मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

दो से अधिक संतान वालों को राहत मिली

जयपुर। कैबिनेट बैठक में राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन कर राज्य सरकार के कार्मिकों की 1 जून, 2002 के बाद संतानों की संख्या दो अधिक होने पर 3 वर्ष के लिए एसीपी रोकी जाकर आगामी एसीपी में उसके पारिणामिक प्रभाव को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया। राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियमों में संशोधन कर वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के समकक्ष वेतनमान देने को मंजूरी दी है। अब प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग को दिनांक 01.07.2013 से 31.12.2015 तक काल्पनिक आधार पर ग्रेड-पे 6000 से बढ़ाकर 6600 तथा 01.01.2016 से सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स में एल-15 से बढ़ाकर एल-16 के अनुसार दिया जाएगा।वास्तविक भुगतान अधिसूचना की दिनांक से देय होगा।               


बिहार: 'भारत बंद' के कारण परिक्षाएं रद्द

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। भारत बंद के कारण बिहार में होने वाली कई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर अब नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। डीएलएड प्रथम सत्र की परीक्षा आज होने वाली थी, लेकिन भारत बंद की वजह से 15 दिसंबर को होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी डीएम और डीईओ को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।             


'भारत बंद' में सड़क पर नहीं उतरेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। कृषि कानून के खिलाफ बुलाई गई भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष सड़क पर उतर गया है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया है और इसे सफल बनाने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में बंद समर्थकों ने ट्रेनों को रोक दिया। बंद समर्थक सड़क पर टायर जलाते हुए सड़क जाम कर दिया। पटना ,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर समेत अन्य जगहों पर बंद समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया है।राजधानी पटना में भी डाकबंगला चौराहे पर तमाम विपक्षी दल के नेता मौजूद हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गौरमौजूदगी से सारे विपक्षी नेता आश्चर्यचकित हैं।               


बिहार में कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। किसान बिल के विरोध में किसानों द्वारा बुलाई गई भारत बंद को सफल बनाने के लिए पटना विश्वविद्यालय के छात्र इकाइयां भी सड़क पर उतर गई है। कांग्रेस की छात्र इकाई और पप्पू यादव की पार्टी जाप की छात्र इकाई सड़कों पर टायर जलाकर भारत बंद को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अशोक राजपथ से गुजर रही एक प्रशासनिक महिला अधिकारी के गाड़ी के ऊपर भी छात्र ने उत्पात मचाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।               


किसानों का साथ देने का आह्वानः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के बीच मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों का साथ दें और उनके संघर्ष को सफल बनाएं।


सरकारः किसानों की कमर तोड़ने का काम

नई दिल्ली। पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हाईवे पर भुराहेड़ी बॉर्डर पर जाम लगा कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव व पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी एडवोकेट ने कहा की इस समय सरकार ने तीन अध्यादेश लाकर कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। जिसको किसान बिरादरी कभी स्वीकार नहीं करेगी वही मण्डल मसचिव प्रधान नवीन राठी ने कहा कि इस सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन यह सरकार किसान विरोधी साबित हुई और हर मोर्चे पर विफल रही वही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि यह लड़ाई किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है। जब तक किसानों का सम्मान वह तीनों बिल वापस नहीं होंगे तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा के राष्ट्रीय लोक दल हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी इस मौके पर बाबर प्रधान खोजा नगला मुरसलीन जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राठी कपिल राठी  भारतीय किसान यूनियन के  नगर अध्यक्ष सुलेमान सभासद भारतीय ब्लॉक उपाध्यक्ष रियासत खलीफा ग्राम अध्यक्ष छपार मोहम्मद शहजाद ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहम्मद फरमान ब्लॉक महामंत्री मोनू पवार शाहनवाज खान जिला सचिव हरिओम त्यागी मनीष प्रधान अनवार प्रधान जान मोहम्मद सोनू कामिल तस्लीम आदि लोग मौजूद रहे।                 


संगठनों ने जाम करने की तैयारी शुरू की

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान करने वाले किसान संगठनों ने प्रमुख मार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि ‘भारत बंद’ किसानों की ताकत दिखाने का एक जरिया है और उनकी जायज मांगों को देशभर के लोगों का समर्थन मिला है।             


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...