शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
हापुड़: प्रतिबंधित आम के पेड़ों का कटान किया
यमुना की छाती में जख्म कर रही पॉकलेन
मॉडलिंग के नाम पर महिलाओं के पोर्न वीडियो
कैलिफोर्निया। महिलाओं के साथ हमेशा ज्यादती होती ही है। चाहे वो भारत हो या फिर विदेश ,कभी काम के नाम पर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश या फिर किसी खास बजह को लेकर ब्लैक मेल करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना और उसके बाद उनका वीडियो बनाकर पोर्न साईट पर अपलोड कर देना एक आम बात सी हो गयी है। बताना लाजमी है कि अश्लील सामग्री मुहैया करानेवाली वेबसाइट मुश्किल में फंस गई है।
कैलिफोर्निया में 40 महिलाओं ने उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। महिलाओं ने उनकी अश्लील वीडियो से मुनाफा कमाने और पूरी सहमति के बिना पब्लिश करने का आरोप लगाया है। बताना लाजमी है कि गर्ल्स डू के खिलाफ आरोप है कि लड़कियों को मॉडलिंग के विज्ञापन का झांसा देकर शोषण करती थी। बाद में उन्हें बताया जाता कि विज्ञापन दरअसल वीडियो के लिए है।
उन्हें प्रलोभन देने के साथ पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया जाता था। इसके अलावा, उनसे कहा जाता था कि उनके वीडियो को अपलोड नहीं किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि वीडियो बनाने के पीछे कंपनी का उद्देश्य उत्तरी अमेरिका में इंटरनेट पर दिखाने का था। पीड़ित महिलाओं में से कुछ ने शारीरिक प्रताड़ना और हिंसा का आरोप लगाया है। एक ने अपने साथ रेप होने की बात कही है।
बतादें कि पीड़ित महिलाओं ने कहा कि सामग्री मुहैया करानेवाली एक साझेदार कंपनी के वीडियो से पोर्न हब ने मुनाफा कमाया। हालांकि, ये वास्तव में सेक्स ट्रैफिकिंग का ऑपरेशन चला रही थी। गौरतलब है कि पीड़ित सभी महिलाएं 'गर्ल्स डू ' शिकार बनी थीं। 2019 में गर्ल्स डू को अदालती आदेश के बाद एफबीआई ने बंद करा दिया था। उसके मालिक सेक्स के लिए महिलाओं पर दबाव डालने और वीडियो ऑनलाइन शेयर करने के सिलसिले में झूठ बोलने के दोषी पाए गए थे।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि हब और उसकी मूल कंपनी 'माइंड गीक' को मालूम था कि गर्ल्स डू का मामला क्या था मगर उसके बावजूद उन्होंने साझेदारी बनाए रखी। मुकदमा दायर करनेवाली महिलाओं ने हर्जाने के तौर पर प्रति दस लाख डॉलर रकम देने की मांग की है। महिलाओं ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने 2016 के बाद कई बार हब और माइंड गीक से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अदालती दस्तावेज से पता चलता है कि 2019 से लेकर और 2016 के आखिर में निश्चित रूप से माइंड गीक को गर्ल्स डू की कारगुजारियों का पता था। गर्ल्स डू कैसे महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, जबरदस्ती, डरा धमका कर उनके साथ ट्रैफिकिंग करवा रहा था और जानकारी के बावजूद माइंड गीक ने उससे किनारा नहीं किया। दस्तावेज के मुताबिक, कंपनी अपना मुनाफा खत्म होने तक बिल्कुल लापरवाह बनी रही। महिलाओं का कहना है कि सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप के बावजूद वीडियो वेबसाइट पर कुछ दिनों पहले तक अपलोड थी।
अंगूठा साहब पर बाबा राम सिंह को दी मुखाग्नि
कंगना के साथ आई उद्धव सरकार, सब हैरान
आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत
मंत्री-डीएम ने औचक निरीक्षण कर सुनी समस्याएं
अजय बनाएंगे साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक
बस्ती परिक्षेत्र में 288 मादक तस्कर गिरफ्तार
बिना मास्क वालों से लाखों का समन शुल्क वसूला
पत्नी को हार कराया गैंगरेप, गुप्तांग पर तेजाब
अविनाश श्रीवास्तव
भागपुर। बिहार के भागलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से मोजाहिदपुर थाने की सीमा के भीतर का पूरा बिहार चाैंक गया है। जुए में हारने के बाद, पति ने अपनी पत्नी को नशे में डूबे कुछ पुरूषों को सौंप दिया। फिर उनके द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करवाने के बाद पति ने खुद पत्नी के गुप्तांग और चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
शादी के दस साल बाद भी वह मां नहीं बन सकी। उसका पति उस पर जुआ खेलने लगा। हारने के बाद, उसने उसे नशा करने वालों को सौंप दिया। उसके साथ सामूहिक बलात्कार होने के बाद, पति ने उसके गुप्तांग और चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद, वह सीधे मैहर पहुंची और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। घटना नवंबर में हुई थी। परिवार और वह हाल ही में पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरधम के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जांच के अधीन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौंकाने वाली घटना नवंबर में मोहाजिदपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर घटी। यहां से सरोज की शादी 10 साल पहले लोदीपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर रहने वाली एक युवती से हुई थी। 10 साल बाद भी उनका कोई बच्चा नहीं हुआ है। इसके लिए सरोज उसे डांटती थी। शराब के नशे में वह उसके साथ मारपीट भी करता था। नवंबर में सरोज अपनी पत्नी के साथ जुआ खेलने लगा। इसमें वह हार गया। हारने के बाद, उसने उसे अन्य जुआरी को सौंप दिया। सभी ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए उसे धमकाया और पीटा। पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। वह गंभीर रूप से व्याकुल थी।पीड़िता के मुताबिक वह किसी तरह बचती हुई अपनी ससुराल हसनगंज से जान बचाकर लोदीपुर थाना क्षेत्र के लिछो गांव भाग गई और सारी दास्तान अपने मायके पक्ष को सुनाई। महिला के साथ इस तरह की घटना की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर से महिला थाना प्रभारी के समक्ष महिला का बयान लेकर केस दर्ज करने का निर्देश दिया। महिला जीछो स्थित अपने मायके चली गयी थी।
हिमखंड गिरने से सेना का जवान शहीद हुआ
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र टाइगर हिल इलाके में तैनात भारतीय सेना का जवान ड्यूटी के दौरान हिमखंड गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बर्फ का ढेर इतना बड़ा था कि जवान की दबने से मौके पर मौत हो गई। यह जवान महाराष्ट्रे के बुलढाणा जिले का बताया जा रह है। 15 दिसंबर के दिन उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में थी जहां ड्यूटी के दौरान ही उस पर हिमखंड गिर गया।
और दबने से उसकी मौत हो गई है। यह प्रदीप मांदले नामक यह जवान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड़राजा तहसील के प्लसखेड़ चक्का गांव के रहने वाले थे। 30 साल के प्रदीप साहेबराव मांदले द्रास सेक्टर में स्थित टाइगर हिल कैंपस में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...