रविवार, 22 नवंबर 2020

शिकंजाः जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने कसा शिकंजा, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्रतार


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने शनिवार रात को पुलवामा जिले के एक गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान निसार अहमद राठेर नामक जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। वह त्राल का रहने वाला है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने शनिवार को बिलाल अहमद चोपन और मुरसलीन बशीर शेख नामक जैश के दो ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया था।                                      


नगर पालिका में तीसरे दिन भी धरना जारी

नगर पालिका में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी


सितारगंज। रविवार को नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका बोर्ड ने अपनी अपनी बातें रखी धरने के आज तीसरे दिन ठेकेदार यूनियन ने धरने को पूर्ण समर्थन दिया कहा कि किसी भी स्तर पर धरने को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा चेयरमैन हरीश दुबे ने कहा कि प्रशासन ने अगर जल्द ही आंदोलन की सुध नहीं ली तो वे जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिस पर भाजपा समर्थित सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि भूख हड़ताल से पहले नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। धरने पर पहुंचे पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका बोर्ड की मांगों पर प्रशासन अगर ध्यान नहीं देगा तो वह पहले तो सरकारी कार्यालयों में सफाई बंद करेंगे और फिर शहर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। सभी ने एक सुर में एसडीएम जगदीश कांडपाल का स्थानांतरण करने की मांग की। इस मौके पर चेयरमैन हरीश दुबे, सभासद रवि रस्तोगी मरगूब अंसारी, अकरम बेग, सचिन गंगवार, रहमत हुसैन, जहूर इस्लाम, राधेश्याम सागर, पंकज गहतोड़ी, जिलानी अंसारी, नितिन चौहान, लक्ष्मण सिंह राणा, पंकज रावत, नसीम मलिक, मोहम्मद आरिफ, दीपक चौहान, विक्की गुप्ता, शाहिद, सोनू बमराह, राजू हरियाणवी, दिल शेर, रमाशंकर आदि मौजूद थे।                                


लाइफ पार्टनर को मनाने के लिए अपनाएं तरीका

लाइफ पार्टनर को है मनाना तो ये खास तरीका अपनाना


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। शादी हर किसी के जीवन में एक बेहद खास फैसला होता है। शादी के बाद पति-पत्नी की आपसी समझ और उनका एक-दूसरे के प्रति व्यवहार किसी भी वैवाहिक रिश्ते की सफलता या असफलता को तय करता है। हालांकि जब आप किसी खास के साथ रिश्ते में होते हैं। तो ऐसे में छोटे-मोटे झगड़े होना भी स्वाभाविक है। लेकिन इन झगड़ों की वजह से जब आपका पार्टनर आपसे रूठ जाए तो उसे मनाना भी जरूरी होता है। ताकि कोई भी झगड़ा आपके रिश्ते टूटने की वजह ना बन सके। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी आपसे जल्दी-जल्दी रूठता रहता है। तो आज हम आपको उसे मनाने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।
जानिए क्या है। वो तरीके
आप चाहें तो अपनी शादीशुदा जिंदगी की प्यारी यादों का एक कोलाज बनवाकर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकती हैं। कोलाज में अपनी और अपने पार्टनर की पसंदीदा फोटोज को शामिल करें। इससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
अगर आपके पार्टनर को फूलों से प्यार है। तो आप फ्लावर बुके गिफ्ट कर सकती हैं। परफ्यूम, पर्स गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आपके पार्टनर को किसी चीज की जरूरत है। तो आप उन्हें उस चीज को गिफ्ट कर सकती हैं। जैसे अगर उन्हें मोबाइल या किसी दूसरी चीज की जरूरत हो तो आप उन्हें गिफ्ट दे सकती हैं।
आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने का सोच रही हैं। तो एक रोमांटिक डिनर प्लान कर सकती हैं। अगर इसके लिए आप रेस्टोरेंट ना जाना चाहें तो घर पर ही अपने पार्टनर की पसंदीदा डिशेज बनाएं। इसके अलावा आप चाहें तो केक कटिंग भी कर सकती हैं। अगर आप केक कटिंग का प्लान बनाएं तो केक पर कुछ लव कोट लिख दें।                                        


बिना मास्क पहने, लोगों के खिलाफ अभियान

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया टीएसआई वीर अभिमन्यु ने बगैर मास्क लगाए लोगो के खिलाफ अभियान ओर काटे चालान


