शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

सीएम ने डिजिटल डायरी एप का लोकार्पण किया

गोरखपुर (ड़ेस्क)। मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर सेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी एप का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष डाक टिकट भी अनावरण किया।

उन्‍होंने कहा कि आज जमाना तकनीकी का है। इसके प्रयोग से हम अपने हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं। अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं। सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-एप के जरिये एक अभिनव पहल की है। अब मोबाइल में ही डायरी होगी। लोग नि:शुल्क इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि तकनीकी के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके। जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी। तकनीकी के जरिये ही 2.35 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 44 लाख प्रवासियों को भरण पोषण भत्ता दिया जा सका।

जबकि अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से UPIDINFO एप निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। उसमें सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज हैं।

घेराव करने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष, हिरासत में लिया

हरिओम उपाध्याय 

लखनऊ। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को राजभवन का घेराव करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के ‘किसान अधिकार कार्यक्रम’ के तहत प्रदेश अध्यक्ष लल्लू शुक्रवार दोपहर बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन का घेराव करने जा रहे थे। तभी डॉलीबाग के पास से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राजभवन की ओर जुलूस के रूप में जा रहे पार्टी कार्यकर्ता ‘जय जवान जय किसान’ का नारा लगा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि नये कानूनो के विरोध में आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने प्रदेशों में राजभवन का घेराव कर रहे हैं।

अर्थव्यवस्था की मजबूती को राष्ट्रपति का बड़ा कदम

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के मनोनीत राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करने के लिए 19 खरब डॉलर की प्रोत्साहन योजना पेश की। यदि संसद इस प्रोत्साहन पैकेज को पारित कर देती है, तो इसमें घरों के लिए 10 खरब डॉलर का प्रावधान होगा, जिसके तहत सभी अमेरिकियों को 1,400 डॉलर का प्रत्यक्ष भुगतान किया जायेगा। राहत प्रस्ताव में महामारी से लड़ने के लिए 415 अरब डॉलर और सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए छोटे व्यवसायों के लिए 440 अरब डॉलर प्रदान करने का भी प्रावधान है। बिडेन ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तुलना में वायरस से बेहतर तरीके से निपटने का संकल्प लिया है। ये नये प्रस्ताव ऐसे समय में आये हैं जब कोरोना वायरस के मामलों में सर्दियों के दौरान काफी वृद्धि देखी जा रही है और उसने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिडेन ने यह भी कहा कि वह एक देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं जिसमें सामूहिक टीकाकरण केंद्र स्थापित करना और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल इकाइयों को भेजना शामिल है और इसके लिए वह 20 अरब डॉलर का आवंटन करने का प्रस्ताव रखते हैं।

सपा के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

संदीप मिश्र  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के लिये शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। चुनाव अधिकारी बी बी दुबे ने बताया कि हसन और चौधरी ने शुक्रवार दोपहर को परिषद के आगामी चुनाव के लिये अपना पर्चा दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के नामांकन के समय पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित कई नेता मौजूद थे। विधान परिषद की 12 सीटें 30 जनवरी को रिक्त हो रही है क्योंकि इन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।”

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हो रही धीमी

देश में कोरोना की रफ्तार पड़ रही धीमी, अब सिर्फ इतने मामले हैं सक्रिय
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले ही कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है जिसके कारण सक्रिय मामलों की दर घटकर 2.02 प्रतिशत रह गयी है। वहीं मौतों की दैनिक संख्या दूसरे दिन भी 200 से नीचे रहा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 15,590 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 27 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 15,975 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 62 हजार 738 हो गयी और रिकवरी दर बढ़कर 96.53 प्रतिशत हो गयी।सक्रिय मामले 576 कम होकर 2.13 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 191 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार 918 हो गया है। मृत्यु दर अभी 1.44 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1134 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 66,713 हो गयी है। वहीं सबसे ज्यादा 4,337 मरीज स्वस्थ भी हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 7.61 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 19 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3392 हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में भी सक्रिय मामले 200 बढ़े हैं और इनकी संख्या 53,744 हो गयी है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 18.77 लाख हो गया है वहीं 70 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 50,291 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 2937 रह गयी है। वहीं चार और मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,722 हो गयी है। दिल्ली में 6.17 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8747 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,155 हो गया है तथा अब तक 9.09 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 2338 रह गये हैं। वहीं 7138 लोगों की जानें जा चुकी है और 8.76 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 52 कम होकर 10,080 रह गये। इस महामारी से 8543 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.76 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6488 रह गयी है तथा अभी तक 12,246 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में 8.10 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
ओडिशा में सक्रिय मामले 11 बढ़कर 2035 हो गये हैं , वहीं 3.28 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 1896 हो गयी है। तेलंगाना में सक्रिय मामले 53 बढ़कर 4442 रह गये हैं और 1574 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.85 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 31 कम होकर 7272 रह गये हैं और 10010 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.46 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।
पंजाब में सक्रिय मामले 50 घटकर 2767 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.61 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5473 मरीजों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 186 कम हुए हैं और इनकी संख्या 7108 रह गयी है तथा अब तक 2.39 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3740 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 373 घटकर 7418 रह गये हैं। राज्य में 2.81 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 10 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3537 हो गयी है। गुजरात में सक्रिय मामले 7056 रह गये हैं तथा 4357 लोगों की मौत हुई है और 2.42 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 55 घटकर 4170 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1447 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.51 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2972, राजस्थान में 2744, जम्मू-कश्मीर में 1915, उत्तराखंड में 1596, असम में 1065, झारखंड में 1048, हिमाचल प्रदेश में 963, गोवा में 752, पुड्डुचेरी में 640, त्रिपुरा में 390, मणिपुर में 365, चंडीगढ़ में 330, मेघालय में 144, सिक्किम में 130, लद्दाख में 128, नागालैंड में 86, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में नौ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

उपचुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, जानिए किसको मिला टिकट
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में आज अपना प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय समिति ने अरविंद कुमार शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 12 सदस्‍यों का कार्यकाल 30 जनवरी, 2021 को समाप्‍त हो रहा है। इसके लिए 28 जनवरी को चुनाव होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा ने गुरूवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शर्मा को पार्टी मुख्यालय में एक सादे समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
गुजरात कैडर के अरविंद कुमार शर्मा ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। अरविंद कुमार मऊ जिले के एक पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं।

विश्व: सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज

कोरोना टीकाकरण। सरकार की गाइडलाइन जारी, जानें किन्हें लगेगा और किन्हें नहीं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। 16 जनवरी से भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो रहा है। टीकाकरण अभियान से पहले सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है। कि किन लोगों को अभी टीका नहीं लगवाना है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकों की विनिमयशीलता (इंटरचेंजिंग) की अनुमति नहीं है और गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाएं टीके न लगवाएं क्योंकि उन्हें अभी तक किसी भी कोरोना वायरस-रोधी टीके के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया गया है। बकायदा इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है। और यह एहतियात बरतने को दिशा-निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश को लिखे पत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में इनके इस्तेमाल को रेखांकित करते हुए कहा कि कोविड-19 टीके केवल 18 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 टीकों और अन्य टीकों के बीच कम से कम 14 दिन का अंतराल लिया जा सकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘कोविड-19 टीकों की विनिमयशीलता (एक टीका अलग, दूसरा अलग) की अनुमति नहीं है। दूसरी खुराक भी उसी टीके की लेनी होगी, जो पहले टीके की ली गई है। पत्र में कहा गया है। गर्भवती तथा दूध पिलाने वाली महिलाओं को अभी तक किसी भी टीके के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया गया है। लिहाजा गर्भवती या अपने गर्भवती होने को लेकर अनिश्चित महिलाएं इस समय कोविड-19 टीके न लगवाएं।

नपुसंकता के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

अकांशु उपाध्याय  

 नई दिल्ली। देश में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान ले चुके करोना वायरस पर काबू पाने के लिए टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बीच कोराना टीकों को लेकर कई तरह के भ्रम और अफवाहें भी फैलाईं जा रही हैं। कई तरह के साइड इफेक्ट्स के दावों की वजह से लोगों के मन में दुविधा पैदा हो रही है। इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खुद इन अफवाहों को दूर करने की कोशिश की है। कोरोना टीकों के साइड इफेक्ट्स को लेकर कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यह नपुंसक बना सकता है। पिछले दिनों एक राजनीतिक पार्टी के नेता की ओर से दावा किए जाने के बाद यह भ्रम और तेजी से फैला।

स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर कहा, ”कोई वैज्ञानिक सबूत ऐसा नहीं है जो बताता हो कि कोविड वैक्सीन से महिला या पुरुष में बांझपन आ सकता है। कृपया इस तरह के अफवाहों या अप्रमाणित स्त्रोतों से आने वाली सूचनाओं पर पर ध्यान ना दें। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना टीकाकरण से होने वाले साइड इफेक्ट्स की जानकारी देते हुए कहा, ”कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन लगाए जाने के बाद कुछ लोगों को हल्के बुखार, टीके वाली जगह पर दर्द, शरीर में दर्द जैसी शिकायतें हो सकती हैं। ये साइड इफेक्ट्स दूसरे टीकों की तरह ही हैं। ये दिक्कतें कुछ समय में खुद ही दूर हो जाने की उम्मीद है।” इस भ्रम को दूर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ”कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन लगाए जाने की वजह से आपको कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता है। यदि आपको टीका लगने के बाद अस्थायी साइड इफेक्ट के रूप में हल्का बुखार आता है तो इसे कोविड ना समझें।

दिल्ली के 6 अस्पतालों में टीके की खेप पहुंची

अकांंशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए अंतिम रूप से 81 अस्पतालों में स्टॉक किए गए दो कोविड-19 टीके की खेप को 6 सरकारी अस्पतालों में भेजा है।

हालांकि, वितरण पैटर्न ने कई लोगों की नाराजगी बढ़ा दी है, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) सहित केवल छह केंद्र संचालित अस्पतालों में आवंटित किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा आवंटित टीकों के साथ अस्पतालों की एक सूची से इस बात का खुलासा हुआ है। इस बीच, 75 अस्पताल जिनमें राज्य-संचालित और निजी अस्पताल शामिल हैं, को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड मिलेगा, जो देश में अपने विपणन और उत्पादन को संभाल रहा है।

