सोमवार, 14 दिसंबर 2020

गाजियाबाद: सीएम के सामने पेयजल का मुद्दा उठाया

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाज़ियाबाद प्रवास के दौरान खोड़ा कॉलोनी व गाज़ियाबाद नगर निगम की मोहन नगर ज़ोन में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने सीएम योगी से खोड़ा और मोहननगर जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए अलग से पैकेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

आंदोलनकारी किसानों की सीबीआई जांच की मांग

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने सभी किसान नेताओं की सीबीआई जांच की मांग की है। सिंह ने दावा किया है कि किसान संगठन के नेताओं के पास अरबों-खरबों रुपये की संपत्ति है। चिल्ला बॉर्डर से किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा, ”भारत के सभी किसान नेताओं की सीबीआई जांच होनी चाहिए। चाहे वे पंजाब के हों या हरियाणा के, चाहे वे राकेश टिकैत हों या मैं। इनके सारे प्रतिष्ठानों पर ताले पड़ जाने चाहिए कल से, तभी देश का भला होगा। इन किसानों ने अरबों-खरबों की संपत्ति बना ली है। तभी सरकारें किसानों की मांगें पूरी कर पाएंगी।”

यातायात: कोहरा व प्रदूषण को देखते हुए एडवाइजरी

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। कोहरे में ओवरस्पीड और अन्य चीजों की अनदेखी से होने वाले सड़क हादसों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने वाहनों की स्पीड कम रखने की एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड रात 9 से सुबह 5 बजे के बीच 60 किमी. रखने के लिखित आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा अन्य राजमार्गों पर वाहनों की गति रात के समय कम रखने की एडवाइजरी जारी की गई है। 

अनुशासन: किसान आंदोलन ने बड़ा पड़ाव पार किया

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 19 वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान संगठनों की योजना के अनुसार आज देश भर में सभी किसान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास रखेंगे। इसी के साथ ही किसान जिला मुख्यालयों पर धरना भी देंगे। रविवार को किसान संगठनों ने फैसला किया था कि वे सोमवार को दिल्ली में सिंधु बार्डर, टिकरी, पलवल और गाजीपुर बार्डर पर अनशन करेंगे।

आंदोलन में जाते हुए समाजवादी कार्यकर्ता गिरफ्तार

किसान आंदोलन में जा रहे समाजवादी कार्यकर्ता गिरफ्तार
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव के किसान आंदोलन में जा रहे थे। समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरई बंधवा गांव निवासी समाजवादी कार्यकर्ता किसान आंदोलन में मंझनपुर जा रहे थे। समाजवादी कार्यकर्ता को करारी पुलिस ने दीवर कोतरी के पास से गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन में बिठा रखा है। यह समाजवादी कार्यकर्ता सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तार किए गए है। जिसमें कुंडापुर प्रत्याशी परवेज अख्तर अंसारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इस्तेखार अहमद उर्फ सैफी खलीक अहमद उर्फ निक्के पप्पू रमजान गुड्डू आदि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फ़ैज़ अहमद

शौचालय का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों की सजी दुकान

शौचालय का निर्माण पूर्ण ना होने से शौचालय में ग्रामीण ने खोली अपनी दुकान
इटावा। इटावा विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम उरेंग के मजरा बंशीपुरा के एक ग्रामीण के यहां पर शौचालय में ग्रामीण महिला अपनी दुकान सजा के बैठी हुई नजर आयी।
ग्रहणी ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि शौचालय का पूर्ण रूप से निर्माण न होने के चलते हमने शौचालय में ही अपनी दुकान खोल ली है। शौचालय का न तो अभी टेंक खुदा है और नाहि अभी सीट रखी है। जिससे हम परेशान है।
ग्रहणी ने हमें बताया कि हमने कई बार इस संबंध में अवगत कराया लेकिन प्रधान ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
सक्षम शर्मा
 

