सोमवार, 30 नवंबर 2020

प्रेमिका को चाकू से गोदा, 1 को नदी में फेंका

एकतरफा प्यार में डबल मर्डर, विवाहित प्रेमिका को चाकू से गोदा, प्रेमी को पीटकर नदी में फेंका


अविनाश श्रीवास्तव


मधुबनी। बिहार के मधुबनी में कथित प्रेम प्रसंग के चलते डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसको पीटकर नदी में फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिले के मधेपुर थाना इलाके में भीठ भगवानपुर गांव में 28 वर्षीय महिला अपने घर में बच्चों को खाना खिला रही थी। तभी अरुण कुमार नामक शख्स घर में घुस गया और उसने विवाहिता पर चाकू से वार कर दिया जिससे विवाहिता की मौत हो गई।
इस सनसनीखेज घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में कमला बलान नदी में फेंक दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद नदी से युवक की लाश बरामद हुई।
मृतका भारती देवी की शादी दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित पाली गांव निवासी कृष्ण कुमार कामत से हुई थी। मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है। और उसके 2 बच्चे भी हैं। इन दिनों वो अपने दोनों बच्चों के साथ मधेपुर थाना क्षेत्र स्थित भीठ भगवानपुर गांव में अपने मायके आई हुई थी, जहां उसकी हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भारती देवी से एकतरफा प्रेम करता था। ये भी बताया जा रहा है। कि कई बार वो भारती देवी से मिलने उसके ससुराल भी पहुंचा था।
ग्रामीणों का कहना है। कि किसी न किसी बहाने ये युवक शादीशुदा भारती देवी से बातचीत की कोशिश करता रहता था। रविवार को भी वो भारती देवी से मिलने उसके मायके पहुंच गया था। बताया जा रहा है। कि महिला ने जब बातचीत से मना कर दिया तो सनकी प्रेमी ने चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली।                             


पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, जांच

अमेठी- गांव में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश,छानबीन में जुटी पुलिस


अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर पटखौली गांव में पेड़ से लटकी हुई मिली युवक की लाश,महेंद्र यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र रामपाल यादव निवासी पटखौली की बताई जा रही है। लाश,मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ट्रक ड्राइवरी का करता था। काम हाल में ही परदेस से आया था। युवक, सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकी लाश देखी तो दी घटना की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का दिख रहा मामला,फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर की जा रही जांच।                                          


डीएम ने महिला अस्पताल की व्यवस्था परखी

सुलतानपुर-डीएम ने जिला महिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था की देखी हकीकत,सीएमएस को दी हिदायत।


सुलतानपुर। जिला महिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी करने पहुंचे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता। भर्ती वार्ड, चिकित्सा उपकरण एवं डॉक्टरों की मौजूदगी की पड़ताल के बाद इलाज में सजगता बरतने के दिए निर्देश। कुछ मरीजों से की वार्ता समस्याओं के समाधान की सीएमएस को हिदायत।                                    


समर्थनः 5 मिनट में जुटाया 5 लाख का चंदा

दिल्ली कूच पर निकले किसानों के लिए पांच मिनट में जुटाया पांच लाख का चंदा, इन तरीकों से लोग कर रहे मदद


