शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

'दिल्ली सरकार' ने ठुकराई पुलिस की मांग

किसान मार्च: केजरीवाल सरकार ने ठुकराई पुलिस की मांग,स्टेडियम नही बनेंगे अस्थाई जेल


कौशांबी। दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल सरकार से झटका लगा है। दिल्ली सरकार ने पुलिस की 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग को नकार दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के कारण अस्थाई जेल की मांग की थी। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों की मांग जायज है, ऐसे में उन्हें जेल में डालना ठीक नहीं है। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसानों की मांग जायज है और उनका प्रदर्शन अहिंसक तरीके से हो रहा है। शुक्रवार सुबह ही किसान बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर आ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी शुरू की थी।       


संतलाल मौर्य                                         


दादा के सपना के लिए उड़न खटोला मंगाया

अतुल त्यागी 


हापुड़। जनपद के धौलाना में अपने दादा के साथ देखा गया सपना पूरा करने के लिए एक किसान का बेटा विवाह कर अपनी दुल्हन को उड़न-कखटोले (हेलीकॉप्टर) से घर लेकर पहुंचा। उड़नखटोले से आई दुल्हन को देखने के लिए स्थानीय लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी। कोरोना काल में दूल्हा अनोखे तरिके से जब दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा तो गांव में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल आपको बता दे की हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में कस्बा धौलाना के रहने वाले देवीसहाय नाम के व्यक्ति ने अपने पोते विकास के साथ एक सपना देखा था, की वो अपने पोते की बहु को हेलीकॉप्टर से बैठाकर लाये लेकिन पोते विकास की शादी होने से पहले ही दादा की किसी कारण मृत्यु हो गयी। जिसके बाद अपने मृतक दादा के साथ देखा गया सपना पूरा करने के लिए युवक विकास का रिश्ता मेरठ की ब्रह्मपुरी कलोनी की रहने वाली युवती पूजा से तय किया गया। जिसके बाद आज दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने मेरठ पहुंच गया और फिर शादी कर दूल्हा विकास अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर हापुड़ के धौलाना में अपने घर ले आया। कोरोना काल में हेलीकॉप्टर में बैठकर आई दुल्हन को देखने के लिए स्थानीय लोग पहुंच गए और चर्चा का विषय बना रहा।


हापुड़ः विद्युत विभाग की टीम को मिली धमकी

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


चोरी से जलाई जा रही बिजली पर छापेमारी करने गई विधुत विभाग की टीम पर लगाने लगे एससी एक्ट व छेड़खानी आरोप


हापुड़। महिला व महिला का पति कई चैनलों में काम करने व राजनीति में मेरठ मंडल पद महामंत्री की देने लगे विधुत विभाग की टीम को धमकी। ये दोनों दंपति जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर में भी कई लोगों पर आरोप लगा चुके हैं। गढ़मुक्तेश्वर की जेन गली में किराए पर रहते हैं। दोनों दंपति
विधुत विभाग के कर्मचारियों पर छेड़खानी का आरोप लगाने की दे रहे थे धमकी।


'पीएम' मोदी ने बाबा साहब को किया नमन

पीएम मोदी ने बाबा साहब को किया नमन, वन नेशन वन इलेक्शन’ को बताया देश की जरूरत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन की बात पर जोर दिया है। पीएम ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर बहस बहुत जरूरी है। मोदी ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन’ केवल विचार-विमर्श का मुद्दा नहीं है। बल्कि देश की भी जरूरत है। यह विकास कार्य को बाधित करता है। और आप सभी इसके बारे में जानते हैं। हमें इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।  पीएम ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनावों के लिए केवल एक मतदाता सूची का उपयोग किया जाना चाहिए। हम इन सूचियों पर समय और पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं। 
सरदार पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का दिन – पीएम
इससे पहले पीएम ने कहा कि मैं हर भारतीय नागरिक को संविधान दिवस की शुभकामना देता हूं। मैं संविधान बनाने में शामिल सभी सम्मानित व्यक्तियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
पीएम ने कहा कि आज डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद और बाबा साहेब अंबेडकर से लेकर संविधान सभा के सभी व्यक्तित्वों को भी नमन करने का दिन है। जिनके अथक प्रयासों से देश को संविधान मिला है। आज का दिन पूज्य बापू की प्रेरणा को, सरदार पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का दिन है।
26/11 पर पीएम मोदी ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि आज की तारीख, देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले के साथ जुड़ी हुई है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई पर धावा बोल दिया था। इस हमले में अनेक लोगों की मृत्यु हुई थी। कई देशों के लोग मारे गए थे। मैं मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुंबई हमले जैसी साजिशों को नाकाम कर रहे आतंक को एक छोटे से क्षेत्र में समेट देने वाले भारत की रक्षा में प्रतिपल जुटे हमारे सुरक्षाबलों का भी वंदन करता हूं। कहा कि पीठासीन अधिकारी के रूप में हमारे लोकतंत्र में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 
आप सभी लोगों और राष्ट्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप कार्यकारी, न्यायपालिका और विधायिका के बीच समन्वय को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।                                             


