शनिवार, 26 दिसंबर 2020

शामली: हिंदू युवा वाहिनी ने मंत्री का स्वागत किया

भानु प्रताप उपाध्याय  
शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली द्वारा अजीत सिंह पाल राज्यमंत्री व शामली जिला प्रभारी मंत्री का फूल-मालाओं द्वारा लादकर जोरदार किया गया और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। पब्लिक स्कूल व कानून की बिगड़ती समस्या पर शिकायत की। मंत्री ने शिकायत संबंधी अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए। हिंदू युवा वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रभारी बिट्टू कुमार के नेतृत्व में कैराना रोड पर स्थित होटल में अजीत सिंह पाल राज्यमंत्री व इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रशाशन विभाग,(उत्तर प्रदेश ) से मिला और उनका फूल माला से  जोरदार स्वागत किया। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार ने शिकायत करते हुए अजीत सिंह पाल राज्यमंत्री से कहा आम आदमी कोरोना की महामारी के संकट को झेल रहा है। वहीं दूसरी ओर शामली में जाम की विकट समस्या होती जा रही है। फव्वारा चौक अजंता चौक विजय चौक मिल रोड अभी चौराहों पर हर समय जाम लगा रहता है। उक्त जाम को लेकर आम राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस जाम के कारण बड़ा  हादसा होने की संभावना बनी रहती है। चौधरी जुगमिंदर सिंह मलिक प्रदेश संरक्षक हरियाणा हिंदू युवा वाहिनी ने बताया शामली जिले में कुछ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अपनी मन मानी से कार्य कर रहे हैं। गरीबों को योजनाओं के नाम पर सिर्फ कागजी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अधिकारी अभी भी संभल जाए ये योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार है। जो भ्रटाचार के बिल्कुल खिलाफ है। वहीं हिंदू युवा वाहिनी शामली के नगर प्रभारी पंकज गुप्ता (सभासद) ने कहा कि आप जनता के छोटे छोटे काम जैसे राशन कार्ड, पेंशन योजना, बालिका योजना जैसी योजनाओं के लिए वेबसाइट ना चलने की वजह से आप जनता योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। जिले में अधिकारी इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण योगी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जिला आईटी संयोजक आशीष निरवाल व महामंत्री महेश गोयल ने संयुक्त रुप से शिकायत करते हुए कहा करोना वायरस की महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान छोटे स्कूल जो बंद हुए थे मैं भूखे मरने के कगार पर हैं। क्योंकि वे  तभी से बंद पड़े हैं। उनके बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें खोला जाए। वहीं चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे जिला संयोजक अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप निरवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष, अनुज गोयल उपाध्यक्ष, अनुराग गोयल, जिला मंत्री उपेंद्र  द्विवेदी नगर संयोजक मनोज रोहिल्ला नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता मांगेराम नामदेव आदि ने भी उक्त समस्याओं का समाधान करने की मांग माननीय मंत्री से की।

रेकी कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी 
हापुड़। पुलिस ने रेकी कर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो मोटरसाइकिल, तीन तमन्चे, कारतूस, मोबाइल और 38,300 की नकदी बरामद। पकड़े गए शातिर बदमाशों पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। 6 नवंबर को कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपये लूटे थे। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम पिलखुवा ने गिरफ्तारी की।