तत्काल प्रभाव से पब्लिसिटी चेयरमैन को हटाया

राणा ओबराय    
रियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पब्लिसिटी चेयरमैन रॉकी मित्तल को पद से हटाया
चंडीगढ। उच्च निजी सुत्रो के अनुसार हरियाणा सरकार ने गाने, बजाने वाले व हरियाणा पब्लिसिटी के चेयरमैन रॉकी मित्तल को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सुत्रो की माने तो सरकार ने रॉकी मित्तल को पदमुक्त करने वाले आदेश पत्र में लिखा है, कि रोकी मित्तल की अपॉइंटमेंट तुरन्त प्रभाव से डिस्कोंटिनीयु की जाती है।

किसान कानून के विरोध में आप पार्टी का धरना

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी

किसान बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन 

हापुड़। जनपद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर कृषि बिलों के खिलाफ आन्दोलनरत् देश के 
अन्नदाता किसानो की मांगो के समर्थन मे पार्टी के जनपद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर एकदिवसीय उपवास रख मोदी सरकार की सद्दबुद्दि हेतु कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ० नरेन्द्र सोलंकि ने कहा कि किसानो के बल पर सत्तासीन हुई मोदी सरकार अहंकार में चूर है। सरकार निरीह  किसानो को आर्थिक आघात पहुंचाने और चुनिंदा कार्पोरेट घरानों को दीर्घकालिक बडा आर्थिक लाभ पहुंचाने को उतावली दिखती है। उन्होनें आगे
कहा कि देश के अन्नदाता किसान पिछले अठारह दिन से दिन रात एक किये हुए हैं। दिसम्बर माह की शर्द रातों  में निरिह बच्चे बूडे महिलाऐं परिवार के परिवार अपने घर.घेर मवेशियो की परवाह किये बगैर, दिल्ली की सडकों पर इस इंतजार में वक्त गुजार रहे हैं कि सरकार काले कानून वापिस लेने की तुरंत घोषणा करे। लेकिन सरकार उन्हे थकाने की.मनशा.पाले हुए है। सरकार का यह अडियल रुख बहुत विश्मयकारी है। जिला पृवक्ता अधिवक्ता ऋषिपाल सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ऊपरी तौर.पर तो देश को कृषि प्रधान देश कहते नहिं थकती,किन्तु उन्ही किसानो की लगातार अनदेखी कर रहि है। जो वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ है।उन्होने सरकार से मांग की कि जितनी जल्द हो सरकार इन काले कानूनो को रद्द करे। उन्होने आगे कहा कि  किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने वाली "स्वामिनाथन आयोग"कि रिपोर्ट को सरकार तुरंत लागू करे ,आम आदमी पार्टी प्रारम्भ से ही। इसकी पक्षधर रही है,उन्होने आगे कहा। दिल्ली की आप सरकार ने स्वामिनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू भी कर दिया है,वहां  के किसान अपनी उपजों का अन्य प्रदेशों की तुलना मे सबसे अधिक लाभकारी मूल्य पा रहे हैं।
 जिला महासचिव धर्मेन्द्र राव ने देश के किसानो को विश्वास में लिये बगैर कोरोना संकट काल के अंदर , आनन फानन में किसानी और किसान विरोधी बिलों को जबरन पास करने को संविधान की हत्या करार दिया।
युवा विंग के अध्यक्ष मयंक सोलंकि ने कहा कि कृषि बिलों को लेकर सरकार को बैकफुट पर आना ही होगा! देश का अन्नदाता "आप" सहित। तमाम किसान हितैषी  दल ,सरकार के आगे कतयी नतमस्तक नहिं होंगे। फिर यह  यह सरकार के ऊपर है कि वह कितनी जल्द फैंसला करती है। इस अवशर.पर मनोज गुप्ता टीकाराम उपाध्याय ,रोहताश,रविन्द्र पूनिया, बिजेन्द्र, हीरालजैनवाल, मयंकवर्मा, आकिलखान, आजाद, आदित्य सम्राट, प्रभजीत सिंह, शाहबाज, उमंगशर्मा, आर्यन, राजकुमार शर्मा, जफर, मोहित शर्मा,आदि थे।

