शनिवार, 16 जनवरी 2021
तारीखों की घोषणा के साथ बजा चुनावी 'बिगुल'
चंडीगढ़। पंजाब में आज नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया। राज्य चुनाव आयुक्त, पंजाब जगपाल सिंह संधू द्वारा आज यहाँ 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की आम/उपचुनाव की समय-सारणी का एलान किया गया। समय-सारणी संबंधी एलान होने के साथ ही राज्य के सभी चुनावी हलकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक चुनावी विवरण लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के ई.आर.ओ. द्वारा तैयार की गई वोटर सूचियों में कमियां सामने आई हैं, जिस कारण वोटर सूचियां दोबारा तैयार करने के उपरांत ही नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव करवाए जाएंगे। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए जगपाल सिंह संधू ने कहा कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 नामांकन भरने की आखिऱी तारीख़ होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख़ को उम्मीदवारों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तारीख़ 12 फरवरी 2021 को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। वोट डालने का कार्य तारीख़ 14 फरवरी को प्रात:काल 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी को की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अफ़सर और 145 सहायक रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढग़ से पूरा करने के लिए 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. को चुनाव पर्यवेक्षक और 6 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे। पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार नगरपालिका चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
सरकार ने एचसीएस अधिकारियों का भेजा पैनल
हरियाणा: आंदोलन के चलते, सरकार की नींद हराम
सरकार ने मंत्रियों के ध्वजारोहण के बदले कार्यक्रम
राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कई मंत्रियों की ध्वजारोहण के लिए लगाई गई ड्यूटी को बदल दिया है। इन क्षेत्रों में अब मंत्रियों की बजाय मंडलायुक्त और जिला उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा व जजपा नेताओं को पहले ही कह चुके कि किसानों के समानांतर कोई कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। दूसरी तरफ सीआइडी की रिपोर्ट है कि यदि कोई मंत्री ध्वजारोहण के लिए गया तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुरुक्षेत्र, सोनीपत, नूंह और हिसार में मंडलायुक्त और कैथल, जींद, चरखी दादरी, सिरसा और भिवानी में जिला उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पहले इन जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। यह वे जिले हैं, जहां किसान आंदोलन का ज्यादा असर नजर आ सकता है।राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पंचकूला तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अंबाला में ध्वज फहराएंगे। शाम को हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम होगा। “ये रहेगा नया कार्यक्रम... विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कुरुक्षेत्र और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा महेंद्रगढ़ (नारनौल) में ध्वजारोहण करेंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला यमुनानगर, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल रोहतक और सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक पलवल और खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।
हापुड़ः दीप प्रज्वलित कर, रिबन काटकर उद्घाटन
वायरस: हापुड़ में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ
लोनी के पूर्व चेयरमैन ने पिता की पुण्यतिथि मनाईं
कोरोना को भगाने के लिए सीएम ने किया शुभारंभ
योगी ने किया कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण
सुरक्षा सप्ताह के तहत वेबिनार का आयोजन किया
बाइक सवार 2 होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत
फैसला: पीड़ित प्रवासियों को नौकरी देगा 'विभाग'
उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया
उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...