एक्शन में नजर आई आईपीएस, किया सीधा संवाद

 एक्शन में दिखी आईपीएस तृप्ति भट्ट। जनता से किया सीधा संवाद, इन प्रमुख बिन्दुओं पर रहेगी नज़र
टिहरी/धनौल्टी।आईपीएस तृप्ति भट्ट को टिहरी जनपद की कमान सौंपी गई है। जिसके बाद से ही एसएसपी तृप्ति भट्ट एक्शन में नजर आ रही हैं। एसएसपी ने शुक्रवार को थत्यूड़ थाने में जन संवाद क्रार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। साल 2015 थाना थत्यूड़ बनने के बाद ऐसा पहली बार है।जब किसी एसएसपी थत्यूड़ क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया है।
दरअसल जन संवाद कार्यक्रम में टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट ने महिलाओं बच्चों, बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और 20 मेधावी बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए टी-शर्ट वितरित की
महिलाओं की सुरक्षा, सहायता के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा
ड्रग्स नशाखोरी अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगायी जायेगी।
मेधावी छात्राएं जो पढ़ाई स्पोर्ट्स/विभिन्न प्रतियोगिताओं में रूचि लेती हैं। तो उन मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
थत्यूड़ थाना क्षेत्र में फड़, ठेली संचालकों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा, जिससे अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। साथ ही महिला/बच्चों संबंधी अपराधों पर लगाम लग सकेगी।
जनता के सहयोग से पुलिस की कार्य प्रणाली को ओर भी प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।
कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव कम होने पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में कार्यशाला का आयोजन होगा।
बता दें कि जन संवाद कार्यक्रम के बाद एसएसपी तृप्ति भट्ट ने थत्यूड़ क्षेत्र का भ्रमण किया। जिस पर स्थानीय जनता ने उत्साह के साथ एसएसपी का आभार प्रकट किया। बता दें एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण करने सात दिन के भीतर थाना घनसाली और थत्यूड़ थाना क्षेत्र का भ्रमण किया है।

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल 
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ शुक्रवार से जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शोपियां के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने संयुक्त अभियान छेड़ा था।
सुरक्षा बल के जवान एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे। तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायीं। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बाद में आतंकवादी पास के एक मकान के भीतर घुस गये। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। इससे पहले आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए इलाके से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों की घेराबंदी कर दी गयी और इलाके के रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। सुबह होने पर सुरक्षा बलों ने पुन अभियान शुरू किया और जिस मकान में आतंकवादी घुसे थे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया। जिसके बाद अन्य आतंकवादी दूसरे स्थानों पर जा छुपे।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अल-बद्र समूह के दो आतंकवादी मारे गये हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था। शांति में खलल के किसी प्रयासों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस बीच शोपियां इलाके में ऐहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं।

कोहरे के कारण सड़क हादसे में 4 की मौत हुई

कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में चार की मौत, योगी ने दुख व्यक्त किया

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज कोहरे के कारण आगरा-बरेली हाइवे पर सोरों कस्बे में आई बारात के लौटते समय बारातियों की कार ईंटों के चट्ठे से टकरा गई। इस सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तीन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।दुर्घटना आज तड़के हुई जब कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। मृतकों के नाम अमन, आसिफ, और साजिद हैं। जबकि समीर, अरशद,और यासिर घायल हुये। इनमें एक की मौत अस्पताल में हो गई। बाकी दो की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कासगंज के सोरों में मुन्ने मियाँ की लड़की यासमीन नाज की बारात सोरो लहरा रोड निवासी के रिजाजउद्दीन के लडके सलमान की बारात आई थी। बाराती अपनी ब्रेजा गाडी से वापस मैनपुरी जा रहे थे।
तभी आगरा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार और कोहरे की बजह से गाड़ी मारूति सुजुकी एजेंसी के निकट रोड किनारे रखी ईटो के चट्ठे से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आस पास के लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे हुए शवों को कार की चादर काटकर निकाला। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसबीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पत्नी व 4 बच्चों की हत्या, बाद में आत्महत्या की