दिलचस्प मैच में भिड़ेंगे 'भारत-ऑस्ट्रेलिया'

शुक्रवार को भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया दिलचस्प होगा मैच, भारत के ये 11 खिलाड़ी दिखेंगे मैदान में, जानें कब शुरू होगा मैच


नई दिल्ली/ सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज सिडनी में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले दौरे पर कंगारू टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। हालांकि उस समय बैन के चलते स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। इन दोनों बल्लेबाजों की वापसी से मेजबान टीम काफी मजबूत दिख रही है। भारतीय समय के हिसाब से मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। और बैटिंग के फैसला किया है। दूसरी ओर टीम इंडिया को अपने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कमी खलेगी। चोटिल रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम पर असर जरूर पड़ेगा। इस सीरीज से ही स्टेडियमों में दर्शकों की वापसी होगा चूंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उपलब्ध सीटों के 50 प्रतिशत तक दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है। बोर्ड के अनुसार टिकट बेचे जा चुके हैं।
8 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी टीम इंडिया
विराट कोहली की टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही टीम का सामना अब आस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर से है। जिसे उसकी धरती पर हराना कतई आसान नहीं होगा। भारतीय टीम 1992 विश्व कप की नेवी ब्लू जर्सी में नजर आयेगी।
भारतीय बल्लेबाजों का सामना सर्वश्रेष्ठ तेज आक्रमण से होने जा रहा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास एडम जाम्पा के रूप में कुशल स्पिनर भी है। जिसने कई बार कोहली को परेशान किया है। लय में लौटे स्टीव स्मिथ रन मशीन डेविड वार्नर और उभरते सितारे मार्नस लाबुशेन की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने के लिये भारतीयों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवल
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवैल, एडम जंपा, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।                                       


राजस्थान के भीलवाड़ा में बिछीं ओलों की चादर

राजस्थान के भीलवाड़ा में बिछ गई ओले की चादर


जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही अब प्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। गुरुवार रात राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित एक दर्जन से अधिक शहराें में जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद चली जबरदस्त शीतलहर से एकाएक ठिठुरन बढ़ा गई। कई शहराें में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। बूंदी सवाई माधाेपुर और चित्ताैडगढ़ में 17 मिमी तक बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिन शीतलहर चलने और कोहरा पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जयपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने के आसार हैं।
शहर में गुरुवार को वापस ठंड तेज हो गई। अधिकतम पारा 22 तथा न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम पारे में 4.7 डिग्री की गिरावट रही। मौसम विभाग डायरेक्टर आरएस शर्मा के अनुसार अजमेर सहित प्रदेश में 27 और 28 नवंबर को कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
बूंदी, स.माधाेपुर और चित्ताैडगढ़ में 17 मिमी तक बारिश हुई। वहीं जोधपुर में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 3-4 दिन शीतलहर की संभावना जताई है। इससे दिन और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री गिर सकता है।
उल्लेखनीय है। कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गत मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहा था। इन दो दिनों के दौरान राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश का दौर चला था।                                                   


महाराष्ट्र में सेक्स वर्कस को दिए जाएंगे ₹5,000

उद्धव सरकार का बड़ा ऐलान, महाराष्‍ट्र में सेक्‍स वर्कस को दिए जाएंगे 5,000 रुपये


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाराष्‍ट्र सरकार ने कोरोना काल में सेक्‍स वर्कस के लिए बड़ा ऐलान किया है। महाराष्‍ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने गुरुवार को ऐलान किया कि महाराष्‍ट्र में सेक्‍स वर्कस को अक्टूबर से दिसंबर तक प्रति माह 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इंडिया समाचार एक ऐसा न्यूज़ चैनल है। जिसकी कोशिश हर ख़बर या घटना की जानकारी पूरी सत्यता के साथ और जल्द से जल्द आप तक पहुँचाने की है। इंडिया समाचार की शुरुआत 2017 से हुई है। इंडिया समाचार आपको नेट के जरिये देश-दुनिया क्राइम राजनीति, लाइफस्टाइल और मनोरंजन आदि से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करायेगा। साथ ही किसी घटना पर प्रतिक्रिया देने या आपकी आवाज़ बुलंद करने के लिए इंडिया समाचार एक साझा मंच भी प्रदान करता है।                                


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...