मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

यूपीएससी की परीक्षा देकर बन गयेंं डीएसपी

राणा ओबराय


ईंट भट्टो पर मेहनत मजदूरी करने वाला यूपीएससी की परीक्षा पास कर बन गया पुलिस का डीएसपी


रांची। झारखंड के गांव बोकारो के किशोर कुमार रजक डीएसपी बनकर एक मिसाल बना। गरीब परिवार में जन्मे किशोर ने बचपन से ही बड़ा संघर्ष झेला। परिवार की अपनी ज्यादा कुछ जमीन थी नहीं न ही परिवार के पास इतना पैसा था कि दिल्ली या मुंबई जाकर रोजगार तलाशें। तो उनके पिता ने मजदूरी करते हुए धनबाद में एक कोयला खदान में मजदूरी करने की नौकरी पाई। नौकरी क्या थी गुजारे लायक कमाई हो रही थी बस। पढ़ाई लिखाई के लिए किशोर को गांव के ही सरकारी स्कूल में भेजा गया। जहां न बच्चे आते थे न ही मास्टर। किशोर को परिवार से लगातार पढ़ाई और सरकारी नौकरी के विषय में प्रेरणा मिलती रहती। पिता कहते बेटा कलेक्टर बनेगा। घर की हालत और परिवार की उम्मीदों को देखते हुए किशोर खुद से ही पढ़ने लगे। किशोर अपनी पढ़ाई करते और साथ में खेती-बाड़ी का काम भी संभालते थे। शाम को गाय बकरी भी चराते। लेकिन गांव के बच्चों के साथ मिलकर पढ़ाई कम मस्ती ज्यादा करते। जब वो सरकारी अफसर हैं तो अपनी प्रेरणा के विषय में बात करते बताते हैं कि एक बार जब वो स्कूल में थे तब पढ़ाई छोड़ रोज घूमने निकल जाते थे और छुट्टी के टाइम पर वापस स्कूल में आ जाते। एक दिन मास्टर ने इस हरकत के लिए पिटाई कर दी और बच्चों को समझाते हुए कहा कि तुम में से अगर किसी का भी पढ़ाई लिखाई कर जीवन सफल हो जाए तो मेरे लिए बड़ी बात होगी , मुझे बहुत खुशी होगी। इस बात को किशोर ने अपने दिल से लगा लिया और फिर से पढ़ाई शुरू कर दी।
किशोर ने 10 वीं 12 वीं पास कर इग्नू से इतिहास विषय में स्नातक किया। वो ग्रेजुएशन के दौरान थर्ड यर में फेल हो गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और यूपीएएसी की तैयारी का मन बनाया। रिश्तेदारों से पैसे मांग कर किराए के पैसे जुटाए और दिल्ली आकर तैयारी शुरू कर दी। यहां वो जिस मकान में किराय पर रहकर तैयारी कर रहे थे उसी मकान के मालिक के बच्चों को उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। जिसके बाद और भी बच्च आने लगे इससे उनको औसत से ज्यादा कमाई होने लगी। उन्होंने 2011 में यूपीएससी की परीक्षा लिखी और पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमांडेंट का पद मिल गया। इसके बाद उनका डीएसपी के लिए चयन हुआ।                               


प्रयागराजः महानिरीक्षक परिक्षेत्र का निरीक्षण

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद प्रयागराज के थाना झूंसी अंतर्गत अंदावा चौराहे पर सुरक्षा के दृष्टिगत भ्रमण/निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगो से मास्क लगाने हेतु अपील की गयी एवं चौराहों की बैरिकेडिंग व्यवस्था को सही/दुरुस्त करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। ततपश्चात आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा जनपद प्रयागराज के 'प्रयाग रेलवे स्टेशन' का सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जीआरपी पुलिस चौकी प्रयाग का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा/सतर्कता के साथ-साथ परिसर की साफ-सफाई के सम्बंध में सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए गए।


