रविवार, 31 जनवरी 2021

विजेता-उपविजेता को पुरस्कार, सम्मानित किया

कौशाम्बी। सिराथू तहसील के बिसारा गांव के मजरा पतेरिया में कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी, महबूब आलम, उर्फ सज्जू रहे। टीम द्वारा मैच बेहतर तरीके से खेला गया। इस मैच में मैन आफ द मैच चंद्रप्रकाश प्रजापति बने हैं। पूर्व प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी, महबूब आलम, उर्फ सज्जू ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच 10 ओवर में हुआ। इसमें पहले खेलते हुए पतेरिया ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में गोल्डन क्रिकेट क्लब में रोमांचक मैच में नव ओवर 4 गेंद में 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच चंद्र प्रकाश प्रजापति को दिया गया। उन्होंने 28 रन बनाए, अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए इस मौके पर अहमद रजा सैफी, मोनू प्रजापति, आसिफ, संदीप कुमार, अंबुज पाल, विराट पाल, गोलू सरोज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
राजू सक्सेना 

उपनिरीक्षक की विदाई, फूल-मालाओं से स्वागत

अतुल त्यागी    
हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के पदाधिकारी रविवार को मुदाफरा पुलिस चौकी पर उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह पवार के विदाई समारोह में पहुंचे और उनको फूल माला पहला कर उनका स्वागत किया।
मुदाफरा पुलिस चौकी पर कार्यरत वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक इंद्रपाल पवार के सेवा निवृत्त समारोह में इंद्रपाल पवार को करने पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित महेश चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, डॉक्टर प्रकाश शर्मा, मास्टर विनोद शर्मा, सचिन शर्मा, मास्टर रोहताश शर्मा, रामेंद्र शर्मा, गहल सिंह, ज्ञान सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह, शिवकुमार शर्मा लालपुर आदि।

ना तो संसद में चर्चा, ना किसान संगठनों से बात की

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद में रविवार को कृषि कानून पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसी त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून लाया गया। उस पर ना तो संसद में चर्चा की गई और ना ही किसान संगठनों से इस बारे में बात की गई और ना ही उस पर अपने सहयोगी दलों से किसी भी प्रकार की चर्चा की गई। रविवार जो किसान सड़कों पर हैं। यह उसी का नतीजा है। यदि संसद में इस पर चर्चा की जाती तो शायद ऐसा ना होता। पिछले 4 साल से गन्ने का एक ही रेट है जबकि बिजली व कीटनाशकों के रेट अत्याधिक बड़ गए हैं। 1975 में 1 किलो गेहूं में आ जाता था 1 लीटर डीजल लेकिन रविवार को 1 लीटर डीजल के दाम में आता है। 4 किलो गेहूं किसानों के उत्पादकों ने मात्र 19 परसेंट की बढ़त हुई है। लेकिन अध्यापक व अन्य नौकरी करने वालों की सैलरी में 90% की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश कि जा रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानो ने राकेश टिकेत को समर्थन देकर किसानों की इज्जत बचाई किसान बिलो का विरोध करे और गाजीपुर जाकर किसानों के हित की लड़ाई लड़े किसी भी प्रकार  की अराजकता न फैलाएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। यदि प्रधानमंत्री अपनी तरफ से पहल करें तो उन की बात का मान करे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक करना चाहिए। जब तक कि किसानों को मूल्य निर्धारण का अधिकार ना मिल जाये। इस अवसर पर कृपाल सिंह, मदन प्रकाश सैनी, मुकेश सैनी ,चौधरी शीशपाल सिंह, एडवोकेट मुकुल त्यागी सहित अन्य भक्तों ने भी अपने विचार रखे।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश का किया गया भव्य स्वागत

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। हरियाणा के लोकप्रिय राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव का महेंद्रगढ़ के गांव कमानिया में पहुचने पर किसानों एवं जनसमुदाय ने अभूतपूर्व स्वागत किया। विशेष बात यह है कि जब पूरे प्रदेश मे किसान कृषि कानूनो को लेकर सरकार का विरोध कर रहे है।ऐसे विरोधाभास समय भी बड़ी संख्या में पहुचकर किसान समुदाय ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश का अभूतपूर्व स्वागत सम्मान किया। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव का कार्यक्रम स्थल पहुचने पर लोगो द्वारा फूलमाला पहनकर ताडियो की गड़गड़ाहट के साथ अभिनन्दन किया।