पहले पत्नी और 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर खुद लगाई फांसी
उदयपुर। उदयपुर के खेरवाड़ा थाना इलाके के रोबिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज किया। प्राथमिक जानकारी के आधार पर सामने आया कि बीती रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। और उसके बाद गुस्से में पति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। की धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद वह युवक खुद भी एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक गया। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल को मौके पर साक्ष्य को इकट्ठा करने बुलाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना का पता लोगों को तब लगा। जब रोबिया गांव के लोगों ने एक पेड़ से युवक का शव लटके देखा। जब लोग उसके घर इस घटना की जानकारी देने पहुंचे तो वहां मकान के बाहर ताला लगा हुआ था। लेकिन घर के बाहर बह रहे खून के सूखने के निशान थे। फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी तो वहां का मंजर दिल दहलाने वाला था। घर के अंदर फांसी लगाने वाले युवक की पत्नी तथा चार मासूम बच्चों के रक्तरंजित शव पड़े हुए थे। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। पुलिस ने युवक की पहचान रणजीत मीणा (30 वर्ष) के रूप में की। जिनकी हत्या की गई उनमें रणजीत की पत्नी कोकिला, उसके चार बच्चों में छह वर्षीय जसोदा, पांच वर्षीय लोकेश, चार वर्षीय गंजी तथा एक वर्षीया गुड्डी शामिल थी। पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि रणजीत की लॉकडाउन में नौकरी चली गई थी। तभी से पूरा परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था।

आगरा: वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हाई अलर्ट

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हाईअलर्ट किया
आगरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये स्ट्रेन पर हाई अलर्ट है। अब तक यूनाइटेड किंगडम ( यूके) से 2135 लोगों के यूपी लौटने की खबर मिली है। इनमें गौतमबुद्धनगर में 563, गाजियाबाद में 291 लौटे जबकि लखनऊ में 256 और आगरा के 58 लोगों की भी यूके से वापसी हुई है। आगरा में 35 लोगों की जांच की गई। जिसमें 1 संदिग्ध मिला है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यूके से आए लोगों के घर पहुंच रही है।
उधर मेरठ में लंदन से आए 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन तीनों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का ख़तरा हो सकता है। बताया जा रहा है। कि ये तीनों 14 दिसम्बर को लंदन से वापस आए थे। लंदन से मेरठ आए दम्पति और बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। युवक के माता-पिता और भाभी के साथ पड़ोस के 9 लोग भी संक्रमित मिले हैं। आगरा में 35 लोगों की जांच में 1 संदिग्ध मिला है।
स्वास्थ्य विभाग को आशंका है। कि यह स्ट्रेन-2 का संक्रमण भी हो सकता है। शासन ने तीनों मरीजों में स्ट्रेन-2 की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने के लिए कहा है। इसके साथ ही संक्रमित परिवार को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के बाद यूरोप से मेरठ पहुंचने वाले 44 यात्रियों की रिपोर्ट दी थी। इसमें से 12 यहां से देश के दूसरे हिस्से में जा चुके हैं। 32 में से 15 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात मिली है। इसमें लंदन से आने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सर्राफा कारोबारी के घर 37 लाख की डकैती

सर्राफा कारोबारी के घर हुई 37 लाख की डकैत
रोशन कुमार 
मेरठ। शास्त्रीनगर इलाके में छह नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर में घुसकर वहां मौजूद सभी परिजनों को बंधक बनाया और 37 लाख की डकैती डाल कर फरार हो गए।
आज तड़के बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में सर्राफ तेजपाल वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। जिनकी घर के ही बाहरी हिस्से में आभूषण की दुकान है।
शुक्रवार रात करीब ढाई बजे छह सशस्त्र बदमाश मकान के ऊपरी हिस्से का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां तमाम लोगों को हथियारों के जोर पर बंधक बना लिया। बदमाश अलमारी से 11 लाख रुपये नकद और 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये।
बदमाश करीब तीन घंटे तक घर में रहे और आज सुबह होने के बाद कुछ भी बोलने पर जान से मार देने के धमकी देते हुए फरार हुए। पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि बदमाशों की पहचान के लिये आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम भी सुबूत हासिल करने में लगी है।