हालांकि, वैक्सीन के वितरण पैटर्न के पीछे दिल्ली सरकार द्वारा कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कारण प्रस्तुत नहीं किया गया है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह केंद्र के निर्देश पर किया गया। अधिकारी ने कहा, “वैक्सीन और इसकी खुराक केंद्र सरकार के विशेष निर्देशों के अनुसार आवंटित की गई है। हालांकि, इस कदम से विवाद की आशंका है क्योंकि स्वास्थ्यकर्मियों के पास पहले से ही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेकर आशंका है जिसे तीसरे चरण के ट्रायल की प्रभावकारिता की डेटा प्रस्तुत किए बिना भारत के ड्रग रेगुलेटर द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमोदन मिला।

कई स्वास्थ्य कर्मियों ने आईएएनएस से बात की, उन्होंने कोवैक्सीन के प्रति अपनी आशंकाओं को प्रकट किया। केंद्र संचालित लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) के एक ईएनटी विशेषज्ञ ने कहा, “मैं टीका लगवाने के लिए तैयार हूं लेकिन कोवैक्सीन नही लगवाऊंगा। एलएचएमसी के स्वास्थ्यकर्मियों को कोवैक्सीन दी जाएगी क्योंकि इसके संबद्ध अस्पताल कलावती सरन को 6 केंद्र संचालित अस्पतालों में सूचीबद्ध किया गया है जो भारत बायोटेक का टीका प्राप्त करेंगे। सफदरजंग के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख जुगल किशोर ने कहा कि किसी भी विवाद से बचने के लिए सभी केंद्रों पर एक वैक्सीन कैंडीडेट उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “बेहतर होता कि सरकार सभी केंद्रों पर एक वैक्सीन कैंडीडेट उपलब्ध कराती ताकि लोगों के मन में कोई भ्रम न पैदा हो।”कोवैक्सीन विवादों में रहा है क्योंकि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए सिफारिश की गई थी। बाद में, इसे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में रोल-आउट के लिए 3 जनवरी को मंजूरी दी गई।

अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा: सीएम

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है और अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा ।

कुमार ने शुक्रवार को पटना के आर. ब्लॉक से दीघा के बीच 379.57 करोड़ रुपये की लागत से बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सड़क जिसका नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल पथ’ रखा गया है, का उद्घाटन करने के बाद राज्य में अपराध की बढ़ती घटना के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए। कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। अपराध में संलिप्त चाहे जो भी हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे । इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधी का स्पीडी ट्रायल करा कर उसे सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने खुद इस मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात की है और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ।

हिमाचलः तेंदुए ने सड़क पर लोगों से किया प्यार

तेंदुए ने सड़क पर आकर लोगों से किया प्यार

कुल्लू। तेंदुए द्वारा पालतू जानवर और लोगों पर हमले की खबरें, वीडियो और तस्वीरें तो आपने बहुत देखीं और सुनी होंगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी से जो वीडियो सामने आया है वो वाक्य हैरान कर देने वाला है। दरअसल, यहां एक तेंदुए का शावक सड़क पर निकल आया। इस दौरान तेंदुए के शावक को देख लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। तेंदुए (Leopard) के शावक के साथ लोग खेलने लगे और उसके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान तेंदुआ वहां करीब एक घंटे तक घूमता रहा और लोग भी तेंदुए को देखने के लिए गाड़ियों से उतर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो कुल्लू जिले के तीर्थन घाटी की शरची पंचायत के बंदल स्थित नगलाड़ी-शरची सड़क का है। सुबह करीब सात बजे के आसपास लोगों ने तेंदुए को देखा। बिना किसी डर के सड़क पर घूमते तेंदुए को देखने के लिए जहां आसपास गांव के लोगों को तांता लगा गया, वहीं सड़क पर भी गाड़ियों की लंबी लाइन गई। इस दौरान कई लोग गाड़ियों से बाहर आए और तेंदुए को बिस्कुट फैंकने लगे। सड़क के करीब 300 मीटर पर तेंदुए ने करीब एक घंटे तक डेरा जमाए रखा और लोग उसके वीडियो बनाते रहे।

कोहरे से परेशान हैं 'उत्तर भारत', 6348 ट्रेनें रद्द

घने कोहरे से परेशान उत्तर भारत, आज 6348 ट्रेनें रद्द, फ्लाइट पर भी असर
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर दक्षिण तक सर्दी का कहर बुरी तरह से जारी है। राजधानी दिल्ली में आज कोहरे ने कोहराम मचाया हुआ है। दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है। यही नहीं घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। देश में आज 6348 ट्रेनें रद्द हैं। तो वहीं 13 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। यहीं नहीं कोहरे का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। विमान कंपनी स्पाइसजेट ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। कि घने कोहरे और खराब मौसम के कारण बागडोगरा की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में यात्री यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। केवल दिल्ली ही नहीं आज उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया हुआ है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...