जींद। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच पर निकले किसानों को लगातार लोगों का समर्थन और सहयोग मिल रहा है। जहां से भी ये किसान निकल रहे हैं। लोग मदद को आगे आ रहे हैं। इन किसानों का  हरियाणा के ग्रामीण भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। दिल्ली जा रहे किसानों ने शुक्रवार को जींद के गांव पोली के पास डेरा डाला। इस दौरान गांव के लोग भी किसानों को सहयोग देने आगे आए। गांववासियों ने मुनादी करवाकर क्षेत्र में रुके किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
देखते ही देखते ग्रामीणों ने क्षेत्र में रुके करीब 30 हजार किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी। वहीं किसानों ने पांच मिनट में गांव से पांच लाख रुपये चंदा भी एकत्रित किया। इधर, गांव के बस स्टैंड पर युवाओं ने भंडारा लगा दिया। युवाओं ने कहा कि जब तक किसान यहां से गुजरते रहेंगे, भंडारा चलता रहेगा।
इस दौरान पटियाला निवासी बुजुर्ग महिला सन्नो देवी ने कहा कि गांव में मिले मान-सम्मान को वह कभी भूल नहीं पाएंगे। युवा नेता रोहित दलाल के नेतृत्व में युवाओं ने किसानों को हजार लीटर दूध और केले वितरित किए। वहीं एक अध्यापक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच क्विंटल मूंगफली किसानों को वितरित की।
दिल्ली कूच पर निकले किसानों के लिए पांच मिनट में जुटाया पांच लाख का चंदा, इन तरीकों से लोग कर रहे मदद
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच पर निकले किसानों को लगातार लोगों का समर्थन और सहयोग मिल रहा है। जहां से भी ये किसान निकल रहे हैं। लोग मदद को आगे आ रहे हैं। इन किसानों का  हरियाणा के ग्रामीण भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। दिल्ली जा रहे किसानों ने शुक्रवार को जींद के गांव पोली के पास डेरा डाला। इस दौरान गांव के लोग भी किसानों को सहयोग देने आगे आए। गांववासियों ने मुनादी करवाकर क्षेत्र में रुके किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की
देखते ही देखते ग्रामीणों ने क्षेत्र में रुके करीब 30 हजार किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी। वहीं किसानों ने पांच मिनट में गांव से पांच लाख रुपये चंदा भी एकत्रित किया। इधर, गांव के बस स्टैंड पर युवाओं ने भंडारा लगा दिया। युवाओं ने कहा कि जब तक किसान यहां से गुजरते रहेंगे, भंडारा चलता रहेगा।
इस दौरान पटियाला निवासी बुजुर्ग महिला सन्नो देवी ने कहा कि गांव में मिले मान-सम्मान को वह कभी भूल नहीं पाएंगे। युवा नेता रोहित दलाल के नेतृत्व में युवाओं ने किसानों को हजार लीटर दूध और केले वितरित किए। वहीं एक अध्यापक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच क्विंटल मूंगफली किसानों को वितरित की।                              