अराजकता फैलाने वालों को सीएम की धमकी

आजकल मैं खतरनाक मूड में हूं 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा मुख्यमंत्री की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही है|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के होशंगाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे|सीएम चौहान ने यह बात उनके लिए कही जो प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम करते हैं। आपराधिक और गलत गतिविधियों को अंजाम देने में लगे रहते हैं।ऐसों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हीं की भाषा में समझाया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें हिदायत हुए कहा है। आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं|गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे-फोड़ेंगे नहीं|फॉर्म में है मामा|माफियाओं के खिलाफ प्रदेश में अभियान चल रहा है। रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन बना दिया कहीं ड्रग माफिया|सुन लो रे मप्र छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट नीचे पता भी नहीं चलेगा कहीं भी|सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो| दादा-गुंडे-बदमाश-फन्ने खां, ये कोई नहीं चलने वाला।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्म परिवर्तन वालों को भी चेतावनी दी उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग बाहर से आकर गड़बड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। वे धर्म परिवर्तन का कुचक्र चला रहे हैं। ध्यान रखना बेटियों पर अगर बुरी नजर डाली तो मामा से बुरा कोई नहीं होगा|जनता से मामा ने कहा कि तुम्हारा मामा यह वचन देता है। कि जब तक यह सांस चलेगी यह मामा तुम्हारे लिए जियेगा और तुम्हारे लिए ही मरेगा|
इधर सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने गरीब आदिवासी को परेशान किया लेकिन याद रखना कि टाईगर अभी जिन्दा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत दी सुन लो कलेक्टर और कमिश्नर जब मामा सेवक है। तो तुम सब भी सेवक हो|इस दौरान उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाने वालों पर भी तंज कसा कहा- फर्जी कम्पनियां आकर पैसे खाकर चली गईं| नाम सांई प्रसाद और निकले डाकू. चिंता मत करना मैंने सबकी नीलामी के ऑर्डर दिए हैं। गले में हाथ डालकर गरीब का पैसा निकालकर कर लाऊंगा|यह बेईमान जहां रहेंगे उन्हें उठवाकर जेल भिजवाऊंगा।

आंदोलन: प्रदर्शन में शामिल 1 और किसान की मौत

एक और किसान की मौत, नए कृषि कानूनों के विरोध में था शामिल
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों पर दिल्ली-हरियाणा-यूपी की सीमाओं पर किसान अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को पूरा एक महीना हो चुका है।हाड़ कपाऊ इस ठंड में भी किसान पीछे हटने को राजी नहीं हैं। वहीँ तेज ठंड इनकी जान की दुश्मन बन रही है।ठंड से अबतक कई किसान अपनी जान गवां चुके हैं।ठंड में हार्टअटैक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में कई किसानों को हार्टअटैक पड़ चुका है। इसी बीच आज एक और किसान की मौत हुई है। टिकरी बॉर्डर पर यह किसान धरने परे बैठा हुआ था।
बताया जा रहा है। कि किसान की ह्दयगति रुकने से उसकी मौत हुई है।किसान का नाम 32 वर्षीय अमरपाल है। जो कि कैथल जिला के गांव सेरधा का रहने वाला था।मृतक अमरपाल शादीशुदा था।वह अपने पीछे पत्नी व 2 छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया है।|बताते हैं। कि अमरपाल पिछले कई दिनों से अपने परिवार की साथ धरने में शामिल था।
गौरतलब है कि, चल रहे किसान आंदोलन में जहाँ कई किसानों की आकस्मिक मौत हुई है। वहीँ कुछ किसान आत्महत्या भी कर चुके है। फिलहाल किसान इस बात पर अडिग हैं। कि वह नए कृषि कानूनों को पूर्णता रद्द कराने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त करेंगे|किसानों की बस एक मांग है। कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार रद्द करे|तभी यह प्रदर्शन शांत होगा|

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, महत्वपूर्ण एजेंडा पर लगी मुहर, 103 नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति
अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हफ्ते दूसरी दफे आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। 22 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग के बाद आज एक बार फिर से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में संवाद में कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा पर मुहर लगी
बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है। बिहार बिहार कैबिनेट ने पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी है।नीतीश कैबिनेट ने 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है। वहीं 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है। पांच नगर परिषद को नगर निगम में परिणत किया गया है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...