा, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारियों व नेताओं को पत्र भेजकर ईओ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी।

ब्राह्मणो ने की साजिश और सरपरस्त महात्मा गांधी

मेरठ। किसानों का आंदोलन हो शेड्यूल कास्ट का या अनुसूचित जाति का या पिछड़ी जाति का हमेशा से ब्राह्मणों ने अपनी मुराद परस्ती के लिए सर्व समाज का ही नहीं। भारतीय संविधान का नुकसान किया है और किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया है। मुस्लिम हमेशा से भारत देश का वफादार मूल निवासी है और मजदूरों का गरीबों का किसानों का हमदर्द रहा है। हिंदू मुस्लिम की भावना और विद्वेष आपसी लड़ाई झगड़े हमेशा ब्राह्मणों ने कराए हैं। भारत के टुकड़े कराने में भी ब्राह्मणों की साजिश है और इनका सरपरस्त महात्मा गांधी थे।
इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन मूलनिवासी महापुरुषों की सामूहिक जन्म जयंती मनाने की तैयारी के अंतर्गत युवा मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अपार चेंबर जिमखाना मैदान के सामने बुढ़ाना गेट मेरठ में आयोजित हुआ। जिस के मुख्य अतिथि डॉक्टर यामीन अंसारी और अध्यक्षता डॉक्टर जितेंद्र कुमार नाग केंद्रीय पर्यवेक्षक इंपा नई दिल्ली ने की और संचालन दिनेश कुमार ने किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुबोध कुमार डॉक्टर अयूब अली डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, डॉक्टर भारती बिरला, डॉक्टर नरेंद्र कुमार पाल, डॉक्टर मदन लाल, अयूब अली, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. मंजू रानी, एडवोकेट मुकेश कुमार, डॉ. प्रियंका दीपांकर डॉक्टर हितेश कुमार, डॉक्टर सूरज पाल सिंह, डॉक्टर राजेश दौराला, डॉक्टर ओमपाल, डॉ. एस पी सिंह, डॉक्टर इरशाद आदि रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर इरशाद अली, डॉक्टर फारुख हुसैन, डॉक्टर दुष्यंत कुमार, डॉ. हरिओम सिंह, डॉक्टर मस्जिद आदि रहे। बामसेफ के आप सूट संगठन इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन के अध्यक्षता में अपने वक्तव्य में डॉ. जितेंद्र नाथ ने कहा कि स्थिति और आजादी के वक्त में ब्राह्मणों ने हमेशा ओबीसी एससी एसटी कन्वर्टेड माइनॉरिटी मुस्लिम का हमेशा शोषण किया है और आज भी कर रहा है। ब्राह्मण व्यवस्था ने भारतीय संविधान को बनते ही 15 दिन बाद प्रतियां जलाई थी और आज भी गणतंत्र दिवस पर काला दिवस मनाता है। इसका हमेशा r.s.s. ही दुश्मन रहा कि कोई भी ऊपर ना उठ जाए आज किसान आंदोलन करोड़ों की संख्या में लेकिन ईवीएम के भरोसे होते हुए यह सरकार किसी गरीब मजलूम मजदूर किसान की नहीं सुन रही है। केवल अपनी मनमानी कर रही है और किसानों के बेटे जवानों को आपस में लड़ जा रही है। आने वाले वक्त में यह सरकार ओबीसी sc-st माइनॉरिटी को हमेशा हिंदू मुस्लिम के झगड़े कराकर कटवाने की बात करती है। लेकिन 42 साल से बामसेफ के कार्यकाल की मेहनत रंग ला रही है कि आज हिंदू मुस्लिम के झगड़े कराने में ब्राह्मण नाकाम हो रहे हैं। लेकिन अपनी साजिश से बराबर रख रहे हैं और विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका मीडिया सभी पर कब्जा जमाए हुए हैं। यह हमें समझना होगा कि देश का दुश्मन आर एस एस और उसके संगठन मात्र हैं। जिसका सर्वोपरि संचालन ब्राह्मण के हाथ होता है और आज समाज में जो आरक्षित सीटों से चुनकर विधायक और सांसद बन कर अपना नेतृत्व करने की झांक दिखाते हैं। वह केवल ब्राह्मणों के गुलाम का काम कर रहे हैं। हमें इस से उतरना होगा। अन्यथा आने वाला कल और भी बुरा साबित होगा। कार्यक्रम में डॉक्टर सूरज पाल सिंह, डॉक्टर साहब, डॉक्टर मस्जिद, डॉक्टर पूजा प्रमोद सिद्धार्थ, हरीश गौतम, ओमपाल सिंह, राहुल कुमार आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉक्टर रितेश कुमार, चरण सिंह, प्रियंका दीपांकर, वीपी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, महेश सिंह, राम सिंगार, प्रमोद सिद्धार्थ, देव कुमार, हरीश गौतम, दिनेश कुमार, संजय कुमार, एडवोकेट राहुल मनोज कुमार, हैप्पी सिंह, अब्दुल मजीद, इसरार अहमद, यामीन खान, महेंद्र प्रताप, रियाजुद्दीन हकीम अंसारी, लोहिया आदि सैकड़ों डॉक्टरों ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

