सोमवार, 25 जनवरी 2021

कांग्रेस सेवादल ने किसान सम्मान मार्च पास किया

देवप्रयाग विधानसभा के हिण्डोलाखाल में कांग्रेस सेवादल ने किसान सम्मान मार्च पास किया

टिहरी। गढवाल के देवप्रयाग विधानसभा के हिण्डोलाखाल में कांग्रेस सेवादल ने किसान सम्मान मार्च पास किया। जिसमें कांग्रेस के अलग अलग संगठनों ने भागीदारी की। जिसमें यूथ कांग्रेस,आईटी  काग्रेंस और महिला काग्रेंस के कार्यकर्ताओं  ने किसानों का समर्थन किया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह किसानों पर कृषि कानून थोप रही है। उसका भी हम कड़ा विरोध करते हैं।  इस कार्यक्रम में  कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद  राकेश बिष्ट, डॉ प्रताप भण्डारी, राजेंद्र भंडारी, कुन्दन बिष्ट, महाबीर बिष्ट, शशिप्रकाश भट्ट,केशवान्द डंगवाल, आशीष पंवार, मुकेश बत्वाल, डॉ जेपी उनिया्ल उपस्थित रहे।

सीएम की रैली में अवरोध, सैकड़ों किसान नजरबंद

सोम देवागन  

आगरा। किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए यूपी सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। 'गणवतंत्र दिवस' पर ट्रैक्टरों परेड में शामिल होने जा रहे 100 से ज्यादा किसानों को यूपी सरकार ने ‘हाउस अरेस्ट’ नजरबंद कर दिया है। पुलिस आगरा बार्डर पर सख्ती के साथ आने जाने वालों की जांच कर रही है। वहीं सरकार ने पेट्रोल पंप संचालकों को ट्रैक्टरों को डीजल नहीं देने निर्देशित भी कर दिया है। रविवार को एटा में कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रास्ते में रोक दिया। जिससे आगरा-बरेली राजमार्ग कुछ देर के लिए बाधित हुआ। मथुरा में, किसानों ने लगभग 30 मिनट तक यमुना एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 रास्ते में रोके गए ट्रैक्टर

चिल्ला बॉर्डर पर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे हजारों कार्यकर्ता आगरा क्षेत्र से रविवार शाम तक चिल्ला बॉर्डर तक पहुंचने थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर हमारे वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को नजरबंद कर दिया गया है। जो लोग किसी तरह अपने ट्रैक्टरों से घरों से निकल आए उन्हें रास्ते में रोक दिया गया।

 योगी की नोएडा यात्रा में करेंगे प्रदर्शन

योगेश सिंह ने कहा कि हम यूपी सरकार के इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर हमारे कार्यकतार्ओं को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है, तो हम सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की नोएडा यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन और सड़कों जाम करेंगे।

 घर के बाहर रोके जाने का दावा

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष, राजवीर लवानिया ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह उन्हें 20 ट्रैक्टर और 200 किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना था। उन्हें कथित तौर पर पुलिस ने उनके आवास के बाहर रोक दिया।

…तो बसों और निजी वाहनों से पहुंचे

राजवीर लवानिया ने कहा कि पुलिस आगरा के सैकड़ों किसानों को दिल्ली की सीमा तक पहुंचने से नहीं रोक पाएगी। यदि पुलिस हमें ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं देती है, तो हम निजी वाहनों या बसों से जाएंगे। लवानिया ने कहा कि आगरा के किसान 26 जनवरी को दिल्ली में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे। केंद्र को अपने कृषि कानूनों को वापस लेना होगा और एमएसपी की गारंटी देनी होगी।

विभाग द्वारा बालिका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

 बाल दिवस के मौके पर बाल विकास विभाग द्वारा बालिका सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पिथौरागढ़ ज़िले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा ज़िला पंचायत सभागार में बालिका सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में ज़िले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बालिकाओं ने लोगो से बालक और बालिका को एक समान समझते हुए उन्हें एक समान शिक्षा और लालन पालन करने की अपील की। बालिकाओं ने कहा कि बच्ची को सिर्फ पैदा करने से ही भेदभाव नही मिटेगा। बल्कि इसके लिए पूरे समाज की सोच को बदलना पडेगा।