मनमानी के चलते एसडीएम निलंबित किया

कुरुक्षेत्र में एसडीएम को किया सस्पेंड, जानिए क्या है मामला 


कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में एसडीएम को सस्पेंड किया गया है। दरअसल एसडीएम पर आरोप है। कि वह ओवरलोडिग गाड़ियां के बचाव में संलिप्त है। ओवरलोडिग गाड़ियां चलाने वाले वाहन मालिकों को लालच देकर सड़क पर चेकिग की जानकारी देने के मामले में फंसे लाडवा के तत्कालीन एसडीएम अनिल यादव के रीडर व चपड़ासी के साथ अब एसडीएम भी घेरे में हैं। इसी मामले में पहले एसडीएम का तबादला लाडवा से किया गया था। मगर अब उन्हें इसी मामले में निलंबित कर दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया हुआ है। जबकि एक आरोपित ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका लगाई हुई है। मामले की जांच डीएसपी रविद्र तोमर कर रहे हैं। सीएम फ्लाइंग के स्क्वायड के एसआई दिनेश कुमार ने दो नवंबर को सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में ओवरलोडिग गाड़ियों को चलाने वाले वाहन मालिक व दलालों को कुछ युवा सड़क पर चेकिग कर रहे आरटीए एसडीएम व सेल्स टैक्स के वाहनों की सही लोकेशन के बारे में जानकारी देते थे। जिससे ओवर लोड वाहन आसानी से निकल जाते थे।
यह काम वाट्सएप के जरिए प्रत्येक जिले में एडमिन की ओर से किया जा रहा है। गाड़ी मालिकों से अधिकारियों की रैकी व अधिकारियों से सैटिंग करने की ऐवज में सुविधा शुल्क ले रहे थे। यह ग्रुप एडमिन सुविधा लेने वालों से एक हजार से दो हजार रुपये प्रति माह अपने बैंक खाते में डलवाते थे। सूचना देने वाले ने बताया कि अमरजीत नाम का युवक जिले में इस तरह का नेटवर्क चला रहा था। वह वेतन पर रखे लड़कों के माध्यम से चेकिग अधिकारियों की रैकी कराता था। यह भी कहता था। कि कई अधिकारियों या उनके स्टाफ से उसकी सैटिंग है। अगर किसी की गाड़ी पकड़ी जाए तो वह उस गाड़ी को बिना जुर्माने के छुड़वाने में सक्षम है। जसप्रीत नाम का लड़का आरोपित अमरजीत के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर रैकी करता है।
सीएम फ्लाइंज के स्क्वायड के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में एसआई दयानंद, एसआई अनिश मलिक, एएसआई राजबीर, एएसआइ गुरचरण व मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार की टीम गठित की। रेडिग पार्टी को सचिवालय में खड़ा कर दिया और जैसे ही आरटीए कुरुक्षेत्र की गाड़ी कार्यालय से निकली तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पीछे-पीछे चल दिया। एसआई भी अपनी टीम के साथ पीछे-पीछे चल पड़े। मोटरसाइकिल चालक आरटीए की गाड़ी का पीछा करते-करते फोन पर बात करता चल रहा था। वह उमरी चौक के पास खड़ी एक आई-20 कार के पास रुक कर गाड़ी के चालक से बात करने लगा।
डीएसपी रविद्र तोमर ने बताया कि मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर ली गई है। पांचवें आरोपित ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका लगाई हुई है। एसडीएस के साथ संबंध के बारे में लगाए आरोपों के बारे में आरोपित मंजीत से खुलासा होगा।                                


नक्सली हमले में 1 अफसर शहीद, 9 घायल

कोबरा अफसर नक्सली हमले में शहीद 9 कमांडो भी घायल


सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) के एक कोबरा असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए। नक्सलियों के आईईडी धमाके में 9 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है। कि चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र से कोबरा एसटीएफ और डीआरजी की टुकड़ियां बीती रात एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली थीं। इसी बीच नक्सलियों ने आईईडी धमाका करके कोबरा 206 बटालियन के जवानों को निशाना बनाया। ऑपरेशन के दौरान रात करीब 8.30 बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अरबराज मेट्टा पहाड़ी के पास आईईडी विस्फोट की घटना हुई।
एसपी ने बताया कि घटनास्थल थाना चिंतागुफा के उत्तर-पश्चिम में 09 किलोमीटर और बुर्कापाल बेस कैंप से 06 किलोमीटर पश्चिम में है। आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 206 के सेकेंड इन कमांड दिनेश सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव समेत 206 कोबरा के दस जवान घायल हो गए।                                 