दमनकारी नीति से आंदोलन नहीं रुकेगाः सपा

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के आह्वान पर सोराव विधान सभा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना के नेतृत्व में निवर्तमान सोराव विधान सभा सपा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ़, चेयरमैन मऊआइमा, शोएब अंसारी, नदीम इनतेखाब, नि० सपा जिला महासचिव खिन्नी पासी श्याम सिंह यादव, जवाहर यादव, उमैर जलाल, नूरूउद्दीन सैफी, आसिफ अब्बासी, संजीव आर्या, पूर्व प्रधान लालबाबू पटेल, अरविंद श्रीवास्तव, राशिद गुलाम, शानू रामचंद्र यादव, हरिश्चंद्र यादव, इंसानुद्दीन संगम, लाल पाल शमीमुद्दीन, बच्चा चंदा देवी, राम सिंह यादव, नंदलाल यादव, विनोद यादव, अनवार सिद्दीकी, मो. अशरफ अच्छे मनोज केसरवानी, शिव मंगल बिंद, सूबेदार विश्वकर्मा, दशरथ पटेल, रमेश विश्वकर्मा संगम लाल पाल सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के विरुद्ध केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा तीनों काले कानूनों के रद्द करने और किसानों के आय दोगुनी करने के लिए जब मऊआइमा बाजार में शांतिपूर्ण बंद करा रहे थे। तभी देखा कि जब स्वेच्छा से वहाँ के दुकानदार किसान के समर्थन में अपनी दुकाने बंद कर रहे थे तो मऊआइमा थाने के पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में आकर दुकानदारों से जबरदस्ती दबाव बना कर दुकानें खोलवा रहे थे। जिसका विरोध सोराव विधान सभा की पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने अपने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त विरोध किया तो मऊआइमा थाना अध्यक्ष अपने थाना पुलिस और पीएसी सुरक्षा बल के सहयोग से पूर्व विधायक सहित मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मऊआइमा थाना में बिठा दिया। पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने गिरफ्तारी के बाद बोला कि भविष्य में किसानों को बर्बाद करने वाले तीनों कानून जब तक भाजपा की केन्द्र सरकार वापस नहीं ले लेती। तब तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के हर जनपद में जगह जगह साईकिल यात्रा, पैदल यात्रा लगातार जारी रहेगा। नि. ज़िला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी इस भ्रम में न रहे कि पुलिस प्रशासन के द्वारा हमारे बहादुर क्रांतिकारी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और दमनकारी कार्यवाही करके सपा के आंदोलन को रोक लेंगे। सुभाष यादव ने कहा कि यदि हमारे सपा नेता और कार्यकर्ताओं के शांति पूर्वक कर रहे आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बदसलूकी किया तो प्रशासन के पास गिरफ्तारी करके रखने का जगह भी कम पड़ जायेगा क्यों कि समाजवादियों का इतिहास रहा है कि वह अन्याय के खिलाफ सदैव किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और बेरोजगार छात्र, अन्य किसी दमनकारी कानूनों के खिलाफ सड़क से विधान सभा और लोकसभा तक  की लड़ाई लड़ कर न्याय दिलाते रहे हैं। चेयरमैन मऊआइमा शोएब अंसारी ने कहा की संवैधानिक अधिकार के तहत हम सभी को यह अधिकार मिला हुआ है कि जब भी कोई तानाशाह सरकार सत्ता मद में किसान विरोधी कानून पारित करता है, तो उसके खिलाफ हर भारतीय नागरिक का देश हित में शांतिपूर्ण आंदोलन कर के विरोध करने का हक है। लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार की वर्तमान भाजपा सरकार सारे नैतिकता को त्याग कर बल पूर्वक जन आन्दोलन और किसान आंदोलन को कुचलने का काम कर रही है, और गैर कानूनी मुकदमा दर्ज कर आंदोलन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को डरवाना और धमकाना चाहते है। लेकिन जब तक अन्नदाता किसानों का मांग मानते हुए भाजपा सरकार काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक सपा का आंदोलन जारी रहेगा।                                           


हापुड़ः नाबालिग छात्रा का अपहरण हुआ

अतुल त्यागी


गाँव के ही दबंगो द्वारा दिन दहाड़े कक्षा दस की नाबालिग छात्रा का हथियारो के बल पर अपहरण, परिवार समेत ग्रामीणों में रोष


हापुड। जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी किसान की पुत्री का सुबह सवेरे उस समय कार सवारों ने अपहरण कर लिया। जब वह घर के दोबारी में झाडू लगा रही थी। छात्रा की चीख पर घर के अंदर से बाहर आयी मां को तमंचा दिखा भयभीत कर ले गये। लडकी को कार में डालकर अपहरणकर्ता, परिजनों ने थाना बहादुरगढ़ में घटना की तहरीर दी। हद तो तब हो गयी। जब शिकायत पत्र पर कोई भी तवज्जो बहादुरगढ़ पुलिस ने नहीं दी। जिसको लेकर परिवार और ग्रामीणों में रोश के चलते ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर ग्रामीणों ने थाना बहादुरगढ़ का घेराव कर थाने पर धरना देकर बैठ गयर और किशोरी जबतक किशोरी की बरामदगी नही होगी। घटना की जानकारी से आहत हैं और पुलिस का घटना की सूचना पर अमल ना करना और पीछे के विवाद में भी संज्ञान ना लेना निंदनीय है। वही परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में हत्यारो के बल पर अपहरण लिखा है जबकि पुलिस ने एफआईआर में कुछ और ही लिखा दिया गया है और पीड़ित परिवार को न्याय लड़की बरामद के साथ साथ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करलिया गया है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बहार है।                                                   


