रविवार, 13 दिसंबर 2020

वन दरोगा का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

लालकुआं (नैनीताल)। यहां जंगल में वन दरोगा का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहनता से तहकीकात शुरू कर दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में तैनात वन कर्मी का जंगल में गुज्जर खत्ते के पास पेड़ में लटका हुआ शव बरामद किया गया। वन कर्मी शनिवार 11 बजे जंगल में गया था तब से वह वापस नहीं लौटा। वन कर्मी का शव मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जैकी चैन को पसंदीदा अभिनेता मानती है पाटनी

सम्राट सिंह राठोड़

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी, एक्शन स्टार जैकी चैन को पसंदीदा अभिनेता मानती हैं। दिशा पाटनी ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। दिशा पाटनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर क्वेश्चन-आन्सर सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का है। अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर दिशा ने ‘जैकी चैन’ का नाम लिया। दिशा पाटनी ने बताया कि उनके लिए स्कूल में सबसे खतरनाक और डराने वाला विषय रसायन विज्ञान और बॉटनी था। दिशा पाटनी ने हाल ही में प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग पूरी की है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ गिरफ्तार

मनोज सिंह ठाकुर

मुंबई। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास खानचंदानी को टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) घोटाले के सिलसिले में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानचंदानी को पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने यहां उनके आवास से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने कुछ चैनलों द्वारा टीआरपी में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंसा रिसर्च एजेंसी के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने घोटाले की जांच शुरू की थी।

विधानसभा की 70 में से 60 सीटे जीतने का लक्ष्य

पंकज कपूर
देहरादून। वर्ष 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से अब शीघ्र ही त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट के सदस्य एक बार फिर मोर्चा संभालते दिखाई देंगे। अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर सभी आठ मंत्री पार्टी कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे बल्कि आम जनता के साथ संवाद कर उन तक केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान इस आशय के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी जल्द जिलों का प्रवास आरंभ करने जा रहे हैं।

राहत: भारत में 24 घंटे में 30,254 नए मामले

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से रिकवरी दर बढ़कर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30,254 नये मामले सामने आये। जिससे संक्रमण के कुल मामले 98.57 लाख हो गये।

बंगाल में भाजपा व हिंदुओं का शासन होगा: प्रज्ञा

नई दिल्‍ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी और सत्‍तारूढ़ टीएमसी के बीच गतिरोध देखने को मिलने लगा है। हाल ही में बीजेपी ने टीएमसी पर पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच अब पार्टी नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर कई आरोप लगाते हुए हमला बोला है। हालांकि इस दौरान उनके बोल कुछ बिगड़े से रहे। उन्‍होंने ममता बनर्जी के लिए अपशब्‍द का इस्‍तेमाल किया। बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा, ‘ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। उन्हें ये बातें समझ आ गई हैं कि ये पाकिस्‍तान नहीं, भारत है। साथ ही भारत की रक्षा के लिए हिंदू तैयार हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। पश्चिम बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता उसे अलग करने का प्रयास कर रही थीं। देशभक्त ये कभी नहीं होने देंगे। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा। हालांकि इस दौरान साध्‍वी प्रज्ञा ने ममता बनर्जी को पागल त‍क कह दिया। साध्‍वी प्रज्ञा ने किसान आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने साफतौर पर कहा, ‘किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग शामिल हैं। आंदोलन में किसानों के भेष में वामपंथी और कांग्रेसी हैं। किसानों के भेष में दूसरे लोग आकर वहां भ्रम फैला रहे हैं। लोगों को यह बात समझने की जरूरत है।

फाइजर-बायोएनटैक से मिलना शुरू हुई 'वैक्सीन'

वाशिंगटन डीसी। बहुराष्ट्रीय वितरण सेवा कंपनी फेडेक्स को फाइजर-बायोएनटैक से कोविड-19 निरोधक वैक्सीन मिलना शुरू हो गई है। कमर्शियन एपियल समाचारपत्र ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। फेडेक्स के प्रतिनिधि बोनी हैरिसन ने कहा कि हमारे नेटवर्क में वैक्सीन का पहुंचना शुरू हो गया है। अमेरिका में वैक्सीन वितरण के लिए अग्रणी ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’के एक अधिकारी जनरल गुस्टेव पेरना ने कहा कि अमेरिकी प्रांतो को फाइजर-बायोएनटैक से वैक्सीन की पहली खेप सोमवार को मिल सकती है। उन्होंने कहा, “ आशा है कि सोमवार की सुबह पहली खेप आयेगी। हमने वैक्सीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों समेत फाइजर, मैककेसन, यूपीएस और फेडएक्स के साथ कार्यनीति बनायी है। बिना किसी त्रुटि के अभी वितरण का काम शुरू हुआ है।”

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...