यूपी: बहुजन मुक्ति पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी

मेरठ। किसान मजदूर मजलूम बहुजन मूलनिवासी विरोधी सरकार के विरुद्ध बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के 403 समस्त विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी और बहुजन समाज के उत्थान के लिए हमेशा कार्य करेगी।
मेरठ मंडल स्तरीय बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग डॉक्टर जाकिर हुसैन कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमांचल जोन प्रभारी एडवोकेट मुकेश कुमार ने की और संचालन मेरठ जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने किया। बैठक में किसान मजदूर मजलूम ओबीसी sc-st माइनॉरिटी की विरोधी वर्तमान बीजेपी सरकार के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी समस्त उत्तर प्रदेश में प्रत्येक विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी। बैठक में आर डी गादरे ने मीटिंग में त्रिस्तरीय जिला पंचायतों के चुनाव की समीक्षा की सभी जिलों से जिला पंचायत हेतु प्रत्याशियों की सूची ली गई। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी जिले की सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने के निर्देश दिए। जिलों का कार्यक्रम हेतु दौरा अगली निर्धारित तिथि से किया जाएगा। फरवरी 2021 तक वॉल पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए गए। सामान्य सदस्यता अभियान जोरों पर चलाए जाने पर जोर दिया गया। विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश 2022 को देखते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी ने प्रत्येक विधानसभाओं में समस्त कार्यकर्ताओं को लगन और मेहनत से कार्य करने का भी निर्देश दिया। प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर पार्टी का कार्यालय बनाया जाएगा। बहुजन मुक्ति पार्टी की परिवर्तन की तैयारी हेतु प्रत्येक विधानसभा में जबरदस्त कार्य किए जाएंगे। जिलों का संगठन भाषा में हेर फेर बदल किया जाएगा। जो निष्क्रिय कार्यकर्ता है। उनको कार्यरत किया जाएगा और पार्टी में योग्य पार्टी प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भी सक्रिय रखे जाएंगे। जो निष्क्रिय हैं। उनको तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। आज वर्तमान जनविरोधी सरकार को देखते हुए एडवोकेट मुकेश कुमार ने कहा बहुजन मुक्ति पार्टी लगातार किसान आंदोलन को सहयोग कर रही है और खुल करके भी गरीब मजदूर मजलूम पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मुस्लिम समुदाय समस्त समानता के धर्मों के मानने वालों पर मेहनत की जा रही है। जो वर्तमान जनविरोधी सरकार जनता में फासीवादी निरंकुशता वाली नीतियों हो जवाब दिया जाएगा और आने वाले वक्त में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार में जो ईवीएम से बनी हुई सरकार है। उसको हटाने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा के गांव-गांव में गली-गली घर-घर में लोगों को जन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और बढ़ते हुए बिजली के बिल हो या तेल की समस्याएं पेट्रोल डीजल सब पर पैसे घटाए जाएंगे। जो मुनासिब रेट होगा वही दिया जाएगा बागपत जिला अध्यक्ष राम कुमार बौद्ध ने कहा कि वर्तमान सरकार घटिया है।जिसका हल केवल खटिया है। वह चुनाव चिन्ह बहुजन मुक्ति पार्टी का बैठक मे एड मुकेश कुमार आर डी गादरे मोहम्मद फुरकान मलिक, ओमवीर सिंह, सुएब एड, अतर सिंह गुप्ता, एडवोकेट तौफीक हकीमुद्दीन, काज़िम अहमद, रामकुमार बौद्ध, संजय कुमार, महमूद महाराज सैफी, सोहनबीर सिंह आदि ने विचार रखे।