जमीनी विवाद के खूनी संघर्ष, 2 किसानों की हत्या

जमीन विवाद के खूनी संघर्ष में 2 किसानों की हत्या 

सत्येन्द्र ठाकुर

बिजनौर। पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर बिजनौर व मुजफ्फरनगर के किसानों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 2 किसानों की मौत हो गई। गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसपी बिजनौर भारी फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद फरार हुए हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई। जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गंगा खादर के गांव सुल्तानपुर गैराबाद निवासी 80 वर्षीय अजीज पुत्र लतीफ अपने 25 वर्षीय पुत्र शान मौहम्मद के साथ बीती रात दाबकी खेड़ा उत्तराखंड खादर में अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। आरोप है। कि रविवार की देर रात लगभग 10.30 बजे जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव बढीवाला निवासी तरना पुत्र कालाराम, बूटा सिंह पुत्र तरना सिंह, प्रकाश पुत्र निहाल सिंह, दिलबाग पुत्र जसवंत सिंह और मनजीत पुत्र कुलवंत खेतों पर उनके पास आए और जमीनी विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश और मुकदमे बाजी को लेकर अजीज की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में हत्या का साक्ष्य मिटाने की नियत से हत्यारोपियों ने शान मौहम्मद को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी बिजनौर डा. धर्मवीर सिंह रात में ही भारी फोर्स को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बाद में पुलिस ने दोनों किसानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंडावर थाने में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोंपियों की तलाश में जुट गई है। मंडावर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है। कि हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया अजीज और शान की बूटा सिंह और उनके साथियों के साथ जमीन के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

हवाई दुर्घटना में 4 क्रिकेटरों सहित पांच की मौत

पलमास। ब्राजील में एक लोकल मैच से पहले विमान दुर्घटना में चार खिलाड़ी और ब्राजील के फुटबॉल क्लब पालमास के प्रेसिडेंट की मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई। क्लब ने एक बयान में कहा, क्लब के प्रेसिडेंट लुकास मीरा और चार खिलाड़ी — लुकास प्रैक्सिडेस, गुइलहेम नोए, रानूल और मार्कस मोलिनारी की रविवार को तब मौत हो गई, जब ब्राजील के उत्तरी शहर पलमास के पास उनका विमान टोकेनटेंस एयरफील्ड पर टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के पायलट की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। विमान विला नोवा के खिलाफ सोमवार को खेले जाने वाले कोपा वर्डे मैच के लिए लगभग 800 किमी दूर, गोयनिया शहर के लिए उड़ान भर रहा था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि ये खिलाड़ी और क्लब के प्रेसिडेंट टीम से अलग यात्रा कर रहे थे, क्योंकि वे कोविड-19 परीक्षण में पहले पॉजिटिव पाए गए थे और क्वारंटीन में थे।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान दो इंजन वाला बैरॉन मॉडल विमान था, जिसमें दुर्घटना के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पांच साल पहले कोलंबिया में इसी तरह की विमान दुर्घटना में 19 खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। एक अन्य घटना में 2014 में, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय और ब्राजील के स्ट्राइकर फर्नांडो की ब्राजील में ही एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

बेअंत सिंह हत्याकांड: राजोआना को फांसी या उम्रकैद

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में दोषी बलवंत राजोआना की मौत की सजा बदलने के लिए दायर याचिका पर फैसला करने के लिए केंद्र को सोमवार को ‘आखिरी मौका’ दिया। शीर्ष अदालत ने केंद्र से दो हफ्ते में फैसला करने को कहा है। उधर, केंद्र ने अदालत से तीन हफ्ते का समय मांगते हुए कहा था कि वह मामले की समीक्षा कर रही है और मौजूदा परिस्थितियों में उसे समय की जरूरत है। प्रधान न्यायाधीश एस आर बोबडे, न्यायमूर्ति एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यन की पीठ ने सॉलिसीटर तुषार मेहता से पूछा कि सरकार को तीन हफ्ते का समय क्यों चाहिए, वह क्या कर रही है?

भारतीय-यूरोपीय यूजर्स में फर्क चिंताजनक: वाट्सएप

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वाट्सएप द्वारा निजता नीति को लेकर भारतीय व यूरोपीय उपयोगकर्ताओं से अलग-अलग व्यवहार उसके लिए चिंता का विषय है और वह इस मामले को देख रही है। केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय से कहा कि यह भी चिंता की बात है कि सोशल नेटवर्किंग मंच वाट्सएप पर भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए ‘एकतरफा’ तरीके से निजता नीति में बदलाव किया जा रहा है। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल चेतन शर्मा ने सरकार की इस राय से न्यायमूर्ति संजीव सचदेव की अदालत को अवगत कराया जो फेसबुक के स्वामित्व वाले वाट्सएप द्वारा लाई गई निजता नीति के खिलाफ एक वकील द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

'जय श्री राम’ का नारा, मजबूर नहीं किया: योगी

हरिओम उपाध्याय    

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि किसी को भी ‘जय श्री राम’ कहने को मजबूर नहीं किया जा रहा और इस तरह के नारों में बुरा मानने की कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसे नारे लगने के बाद कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था। बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में तब बोलने से इनकार कर दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वहां ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए गए। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी अपना भाषण शुरू करने मंच पर खड़ी हुईं तभी भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा नारा लगाया गया।