हापुड़: कार्यक्रम के तहत 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 
हापुड़। जनपद में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 39 जोड़े एक सूत्र में बंध गए। नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम संपन्न हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनको सरकार की योजना का लाभ भी दिलाया गया। हापुड़ नगर पालिका परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 9 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की। बता दें योजना के माध्यम से निर्धन कन्याओं का विवाह कराने की कवायद सरकार कर रही है। पात्रों को सरकार की ओर से ₹51000 का लाभ मिल रहा है इसमें कन्या के खाते में ₹35000 भेजा जाना, ₹10000 का सामान व ₹6000 विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने पर खर्च होंगे। जिला प्रशासन ने पालिका परिसर में 9 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया व उनको प्रमाण पत्र उपहार आदि भेंट किए। इसी क्रम में ब्लॉक गढ़मुक्तेश्वर में 16 व ब्लॉक सिंभावली में 14 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जिसका शुभारंभ विधायक डॉ कमल सिंह मलिक और एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने किया।

ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म

ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने साथ ले जाकर युवती से किया गैंगरेप, मामला दर्ज

नई दिल्ली। ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने युवती को साथ ले जाकर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। वारदात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद की है। आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने झूंसी थाना क्षेत्र के कटका इलाके में शनिवार की रात चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़िता मूलरूप से जौनपुर जिले की रहने वाली है। मौजूदा समय में वह प्रयागराज के नैनी इलाके में रहती है। पीड़िता को झूंसी पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती को कौशाम्बी का जितेंद्र नामक युवक काम दिलाने के बहाने झूंसी के कटका स्थित एक होटल लाया। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर पीड़िता सीधे झूंसी थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।
पीड़िता की युवती के बताए ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

हरियाणा कैबिनेट के विस्तार की संभावनाएं तेज

हरियाणा कैबिनेट के विस्तार की संभावनाएं तेज, जानिये कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री ?

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की कैबिनेट के विस्तार की संभावना हो गई है। दोनों पार्टियों की तऱफ से इसको लेकर लॉबिंग शुरु हो गई है। मंत्री पद को लेकर नेताओं के बीच आपसी बातचीत बढ़ गई है वहीं जजपा की तरफ से भी एक मंत्री बनना है।
हरियाणा में पिछले काफी समय से मंत्रीमंडल विस्तार की संभावनाएं है लेकिन कभी कोई वजह तो कभी कोई वजह होने के चलते यह मामला आगे टलता जा रहा है। इससे पहले बरोदा उपचुनाव और अब किसान आंदोलन के चलते मंत्रीमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है, ऐसे में अब किसान आंदोलन के बाद मंत्रीमंडल में विस्तार होना तय है।
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नई टीम को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही है, वहीं मंत्री पद की दौड़ में शामिल नेताओं ने लॉबिंग शुरु कर दी है। नेताओं की तरफ से अपने वरिष्ठ नेताओं के आसपास देखा जा रहा है , वहीं निर्दलीय विधायक भी मंत्री पद के लिए जबरदस्त लॉबिंग में लगे हुए हैं।
मनोहर सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी के कोटे से एक मंत्री शामिल किया जाना है वहीं भाजपा के कोटे से भी एक मंत्री शामिल होना है। अब किसान आंदोलन के चलते मंत्रीमंडल विस्तार में देरी हो रही है।
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री बन सकते हैं। इस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत 12 मंत्री हैं। यानी एक मंत्री भाजपा व एक मंत्री जजपा के कोटे से बनना है। वहीं मंत्रीमडंल से दो राज्यमंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।
हरियाणा के एक कैबिनेट मंत्री पर भी तलवार लटकी नजर आ रही है। दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी से भाजपा विधायक डा. अभय सिंह यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। निर्दलीय विधायकों में से एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना बताई जा रही है। कुछ भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भरोसा जीतने की पुरजोर कोशिश में हैं।
जजपा कोटे से गुहला चीका के विधायक चौधरी ईश्वर सिंह अथवा टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को मंत्री बनाया जा सकता है। नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम पर बगावत की मुहर लग चुकी है। लिहाजा पार्टी अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। इसलिए जजपा विधायक भी मंत्री बनने की चाह में ज्यादा उछल-कूद मचाने की स्थिति में नहीं हैं।