झारखंड: कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या की

रांची। झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने खाना मिलने में हुई देरी पर अपनी वृद्ध मां को ही मार डाला। इतना ही नहीं मरने के बाद घर के आंगन में उसका शव जलाकर चिता पर चिकन बनाकर भी खाया। एक बेटे के इस कुकर्म की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वालों ने आरोपी के हाथ-पैर रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुट गांव की है। यहां 35 वर्ष्रीय प्रधान सोय नशे की हालत में घर पंहुचा तो मां से खाना मांगा, खाना मिलने में देरी हुई तो उसने अपनी 60 वर्षीय मां सुमी सोय को लाठी से पीटने लगा और मां को तब तक मारता रहा, जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में ही लकड़ी और धान की भूसे से चिता जलाकर उस पर मुर्गा सेक कर खाया। खाना खाने के बाद उसने अधजली लाश को छोड़कर घर में ही सो गया।आरोपी की भाभी सोमवारी सोय ने बताया कि रात को हम और उसकी मां खाना खाकर सोने जा रहीं थी, तभी प्रधान सोय घर पंहुचा और उस मारने-पीटने लगा।

अपनी जान बचाने के लिए उसने अपने एक महीने के बच्चे को लेकर घर से भागकर एक पेड़ के नीचे रात काटी। सुबह होने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि प्रधान अपनी मां की अधजली लाश को चूल्हे में डालकर जलाने जा रहा है, उसे देखने के बाद वह भागने लगा,जिसके बाद उन्होंने चिल्लाकर ग्रामीणों को आवाज लगाई। गुस्साए गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और हाथ–पैर रस्सी से बांध दिए। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह वह 5 वर्ष पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका है और दो वर्ष पहले ही जेल से छूटकर घर आया है।

राजस्थान में निकाय चुनाव की मतगणना जारी

नरेश राघानी   

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के मतों की गणना जारी है। गौरतलब है कि एक नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के लिए 28 जनवरी को चुनाव हुए थे। 3035 वार्डों में वोट डाले गए थे। 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुई थी। रविवार से मतों की गणना की जारी है। बता दें कि हनुमानगढ़ निकाय में चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए निराशाजनक आए है। भाजपा को पांचों पालिकाओं में से किसी में भी बहुमत हासिल नहीं हुआ। संगरिया में 35 वार्डों में लड़ी भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिली। हनुमानगढ़ नगरपालिका भादरा में निर्दलीयों को बहुमत मिला है। भादरा में 40 में से 26 निर्दलीय जीते हैं। संगरिया में 35 में से 27 पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीँ पीलीबंगा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। पीलीबंगा में 35 में से 17 सीटों पर जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। रावतसर में निर्दलीयों को बहुमत मिला है। रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को बहुमत मिला है। रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। नोहर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 40 वार्डों में 21 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। कुल 185 वार्डों में से 92 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

जिसने तिरंगा का अपमान किया, उसें पकड़ा जाए

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि तिरंगा सारे देश को प्यारा है, जिसने अपमान किया है, उसको पकड़ा जाए। बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी।  तिरंगा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं है।

सीआरपीएफ के जवानों ने बरामद किए 300 स्पाइक

सुकमा। सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दी है। जवानों ने 27 गड्ढों में से 398 स्पाइक बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची थी। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कमांडेंट डीएन यादव के निर्देश पर जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पोलमपल्ली पालामड़गु के बीच 27 स्पाइक होल में से 398  स्पाइक बरामद की है।

साउथ की फिल्मों में जलवा दिखाएंगे बॉबी देओल

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। एक्टर बॉबी देओल अब साउथ में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। खबर आ रही है कि दक्षिण भारत की एक ग्रैंड फिल्म में जल्द ही बॉबी देओल नजर आने वाले है। उन्हें दक्षिण भारत की ग्रैंड फिल्म ‘बाहुबली’ के टक्कर में बनने वाली एक फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है। कहां जा सकता है कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ की सफलता ने बॉबी देओल के लिए नए आयाम खोल दिए हैं। ऐसे में अब बॉबी का करियर रफ्तार पकड़ता दिख रहा।

