रविवार, 6 दिसंबर 2020

बॉर्डर पर निहंग सिखों ने संभाला मोर्चा

मोमिन मलिक


नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली-हरियाणा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसानों की भीड़ पिछले 10 दिनों से 24 घंटे से दिन रात डटी है। किसानों का प्रदर्शन गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर भी जारी है। इसके अलावा बुराडी ग्राउंड पर भी कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ RAF के जवानों को फ्रंटलाइन पर तैनात किया गया है तो दूसरी ओर किसानों की तरफ से फ्रंट लाइन पर निहंग सरदार तैनात हैं। हांथों में तलवार कृपाण लिए, घोड़े के साथ मौजूद निहंग सरदार वक्त वक्त पर तलवारबाजी दिखा रहे हैं। हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में जहां किसान धरना दे रहे हैं वहां पर मेडिकल हेल्थ कैंप लगा रहा है। इन स्थानों पर डॉक्टर दवाइयां एम्बुलेंस सब मौजूद रहेंगी। ताकि आपात स्थिति में किसानों को चिकित्सा सेवा दी जा सके। दरअसल सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है तो यहां फोर्स की तैनाती में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर स्क्वाड, स्पेशल सेल के सीनियर अफसर भी अब ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


बॉर्डर पर आईटीबीपी, आरएएफ, सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। यहां पर नए सिरे से सीमेंटेड बैरिकेडिंग की जा रही है। तो वहीं हरियाणा जाने के लिए धंसा, दरौला, कापसेहड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन, पलाम विहार और दुंढेरा बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल न करें बजाय इसके डीएनडी का इस्तेमाल करें।


बतादें कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट की जानकारी देते हुए कहा है कि कालिंदी कुंज, सूरज कुंड, बदरपुर और आयानगर बॉर्डर दोनों ओर खुला हुआ है। गौरतलब है कि किसानों और सरकार के बीच 5 राउंड की बात हो चुकी है, लेकिन गतिरोध जारी है। अब किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी के साथ सबकी निगाहें अब 9 दिसंबर को सरकार के साथ होने वाली किसानों पर बातचीत पर टिकी है।                               


पीएम किसान योजना से 2 करोड़ नाम गायब








पालूराम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के किसानों को दी जाने वाली 6 हजार रुपये की सहायता वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 2 करोड़ से अधिक किसानों को हटा दिया है। सरकार फिलहाल किसानों के खातों में सातवीं किस्त के तहत 2 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है।

















कसी जा रही फर्जी किसानों पर नकेल
वहीं दूसरी तरफ सरकार फर्जी किसानों पर भी अपनी नकेल कस रही है, इस वजह से लिस्ट में से ऐसे किसानों को हटाया गया है। इस समय पीएम किसान पोर्टल में योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9 करोड़ 97 लाख के आसपास रह गई है जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 11 करोड़ के करीब थी।

हर बार कम हो रहे हैं किसान
किस्त-दर-किस्त योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या घटती जा रही है। पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक पहली किस्त  10.52 करोड़ किसानों को मिली थी, वहीं दूसरी किस्त  9.97 करोड़, तीसरी  9.05 करोड़, चौथी  7.83 करोड़ और पांचवीं किस्त 6.58 करोड़ किसानों तक पहुंची, जबकि छठी किस्त पाने वाले किसानों की संख्या केवल 3.84 करोड़ रह गई है।
नई लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम



  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 

  • होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं.

  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें.