भारतीय वायु सेना भर्ती प्रक्रिया 2021 में आवेदन

भारतीय वायु सेना में एडमिशन टेस्ट 2021 की आवेदन प्रक्रिया शुरू
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के लिए वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 की अधिसूचना की घोषणा कर दी है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया 1 दिसंबर को शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2020 है।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार IAF AFCAT-01/2021 के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन करें।आईएएफ ने एएफसीएटी 2021 ऑनलाइन आवेदन जनवरी 2022 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मांगे थे। ये आवेदन फ्लाइंग ब्रांच और परमानेंट कमीशन में शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए और ग्राउंड ड्यूटी में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आमंत्रित किए थे।

सरकार की बुद्धि के शुद्धिकरण हेतू हवन किया

किसान आंदोलन: यूपी में सुरक्षाबलों का सख्त पहरा
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक दल जनपद अमरोहा में सरकार की बुद्धि शुद्धि हवन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें किसान भवन अत राशि मे जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह पूर्व मंत्री मनवीर सिंह चिकारा नोगामा विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्षो हरपाल सिंह निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष किशन सिंह प्रधान जी कविंद्र सिंह प्रधान जी छात्र नेता शुभम रविंदर सिंह महेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति में महंत ओम प्रकाश जीने हवन का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के चरण कमलों में किया
आरती की जय सरकार सुधार की दुष्ट दलन मोदी सुधार की नमक आरती की गई
2--अंबेडकर पार्क मंडी धनोरा में एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप जी की अगुवाई में हवन करने में पुलिस प्रशासन ने काफी अड़चनें डाली लेकिन राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता अड़े रहे और सरकार की बुद्धि शुद्धि हवन का आयोजन किया गया
3---किसान भवन फतेहपुर छीतरा मैं युवा जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह खटाना की अगुवाई में सरकार की बुद्धि शुद्धि कार्यक्रम पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें कपिल चंद्रा के प्रतिनिधि के रूप में अंकुश शर्मा शेखर चौधरी आशीष चौधरी संजीव गुर्जर राजीव खटाना आदि लोग उपस्थित रहे।

एमपी: कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन जारी किए

पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर निकाली भर्ती, जानिये कब तक करें आवेदन ?

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन जारी किए है। और सरकार ने एमपी पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस नौकरी के लिए mppolice.gov.in जोकि मध्यप्रदेश पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट है वह जाकर आवेदन कर सकते है।
लेकिन आवेदन से पहले MP Police भर्ती 2020 के नोटिफिकेशन के माध्यम से पूरी जानकारी ग्रहण कर ले, और फिर ही आवेदन करे | इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क Gen/OBC: ₹500/- व SC/ST: ₹250/- है | और नोटिफिकेशन के अनुसार वेतन सरकारी नौकरी में नियमानुसार होगा।
पदों के नाम एवं संख्या : मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में कुल पदों की संख्या 4000 है। वही कांस्टेबल 138 और कांस्टेबल (जीडी) 3862 पद है।
चयन प्रक्रिया : इस भर्ती में PET, PST और लिखित परीक्षा, मे परफॉरमेंस के अनुसार रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।
आवेदन प्रक्रिया : इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