आंदोलनः 5 हाईवे रोकने की तैयारी में किसान

किसान आंदोलन- पांच नेशनल हाईवे रोकने की तैयारी में किसान


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों को रोकने के बाद से वह नेशनल हाईवे 44 के सिंघु बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने अब दिल्ली से जुड़े पांच नेशनल हाईवे से मोर्चाबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। अगर सरकार से जल्द बात नहीं होती है। तो सिंघु व टिकरी बॉर्डर के बाद जयपुर, मथुरा बरेली हाईवे को रोकने का फैसला लिया गया है। किसानों का नेशनल हाईवे रोकने का फैसला केवल यहां तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनके बाद भी किसानों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक बात नहीं होती है। तो अन्य हाईवे को बाधित कर दिया जाएगा।
जहां पहले सरकार ने उनको रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। वहीं अब किसानों को दिल्ली में जाने के लिए कहा जा रहा है। तो वह नेशनल हाईवे 44 से हटने के लिए तैयार नहीं है। पंजाब के किसानों के जत्थे लगातार आ रहे हैं। तो हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड तक के किसानों का साथ उनको मिलना शुरू हो गया है। अभी तक कुछ संगठन निजी तौर पर आंदोलन की रणनीति बना रहे थे। वहीं अब ऐसा नहीं होगा।
किसी एक संगठन का फैसला निजी होगा और उसे किसानों का फैसला नहीं माना जाएगा। इसलिए पंजाब के 30 संगठनों ने बनाई कमेटी का फैसला माना जाएगा तो हरियाणा के 18 संगठन भी उनके साथ खड़े हुए हैं। किसान संगठनों की कमेटी रोजाना रणनीति बनाएगी और उसके आधार पर आंदोलन को चलाया जाएगा।
किसानों ने सिंघु व टिकरी बॉर्डर के बाद दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या 8, दिल्ली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे संख्या 2 व दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे नंबर 24 पर डेरा डालने की तैयारी कर ली है। इनमें बरेली हाईवे पर हापुड़ तो अन्य दोनों हाईवे पर दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डालने की चेतावनी किसान संगठनों ने दी है।
भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार अब देर कर चुकी है। और किसान किसी मैदान में नहीं जाएगा, बल्कि नेशनल हाईवे पर ही रहेंगे। सरकार ने मांग जल्द ही नहीं मानी तो अन्य नेशनल हाईवे भी बंद कर देंगे। हरियाणा का किसान व किसान संगठन एक साथ है। और पंजाब के किसान संगठन भी एक साथ हो गए हैं। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कमेटी बनाकर आंदोलन चल रहा है। किसान आंदोलन से जुड़ा कोई भी फैसला मिलकर लिया जाएगा।
भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर दहिया ने कहा कि सरकार पहले पंजाब के किसानों को अकेले समझ रही थी। लेकिन पंजाब के साथ हरियाणा, यूपी समेत अन्य राज्यों के किसान हैं। पंजाब के किसान अभी लगातार आ रहे हैं। और हरियाणा के 18 किसान संगठन साथ खड़े हैं। जिस तरह का फैसला पंजाब के किसान लेंगे वह हरियाणा के किसानों को मान्य होगा। यह आंदोलन बढ़ता जा रहा है। और सरकार सभी मांगों को पूरा करेगी तो उसके बाद ही आंदोलन खत्म होगा।                                  


1 साल में 23 बच्चों का बाप बना युवक

एक साल में 23 बच्चों का बाप बन गया यह युवक जानकर हो जाएंगे हैरान


ऑस्ट्रेलिया। एक साल में 23 बच्चों का बाप बनना सुनकर आपको भी अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है। एक युवक एक ही साल में 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया। असल में शुरू-शुरू में उसने शौकिया स्पर्म डोनेट किया लेकिन बाद में उसने इसे फुल टाइम जॉब बना लिया।
मामला ऑस्ट्रेलिया का है। एलन फान नाम का शख्स देश में स्पर्म डोनेट करने के लिए काफी चर्चित हो चुका है। युवक का कहना है। कि महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं। उसने प्राइवेट तौर से स्पर्म डोनेट करके करीब 23 बच्चे पैदा किए हैं। वह रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है।
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले 40 साल के एलन की अब जांच की जा रही है। कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने ही एलन के बारे में शिकायत की थी। एलन पर आरोप है। कि उसने वैध क्लिनिक से हटकर स्पर्म डोनेट किए और तय सीमा से अधिक बच्चे पैदा किए।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के कानून के तहत एक पुरुष सिर्फ 10 परिवार बना सकता है। वहीं, एलन का कहना है। कि महिलाओं को मना करना उसके लिए काफी मुश्किल भरा काम है। इसी वजह से उन्होंने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया। फिलहाल एलन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उसके खिलाफ जांच के आदेश हैं।                                   


