सोमवार, 23 नवंबर 2020

8 घंटे के बदले 12 घंटे की हो सकती है शिफ्ट

नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, 8 के बदले 12 घंटे की हो सकती है जॉब शिफ्ट, ये है वजह


नई दिल्ली। जॉब करने वालों को ऑफिस में ज्यादा समय बिताने के लिए कमर कसनी पड़ सकती है। क्योंकि सरकार वर्किंग ऑवर को 8 घंटे प्रतिदिन से बढ़ाकर 12 करने पर विचार कर रही है। दरअसल, श्रम मंत्रालय ने संसद में हाल ही में वर्किंग ऑवर को बढ़ाकर अधिकतम 12 घंटे प्रतिदिन करने का प्रस्ताव दिया है। अभी कार्य दिवस अधिकतम 8 घंटे का होता है। श्रम मंत्रालय ने 12 घंटे के शिफ्ट का प्रस्ताव दिया मंत्रालय ने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य शर्तें कोड 2020 के ड्राफ्ट रूल के तहत अधिकतम 12 घंटे के कार्य दिवस का प्रस्ताव दिया है। इसमें बीच में इंटरवल भी शामिल हैं। हालांकि 19 नवंबर 2020 को नोटिफाइड इस ड्राफ्ट रूल में वीकली वर्किंग ऑवर को 48 घंटे पर बरकरार रखा गया है। मौजूदा प्रवाधानों के तहत आठ घंटे के कार्यदिवस में कार्य सप्ताह छह दिन का होता है और एक दिन अवकाश का होता है। मिनी मून की हुई खोज, इस दिन दिखाई देगा, जाने रहस्यों के बारे में श्रमिकों को ओवरटाइम मिल सकेगा श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''यह भारत की विषम जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां काम पूरे दिन में बंटा हुआ होता है। इससे श्रमिकों को ओवरटाइम भत्ता के माध्यम से अधिक कमाई करने की सुविधा मिलेगी.'' अधिकारी ने कहा, "हमने ड्राफ्ट रूल में आवश्यक प्रावधान किया है ताकि आठ घंटे से अधिक काम करने वाले सभी श्रमिकों को ओवरटाइम मिल सके.'' ओएसएच कोड के ड्राफ्ट रूल के अनुसार, किसी भी दिन ओवरटाइम की गणना में 15 से 30 मिनट के समय को 30 मिनट गिना जाएगा. मौजूदा व्यवस्था के तहत 30 मिनट से कम समय की गिनती ओवरटाइम के रूप में नहीं की जाती है। सांसदों को मिला नया फ्लैट, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मिलेगी ये सुविधाएं एक सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं ड्राफ्ट रूल में कहा गया है, ''किसी भी श्रमिक को एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक समय तक किसी प्रतिष्ठान में काम करने की आवश्यक्ता नहीं होगी और न ही ऐसा करने की अनुमति दी जायेगी। काम के घंटे को इस तरीके से व्यवस्थित करना होगा कि बीच में आराम के लिये इंटरवल के समय समेत किसी भी दिन कार्य के घंटे 12 से अधिक नहीं होने चाहिए।' मसौदे के अनुसार, कोई भी व्यक्ति कम से कम आधे घंटे के इंटरवल के बिना पांच घंटे से अधिक लगातार काम नहीं करेगा। सप्ताह के हिसाब से हर रोज कार्य के घंटे इस तरह से तय करने होंगे कि पूरे सप्ताह में ये 48 घंटे से अधिक न हो पाएं।                                  


भारत में 44,059 नए मामले, मृतक-511

कोरोना अपडेट: भारत में 44,059 नए मामले, इतने लोगों की मौत 


नई दिल्ली। भारत में लगातार 16वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 91 लाख के पार पहुंच गए। देश में पिछले 24 घंटे में 44,059 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 511 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41,024 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में चौथे नंबर पर है।  मिनी मून की हुई खोज, इस दिन दिखाई देगा, जाने रहस्यों के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 91 लाख 40 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 33 हजार 738 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 43 हजार पर आ गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 2524 बढ़ गई। अब तक कुल 85 लाख 62 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41,024 मरीज कोरोना से ठीक हुए। सांसदों को मिला नया फ्लैट, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मिलेगी ये सुविधाएं 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज़्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 22 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 25 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.49 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.70 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का छठा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                                   


