शनिवार, 26 दिसंबर 2020

आगरा: वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हाई अलर्ट

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हाईअलर्ट किया
आगरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये स्ट्रेन पर हाई अलर्ट है। अब तक यूनाइटेड किंगडम ( यूके) से 2135 लोगों के यूपी लौटने की खबर मिली है। इनमें गौतमबुद्धनगर में 563, गाजियाबाद में 291 लौटे जबकि लखनऊ में 256 और आगरा के 58 लोगों की भी यूके से वापसी हुई है। आगरा में 35 लोगों की जांच की गई। जिसमें 1 संदिग्ध मिला है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यूके से आए लोगों के घर पहुंच रही है।
उधर मेरठ में लंदन से आए 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन तीनों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का ख़तरा हो सकता है। बताया जा रहा है। कि ये तीनों 14 दिसम्बर को लंदन से वापस आए थे। लंदन से मेरठ आए दम्पति और बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। युवक के माता-पिता और भाभी के साथ पड़ोस के 9 लोग भी संक्रमित मिले हैं। आगरा में 35 लोगों की जांच में 1 संदिग्ध मिला है।
स्वास्थ्य विभाग को आशंका है। कि यह स्ट्रेन-2 का संक्रमण भी हो सकता है। शासन ने तीनों मरीजों में स्ट्रेन-2 की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने के लिए कहा है। इसके साथ ही संक्रमित परिवार को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के बाद यूरोप से मेरठ पहुंचने वाले 44 यात्रियों की रिपोर्ट दी थी। इसमें से 12 यहां से देश के दूसरे हिस्से में जा चुके हैं। 32 में से 15 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात मिली है। इसमें लंदन से आने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सर्राफा कारोबारी के घर 37 लाख की डकैती

सर्राफा कारोबारी के घर हुई 37 लाख की डकैत
रोशन कुमार 
मेरठ। शास्त्रीनगर इलाके में छह नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर में घुसकर वहां मौजूद सभी परिजनों को बंधक बनाया और 37 लाख की डकैती डाल कर फरार हो गए।
आज तड़के बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में सर्राफ तेजपाल वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। जिनकी घर के ही बाहरी हिस्से में आभूषण की दुकान है।
शुक्रवार रात करीब ढाई बजे छह सशस्त्र बदमाश मकान के ऊपरी हिस्से का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां तमाम लोगों को हथियारों के जोर पर बंधक बना लिया। बदमाश अलमारी से 11 लाख रुपये नकद और 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये।
बदमाश करीब तीन घंटे तक घर में रहे और आज सुबह होने के बाद कुछ भी बोलने पर जान से मार देने के धमकी देते हुए फरार हुए। पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि बदमाशों की पहचान के लिये आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम भी सुबूत हासिल करने में लगी है।

अराजकता फैलाने वालों को सीएम की धमकी

आजकल मैं खतरनाक मूड में हूं 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा मुख्यमंत्री की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही है|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के होशंगाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे|सीएम चौहान ने यह बात उनके लिए कही जो प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम करते हैं। आपराधिक और गलत गतिविधियों को अंजाम देने में लगे रहते हैं।ऐसों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हीं की भाषा में समझाया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें हिदायत हुए कहा है। आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं|गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे-फोड़ेंगे नहीं|फॉर्म में है मामा|माफियाओं के खिलाफ प्रदेश में अभियान चल रहा है। रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन बना दिया कहीं ड्रग माफिया|सुन लो रे मप्र छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट नीचे पता भी नहीं चलेगा कहीं भी|सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो| दादा-गुंडे-बदमाश-फन्ने खां, ये कोई नहीं चलने वाला।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्म परिवर्तन वालों को भी चेतावनी दी उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग बाहर से आकर गड़बड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। वे धर्म परिवर्तन का कुचक्र चला रहे हैं। ध्यान रखना बेटियों पर अगर बुरी नजर डाली तो मामा से बुरा कोई नहीं होगा|जनता से मामा ने कहा कि तुम्हारा मामा यह वचन देता है। कि जब तक यह सांस चलेगी यह मामा तुम्हारे लिए जियेगा और तुम्हारे लिए ही मरेगा|
इधर सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने गरीब आदिवासी को परेशान किया लेकिन याद रखना कि टाईगर अभी जिन्दा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत दी सुन लो कलेक्टर और कमिश्नर जब मामा सेवक है। तो तुम सब भी सेवक हो|इस दौरान उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाने वालों पर भी तंज कसा कहा- फर्जी कम्पनियां आकर पैसे खाकर चली गईं| नाम सांई प्रसाद और निकले डाकू. चिंता मत करना मैंने सबकी नीलामी के ऑर्डर दिए हैं। गले में हाथ डालकर गरीब का पैसा निकालकर कर लाऊंगा|यह बेईमान जहां रहेंगे उन्हें उठवाकर जेल भिजवाऊंगा।

