रविवार, 31 जनवरी 2021

झारखंड: कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या की

रांची। झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने खाना मिलने में हुई देरी पर अपनी वृद्ध मां को ही मार डाला। इतना ही नहीं मरने के बाद घर के आंगन में उसका शव जलाकर चिता पर चिकन बनाकर भी खाया। एक बेटे के इस कुकर्म की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वालों ने आरोपी के हाथ-पैर रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुट गांव की है। यहां 35 वर्ष्रीय प्रधान सोय नशे की हालत में घर पंहुचा तो मां से खाना मांगा, खाना मिलने में देरी हुई तो उसने अपनी 60 वर्षीय मां सुमी सोय को लाठी से पीटने लगा और मां को तब तक मारता रहा, जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में ही लकड़ी और धान की भूसे से चिता जलाकर उस पर मुर्गा सेक कर खाया। खाना खाने के बाद उसने अधजली लाश को छोड़कर घर में ही सो गया।आरोपी की भाभी सोमवारी सोय ने बताया कि रात को हम और उसकी मां खाना खाकर सोने जा रहीं थी, तभी प्रधान सोय घर पंहुचा और उस मारने-पीटने लगा।

अपनी जान बचाने के लिए उसने अपने एक महीने के बच्चे को लेकर घर से भागकर एक पेड़ के नीचे रात काटी। सुबह होने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि प्रधान अपनी मां की अधजली लाश को चूल्हे में डालकर जलाने जा रहा है, उसे देखने के बाद वह भागने लगा,जिसके बाद उन्होंने चिल्लाकर ग्रामीणों को आवाज लगाई। गुस्साए गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और हाथ–पैर रस्सी से बांध दिए। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह वह 5 वर्ष पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका है और दो वर्ष पहले ही जेल से छूटकर घर आया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...