सरकार बढ़ाने जा रहीं है किसानों की आमदनी

यूपी सरकार अब ऐसे बढ़ाने जा रही हैं किसानों की आमदनी, खेती करने पर मिलेगी 10 लाख रुपये की मदद


लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नए तरीकों का प्रयोग कर रही है। अब सरकार का मकसद है। किसानों की आमदनी को ऐसे बढ़ाया जाए ताकि उनको पारंपरिक खेती करने में जिस तरह से नुकसान होता है, उससे बच जाएं। सरकार की मंशा प्रदेश को जैविक खेती का हब बनाने की है, इससे प्रदेश में पहले चरण में 63 जिलों की 68 हेक्टेयर रकबे में ऑर्गेनिक फसल लहलहाएंगी। इस प्रोजेक्ट में जिन जिलों को शामिल किया गया है उनमें 27 जिले नमामि गंगे परियोजना में और 36 जिले पारंपरिक खेती करते हैं। बेहतर तरीके से मॉनीटरिंग हो इसके लिए सरकार की एप्रोच क्लस्टर खेती की होगी, हर क्लस्टर 50 एकड़ का होगा। खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार 3 साल में प्रति क्लस्टर 10 लाख रुपये का ग्रांट भी देगी। इसमें से 3,30,000 से 3,30,000 रुपये पहले और तीसरे साल दिए जाएंगे, बीच के साल में यह ग्रांट 3,40,000 रुपये की होगी।जिन जिलों को इस योजना में शामिल किया जाएगा, उनमें झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, मीरजापुर, गोरखपुर, पीलीभीत, गोंडा, आगरा, मथुरा, वाराणसी, कौशांबी, फतेहपुर, देवरिया, फरुखार्बाद, उन्नाव, रायबरेली, बहराईच, बाराबंकी, श्रावस्ती, फैजाबाद, कानपुर देहात, आजमगढ़, सुल्तानपुर,कानपुर नगर, फिरोजाबाद, बदांयू, अमरोहा, बिजनौर, चंदौली, सोनभद्र, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।                                 


किराया के चलते ट्रेन में लोग नहीं कर रहें सफर

तेजस एक्सप्रेस आज से हो जाएंगी बंद, किराया के चलते ट्रेन में लोग नही कर रहे सफर


लखनऊ। देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस आज यानी 23 नवंबर से अगले आदेश तक बंद रहेगी। लखनऊ-दिल्ली के बीच चल रही तेजस का संचालन आइआरसीटीसी के जिम्मे था। फ्लैक्सी किराए से महंगा सफर होने के कारण लोग ट्रेन में सीटें नहीं बुक करा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के अभाव में ट्रेन का संचालन बंद होने जा रहा है। ढेरों सुविधाओं के बावजूद रेलवे प्रशासन यात्रियों को आकर्षित नहीं कर सका। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को 23 नवंबर से अगले आदेश तक ट्रेन को निरस्त करने के लिए आदेश दिए हैं। पहली बार लखनऊ से तेजस का संचालन चार अक्तूबर 2019 को शुरू हुआ था। रविवार को अंतिम बार तेजस सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ से नई दिल्ली 200 के करीब यात्रियों को लेकर रवाना हुई।


दीपावली में भी खाली रहीं सीटें


मार्च में लॉकडाउन बाद तेजस ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर को शुरू हुआ था। उम्मीद थी दीपावली में यात्री मिलेंगे। पर, ऐसा हो नहीं सका, जबकि एडवांस में 10 दिन का आरक्षण बढ़ाकर एक महीने कर दिया गया। बावजूद यात्री नहीं मिलने वाली वजह से 14 नवंबर को तेजस को रद्द करना पड़ा।                                         


बिहारः नाराज पति ने पत्नी को दी कड़ी सजा

पैर दबाने में देर होने से नाराज पति ने पत्नी को दी ऐसी सजा, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए पूरा मामला