सबसे आसान तरीकों से बनाई जाती है मिस्सी रोटी

बनाए मिस्सी रोटी ये सबको पसंद आएगी। मिस्सी रोटी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक होती है। इसे आसानी से बनाई जा सकती है। घर में रखे कुछ समानों से ही आप इसे तैयार कर सकती है।  

सामग्री :
गेहूं का आटा
बेसन
अजवाइन
बारीक कटी प्याज
चुटकीभर हींग
हल्दी
कसूरी मेथी
बारीक कटी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी आटा गूंदने के लिए

विधि :
- एक बर्तन में आटा और बेसन लेकर उसमें नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी, धनिया पत्ती और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर पानी डालते हुए धीरे-धीरे नरम आटा गूंदें और 20 मिनट तक ढककर रख दें।
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें।
- धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें।
- तवे के गर्म होते ही एक लोई लें और इसे गोलाकार में बेल लें।
- तवे के गर्म होते ही रोटियों को दोनों साइड से सेंक लें।
- तैयार है गर्मागर्म मिस्सी रोटी। रोटी पर मक्खन या घी लगाकर सर्व करें।

पाचनक्रिया का मंद हो जाना ही मंदाग्नि कहलाता है

मंदाग्नि अभी के समय में आम समस्या बन गई है। पाचनक्रिया का मंद हो जाना ही मंदाग्नि कहलाता है। खाने का समान शुद्ध खाद्य पदार्थ के स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने लगे हैं। इसकी वजह से मंदाग्नि रोग में बढ़ोतरी होती जा रही है। सेंधा नमक, पानी और सौंफ का उपयोग करें, आराम मिलेगा। 

सेंधा नमक : सेंधा नमक एक भाग और देशी चीनी(बूरा) चार भाग – दोनों को मिलाकर बारीक पीस लें। आधा चम्मच नित्य तीन बार गरम पानीसे लेने पर वायु गोला एवं वायु विकार ठीक हो जाता है।

पानी : खाना खाने के बाद एक गिलास गरम पानी(जितना गरम पिया जा सके) लगातार कुछ सप्ताहतक पीते रहने से वायु विकार में लाभ होता है।

सौंफ : नीबू के रस में भीगी हुई सौंफ भोजन के बाद खाने से पेट का भारीपन दूर होता है। गैस निकलती है, भूख लगती है तथा मल भी साफ होता है।

किसान आंदोलन: किले में तब्दील हुआ गाज़ीपुर बॉर्डर

किसान आंदोलन- किले में तब्दील हुआ गाज़ीपुर बॉर्डर, अक्षर धाम, नोएडा, इंदिरापुरम जाने वाला रास्ता बंन्द

नई दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। रातो-रात गाजीपुर बॉर्डर को किले में तब्दील कर दिया गया। गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। 26 तारीख को दिल्ली के लाल किले पर हुई घटना के बाद लगातार किसान वापस जा रहे थे। और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गाजीपुर बॉर्डर को खाली करने का आदेश भी दिया गया था। लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के मीडिया के सामने रो जाने की घटना के बाद से एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के जत्थों का जुटना शुरू हो गया है। हालात ये है कि गाजीपुर बॉर्डर पर एक बार फिर किसानों का मजमा लगना शुरू हो गया है। और दूर-दूर तक एक बार फिर ट्रैक्टर ट्रॉली ही नजर आ रही हैं।
किसानों के बढ़ते हुजूम को देखकर सरकार भी बातचीत करने के लिए तैयार है। शनिवार के दिन हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं से कहा कि किसान और सरकार के बीच बातचीत का रास्ता हमेशा खुला है। भले ही सरकार और किसान आम सहमति पर नहीं पहुंचे। लेकिन हम किसानों के सामने विकल्प रख रहे हैं। वो इस पर चर्चा करें किसानों और सरकार के बीच बस एक कॉल की दूरी है।
12 लेयर की बैरिकेडिंग
गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ती संख्या और किसान दिल्ली की ओर कूच ना करें इसके लिए गाजीपुर बॉर्डर पर रातो-रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग कर दी गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर ये बैरिकेडिंग दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई है। पुलिस को आशंका है। कि 1 फरवरी को, जिस दिन संसद में बजट सत्र पेश होना है। ऐसे में किसान कहीं दिल्ली की तरफ कूच ना कर दें इसी आशंका के चलते यह बैरिकेडिंग की गई है।

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया  इकबाल अंसारी  कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ...