सोमवार, 21 दिसंबर 2020

दहेज प्रथा: नालंदा जिले में 2 महिलाओं की हत्या

अविनाश श्रीवास्तव   
 नालंदा। जिले से हैरान करने वाली दो घटनाएं सामने आईं हैं। नालंदा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बहुओं की हत्या का मामला सामने आया है। दहेज लोभी ससुराल वालों ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। पहली घटना नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बाबू बीघा गांव की है. जहां पुत्र नहीं पैदा होने से नाराज पति और ससुराल वालों ने विवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मृतिका की पहचान शैलेश प्रसाद की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है।
वहीं दूसरी घटना रहुई थाना इलाके के गोविंदपुर गांव की है, जहां  दहेज के लिए 2 लाख रुपए नहीं देने ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर कर दिया। मृतका की पहचान धुरी राम की पत्नी झुनी देवी के रूप में की गई है। एकंगर सराय और रहुई थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार और स्वराज कुमार ने बताया कि मृतिका के मायके वालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विधानसभा चुनाव हार की समीक्षा करेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव  
 पटना। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा को लेकर बुलाई गई आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक  शुरू हो गई है। प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में यह बैठक हो रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी समेत सभी उम्मीदवार बैठक में मौजूद हैं, जिन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा। पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को भी इस बैठक में बुलाया गया है, लेकिन हार पर मंथन के लिए बुलाई गई इस बैठक में किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हो रही है।
दरअसल आरजेडी की बैठक के शुरू होते ही आलोक मेहता ने इस बात की जानकारी सबों को दे दी कि हार के कारणों के बारे में उन्हें लिखित तौर पर पार्टी नेतृत्व को देना होगा। सभी जिला अध्यक्ष और उम्मीदवार अपनी अपनी तरफ से हार का कारण लिखित तौर पर पार्टी नेतृत्व को मुहैया कराएंगे और आरजेडी नेतृत्व उस पर एक कमेटी गठित कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। माना जा रहा है कि आरजेडी के बैठक में आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए यह रास्ता निकाला गया है। कई उम्मीदवार जिला अध्यक्षों के भीतरघात के कारण हारे हैं और अगर आज की बैठक में खुले तौर पर समूह को बोलने का मौका दिया जाता तो पार्टी की भारी फजीहत हो सकती थी। पार्टी के अंदर अंतर कलह बढ़ता देख यह फैसला किया गया कि लिखित तौर पर पार्टी के उम्मीदवार और जिला अध्यक्ष हार के कारणों की जानकारी देंगे। अगर उनको किसी से शिकायत है तो इसकी भी जानकारी लिखित तौर पर दी जाएगी। बाद में पार्टी इसकी गोपनीयता रखते हुए कमेटी को शिकायत फॉरवर्ड करें कि और वही कमिटी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए नेतृत्व को जानकारी देगी.आरजेडी की बैठक के शुरू होने के बाद हार को लेकर या विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। आलोक मेहता के इतना कहने के बाद अब किसान आंदोलन और केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून पर चर्चा शुरू हो गई है। बैठक हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई लेकिन यहां निशाने पर केंद्र सरकार है। भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अब इस बैठक में चर्चा हो रही है।

भदोही के विधायक का पौता गैंगरेप में अरेस्ट

भदोही। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पोते विकास मिश्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। पुलिस काफी दिन से उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस सूत्रों ने कहा कि विधायक को इससे पूर्व रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से गिरफ्तार किया था। लेकिन, पुत्र और पौत्र पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गोपागंज की पुलिस कौलापुर रेलवे क्रासिंग पहुंची और विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

वाराणसी के जैतपुरा की एक गायिका ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र और भतीजे के बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए 18 अक्टूबर को गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र इस समय आगरा जेल में बंद हैं।

ब्रिटेन में वायरस का नया स्ट्रेन आया सामने

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। एक ओर कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन आने की उम्मीदों के बीच कोरोना के एक नए प्रकार ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आया है, जो काफी खतरनाक है। इसके बाद यूरोप के कई देशों ने यूके जाने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है। अब भारत में भी ऐसी ही मांग उठने लगी है। सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और यूके, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए।
राजस्थान के सीएम ने लिखा कि भारत को अन्य देशों के साथ भी किसी तरह की मूवमेंट पर सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही अगर वायरस के नए स्ट्रेन का कोई मामला आता है, तो मेडिकल एक्सपर्ट को तैयार रहना चाहिए।
ब्रिटेन में सामने आए कोरोना के इस नए रूप को लेकर अब भारत में भी मंथन शुरू हो गया है। सोमवार को निर्माण भवन में ज्वाइंट मॉनिटिरिंग ग्रुप की बैठक हो रही है, जो इस नए स्ट्रेन पर चर्चा करेगी और तैयारियों को परखेंगी।
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि अभी से ही इसको लेकर पैनिक नहीं फैलाना चाहिए। हमारे वैज्ञानिक इसपर नजर बनाए हुए हैं।
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में हलचल तेज है। ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ा दिया है। जबकि फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत यूरोप के कई देशों ने यूके की फ्लाइट पर ही बैन लगा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन किया जा रहा है।

वैश्विक चर्चा चुनिंदा देशों के बीच नहीं हो सकती

वैश्विक विकास पर चर्चा चुनिंदा देशों के बीच नहीं हो सकती मोदी
पालूराम  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वैश्विक विकास पर चर्चा केवल चुनिंदा देशों के बीच नहीं हो सकती और इसका दायरा बड़ा और मुद्दे व्यापक होने चाहिए। उन्होंने विकास के स्वरूप में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की भी पुरजोर वकालत की।छठे भारत-जापान संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पारंपरिक बौद्ध साहित्य और शास्त्रों के लिए एक पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।
उन्होंने कहा कि अतीत में साम्राज्यवाद से लेकर विश्व युद्धों तक हथियारों की दौड़ से लेकर अंतरिक्ष की दौड़ तक मानवता ने अक्सर टकराव का रास्ता अपनाया। वार्ताएं हुई लेकिन उसका उद्देश्य दूसरों को पीछे खींचने का रहा। लेकिन अब साथ मिलकर आगे बढ़ने का समय है। मानवता को नीतियों के केंद्र में रखने की जरूरत पर बल देते हुए मोदी ने प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व को अस्तित्व का मुख्य आधार बनाए जाने की वकालत की।
उन्होंने कहा कि वैश्विक विकास पर चर्चा सिर्फ कुछ देशों के बीच नहीं हो सकती। इसका दायरा बड़ा होना चाहिए। इसका एजेंडा व्यापक होना चाहिए। विकास का स्वरूप मानव-केंद्रित होना चाहिए। और आसपास के देशों की तारतम्यता के साथ होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक बौद्ध साहित्य और शास्त्रों के लिए एक पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि हमें भारत में ऐसी एक सुविधा का निर्माण करने में खुशी होगी और इसके लिए हम उपयुक्त संसाधन प्रदान करेंगे।

भारत: 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए

देश में कोरोना वायरस के 24,337 नए मामले
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 333 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई
आंकड़ों के अनुसार अभी तक 96,06,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 15 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,03,639 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 3.02 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार पहुंचे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 दिसम्बर तक 16,20,98,329 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,00,134 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

भारत: संक्रमितो की संख्या 1 करोड़ 31 हजार

24 घंटों में इन राज्यों में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल दिल्ली में सबसे अधिक मौतें हुई है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 74 उसके बाद पश्चिम बंगाल में 43 और दिल्ली में 32 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 31 हजार से अधिक हो गयी हैं। वहीं 95.80 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3,05,344 रह गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,477 हो गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है।
राज् सक्रिय स्वस्थ मौत
अंडमान निकोबार 95 4719 61
आंध्र प्रदेश 4355 866856 7074
अरुणाचल प्रदेश 242 16333 55
असम ……………..3526…….210808…1012
बिहार …………….5205…….239109…1347
चंडीगढ़ ………….494……….18244…..306
छत्तीसगढ़ ……..17040…….246054…3172
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव..09……..3352……….2
दिल्ली …………..10358…..595305…10215
गोवा …………….978……..48280…….718
गुजरात ………..12127……217935….4227
हरियाणा ……….6079……248172….2816
हिमाचल प्रदेश …5966……45174……870
जम्मू कश्मीर ….4076……112093…..1837
झारखंड ………..1718…..110125….1010
कर्नाटक ………14389….881882….12004
केरल …………60558…..636814….2786
लद्दाख ………..423………8723……..124
मध्यप्रदेश…….11446……215211…3468
महाराष्ट्र …….62218…..1781841..48648
मणिपुर ………1750…….25512……336
मेघालय ………557……..12531……133
मिजोरम………158………3957……….7
नागालैंड …….538……..11230……..73
ओडिशा …….2720……3213019….1832
पुड्डुचेरी ……..339……..36752…….624
पंजाब ………5837…….151679….5189
राजस्थान ….12779…..282631….2608
सिक्किम ……401…….5037……..123
तमिलनाडु ….9692…..784117…11968
तेलंगाना …….6888…..273013….1513
त्रिपुरा ………..257…… 32532…..378
उत्तराखंड …..6074…..78371…..1408
उत्तरप्रदेश…..17593….547631…8177
पं बंगाल …..18460….507070…9320
कुल……. 305344…9580402…145477

पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, मिली छूट

पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, मिली ये छूट
पालूराम  
नई दिल्ली। देशभर में फैली महामारी के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा की है। कार्मिक राज्यमंत्री ने कहा यह फैसला पेंशन बांटने वाले बैंकों में भीड़ जमा होने और महामारी के खतरे से बचने सहित सभी संवेदनशील पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया गया है। संगठन के इस फैसले से ईपीएफओ से जुड़े 35 लाख और केंद्र से जुड़े 65 लाख से ज्‍यादा पेंशनधारकों को सीधा फायदा मिलेगा जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी की वजह से नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया था। श्रम मंत्रालय ने कहा जो पेंशनभोगी 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाए हैं। उन्हें फरवरी तक हर महीने पेंशन मिलेगी और वे 28 फरवरी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।

आंदोलन: 26वें दिन 1 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल

किसान आंदोलन का आज 26वां दिन, एक दिन की ‘क्रमिक’ भूख हड़ताल शुरू
हरिओम उपाध्याय   
नई दिल्ली। हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी दिल्ली की सीमाओं पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करे रहे किसानों ने कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार सुबह एक दिन की ‘क्रमिक’ भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसान नेताओं के अनुसार प्रदर्शन कर रहे किसान अलग-अलग समूहों में भूख-हड़ताल करेंगे और पहले समूह में 11 लोग होंगे। दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान बीते करीब चार हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। और नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में रविवार को कहा था। कि सोमवार को किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ सभी प्रदर्शन स्थलों पर एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इसकी शुरुआत सिंघू बॉर्डर समेत यहां प्रदर्शन स्थलों पर 11 सदस्यों का एक दल करेगा।
उन्होंने कहा था। कि हम देशभर में सभी प्रदर्शन स्थलों पर मौजूद सभी लोगों से इसमें भाग लेने की अपील करते हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर कई मार्ग बंद हैं। और दिल्ली यातायात पुलिस लोगों को बंद और खुले मार्गों की समय-समय पर जानकारी दे रही है। यातायात पुलिस ने सोमवार को ट्वीट किया कि सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद हैं। लोगों से लामपुर, सफियाबाद और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बार्डर से होकर वैकल्पिक मार्ग पर जाने को कहा गया है।
पुलिस ने बताया कि मुकरबा तथा जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है। इसलिए लोग आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच-44 पर जाने से भी बचें। उसने कहा कि हरियाणा जाने के लिए झाड़ोदा (वन सिंगल कैरिजवे), दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि टिकरी, ढांसा बॉर्डर भी यातायात के लिए बंद हैं। झटीकरा बॉर्डर केवल एक या दो-पहिया वाहन और राहगिरों के लिए खुला है। उसने कहा कि चिल्ला बॉर्डर केवल दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों के लिए खुला है। नोएडा से दिल्ली आने वाला मार्ग बंद है।
गौरतलब है। कि केन्द्र सरकार जहां तीनों कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जताई है। कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे।

हाईटेंशन लाइन से चिपक कर हाथी की मौत

11,000 वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन से चिपक गया हाथी, तड़प-तड़प कर मर गया
पंकज कपूर  
हल्दुचौड़। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा गांव में आज सुबह एक हाथी की 11000 बोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। गजराज की मौत की खबर के बाद वन विभाग में जबरदस्त हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हाथी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह हल्दुचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा गांव में खेत के बीचो बीच एक हाथी का शव दिखाई दिया देखते ही देखते हाथी के शव की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और
हाथी को देखने के लिए मौके पर लोगों का जमवाड़ा लग गया। हाथी का शव नजदीक से निकल रही 11000 वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन से चिपका हुआ था मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग और वन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी वही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रुक्मणी नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने हाथी की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया।ग्रामीणों का कहना है। की बिजली विभाग को कई बार 11000 वोल्टेज की झूलती लाइनों को ठीक करने के लिए कहा गया लिखित शिकायत भी दी गई लेकिन बिजली विभाग नींद में सोया रहा और आज यह घटना घट गई। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने स्तर पर जांच करने में जुटे हुए हैं।

यूपी में गोवंश की दुर्दशा, सीएम को लिखा पत्र

यूपी में गौवंश की दुर्दशा, छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना से प्रेरणा ले योगी सरकार: प्रियंका
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गौवंश की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से आग्रह किया कि वह गौवंश की इस दुर्दशा को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई गोधन न्याय योजना से प्रेरणा लें
उन्होंने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गई गायों के मारे जाने संबंधी तस्वीरों का हवाला देते हुए आदित्यनाथ को पत्र लिखा और आरोप लगाया कि राज्य में खोली गई गौशालाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। और गोरक्षा में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने पत्र में लिखा ललितपुर के सौजना से आई गौमाता के शवों की तस्वीरों को देखकर मन विचलित हो गया है। अभी ये विवरण नहीं मिले हैं। कि इन गायों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। लेकिन तस्वीरों से लग रहा है। कि चारा-पानी न मिलने की वजह से ही मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा दुखद यह भी है। कि यह इस तरह की पहली तस्वीर नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी तस्वीरें मिलती रही हैं। हर बार इन पर कुछ देर के लिए चर्चा होती है। लेकिन इन मासूम जानवरों की देखभाल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। सवाल उठता है। कि इसके लिए ज़िम्मेदार कौन है। प्रियंका ने कहा सत्ता में आने के समय आपने गौवंश की रक्षा और गौशालाएं बनवाने की बात की थी। लेकिन वास्तविकता यही है। कि इस संदर्भ में आपकी घोषणाओं के बावजूद सरकार के प्रयास पूरी तरह से विफल रहे हैं। गायों की भलाई के नाम पर गौवंश की दुर्दशा की जा रही है।
उन्होंने दावा किया गौशालाएं खोली गईं मगर सच यह है। कि वहां गौवंश को चारा और पानी नहीं सिर्फ असंवेदनशीलता मिलती है। भ्रष्ट अफसर व गौशाला संचालक पूर्णत भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पूरे प्रदेश में हर दिन न जाने कितनी गायें भूखी प्यासी मर रही हैं। प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है। कि जहां गौशालाएं इस परिस्थिति में हैं। वहां आवारा पशुओं की भी भयंकर समस्या है।
उन्होंने लिखा कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में इस मामले को गोधन न्याय योजना’ लागू कर बहुत अच्छी तरह से सुलझाया है। शायद उनसे उप्र सरकार प्रेरणा ले सकती है। और गायों के प्रति हम सब अपनी सेवा भावना को क़ायम रख सकते हैं।
प्रियंका के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना में गौवंश संवर्धन, खेती बाड़ी को दुरुस्त करने, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने, नदी-नालों को पुनर्जीवित करने आवारा पशुओं की देखभाल, जैविक खाद बनाने इत्यादि के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने दो रुपए किलो गोबर खरीदने की शुरुआत की है। अभी हर महीने औसतन 15 करोड़ रुपए का गोबर खरीदा जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव ने योगी को लिखे पत्र में कहा आप भी गौवंश की सुरक्षा और भलाई चाहते हैं। इसीलिए मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं। मैं समझती हूं कि इन बातों से आपको अवगत कराना धार्मिक और नैतिक आधार पर मेरी ज़िम्मेदारी बनती है।

यूपी: पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को मिली जान से मारने की धमकी
संदीप मिश्र  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी. के. ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी गई है। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। और मामले की जांच डीसीपी दक्षिण को सौंप दी है। सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर अंजान कॉल आई जिससे पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी दी गई। 112 नंबर पर आने वाले कॉल को देखने वाले सिपाही ने इसकी सूचना विभाग के बड़े अधिकारियों को दी।
सर्विलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई है। सरकार ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...