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार के जहानाबाद में रविवार को पैर दबाने में देरी होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की जान लेने का प्रयास किया। सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला की गर्दन और हाथ की उंगली कट गई। इधर, घायल महिला को आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की है। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि आरोपी बाहर से घूमकर आया और पैर दबाने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गई और आक्रोशित होकर आरोपी ने घर में रखे चाकू से महिला का गला रेत दिया और बीच बचाव में महिला के हाथ की अंगुली भी कट गई।
इधर, घायल महिला की बहन ने बताया कि आरोपी अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट किया करता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है, वहीं आरोपी पति की तलाश कर रही हैं।                                                                                                                                  


यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, उम्मीद

उत्तर-प्रदेश में बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद


लखनऊ। पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। वही प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। तामपान में वृद्धि होने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। दिन व रात के तापमान में गिरावट से लोगों को गरम कपड़े निकालने को मजबूर हुए। रात में कई घरों में रजाई निकल आई है। वहीं दिन में लोग पूरी बांह का स्वेटर व जैकेट पहने हुए नजर आए।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।                                  


हिमाचलः शुरू सीमाएं फिर हो सकती हैं सील

हिमाचलः ठक शुरु सीमाएं फिर हो सकती हैं सील, शिक्षण संस्थान पर भी होगा फैसला


शिमला। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाच कैबिनेट की बैठक शुरु हो गई। प्रदेश सचिवालय में कुछ देर पहले शुरु हुई बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद है। आज इस बैठक में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। जिन में प्रदेश की सीमाएं सील करने व शिक्षण संस्थानों को खोलने या बंद रखने संबंधी निर्णय प्रमुख है। जाहिर है। रविवार को सीएम जयराम ठाकुर ने भी मंडी में कोरोना को लेकर कुछ सख्ती करने के संकेत दिए थे। बता दें कि प्रदेश में बीते सात दिनों में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वहीं 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे प्रदेश सरकार (भी चिंतित है। देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते कहीं कर्फ्यू तो कहीं कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसी तर्ज पर आज जयराम सरकार भी कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार अब किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। पाबंदियां हटाने व कई तरह की छूट बाजार, शादी-समारोहों में नियमों का पालन ना होने से भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं।                                


मास्क नहीं पहनने पर 70 करोड़ का जुर्माना वसूला

मास्क नहीं पहनने वालों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया


अहमदाबाद। अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट और सूरत में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू घोषित किया गया है। जैसे ही कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकार ने मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर, राज्य में 26 लाख नागरिकों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिन्होंने 15 जून से मास्क नहीं पहना है। यह स्टैचू ऑफ यूनिटी की वार्षिक कमाई से अधिक है। 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद, 31 अक्टूबर, 2019 तक पर्यटकों की आय 63.50 करोड़ रुपए थी।
अहमदाबाद में प्रति मिनट 120 जुर्माना
गुजरात सरकार और पुलिस प्रशासन के लगातार निर्देशों के बावजूद, नागरिक अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनते हैं। अकेले अहमदाबाद में, हर मिनट मास्क नहीं पहनने के लिए 120 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अहमदाबाद हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने भी मास्क पहनने वालों के लिए उच्च जुर्माना की मांग की है।
राज्य सरकार और प्रशासन ने सुझाव दिया है। कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना चाहिए। परिणामस्वरूप, राज्य सरकार ने नागरिकों को सस्ते मास्क प्रदान किए हैं। 5 मास्क का एक पैकेट अमूल के मिल्क पार्लर पर केवल 2 रूपए में उपलब्ध है। इसके बावजूद, नागरिक दो रुपए का मास्क पहनने के लिए तैयार नहीं हैं। मास्क नहीं पहनने वालों को 1,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। जो लोग मास्क नहीं पहनते हैं। उन्हें कोरोना टेस्ट करवाना होगा। यदि रिपोर्ट सकारात्मक आई तो उसे सीधे अस्पताल भेजा जाएगा।
कार्रवाई के लिए 141 लोगों की एक टीम
पुलिसकर्मी कोरोना अनलॉक के नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। एनएमसी ने 141 कर्मचारियों की एक टीम भी तैनात की है। वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जो मास्क नहीं पहनते हैं। और सार्वजनिक रूप से थूकते हैं। ऐसी टीमों को शहर के 7 क्षेत्रों में तैनात किया गया है।                             