सपाइयों ने ट्रेन रोकी, बाजार बंद कराये

भारत बन्द पर कहीं ट्रेनो को रोकने कहीं बाज़ार बन्द कराने निकले सपाईयों से पुलिस की झड़प-गिरफ्तारी के बाद ले जाए गए पुलिस लाइन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। केन्द्र सरकार के काले कृषि क़ानून के विरोध में किसानों द्वारा भारत बन्द के आहृवान पर 20 दलों के संयुक्त विपक्षी पार्टीयों का समर्थन रहा।तमाम व्यापारिक संगठनों अधिवक्ताओं व छोटे बड़े दलों ने भाजपा के कुशासन अन्नदाताओं को भिषड़ ठण्ड की परवाह न करते हुए कृषि कानून के द्वारा अडानी और अमबानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहोँचाने की खातिर लाए गए कृषि बिल के विरोध में भारत बन्द का आहृवान किया था।समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे बड़ी संख्या मे सपाईयों ने सिविल लाइन में दूकान बन्द खरवाने निकले तो सुभाष चौराहे पर शान्तिपूर्वक दूकान बन्द करवाने के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।नेताओं के साथ धक्का मुक्की की गई।जिससे चौराहे पर अफरा तफरी के बीच पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार वरिष्ठ सपा व व्यापारी नेता विनोद चन्द्र द्वबे के आवास से सपाई दूकानो को बन्द कराते हुए सुभाष चौराहे पहोँचे जहाँ पहले से मौजूद पुलिस कर्मीयों ने सपाईयों को रोकने का प्रयास किया और जब सपाई आगे बढ़ते रहे तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सै०इफ्तेखार हुसैन,पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल,पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,विनोद चन्द्र द्वबे,कमल सिंह यादव,कृष्णमूर्ति सिंह यादव,महबूब उसमानी,के के श्रीवास्तव,चन्द्रशेखर तिवारी,राकेश यादव,निर्मला यादव,इन्दू यादव,निशा शुक्ला,मीना तिवारी,मशहद अली खाँ,मो०ज़ैद,संतलाल वर्मा,अंकित विश्वकर्मा आदि लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।वहीं करछना के विधायक व पूर्वमंत्री कुंवर उज्जवल रमण सिंह को नैनी के फूलमंडी से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया।उनके साथ वरिष्ठ नेता शुएब खाँ,अल्पसंख्यक सभा के निर्वतमान ज़िलाध्यक्ष मो० इसराइल,किताब अली,वज़ीर खाँ,मोइन हबीबी,मो०अज़हर आदि नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया।इलाहाबाद विश्वविधालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रिचा सिंह ने मुण्डेरा में किसानो को लेकर भारत बन्द पर विरोध स्वरुप सड़क पर उतर कर केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलन्द की।भारत बन्द को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष सन्दीप यादव,मुशीर अहमद,बलवन्त यादव,विकास यादव बालाजी,राजेश यादव,अरुण यादव,अमित यादव शीबू,सौरभ यादव रामा सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयाग स्टेशन पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस को घन्टो रोके रखा और कृषि कानून को ले कर किसानो के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए मोदी और योगी सरकार पर जम कर हमला बोला।ट्रेन को रोकने की खबर लगते ही भारी पुलिस बल ने पहोँच कर सभी सपाईयों को गिरफ्तार कर लिया।फाफामऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद व निर्वतमान महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव के साथ अन्य सपाईयो को दूकान बन्द करवाने निकलने पर गिरफ्तार कर थरवई थाना ले जा कर रखा गया। वही कीडगंज में मो०ग़ौस,रॉबिन लोहिया,राजेश यादव,श्यामू यादव,मंजू यादव आदि ने कीडगंज, कोठापार्चा,बहादुरगंज,हटिया आदि में सपाई झण्डे और और लाल टोपी पहन कर काला कानून वापिस लो का नारा बुलन्द करते हुए दूकानों को बन्द करवाया।कीडगंज पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। करैली में पार्षद फज़ल खान,अकबरपुर,नूर उल्ला रोड में पार्षद अब्दुल समद,रौशन बाग़ में पार्षद रमीज़ अहसन ने सपाईयों के साथ घूम घूम कर दूकानदारों से दूकान बन्द रखने की अपील की। राममूरत यादव नाटे चौधरी,त्रिभूवन सिंह यादव,विक्रम पटेल,मो०आज़म,दिलीप यादव,रवि सिंह यादव,आशीष पाल,सुधीर निषाद,सुमित यादव आदि भी अन्य क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए।
नज़र बन्द रखने को रात भर पुलिस घर घर छानती रही सपाईयों को
अखिलेश यादव के आहृवान पर ७ दिसम्बर को किसान रैली में शहर सहित ग्रामीण इलाक़ों में जिस प्रकार सपाई गली कूचों से निकल कर विरोध जताते रहे इससे बौखलाई पुलिस ने रात भर सपाईयों को घरों में क़ैद रखने को गली गली की खाक छानी।सपा प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार खुफिया विभाग सहित तमाम क्षेत्रों की पुलिस ने सपाईयों को टटोलती रही के वह भारत बन्द के दौरान क्या करने वाले हैं। रात भर फोन घनघनाते रहे।सहालग के कारण ज़्यादातर लोग शादि विवाह मे गए हुए थे तो वहीं कुछ सपाईयों के घरों के बाहर पुलिस ने रात भर पहरा दिया।