आंदोलन: प्रदर्शन में शामिल 1 और किसान की मौत

एक और किसान की मौत, नए कृषि कानूनों के विरोध में था शामिल
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों पर दिल्ली-हरियाणा-यूपी की सीमाओं पर किसान अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को पूरा एक महीना हो चुका है।हाड़ कपाऊ इस ठंड में भी किसान पीछे हटने को राजी नहीं हैं। वहीँ तेज ठंड इनकी जान की दुश्मन बन रही है।ठंड से अबतक कई किसान अपनी जान गवां चुके हैं।ठंड में हार्टअटैक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में कई किसानों को हार्टअटैक पड़ चुका है। इसी बीच आज एक और किसान की मौत हुई है। टिकरी बॉर्डर पर यह किसान धरने परे बैठा हुआ था।
बताया जा रहा है। कि किसान की ह्दयगति रुकने से उसकी मौत हुई है।किसान का नाम 32 वर्षीय अमरपाल है। जो कि कैथल जिला के गांव सेरधा का रहने वाला था।मृतक अमरपाल शादीशुदा था।वह अपने पीछे पत्नी व 2 छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया है।|बताते हैं। कि अमरपाल पिछले कई दिनों से अपने परिवार की साथ धरने में शामिल था।
गौरतलब है कि, चल रहे किसान आंदोलन में जहाँ कई किसानों की आकस्मिक मौत हुई है। वहीँ कुछ किसान आत्महत्या भी कर चुके है। फिलहाल किसान इस बात पर अडिग हैं। कि वह नए कृषि कानूनों को पूर्णता रद्द कराने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त करेंगे|किसानों की बस एक मांग है। कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार रद्द करे|तभी यह प्रदर्शन शांत होगा|

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, महत्वपूर्ण एजेंडा पर लगी मुहर, 103 नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति
अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हफ्ते दूसरी दफे आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। 22 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग के बाद आज एक बार फिर से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में संवाद में कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा पर मुहर लगी
बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है। बिहार बिहार कैबिनेट ने पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी है।नीतीश कैबिनेट ने 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है। वहीं 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है। पांच नगर परिषद को नगर निगम में परिणत किया गया है।

एमपी: लव जिहाद कानून को कैबिनेट की मंजूरी

यूपी के बाद अब इस राज्य में आया लव-जिहाद के खिलाफ कानून, सरकार ने दी मंजूरी
भोपाल। देशभर में लव जिहाद को लेकर एक तरफ जहां बहस छिड़ी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बना दिया है। यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद विरोधी विधेयक धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यूपी के बाद लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने वाले राज्य में मध्य प्रदेश भी शामिल हो गया है।
इस नए कानून में कुल 19 प्रावधान हैं। जिसके तहत अगर धर्म परिवर्तन के मामले में पीड़ित पक्ष के परिजन शिकायत करते हैं। तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। अगर किसी शख्स पर नाबालिग अनुसूचित जाति।जनजाति की बेटियों को बहला फुसला कर शादी करने का दोष सिद्ध होता है। तो उसे दो साल से 10 साल तक कि सजा दी जाएगी। अगर कोई शख्स धन और संपत्ति के लालच में धर्म छिपाकर शादी करता हो तो उसकी शादी शून्य मानी जाएगी। अब इस वेधयक को विधानसभा में लाया जाएगा।

भाजपा से मिला झटका, ली कार्यकारिणी की बैठक

जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, भाजपा से मिले झटके पर होगी चर्चा
अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक पटना में 26-27 दिसंबर को होने वाली है। इस बैठक में देशभऱ के जेडीयू नेता शामिल होंगे। इस बैठक का नेतृत्व बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। लेकिन बैठक से पहले ही बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा झटका दे दिया है। अरूणाचल प्रदेश के जेडीयू के 7 विधायकों में से 6 विधायक को बीजेपी ने अपनी पार्टी में शामिल करा दिया है। आज इस पर चर्चा भी होगी।
कई राज्यों से आएंगे पार्टी के नेता
जेडीयू की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, लक्षद्वीप, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
14 माह के बाद बैठक
यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है। इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है। पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने  बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी। लेकिन इस बार बैठक पटना में बुलाई गई है। यह बैठक जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। 26 दिसंबर की शाम 5 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि 27 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...