378 कैरेट के टॉप व्हाइट डायमंड को खोज निकाला

गाबारोनी। अफ्रीकी महाद्वीप हीरा, सोना और चांदी की अपनी खदानों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आए दिन इस महाद्वीप के अलग-अलग देशों में ऐसी बेशकीमती चीजें मिलती रहती हैं। जिसकी कीमत अरबों में लगाई जाती हैं। हाल में ही कनाडा की एक प्रसिद्ध माइनिंग कंपनी ने अफ्रीकी देश बोत्सवाना के एक खदान से 378 कैरेट के टॉप व्हाइट डायमंड को खोज निकाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हीरे को 15 जनवरी 2021 को खोजा गया था। बताया जा रहा है कि बोत्सवाना के साउथ लोबे के कारोवे खदान से मिला 200 कैरेट के ऊपर का यह 55वां हीरा है। इस खदान में हीरे की खोज का काम 2012 में शुरू किया गया था। इस खदान को कनाडा की कंपनी लुकारा डायमंड ऑपरेट कर रही है। कंपनी ने बताया कि यह इस साल की 300 से ज्यादा कैरेट का दूसरा हीरा है। इससे पहले भी हम एक और 300 कैरेट के हीरे की खोज कर चुके हैं। इस हीरे की खोज साल 2021 की हमारी मजबूत शुरुआत को दर्शाता है। 378 कैरेट का यह असाधारण और उच्च श्रेणी का चमकदार हीरा अत्याधिक कीमत वाले रत्नों की श्रेणी में शामिल है। बोत्सवाना की अद्भुत हीरे की क्षमता को हम लगातार बढ़ाते रहेंगे। हीरे के जानकारों ने बाजार मे इस 378 कैरेट के टॉप व्हाइट डायमंड की कीमत 110 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। माना जा रहा है कि बिक्री के दौरान इसकी कीमत इससे भी कहीं ज्यादा हो सकती है। कारोवे खदान बोत्सवाना के शीर्ष हीरा उत्पादकों में गिना जाता है। अब तक हीरे को ही दुनिया की सबसे हार्ड या कठोर चीज मानी जाती है। लेकिन यह सही नहीं है। साल 2009 तक हीरे को दुनिया की सबसे कठोर चीज माना जाता था। लेकिन वैज्ञानिकों ने दो दुर्लभ खनिजों के बारे में पता लगाया है। जो हीरे से भी कठोर होते हैं। वे दो खनिज वुर्टजाइट बोरोन नाइट्राइड और लोन्सडेलीट हैं।