सपा जिलाध्यक्ष ने किसानों को किया एकजुट

किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने किसानों को किया एकजुट
इकौना। विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती 290 के ग्राम पंचायत खैरी (नरायनजोत) में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार के किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ समूचे भारत में आन्दोलन कर रहे अन्नदाताओं के लिए समर्थन मांगा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहां की जिस तरह निर्दयी भाजपा सरकार न्याय न देकर उल्टे धरती पुत्र किसानों तथा समूचे मानव जाति के प्रतिपालकों पर कंपकंपाती ठंढ में पानी की बौछारें और उनके सहयोग में खड़े समाजवादी पार्टी के सिपाहियों पर लाठीचार्ज करवा रही है वह निन्दनीय है। ऐसे में देश के सभी किसानों को एक जुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। तभी धान क्रय केंद्रों पर दलालों के बजाय किसानों का धान खरीदा जायेगा। साथ हीं सरकार से गन्ना का समर्थन मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल करने का मांग किया जाए। छुट्टा जानवरों से किसानों को निजात दिलाने का मांग किया जाए। पलारी जलाने के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए तथा किसानो पर दर्ज मुकदमे वापस लिया जाए। इस मौके पर ननके मिश्र जी, दद्दन यादव, तरुण यादव, बाबू राम, तुलाराम, रामेश्वर प्रसाद, बृजमोहन, मतिबर प्रसाद, शेष राम, ननकुन्ने ,श्याम लाल, कन्थराम, रक्षाराम, ठाकुर प्रसाद, रामकुमार, मूने, झुर्रे, जीत राम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
    

समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया का प्रदर्शन

सिरसा खेरली मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन 
 विजय भाटी  
गौतमबुध नगर। ग्रेटर नोएडा के कासना से सिकंदराबाद खेरली मार्ग पिछले कई सालों से गड्ढा युक्त है । इस मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई बार जिला अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मांग की है । लेकिन कार्यवाही नहीं हो पाई । जिसके विरोध में सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी सुहास एल वाई से मुलाकात कर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपकर कासना खेरली मार्ग को तत्काल गड्ढा मुक्त कराने की मांग की।  करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि खेरली से कासना तक जाने वाली मुख्य सड़क का सिरसा गांव तक बहुत बुरा हाल है। आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में पहले भी 10 नवंबर 2020 को जिलाधिकारी महोदय को पत्र के माध्यम से इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई थी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। जिसके विरोध में आज संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सुहास एल वाई से मुलाकात कर जल्द से जल्द सिरसा खेरली मार्ग के पुननिर्माण की मांग की तथा संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा। मा. दिनेश नागर ने बताया कि जिलाधिकारी ने जल्द ही सड़क के पुननिर्माण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दिनेश नागर ने कहा कि अगर जल्द ही इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन एवं क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
इस दौरान संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर , राकेश नागर, विजय प्रताप राजपूत,  कुलवीर भाटी,  दीपक भाटी,  एडवोकेट धीरज खटाना , एडवोकेट सिंहराज चौधरी, महिपाल गर्ग, नफीस व शरीफ आदि लोग उपस्थित रहे।

चेतावनी: साजिश करने वालों से सख्ती से निपटेंगेंं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चेतावनी दी है कि अगर जो लोग किसान विरोध के तहत भारत को तोड़-मरोड़ रहे हैं, किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं, उनसे गंभीर रूप से निपटा जाएगा और हम समझौता नहीं करेंगे। वह रविवार को बिहार के बख्तियारपुर में एक किसान सभा को संबोधित कर रहे थे।