ई रिक्शाओं के कागज ना पूरे होने पर दिखा रहे ट्रैफिक कार्यलय का रास्ता


टीएसआई वीर अभिमन्यु ने की सभी से अपील, बगैर मास्क लगाए ना निकले बाहर


तस्लीम बेनकाब
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर टीएसआई वीर अभिमन्यु व उनके अधीनस्थ ने बगैर मास्क लगाए लोगो के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ हैं। एक बाइक सवार स्वामी से 100 रुपये व दो सवारी जो बगैर मास्क लगाए चला रहे स्वामी से 250 तथा वही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन सवारियों से 500 रुपये जुर्माना, तथा वही देखने मे आ रहा है कि सड़कों पर फिर से ट्रैफिक का दबाव पहले की तरह बढ़ गया है। कोराना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब बिना मास्क के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने अभियान शुरु कर दिया है। इसके आलावा टीएसआई वीर अभिमन्यु ने ऐसे ई.रिक्शाओ के खिलाफ भी अभियान छेड़ा हुआ जो  अपने वाहन के कागज़ पूरे नही किए हुए है।


इसी अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने अभीतक लगभग दो दर्जन से ज्यादा ई रिक्शा चेकिंग को दौरान पकड़कर ट्रैफिक कार्यलय में खड़ी की हुई है। इस अभियान से ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ हैं तथा जिनके कागज पूरे नही हैं। वह बारीक गलियों से निकल कर घर की ओर भाग गये हैं। लेकिन वही सूत्रों की माने तो कुछ ई रिक्शाओं के कागज पूरे होने के बावजूद भी उन्हें पकड़कर परेशान किया जा रहा है!शहर के हर चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने बिना मास्क पहने दो-पहिया, चार-पहिया वाहन चलाने वालो के लोगों का चालान काटा ओर उनसे भारी जुर्माना भी वसूला है। तथा वही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तीन सवारी बैठाने, यातायात संकेत कों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।                                       


उद्धव के हर फैसले का विरोध कर रही भाजपा

उद्धव सरकार के हर फैसले का विरोध कर रही भाजपा राउत


मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार के हर फैसले का सिर्फ विरोध कर रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में राज्य में पूजा स्थलों को खोले जाने को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई को जो लोग हिन्दुत्वसे जोड़ते हैं। वे जनता के दुश्मन हैं।
शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा बाजारों सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों को फिर से बंद किया जाएगा। ऐसा क्यों हुआ महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को सोचना चाहिए। वे महाराष्ट्र सरकार के हर फैसले का विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। राउत ने कहा कि भाजपा नेताओं ने तो छठ पूजा की अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन तक किया। उन्होंने कहा आपने भले ही बिहार चुनाव जीत लिया लेकिन मुंबई में रहने वाली बिहार की जनता को विवादों में घसीटने की कोई जरूरत नहीं है। लाखों की संख्या में लोग समुद्र किनारे जुटते हैं। और महामारी के इस संक्रमण के दौर में यह अवैध है। उन्होंने कहा कि गुजरात हरियाणा और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने भी सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जबकि महाराष्ट्र में वह इसकी अनुमति मांग रही थी। उन्होंने आरोप लगाया भले ही लोगों की जान जाए, भाजपा राज्य सरकार के हर कदम का विरोध करना चाहती है।राउत ने कहा कि भाजपा यदि राज्य में एक और लॉकडाउन चाहती है। तो यह राज्य का दुर्भाग्य है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हिन्दुत्व के विचारक वी डी सावरकर कोभारत रत्न नहीं दे सके
वे दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलने की योजना बना रहे हैं।                                


शादी से किया मना, प्रेमी युगल ने खाया जहर

प्रेमीयुगल ने पिया ज़हर, दोनों परिवार के सदस्यों ने शादी से किया इनकार


हैदराबाद। सिद्दीपेट ग्रामीण मंडल के वेंकटापुर में दर्दनाक घटना घटी। कीटनाशक पीकर प्रेमीयुगल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छाया रहा।
बताया गया कि वेंकटापुर गांव की हरिका और आनंद के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेमसंबंध बना। उन्होंने शादी करने का निश्चय किया। परिवारों के बड़े-बुजुर्गों ने हरिका और आनंद की शादी से इनकार किया। इससे प्रेमीयुगल निराश हुआ। रविवार की शाम खेत में कुएं के निकट दोनों ने कीटनाशक पिया।
प्रेमीयुगल के कीटनाशक पीने की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के सदस्यों ने हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में भर्ती किया। कुछ देर बाद चिकित्सा के दौरान दोनों की मौत हो गई।                                


गौ संवर्धन, संरक्षण के लिए कमेटी का गठन

शिवराज सरकार की गौ कैबिनेट की पहली बैठक आज


भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक गाय कैबिनेट बनाने का फैसला किया है। गाय-मंत्रिमंडल में पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है। कि गौ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को यानी आज दोपहर 12 बजे, गौ अभयारण्य सलारिया आगर मालवा में होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में कहा था कि राज्य में गौ रक्षा और संवर्धन के लिए कैबिनेट गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गाय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। इसकी पहली बैठक 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गोपाष्टमी पर गौ अभयारण्य आगर मालवा में होगी।                            


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...