प्रयागराज: 8 सीटों के लिए 112 लोगों ने की दावेदारी

विधानसभा की आठ सीटों के लिए 112 लोगों सपा नेताओं ने की दावेदारी
बृजेश केसरवानी   
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सूची लंबी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की आठ सीटों के लिए 112 लोगों ने दावेदारी की है। प्रतापपुर और फूलपुर सीट के लिए तो 20 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि तीनों सुरक्षित सीटों के लिए 10 से भी कम नेताओं ने दावेदारी की है।
सपा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। इसी क्रम में दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। जहां पार्टी का विधायक है। उन सीटों के लिए आवेदन नहीं मांगे गए। इस तरह से यहां की करछना विधानसभा सीट के लिए आवेदन नहीं मांगा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जनवरी घोषित की गई थी। उस अवधि तक ग्रामीण क्षेत्र की शेष आठ सीटों के लिए 112 आवेदन आए हैं। हालांकि अब आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। 26 जनवरी तक हुए आवेदनों के अनुसार प्रतापपुर सीट के लिए सबसे अधिक 26 लोगों ने दावेदारी की है। वहीं फूलपुर के लिए 23 आवेदन पहुंचे हैं। मेजा के लिए 18, हंडिया में 14 तथा फाफामऊ में 11 लोगों ने आवेदन किया है। सुरक्षित सीट सोरांव के लिए सात, बारा में आठ तथा कोरांव विधानसभा सीट के लिए पांच लोगों ने सपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। शहर की तीन विधानसभा के लिए भी अब तक 20 नेताओं ने दावेदारी की है। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है। कि जिला और महानगर अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद सभी के आवेदन लखनऊ चले गए हैं।
दावेदारों में युवा नेता भी पीछे नहीं...
गौर करने वाली बात यह है। कि सपा से टिकट के लिए दावेदारी करने वालों में वरिष्ठ नेताओं के अलावा छात्र राजनीति से आने वाले युवाओं की भी लंबी सूची है। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, जॉटी यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, पियूष श्रीवास्तव, युवजन सभा के संदीप यादव, रवींद्र यादव आदि शामिल हैं।

सरकार-किसानों के बीच हल निकलने के बनें आसार

राणा ओबराय   

नई दिल्ली। दो माह से ज्यादा समय से किसानों के आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा पहले से काफी ज्यादा कड़ी कर दी गई है। सरकार और किसान नेताओं के बीच अगले दौर की बातचीत 2 फरवरी को होनी है। वहीं, गाज़ीपुर बॉर्डर दिल्ली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर जारी किसानों का धरना प्रदर्शन 65वें दिन में प्रवेश कर गया है। गाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान श्याम ने एक एजेंसी से कहा, “सरकार नए कृषि कानूनों पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। सरकार को इन कानूनों को वापस लेना चाहिए। यह सरकार और किसानों दोनों के लिए अच्छा होगा।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार ने किसान संगठनों को जो प्रस्ताव दिया था, उस पर वह आज भी कायम है और किसान संगठन आगे की वार्ता के लिए आपस में तय करते कभी भी मुझे कॉल कर सकते हैं। मैं एक कॉल पर किसान संगठनों के लिए बैठक की व्यवस्था करवा दूंगा। किसान लगातार कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जनवरी की रात 11 बजे से 31 जनवरी की 11 बजे तक तीन सीमाओं और उनके आस-पास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने एहतियातन एनएच-24 को बंद कर दिया है।

हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं 1 फरवरी तक बंद रहेगी

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत और झज्जर जिलों में वॉयस कॉल को छोडकऱ मोबाइल इंटरनेट की सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस),एसएमएस सेवाओं (केवल अधिसंख्य एसएमएस) और सभी डोंगल सेवाओं को निलंबित करने की अवधि एक फरवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से दुष्प्रचार और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के गृह सचिव ने लोक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ‘टैंपरेरी सस्पैंशन ऑफ टेलीकॉम सर्विसिज (पब्लिक इमरजेंसी और पब्लिक सेफ्टी) रूल्स ,2017 का रूल 2’ के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बीएसएनएल (हरियाणा के अधीन आने वाले क्षेत्र) सहित हरियाणा में टेलिकॉम सेवाएं देने वाली सभी कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में शांति बनाए रखने व लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

क्रूरता अधिनियम में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

पंकज कुमार   
एटा। जैथरा पुलिस को सफलता मिलीं। गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया सहित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के दो इनामिया अभियुक्तों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। रविवार को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान सिढ़पुरा चौराहे के पास से समय करीब 07.30 बजे गौवध अधिनियम व धारा 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो इनामिया अभियुक्तों आशिफ व इमरान सहित एक सह अभियुक्त रौकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