  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट                           













प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण पर प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित


कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टांडा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए विद्यालय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर चर्चा की गई है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं अध्यापकों द्वारा एक रैली निकालकर बाबा भीमराव के बारे में चर्चा की गई है। विद्यालय से निकाली गई रैली गांव गांव घूमी इस मौके पर चित्र वितरण और खिचड़ी भोज का भी आयोजन विद्यालय की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में तान्या केसरवानी, शिप्रा मौर्या, रिचा पांडेय, दीपू कुमार, अवनीश कुमार, मधु यादव, दीपेंद्र बिहारी, अनुज पांडेय, अर्जुन प्रसाद, शुभम सिंह, सौरभ केसरवानी, संतोष विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


राजकुमार


महिला हिंसा विरोध में रैली व कैंडल मार्च

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के रविदास मंदिर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर गाँव की बेटियों ने साइकिल रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार और रोजगार के बारे में पर्चा, पोस्टर, और नारों के ज़रिए जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया। यात्रा का नेतृत्व कर रही रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सचिव प्रियंका भारती ने कहा सरकार उत्पीड़न रोकने को तमाम कार्यक्रम चला रही है लेकिन महिलाओं में जागरूकता का अभाव होने से वे अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है।                       


भारत बंद में किसानों को कांग्रेस का समर्थन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत ‘भारत बंद’ के प्रति कांग्रेस ने रविवार को पूरा समर्थन जताया और घोषणा की कि इस दिन वह किसानों की मांगों के समर्थन में सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर 26 नवंबर से डटे हजारों किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि आठ दिसंबर को पूरी ताकत के साथ ‘भारत बंद’ किया जाएगा। यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यहां घोषणा करना चाहता हूं कि कांग्रेस आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को पूरा समर्थन देती है।’’


उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों और किसान रैलियों के जरिए किसानों के पक्ष में पार्टी की आवाज बुलंद कर रहे हैं। खेड़ा ने कहा, ‘‘हमारे सभी जिला मुख्यालय एवं प्रदेश मुख्यालयों के कार्यकर्ता इस बंद में हिस्सा लेंगे। वे प्रदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बंद सफल रहे।’’


उन्होंने कहा, ‘‘सारी दुनिया हमारे किसानों की दयनीय अवस्था देख रही है। पूरा विश्व यह भयावह मंजर देख रहा है कि किसान जाड़े की रातों में राजधानी के बाहर बैठे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार उनकी बात सुन ले।’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि सरकार को कानूनों को लागू करने की इतनी जल्दी क्या थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच, जून में सरकार चोरी छिपे अध्यादेश ले आई। इतनी जल्दी किस बात की थी। जब पूरे देश का ध्यान कोविड-19 के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों पर था तब सरकार अपने उद्योगपति-कॉर्पोरेट मित्रों की मदद करने के लिए चोरी-छिपे अध्यादेश लाने में व्यस्त थी।’’


खेड़ा ने कहा कि सरकार ने किसानों को भरोसे में नहीं लिया और अब किसानों के हितों की आड़ में छिप रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको वाकई में किसानों के हितों की चिंता होती तो आपने इन विधेयकों को लाने से पहले उनकी सलाह ली होती।’’ खेड़ा ने आगे कहा, ‘‘जो कुछ भी आज देखने को मिल रहा है वह सरकार और उसके कॉर्पोरेट मित्रों के बीच की साजिश का नतीजा है जिसमें पीड़ित किसान ही होगा और किसान इस बात को जानता है।’’ शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा रही। पांच चरणों की बातचीत हो चुकी है तथा अगली बैठक केंद्र ने नौ दिसंबर को बुलाई है।                                


चांद पर फहराया चीन ने अपना झंडा

बीजिंग। चीन ने चांद की सतह पर अपना झंडा फहरा दिया है। ऐसा करने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया। चीन ने अपने अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 'Chang'e-5' के जरिए यह कारनामा कर दिखाया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह पर फहराए झंडे की फोटो भी ली। यह झंडा 2 मीटर चौड़ा और 90 सेमी लंबा है। अब तक अमेरिका ही दुनिया में ऐसा देश था, जिसने चांद की सतह पर झंडा फहराया था। अमेरिका ने 50 साल पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। चीन ने अब जाकर यह सफलता पाई है। चीन का अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 1 दिसंबर को चांद की सतह पर लैंड हुआ था। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह से नमूने जुटाने से पहले यह झंडा फहराया।              


