रविवार, 31 जनवरी 2021

378 कैरेट के टॉप व्हाइट डायमंड को खोज निकाला

गाबारोनी। अफ्रीकी महाद्वीप हीरा, सोना और चांदी की अपनी खदानों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आए दिन इस महाद्वीप के अलग-अलग देशों में ऐसी बेशकीमती चीजें मिलती रहती हैं। जिसकी कीमत अरबों में लगाई जाती हैं। हाल में ही कनाडा की एक प्रसिद्ध माइनिंग कंपनी ने अफ्रीकी देश बोत्सवाना के एक खदान से 378 कैरेट के टॉप व्हाइट डायमंड को खोज निकाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हीरे को 15 जनवरी 2021 को खोजा गया था। बताया जा रहा है कि बोत्सवाना के साउथ लोबे के कारोवे खदान से मिला 200 कैरेट के ऊपर का यह 55वां हीरा है। इस खदान में हीरे की खोज का काम 2012 में शुरू किया गया था। इस खदान को कनाडा की कंपनी लुकारा डायमंड ऑपरेट कर रही है। कंपनी ने बताया कि यह इस साल की 300 से ज्यादा कैरेट का दूसरा हीरा है। इससे पहले भी हम एक और 300 कैरेट के हीरे की खोज कर चुके हैं। इस हीरे की खोज साल 2021 की हमारी मजबूत शुरुआत को दर्शाता है। 378 कैरेट का यह असाधारण और उच्च श्रेणी का चमकदार हीरा अत्याधिक कीमत वाले रत्नों की श्रेणी में शामिल है। बोत्सवाना की अद्भुत हीरे की क्षमता को हम लगातार बढ़ाते रहेंगे। हीरे के जानकारों ने बाजार मे इस 378 कैरेट के टॉप व्हाइट डायमंड की कीमत 110 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। माना जा रहा है कि बिक्री के दौरान इसकी कीमत इससे भी कहीं ज्यादा हो सकती है। कारोवे खदान बोत्सवाना के शीर्ष हीरा उत्पादकों में गिना जाता है। अब तक हीरे को ही दुनिया की सबसे हार्ड या कठोर चीज मानी जाती है। लेकिन यह सही नहीं है। साल 2009 तक हीरे को दुनिया की सबसे कठोर चीज माना जाता था। लेकिन वैज्ञानिकों ने दो दुर्लभ खनिजों के बारे में पता लगाया है। जो हीरे से भी कठोर होते हैं। वे दो खनिज वुर्टजाइट बोरोन नाइट्राइड और लोन्सडेलीट हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...