विजेता-उपविजेता को पुरस्कार, सम्मानित किया

कौशाम्बी। सिराथू तहसील के बिसारा गांव के मजरा पतेरिया में कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी, महबूब आलम, उर्फ सज्जू रहे। टीम द्वारा मैच बेहतर तरीके से खेला गया। इस मैच में मैन आफ द मैच चंद्रप्रकाश प्रजापति बने हैं। पूर्व प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी, महबूब आलम, उर्फ सज्जू ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच 10 ओवर में हुआ। इसमें पहले खेलते हुए पतेरिया ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में गोल्डन क्रिकेट क्लब में रोमांचक मैच में नव ओवर 4 गेंद में 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच चंद्र प्रकाश प्रजापति को दिया गया। उन्होंने 28 रन बनाए, अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए इस मौके पर अहमद रजा सैफी, मोनू प्रजापति, आसिफ, संदीप कुमार, अंबुज पाल, विराट पाल, गोलू सरोज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
राजू सक्सेना 

उपनिरीक्षक की विदाई, फूल-मालाओं से स्वागत

अतुल त्यागी    
हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के पदाधिकारी रविवार को मुदाफरा पुलिस चौकी पर उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह पवार के विदाई समारोह में पहुंचे और उनको फूल माला पहला कर उनका स्वागत किया।
मुदाफरा पुलिस चौकी पर कार्यरत वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक इंद्रपाल पवार के सेवा निवृत्त समारोह में इंद्रपाल पवार को करने पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित महेश चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, डॉक्टर प्रकाश शर्मा, मास्टर विनोद शर्मा, सचिन शर्मा, मास्टर रोहताश शर्मा, रामेंद्र शर्मा, गहल सिंह, ज्ञान सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह, शिवकुमार शर्मा लालपुर आदि।

ना तो संसद में चर्चा, ना किसान संगठनों से बात की

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद में रविवार को कृषि कानून पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसी त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून लाया गया। उस पर ना तो संसद में चर्चा की गई और ना ही किसान संगठनों से इस बारे में बात की गई और ना ही उस पर अपने सहयोगी दलों से किसी भी प्रकार की चर्चा की गई। रविवार जो किसान सड़कों पर हैं। यह उसी का नतीजा है। यदि संसद में इस पर चर्चा की जाती तो शायद ऐसा ना होता। पिछले 4 साल से गन्ने का एक ही रेट है जबकि बिजली व कीटनाशकों के रेट अत्याधिक बड़ गए हैं। 1975 में 1 किलो गेहूं में आ जाता था 1 लीटर डीजल लेकिन रविवार को 1 लीटर डीजल के दाम में आता है। 4 किलो गेहूं किसानों के उत्पादकों ने मात्र 19 परसेंट की बढ़त हुई है। लेकिन अध्यापक व अन्य नौकरी करने वालों की सैलरी में 90% की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश कि जा रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानो ने राकेश टिकेत को समर्थन देकर किसानों की इज्जत बचाई किसान बिलो का विरोध करे और गाजीपुर जाकर किसानों के हित की लड़ाई लड़े किसी भी प्रकार  की अराजकता न फैलाएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। यदि प्रधानमंत्री अपनी तरफ से पहल करें तो उन की बात का मान करे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक करना चाहिए। जब तक कि किसानों को मूल्य निर्धारण का अधिकार ना मिल जाये। इस अवसर पर कृपाल सिंह, मदन प्रकाश सैनी, मुकेश सैनी ,चौधरी शीशपाल सिंह, एडवोकेट मुकुल त्यागी सहित अन्य भक्तों ने भी अपने विचार रखे।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश का किया गया भव्य स्वागत

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। हरियाणा के लोकप्रिय राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव का महेंद्रगढ़ के गांव कमानिया में पहुचने पर किसानों एवं जनसमुदाय ने अभूतपूर्व स्वागत किया। विशेष बात यह है कि जब पूरे प्रदेश मे किसान कृषि कानूनो को लेकर सरकार का विरोध कर रहे है।ऐसे विरोधाभास समय भी बड़ी संख्या में पहुचकर किसान समुदाय ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश का अभूतपूर्व स्वागत सम्मान किया। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव का कार्यक्रम स्थल पहुचने पर लोगो द्वारा फूलमाला पहनकर ताडियो की गड़गड़ाहट के साथ अभिनन्दन किया।

