शनिवार, 16 जनवरी 2021

तारीखों की घोषणा के साथ बजा चुनावी 'बिगुल'

राणा ओबराय
चंडीगढ़। पंजाब में आज नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया। राज्य चुनाव आयुक्त, पंजाब जगपाल सिंह संधू द्वारा आज यहाँ 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की आम/उपचुनाव की समय-सारणी का एलान किया गया। समय-सारणी संबंधी एलान होने के साथ ही राज्य के सभी चुनावी हलकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक चुनावी विवरण लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के ई.आर.ओ. द्वारा तैयार की गई वोटर सूचियों में कमियां सामने आई हैं, जिस कारण वोटर सूचियां दोबारा तैयार करने के उपरांत ही नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव करवाए जाएंगे। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए जगपाल सिंह संधू ने कहा कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 नामांकन भरने की आखिऱी तारीख़ होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख़ को उम्मीदवारों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तारीख़ 12 फरवरी 2021 को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। वोट डालने का कार्य तारीख़ 14 फरवरी को प्रात:काल 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी को की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अफ़सर और 145 सहायक रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढग़ से पूरा करने के लिए 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. को चुनाव पर्यवेक्षक और 6 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे। पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार नगरपालिका चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...