1 लाइन और जोड़ देंं, प्रदर्शन बंदः भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों केन्द्रीय कृषि कानून को काला कानून बताया है। पूरे देश में अभूतपूर्व स्थिति पिछले दो सप्ताह से दिल्ली को घेरकर किसान बैठे हुए हैं। देश के सभी किसान संगठनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है।केंद्र ने बिना किसी से चर्चा कर कृषि कानून बनाया है। इसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है।                   


5जी सेवाएं शुरू करने का विश्वास जताया

अंकित गोस्वामी


नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अगले साल यानी 2021 की दूसरी छमाही में 5जी सेवाएं शुरू करने का संकेत दिया है। अंबानी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2020 को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत तेज गति की 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने के लिए नीतिगत कदमों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतिगत कदमों से ही हम उचित दाम पर सभी को 5जी सेवाएं उपलब्ध करा पाएंगे। सम्मेलन का आयोजन मोबाइल सेवा प्रदाताओं के मंच (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग के साथ मिल कर किया है। अंबानी ने भारत को हार्डवेयर विनिर्माण केंद्र के रूप में भी विकसित करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश सिर्फ आयात पर निर्भर नहीं रह सकता। अंबानी का दूरसंचार उपक्रम जियो चार साल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जियो द्वारा वॉयस कॉलिंग मुफ्त दी जा रही हैं, साथ ही उसकी डेटा की दरें भी काफी कम है। 5जी पांचवीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है, जो वर्चुअल तरीके से सभी को और सभी चीजों मसलन मशीनों, सामान और उपकरणों को जोड़ेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि आज दुनिया में भारत सबसे बेहतर तरीके से ‘डिजिटल से जुड़ा’ देश है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश में 5जी नेटवर्क को तेजी से लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी जियो देश में 5जी क्रांति की अगुवाई करेगी। उन्होंने कहा, ”मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जियो 2021 की दूसरी छमाही में देश में 5जी क्रांति की अगुवाई करेगी।” उन्होंने कहा कि जियो का 5जी देश में विकसित नेटवर्क, हार्डवेयर और प्रौद्योगिकी उपकरणों पर टिका होगा। ”जियो की 5जी सेवाएं आपके प्रेरित करने वाले आत्मनिर्भर भारत के दृष्टकोण के अनुरूप होंगी।” अंबानी ने कहा कि देश में आज भी 30 करोड़ ग्राहक 2जी में ‘फंसे’ है और उन्हें स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है। स्मार्टफोन के जरिये ये ग्राहक भी डिजिटल लेनदेन में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा, ”मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 5जी से भारत न केवल चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्सा बनेगा, बल्कि वह इसकी अगुवाई भी करेगा।” अंबानी ने कहा कि भारत को सेबीकंडक्टर के विनिर्माण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। अंबानी ने कहा, ”हम बड़े आयात पर निर्भर नहीं रह सकते।”उन्होंने कहा कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियां भारत में विनिर्माण सुविधाएं लगा रही हैं। भारत ने चिप डिजाइन में विश्वस्तरीय क्षमता हासिल की है। उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि भारत अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रमुख केंद्र बन सकता है। जब सभी अंशधारक मिलकर काम करेंगे तो भारत हार्डवेयर में भी सॉफ्टवेयर जैसी सफलता सुनिश्चित कर सकेगा।”           


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...