झारखंड: कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या की

रांची। झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने खाना मिलने में हुई देरी पर अपनी वृद्ध मां को ही मार डाला। इतना ही नहीं मरने के बाद घर के आंगन में उसका शव जलाकर चिता पर चिकन बनाकर भी खाया। एक बेटे के इस कुकर्म की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वालों ने आरोपी के हाथ-पैर रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुट गांव की है। यहां 35 वर्ष्रीय प्रधान सोय नशे की हालत में घर पंहुचा तो मां से खाना मांगा, खाना मिलने में देरी हुई तो उसने अपनी 60 वर्षीय मां सुमी सोय को लाठी से पीटने लगा और मां को तब तक मारता रहा, जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में ही लकड़ी और धान की भूसे से चिता जलाकर उस पर मुर्गा सेक कर खाया। खाना खाने के बाद उसने अधजली लाश को छोड़कर घर में ही सो गया।आरोपी की भाभी सोमवारी सोय ने बताया कि रात को हम और उसकी मां खाना खाकर सोने जा रहीं थी, तभी प्रधान सोय घर पंहुचा और उस मारने-पीटने लगा।

अपनी जान बचाने के लिए उसने अपने एक महीने के बच्चे को लेकर घर से भागकर एक पेड़ के नीचे रात काटी। सुबह होने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि प्रधान अपनी मां की अधजली लाश को चूल्हे में डालकर जलाने जा रहा है, उसे देखने के बाद वह भागने लगा,जिसके बाद उन्होंने चिल्लाकर ग्रामीणों को आवाज लगाई। गुस्साए गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और हाथ–पैर रस्सी से बांध दिए। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह वह 5 वर्ष पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका है और दो वर्ष पहले ही जेल से छूटकर घर आया है।

राजस्थान में निकाय चुनाव की मतगणना जारी

नरेश राघानी   

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के मतों की गणना जारी है। गौरतलब है कि एक नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के लिए 28 जनवरी को चुनाव हुए थे। 3035 वार्डों में वोट डाले गए थे। 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुई थी। रविवार से मतों की गणना की जारी है। बता दें कि हनुमानगढ़ निकाय में चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए निराशाजनक आए है। भाजपा को पांचों पालिकाओं में से किसी में भी बहुमत हासिल नहीं हुआ। संगरिया में 35 वार्डों में लड़ी भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिली। हनुमानगढ़ नगरपालिका भादरा में निर्दलीयों को बहुमत मिला है। भादरा में 40 में से 26 निर्दलीय जीते हैं। संगरिया में 35 में से 27 पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीँ पीलीबंगा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। पीलीबंगा में 35 में से 17 सीटों पर जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। रावतसर में निर्दलीयों को बहुमत मिला है। रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को बहुमत मिला है। रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। नोहर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 40 वार्डों में 21 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। कुल 185 वार्डों में से 92 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

जिसने तिरंगा का अपमान किया, उसें पकड़ा जाए

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि तिरंगा सारे देश को प्यारा है, जिसने अपमान किया है, उसको पकड़ा जाए। बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी।  तिरंगा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं है।

सीआरपीएफ के जवानों ने बरामद किए 300 स्पाइक

सुकमा। सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दी है। जवानों ने 27 गड्ढों में से 398 स्पाइक बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची थी। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कमांडेंट डीएन यादव के निर्देश पर जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पोलमपल्ली पालामड़गु के बीच 27 स्पाइक होल में से 398  स्पाइक बरामद की है।

साउथ की फिल्मों में जलवा दिखाएंगे बॉबी देओल

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। एक्टर बॉबी देओल अब साउथ में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। खबर आ रही है कि दक्षिण भारत की एक ग्रैंड फिल्म में जल्द ही बॉबी देओल नजर आने वाले है। उन्हें दक्षिण भारत की ग्रैंड फिल्म ‘बाहुबली’ के टक्कर में बनने वाली एक फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है। कहां जा सकता है कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ की सफलता ने बॉबी देओल के लिए नए आयाम खोल दिए हैं। ऐसे में अब बॉबी का करियर रफ्तार पकड़ता दिख रहा।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...