राजस्थानः पूर्व मंत्री किरण का निधन हुआ

जयपुर। राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हो गया है। विधायक माहेश्वरी का रात साढ़े 12 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह राजसमंद से तीन बार विधायक, उदयपुर नगर परिषद की सभापति और उदयपुर की सांसद रह चुकी हैं। किरण माहेश्वरी को भाजपा ने कोटा नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था। कोटा में वे कोरोना संक्रमित होकर उदयपुर लौटी थीं। उन्हें करीब पांच दिन होम आइसोलेशन रखा गया। उसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर गीतांजलि हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उदयपुर से एयर एम्बुलेंस से उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब 25 दिन से वे मेदांता में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि किरण माहेश्वरी का पार्थिव देह आज उदयपुर लाया जाएगा तथा कोविड़ प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया जाएगा।                     


जम्मू-कश्मीरः अभ्यार्थियों की नियुक्ति रोक दी

श्रीनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों से बीएड करने वाले चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक दी है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शासन ने विधि एवं न्याय विभाग से इस संबंध में राय मांगी है।
आपको बता दें स्कूलों में नियुक्ति देने से पहले दस्तावेजों की जांच में अधिकतर जिलों में कुछ चयनित अभ्यर्थियों के पास जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों से प्राप्त बीएड की डिग्री मिली। संबंधित कॉलेजों को राष्ट्रीय शिक्षक परिषद (एनटीसी) से मान्यता न होने से बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति देने से इनकार कर दिया।               


सशस्त्र सीमा बल के 1522 कांस्टेबल भर्ती

सशस्त्र सीमा बल 1522 पदों में कांस्टेबल भर्ती 2020 एसएसबी कॉन्स्टेबल रिक्वायरमेंट 2020


लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे बेरोजगार युवा जो देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना में जाना चाहते है। उनके पास भारतीय सेना  इंडियन आर्मी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि अभी हाल ही विभाग द्वारा भारतीय सेना के अंतर्गत विभिन्न पदों में भर्ती हेतु तत्काल विभागीय नोटिफिकेशन जारी किये है। 
यदि आप इंडियन आर्मी के अंतर्गत उन पदों में नौकरी हेतु जाने के इच्छुक है। तो कृपया नीचे दिए गए भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद अवश्य आवेदन करें। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है। और नौकरी करने के इच्छुक है। तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में वर्तमान में भरे जा रहे अन्य विभागों में  सरकारी नौकरी भर्ती की जानकारी भी देख पाएंगे। इंडियन आर्मी के अतिरिक्त अन्य विभागों               


ओपन विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू, करें आवेदन

ओपन विश्व विद्यालय में कल से प्रवेश , घर बैठे करें आवेदन


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षण सत्र जनवरी - दिसंबर 2021 में प्रवेश के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। छात्र, छात्राएं , नौकरी पेशा, गृहणी एवं निजी कंपनी में कार्यरत सभी एक दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष पोर्टल शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट पर विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। जिसे आप नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है। 
दिशा निर्देश - 
नए सत्र में स्नातक के पांच , स्नातकोत्तर के नौ एवं 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। स्नातक  वर्ग में बीए, बीकॉम, बीएससी गणित व जीवविज्ञान , बीबीए , बीलिब सहित स्नातकोत्तर के एमए अंग्रेजी,हिंदी,संस्कृत,समाज शास्त्र , राजनीती शास्त्र, एमएससी गणित एमए शिक्षा तथा एमएसडब्ल्यू व एमकॉम में दाखिला ले सकेंगे। पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रमुख रूप से पर्यटन , जीएसटी सायबर लॉ, पत्रकारिता , सायकोलॉजी, योग साइंस सहित 12 वीं पास छात्रों के लिए डीसीए एवं रामचरित मानस पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 निर्धारित है।                         


उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...