हिमाचलः 24 घंटों में 15 संक्रमितों की मौत हुई

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत


शिमला। देवभूमि हिमाचल में भी कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और इसके बाद पूरे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 524 से पार कर चुका है। इन मौतों में आपकों बता दें कि पहली मौत जिला चंबा में 1, कांगड़ा में 4, किन्नौर में 1, कुल्लू में 1, मंडी में 5, शिमला में 1, सोलन में 2 दर्ज की गई है। वहीं राहत की बात यह है। कि इसके बीच प्रदेश में 644 लोगों ने कोरोना का मात देकर स्वास्थ हुए है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 33 हजार 951 पहुंच गया है। जिनमें 6 हजार 662 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 26 हजार 733 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
वहीं राहत की बात यह है। कि इसके बीच प्रदेश में 644 लोगों ने कोरोना का मात देकर स्वास्थ हुए है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 33 हजार 951 पहुंच गया है। जिनमें 6 हजार 662 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 26 हजार 733 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।                                       


भारतः वायरस के बीच महंगाई की मार जारी

नई दिल्ली/ कोलकाता/ मुंबई/ चेन्नई। मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर है। देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच जनता पर महंगाई की मार जारी है। देश में लगातार चौथे दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के मुताबिक आज देश के चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम 17 से 19 पैसे और पेट्रोल के सात पैसे तक प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।
दिल्ली में डीजल 18 पैसे और पेट्रोल 07 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपये जबकि डीजल 71.25 रुपये प्रति लीटर हो गये।
मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर रही। आईओसीएल के मुताबिक,आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
चार महानगरों में डीजल-पेट्रोल की कीमत
दिल्ली में डीजल 71.25, पेट्रोल 81.53 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में डीजल 77.73, पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में डीजल 74.82, पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में डीजल 76.72, पेट्रोल 84.53 रुपये प्रति लीटर
ब्रेंट क्रूड 45 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
हर दिन पेट्रोल डीजल की कीमत बदलती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इसके आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।                             


50 हजार के ईनामी का मुठभेड़ में अंत किया

पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार क्रिमिनल का किया अंत


वाराणसी। पुलिस और बदमाशों के बीच वाराणसी के रिंग रोड़ के निकट मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस 50 हजार के इनामी अपराधी को अपनी गोली का स्वाद चखाने में कामयाब रही। अपराधी के घायल होने के बाद पुलिस द्वारा बदमाश को चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपराधी का एक साथी अंधेरा का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के वक्त ही दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जिनका इलाज चिकित्सालय में चल रहा है।
वाराणसी के पुलिस कप्तान अमित पाठक ने जानकारी दी कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने निकले है। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिये चेकिंग अभियान चलाया। उसी दौरान एक काले रंग के अपाचे बाईक पर दो बाईक सवार आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में अपनी गोली से बदमाश मोनू चौहान को घायल कर दिया। बदमाश मोनू चौहान के एक गोली बाएं पैर और दूसरी सिर में लगी। जिसे पुलिस द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है। कि गोइठहां में व्यापारी से लूट और हत्या का आरोपित मोनू उर्फ मोनी उर्फ अरविंद चौहान पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। जिसे आज वाराणसी पुलिस ने ढेर कर दिया है। मृतक बदमाश मोनू चौहान पर 50 हजार रुपये का इनाम था। एक लाख रुपये इनाम घोषित करने की संस्तुति की गई थी। मृतक बदमाश मोनू चौहान का साथी अनिल यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और क्राइम ब्रांच के सिपाही विनय सिंह को भी गोली लगी है। दोनों पुलिसकर्मियों जख्मी होने पर उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।                                          


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...