शनिवार, 5 दिसंबर 2020

हैदराबाद के किंग मेकर बने 'औवेसी'

हैदराबाद। प्रमुख असुद्दीन ओवैसी सियासत के मैदान के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। सियासत का मैदान उनका था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके घर में घुसकर चैलेंज दिया।हैदराबाद नगर निकाय की 150 सीटों में सिर्फ 51 सीटों पर ओवैसी ने सियासी बैटिंग की लेकिन उनकी टीम का स्ट्राइक रेट सबसे हाई है। लोकल चुनाव के नतीजों से बीजेपी की लीड पर अब यही कहा जा रहा है कि घाटा टीआरएस को हुआ है और ओवैसी का कुछ नहीं जाता।         


वजन कंट्रोल करने में कारगर है गर्म पानी

वजन कंट्रोल करने में कारगर है। गर्म पानी, जानिये कितना पीने से होगा फायदा
दिन भर में शरीर में जो टॉक्सिक पदार्थ जमा होते हैं। गर्म पानी पीने से वो भी फ्लश आउट हो जाते हैं।
जो लोग खाना खाने से पहले गर्म पानी पीते हैं। उन्हें ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है। कई बार अनियंत्रित खानपान और असंतुलित लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा बढ़ जाता है। ऐसे में मोटापे से राहत पाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं। या फिर जिम जाते हैं। मगर इससे हमेशा फायदा ही हो ये आवश्यक नहीं है। अधिक वजनदार इंसान न केवल असुविधा महसूस करते हैं। बल्कि उनमें कई बीमारियां जैसे कि हाई बीपी डायबिटीज और गठिया का खतरा भी अधिक देखने को मिलता है। ऐसे में विशेषज्ञ मोटापे से ग्रस्त लोगों को कुछ घरेलू उपाय अपनाने की भी सलाह देते हैं। उनका मानना है। कि गर्म पानी पीने से वजन घटाने की प्रकिया आसान हो जाती है।
आमतौर पर जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। उनको वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं, गर्म पानी पीने से वजन पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का कार्य करता है।
कैसे है।
फायदेमंद।
बेहतर मेटाबॉलिक रेट होने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। पानी का अधिक टेम्प्रेचर फैट मॉलीक्यूल्स का ब्रेक डाउन करता है। इससे पाचन तंत्र के लिए कैलोरीज बर्न करना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, जो लोग खाना खाने से पहले गर्म पानी पीते हैं। उन्हें ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है। इससे वो ओवर ईटिंग से बचते हैं। और वजन संतुलित रहता है।
गर्म पानी पीना,मोटापे से छुटकारा पाने का कारगर उपाय
गर्म पानी पीने के फायदे
बाहर निकलते हैं टॉक्सिक पदार्थ। दिन भर में शरीर में जो टॉक्सिक पदार्थ जमा होते हैं।गर्म पानी पीने से वो भी फ्लश आउट हो जाते हैं। साथ ही, गर्म पानी पीने से शरीर को गरर्माहट मिलती है। जिससे पूरी बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है। इस तरह से गर्म पानी आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
इस तरह पीने से होगा अधिक फायदा। सुबह-सुबह गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से वजन ज्यादा तेजी से कम होता है। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को बर्न करता है। और शरीर को सही शेप में लाता है। इसके अलावा गर्म पानी के असर को बढ़ाने के लिए लोग चाहें तो उसमें नींबू और शहद मिला सकते हैं। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है।               


प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में रोल करेगें सनी

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में लक्ष्मण का रोल करेंगे सनी सिंह


मुंबई। द अनसंग वॉरियर जैसी हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर ओम राउत इस समय अपनी अगली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका प्रभास निभाएंगे जबकि लंकेश यानी कि रावण की भूमिका में सैफ अली खान नजर आएंगे। बताया जा रहा है। कि फिल्म में लक्ष्मण का किरदार ऐक्टर सनी सिंह में नजर आएंगे। लक्ष्मण के रोल के लिए सनी सिंह से किया गया संपर्क प्रॉडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने बताया सनी सिंह से आदिपुरुष में लक्ष्मण के रोल के लिए संपर्क किया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सनी सिंह के पूरी तरह से अलग अवतार और कैरेक्टर में पर्दे पर नजर आने की उम्मीद है। सनी सिंह का प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का शानदार अवसर होने वाला है। फिल्म में सनी सिंह (लक्ष्मण) प्रभास (राम) के छोटे भाई का किरदार निभाएंगे।
सीता के किरदार के लिए कृति सैनन का नाम फाइनल
पिछले काफी समय से इस फिल्म में फीमेल लीड यानी सीता के किरदारों के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। हमारे सहयोगी मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सीता के किरदार के लिए अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश जैसे नामों पर विचार हो चुका है। लेकिन अब खबर आ रही है। कि इसके लिए कृति सैनन का नाम फाइनल हो गया है।
साल 2021 की जनवरी शुरू होगी शूटिंग
बताया जा रहा है। कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने जनवरी से शुरू हो जाएगी जो एक ही बार में पूरी की जाएगी। यह भी पता चला है। कि इस फिल्म की शूटिंग स्टूडियो में क्रोमा स्क्रीन पर होगी उसके बाद बैकग्राउंड में वीएफएक्स के जरिए इसमें स्पेशल इफेक्ट्स शामिल किए जाएंगे।               