बॉर्डर पर फिर हुई झड़प, 20 चीनी सैनिक जख्मी

नई दिल्ली/ बीजिंग। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच एक बार फिर झड़प होने की खबर है। तीन दिन पहले उत्तरी सिक्किम के नाकू ला में भी दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आए गए थे। इस झड़प 20 चीनी सैनिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी इस खबर पर सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है। कल ही भारत और चीन के बीच कोर कमांडरों की 17 घंटे की मैराथन बैठक हुई थी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि चीन के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए सेना को पूरी छूट दी गई है। चीन को उसकी हर आक्रामक कार्रवाई का जवाब मिलेगा। घटना की जानकारी रखने वालों ने सोमवार को बताया कि चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर भारतीय इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें रोक दिया। माना जा रहा है कि विवाद उस समय हुआ जब भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को रोका। अबतक आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आंदोलन: ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करेंगी महिलाएं

किशन गुप्ता    
गदरपुर। प्रदेश कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक ली गई। इस दौरान शिल्पी अरोड़ा द्वारा बताया गया कि गाजीपुर बॉर्डर से जो किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। उसकी अगुवाई महिलाएं करेंगी। वहीं उत्तराखंड के साथ-साथ देश के हर राज्यों से लाखों की संख्या में महिलाएं इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं। वहीं शिल्पी अरोड़ा द्वारा शत प्रतिशत महिलाओं के साथ मिलकर ट्रैक्टर व जीव को चलकर गाजीपुर बॉर्डर के चारो तरफ घूमकर महिलाओं में जागृति उत्पन्न की व महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान किसानों के लिए बनाए जा रहे लंगर में कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा अपना श्रमदान दिया गया। वहीं ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा, हरियाणा से जोत्सना गुलिया, बाजपुर से सुनीता बाजवा, गदरपुर से खेमपुर जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह ने मिलकर महिलाओं रणनीति बनाई।

भारत-चीन सैनिकों के बीच ​फिर हुई खूनी झड़प

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारत और चीन सेना के बीच सिक्किम में मामूली झड़प होने की खबर सामने आ रही है। दोनों सेनाओं के बीच यह झड़प 20 जनवरी को सिक्किम के ना कूला इलाके में हुई। इस मसले को स्थानीय कमांडरों के स्तर पर सुलझा लिया गया है। भारतीय सेना की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है। सूत्रों ने बताया कि चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश की। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस झड़प में 15 से बीच चीनी सैनिक जख्मी हुए हैं। सेना ने कहा कि 20 जनवरी को एलएसी पर चीन और भारत के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हो गई थी। जिसे बाद में लोकल कंमाडर के स्तर पर सुलझाया गया। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिको ने एलएसी पार करने का प्रयास किया। वहां सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने रोका। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक यथास्थिति बदलने की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया। बता दें कि इससे पहले, 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में खूनी झड़प हुई थी। इस दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 35 से 40 के करीब चीनी सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने हताहत होने वाले अपने सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

अंधविश्वास के चलते दो बेटियों की बलि चढ़ाई

दुष्यंत टिकम  

चित्तूर। आंध्र प्रदेश में माता-पिता ने अंधविश्वास और अति भक्ति के कारण दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) पर रविवार रात को चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुई है। पुलिस के अनुसार, मदनपल्ली शहर के टीचर्स कॉलोनी शिवनगर निवासी वल्लुरुपल्ले पुरुषोत्तम नायडू और पद्मजा रह रहे हैं। पुरुषोत्तम नायडू महिला डिग्री कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल और पद्मजा मास्टर माइंड स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उन्हें दो बेटियां अलेख्या (27) और साईदिव्या (22) हैं।

इसी क्रम में रविवार को एकादशी के संदर्भ में मकान में विशेष पूजा-अर्चना करने की व्यवस्था की। इसी दौरान माता-पिता ने व्यायाम के लिए उपयोग में आने वाले डंबल से दो बेटियों की बेहरमी से हत्या कर दी। इस दौरान मकान में से चीख पुकार सुनाई दी। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मकान में जाकर देखा तो अलेख्या और साईदिव्या की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में खबर किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पुरुषोत्तम नायडू और पद्मजा को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान पुरुषोत्तम और पद्मजा ने पुलिस से कहा, “सत्य की दुनिया लौटकर आएगी। हमारी बेटियों को हम बचा लेंगे। एक दिन का समय दीजिए। हमारी बेटियां जरूर उठकर आएगी।” पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...