रविशंकर प्रसाद के बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा ही बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा को कमजोर किया जा रहा है और यह अस्वीकार्य है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान पिछले 18 दिनों से दिल्ली सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार और किसानों के बीच बातचीत सफल होती नहीं दिख रही है। ऐसा लगता है कि बैठकें किसानों और सरकार के बीच हुई हैं। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। सरकार इस आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है। मोदी सरकार के कई नेता सरकार का बचाव करने के लिए आगे आए हैं। इन प्रयासों के तहत, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर एक बड़ा हमला किया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है, “किसानों को भारत में कहीं भी अपनी उपज बेचने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्हें कोई नहीं रोकेगा। आपकी फसल पर कोई अलग बाजार कर नहीं लगेगा। इस वर्ष, भारत सरकार ने MSP के तहत 60,000 करोड़ रुपये के धान की खरीद की है। अकेले पंजाब से लगभग 60 फीसदी धान की खरीद की गई है।”

मोदी की अश्लील फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर मोदी की अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 उमय सिंह साहू
अयोध्या। जनपद में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील फोटो डाले जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो वायरल होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई गई है। शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। रविवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि भाजपा के सेक्टर संयोजक आनंद पांडेय उर्फ प्रिंस की ओर से कोतवाली पुलिस को सोशल मीडिया पर पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए जाने की शिकायत दी गई है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक अखिलेश यादव निवासी रामनगर चौकिया थाना कोतवाली बीकापुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही है। 

समाजवादी पार्टी ने सम्मेलन को लेकर की बैठक

समाजवादी पार्टी ने तीन दिवसीय सम्मेलन को लेकर की आवश्यक बैठक
कासगंज। समाजवादी पार्टी एटा- कासगंज की संयुक्त बैठक एटा पार्टी कार्यालय कासगंज पर जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे एटा मे होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हशरत उल्ला शेरवानी, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव उर्फ टीटू , पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन, जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति, वरिष्ठ जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव, देवेन्द्र सिंह लोधी, रंजीत सिंह यादव आदि नेतागण उपस्थित हुऐ।

दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद करने का ऐलान किया

देशभर के टोल फ्री करवाने और दिल्ली-जयपुर हाइवे बंद करने का किसान संगठनों ने किया ऐलान
राणा ओबरॉय
सोनीपत। किसान संगठनों ने 12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करने का एलान किया था। इससे पहले हरियाणा के करनाल और पानीपत में आंदोलनकारी किसानों ने शुक्रवार की देर रात ही बसताड़ा टोल प्लाजा और पानीपत टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया एवं बैरियर तोड़ दिया। साथ ही वाहनों की आवाजाही फ्री कर दी। इस दौरान मौके से पुलिस-प्रशासन नदारद रहा। सरकार की मंशा देखते हुए ही शुक्रवार को दिन भर किसान नेताओं में बातचीत का दौर चलता रहा और सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। कि दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-रोहतक-दिल्ली मुथरा और दिल्ली-गाजियाबाद हाइवे तो पहले से ही बंद किए हुए हैं। इनके साथ ही अब दिल्ली से जयपुर हाइवे को बंद किया जाएगा। इसके लिए किसान नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। 
 वही जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बसताड़ा और करनाल-जींद मार्ग पर प्योंत टोल प्लाजा को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही किसान सक्रिय हो गये थे। किसानों ने मौके पर पहुंचकर शनिवार को टोल बंद रखने की कंपनी अधिकारियों से अपील की थी। इस दौरान टोल प्रबंधन ने एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण) के आदेश पर ही निर्णय लेने की बात कही थी। इसके बाद इसकी जानकारी एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन को भी दी गयी थी। 
इसके बाद डीसी निशांत कुमार यादव ने शनिवार की सुबह ही टोल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की बात कही थी। लेकिन इससे पहले ही शुक्रवार की देर रात सैकड़ों की संख्या में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां टोल फ्री करने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े एकबार फिर टोल कंपनी ने वसूली शुरू कर दी। ऐसे में दोबारा से किसानों ने लौटकर बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद आगे जाकर आंदोलनकारी किसानों ने पानीपत टोल प्लाजा पर भी कब्जा कर उसे फ्री कर दिया।  
दूसरी ओर अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि 13 दिसंबर को लोनी रोड बार्डर बंद करने का निर्णय भी लिया है। इसको लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों की बैठकों का दौर चल रहा है। रणनीति के तहत लोनी बार्डर रोड की ओर कूच किया जाएगा और किसानों के जत्थे वहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि टोल पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान किसान दो बड़े औद्योगिक घरानों के उत्पादों का बहिष्कार भी करेंगे। वहीं 14 को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की भी किसानों द्वारा योजना बनाई जा रही है। 
किसान नेताओं और संगठनों के आह्वान पर 12 दिसंबर को गुलिया खाप तीसा की ओर से कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस हाइवे पर प्रदर्शन किया जाएगा। खाप नेताओं के अनुसार इस दौरान बादली में बनाए गए केएमपी टोल को बंद करवाया जाएगा, जबकि संगठनों की ओर से प्रस्तावित कंपनी के उत्पाद का बहिष्कार किया जाएगा। ढांसा बॉर्डर पर खाप के प्रधान विनोद गुलिया ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान विभिन्न खापों का समर्थन उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बादली के पास केएमपी के टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। कल से प्रस्तावित कंपनी के किसी उत्पाद की खरीदारी नहीं करेंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार इस परेशानी का समाधान नहीं चाहती किसानों की तरफ से आज भी सकारात्मक बातचीत के लिए रास्ता खुला हुआ है। लेकिन किसान तीनों कृषि कानून वापिस लेने से कम कुछ भी नहीं मानेंगे। इस बीच दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति बिगड़ती जा रही है।  अब यहां कूड़े का अंबार लग गया है। कचरा गंदे शौचालय और ठहरा हुआ पानी बदूब पैदा कर रहे हैं। 