उत्पन्न करने पर 33 देशों को कोर्ट नोटिस

पर्यावरण संकट उत्पन्न करने पर 33 देशों को कोर्ट नोटिस


वाशिंगटन डीसी। पर्यावरण के प्रति चिंता अब बढ़ने लगी है। इसके संरक्षण को लेकर जागरूकता भी फैल रही है। यह जन जागरूकता का ही नतीजा है कि यूरोप के मानवाधिकार न्यायालय ने 33 देशों के खिलाफ पर्यावरण संबंधी मामले में संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब मांगा है। यह शायद विश्व में पहली ऐसी कानूनी कार्यवाही होगी, जहां न्यायालय ने ऐसा संज्ञान लिया है। इस मामले में पुर्तगाल के छह युवा याचिकाकर्ता शामिल हैं। सामान्यतया इस प्रकार के मामलों  में कड़ा संज्ञान कम ही मामलों में लिया जाता है। अहम बात यह कि युवाओं ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जताई तो न्यायालय ने भी उसे गंभीरता से लिया और एक साथ इतने देशों को नोटिस जारी किया।           


भागलपुर: खलियान में लगी आग, फसल बर्बाद

भागलपुर। भागलपुर जिला अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के खैरा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक धान के खलिहान में आग लगने से 15 किसानों के लगभग 50 बीघा धान की फसल जलकर स्वाहा हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए खैरा पंचायत के मुखिया मोहम्मद, मकसूद आलम ने बताया कि आग इतना भयंकर था ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी जयप्रकाश को दी गई। अंचलाधिकारी द्वारा सूचना मिलते ही खैरा गांव में दो अग्निशामक गाड़ी आग पर काबू पाने के लिए भेजी गई है।  लेकिन देर संध्या तक पूर्णरूपेण आग पर काबू नहीं पाया गया था। मुखिया ने बताया कि आग कैसे लगी इसका किसी को जानकारी नहीं है।               


आलू-प्याज के दामों में जबरदस्त गिरावट

गोरखपुर। पिछले तीन महीने से किचन का बजट बिगाड़ रहे आलू-प्याज के दाम में मंडी में जबर्दस्त गिरावट आई है। हालांकि बाहर फुटकर में आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंडी में 15 दिन पहले की तुलना में 40 प्रतिशत तक सब्जियां सस्ती हुई हैं तो बाहर लोगों को मामूली राहत ही मिली है। महेवा मंडी में नए आलू और प्याज की भरपूर आवक शुरू होने के कारण आलू और प्याज के दाम तेजी से गिरे। बुधवार को जो सफेद आलू न्यूनतम 34 रुपये किलो तक बिका था। वह शुक्रवार को 20 रुपये किलो तक पहुंच गया। बुधवार को जो प्याज न्यूनतम 35-36 रुपये किलो बिका था, वह शुक्रवार को 28 रुपये तक पहुंच गया। सस्ते आलू-प्याज का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों को अब भी फुटकर में प्याज 50 रुपये तो आलू भी 40-50 रुपये किलो खरीदना पड़ रहा है। मंडी में आलू-प्याज के दाम में कमी आई है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने का फायदा फुटकर विक्रेता उठा रहे हैं। हालांकि मंडी में जिस तरह दाम में कमी आई है, उससे यह उम्मीद जगी है कि शनिवार-रविवार से बाहर भी सस्ता आलू और प्याज मिलने लगेगा।                                   


आर्थिक अपराधियों की खेर नहींः वित्त मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्व खुफिया निदेशालय सीमा शुल्क विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे आर्थिक अपराध करने वालों से सख्ती से निपटे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अंतर्गत आने वाले डीआरआई के 63वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने अधिकारियों को खासकर कोविड के दौरान उनके कामकाज सराहनीय सेवा के लिये बधाई दी।         


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...