हैरतअंगेजः चीन ने बनाया नकली 'सूरज'

बीजिंग। चीन ने तकनीक के मामले में नित नए मुकाम हासिल कर रहा है। तकनीक के मामले में चीन ने अमेरिका, रूस और जापान जैसे विकसित देशों को पछाड़ दिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम सूरज परमाणु संलयन रिएक्टर को सफलतापूर्वक कर दुनिया में दूसरे सूरज के दावे को सच कर दिखाया है। ये ऐसा परमाणु फ्यूजन है, जो असली सूरज से कई गुना ज्यादा ऊर्जा देगा।चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
चीन की कृत्रिम सूरज बनाने की ये कोशिश कई साल से जारी थी। कृत्रिम सूरज के प्रोजेक्ट की कामयाबी ने चीन को विज्ञान की दुनिया में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक अमेरिका, जापान जैसे तकनीकि रूप से उन्नत देश भी नहीं पहुंच पाए।               


चीन ने बनाया महाशक्तिशाली कम्प्यूटर

बीजिंग। टेक्नॉलजी की रेस में सुपरकंप्यूटर्स एक बड़ा पड़ाव माना जाता है और चीन के वैज्ञानिकों ने रोशनी पर आधारित दुनिया का पहला क्वॉन्टम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपरकंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से काम कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता है। जिसकी मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा।                   


कौशाम्बीः अधिकारियों की लापरवाही का दंश

जाम के झाम और लोडर ड्राइवर की लापरवाही से बालक गंभीर घायल


कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा शायरी माता से अझुवा बस्ती तक 870 मीटर सड़क का 96 लाख से अधिक रुपये से सड़क पुनर्निर्माण हो रहा है। जिसमे 3 मीटर सीसी मार्ग और दोनों तरफ डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग सहित सीमेंटेड नाली प्रस्तावित है। निर्माण भी हो रहा लेकिन गुणवत्ता तो छोड़िए सीसी मार्ग निर्माण करने के बाद महीनों बीते इंटरलॉकिंग का कार्य बंद है। एक चार पहिया के साथ मे मोटरसाइकिल निकलने में भी दिक्कत होती है। ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। जिससे निकलने वालों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है, कि यदि संबंधित ठेकेदार गिट्टी डलवा दे तो समस्या से छुटकारा मिल जाये आये दिन प्रतिदिन पहले हम निकलेंगे की होड़ में विवाद मारपीट गाड़ियों का एक दूसरे में धक्का लगना आम बात हो गयी है। शीघ्र निकलने की होड़ में कई लोग चुटहिल हो चुके हैं, कई बार जमकर गाली गलौज मारपीट हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदारों की कान में जू नही रेंग रही स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक से भी अनुरोध किया एक बार सड़क की गुणवत्ता परखें वहीं पुलिस प्रशासन भी कभी कभी फोटो सेंसन करवाकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेते हैं। इसी जाम के झाम से आज एक बच्चे आनंद कुमार रैदास उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम सभा सांखा जो अपनी माँ गीता देवी के साथ नगर पंचायत में लगने वाली बाजार से सामान खरीदने आया था। अनियंत्रित लोडर चालक सागर मौर्य ने स्पीड से लोडर को पीछे करने के प्रयास में गंभीर घायल कर दिया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक के साथ मोटरसाइकिल से स्थानीय अस्पताल भेजा जहां पर घायल बच्चे की स्थिति दयनीय बनी हुई है। वहीँ लोडर और ड्राइवर पुलिस कब्जे में।


सन्तलाल मौर्य


जादौन के इंचार्ज लेने के बाद मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज लेते ही हापुड़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।


हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं। सिंभावली पुलिस और एसओजी 1 की संयुक्त टीम ने अवैध/ अपमिश्रित शराब बनाने वह बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो कार 35 बोतल अंग्रेजी शराब, और शराब बनाने का केमिकल 1 कैन वे भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज संभालते ही हापुड़ पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ताबडतोड कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। हापुड़ कप्तान लगातार पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दे रहे हैं। जिसका असर हापुड़ में साफ साफ दिखाई दे रहा है।                             


हापुड़ः विकलांग की 'जान' के दुश्मन दबंग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


विकलांग की जान के दुश्मन बने दबंग, नहीं मिल रहा न्याय। कप्तान साहब को सुनाया अपना दुखड़ा।


हापुड़़। मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला भटानियां का है। जहां एक विकलांग व्यक्ति काफी समय से अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। इतना ही नहीं मोबाइल के कबर आदि बेचने की दुकान करता है। सबसे पहली बात तो गरीब, दूसरी बात विकलांग, और तीसरी बात अपने परिवार का एक छोटी सी दुकान कर पालन-पोषण कर रहा है। लेकिन गरीब की दुकान के सामने दबंग लोगों  की मार्केट और घर बना हुआ है। 20 दिन पहले विकलांग व्यक्ति को सबके सामने सड़क पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा था। जिसकी रोने चीखने की आवाज सुनकर ,विकलांग व्यक्ति की पत्नी भी अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को लेकर वहां पर दौड़कर आ गई। जब पीड़ित की पत्नी ने अपने विकलांग पति का विरोध किया तो, दबंगों ने पत्नी को भी नहीं बख्शा सड़क पर गिरा कर धक्के मारते हुए गर्दन पर पैर रख दिया और तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दे डाली। तथा बुरी तरह पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। अपनी मां को पीटते देख 11 साल की मासूम बच्ची बीच भी आ गई, दबंगों को बच्ची पर भी रहम नहीं आया बच्ची को भी बुरी तरह पीटा। अफसोस की बात तो यह है। सड़क पर गरीब परिवार को पिटते हुए देख  दबंगों के बीच में बचाने कोई नहीं आया। पीड़ित के लिए मात्र एक सहारा था पुलिस, जब पंडित दबंग व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने में न्याय के लिए पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर तो लेकर रख ली लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। और दबंगों से अपनी सेटिंग कर ली जब पंडित को इस बात का पता चला कि अब उसकी यहां पर सुनवाई नहीं होने वाली, तो अपने मासूम बच्चों और पत्नी को लेकर हापुड़ कप्तान रहे संजीव सुमन के दरबार पहुंच गया। और अपनी पीड़ा सुनाई कप्तान साहब ने भी विकलांग व्यक्ति की मजबूरी सुनी और देखा तुरंत स्थानीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। कप्तान साहब के आदेश के बाद पुलिस ने जांच कर 307 सहित अन्य कई धाराओं में पीड़ित विकलांग व्यक्ति का मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पीड़ित विकलांग व्यक्ति पर जगह-जगह से अपने लोगों को भेजकर फैसले का दबाव बना रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस का अभी भी दिल नहीं पसीज रहा 307 सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी किसी आरोपी को अभी तक जेल नहीं भेजा। अब नए कप्तान नीरज कुमार जादौन को दुखड़ा सुनाने पहुंचा पीड़ित विकलांग आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार कप्तान साहब ने विकलांग व्यक्ति की सुनी पीड़ा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।                           


उप मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास एवं पूजन

उप मुख्यमंत्री ने टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का किया शिलान्यास एवं भूमि-पूजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनपद में नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की कुल लागत 6256.24 लाख रू. तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर-प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमेटेड द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से फर्राटा भरते हुए अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए व जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों व आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड़ से जोड़ा जा रहा है। उप मुख्यमत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश सभी जनपदों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों का निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है। उन्होंने जसरा में लगने वाले जाम की समस्या के वहां के लोगो को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर  सांसद फूलपुर- केशरी देवी पटेल,  विधायक कोरांव- राजमणि कौल,  विधायक बारा- अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।                           


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...