इटावा: शेरनी जेसिका ने जन्में दो नन्हें शावक

शेरनी जेसिका ने जन्मे दो नन्हे शावक, सफारी पार्क में दौड़ी खुशी

इटावा। लायन सफारी पार्क में शेरनी जेसिका ने शनिवार को दो नन्हे शावकों को जन्म दिया जो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। शेरनी जेसिका सफारी पार्क के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली भी साबित हुई क्योंकि इससे पहले भी यह 6 शावकों को जन्म दे चुकी है। इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक सुरेश चंद राजपूत ने बताया कि शेरनी जेसिका ने शुक्रवार की रात एनिमल हाउस में लगभग 12:00 से 1:15 के बीच 2 शावकों को जन्म दिया। शेरनी जेसिका इससे पूर्व 5 अक्टूबर 2016 को सिम्बा, सुल्तान व 15 जनवरी 2018 को बाहुबली और 26 जून 2019 को भारत सोना और रूपा को जन्म दे चुकी है। शेरनी जेसिका गुजरात के गिरी से 2019 में आई थी इसकी बेटी जेनिफर भी सफारी में ही है ,वह 15 अप्रैल 2020 को केसरी को जन्म दे चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी शेरनी जेसिका के पास जाने की इजाजत किसी को भी नहीं है । डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं शावक शेरनी का दूध पी रहे हैं और बिल्कुल स्वस्थ है। वहीं जेसिका की त्रिस्तरीय निगरानी की जा रही है जिसमे प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष व हॉस्पिटल स्टाफ के द्वारा लगातार सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जा रही है इसके साथ ही उसके तीन स्तर के अलग इंतजाम किए गए हैं वह पहले कक्ष में अपने शावकों के साथ रहेगी दूसरे कक्ष में उसके खाने-पीने का इंतजाम व तीसरे में सामान्य तापमान बनाया गया है जिसमें वह सर्दी में आराम करेगी। अब तक 9 शावकों को जन्म देने वाली यह इकलौती शेरनी है जो 2016 से 8 शावकों को जन्म दे चुकी है सबसे पहले के सिंबा सुल्तान अब 4 वर्ष के हो गए हैं और सफारी में अब तक 9 शावक जन्म ले चुके हैं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...