रविवार, 22 नवंबर 2020

मुंबई: फिल्म टोरबाज का जबरदस्त ट्रेलर जारी

फिल्म टोरबाज का जबरदस्त ट्रेलर जारी11 दिसंबर को पर होगी रिलीज


नई दिल्ली। संजय दत्त की आगामी फिल्म टोरबाज’ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा नरगिस फाखरी एवं राहुल देव भी अहम भूमिका में हैं। शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। जिसे अभिनेता संजय दत्त ने भी ट्विटर पर फैंस के साथ साझा किया है।
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत संजय दत्त से होती है। जो की एक रेफ्यूजी कैंप में बच्चों के लिए क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप खोलना चाहते है। फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त जहां एक क्रिकेट कोच के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल देव ट्रेलर में एक आतंकी संगठन के मुखिया के रूप में नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है। कि संजय दत्त क्रिकेट के माध्यम से बच्चों को बंदूकों और आतंक से दूर रखने की कोशिश करते हैं। और बच्चों को आत्मघाती हमलावर बनने से रोकते है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म के निर्देशक गिरीश मालिक है। और यह फिल्म इसी साल 11 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
संजय दत्त कि यह दूसरी फिल्म है। जो ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। इससे पहले संजय दत्त कि फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। फिल्म टोरबाज के अलावा संजय दत्त की आगामी फिल्मों में भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, शेरशाह, पृथ्वीराज, केजीएफ चैप्टर 2 आदि शामिल हैं।               


असम: वर्चुअल कोर्ट-ई-चालान परियोजना शुरू

असम में वर्चुअल कोर्ट और ई-चालान परियोजना हुई शुरू


दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंदसोनोवाल ने असम में वर्चुअल कोर्ट (यातायात) और ई-चालान परियोजना का उद्घाटन किया है। भारत सरकार की सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के तत्वावधान में असम सरकार और असम पुलिस के सहयोग से गौहाटी उच्च न्यायालय की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ( आईसीटी ) समिति राज्य में इस परियोजना का नेतृत्व कर रही है। ई-चालान समाधान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है। और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ( न आई सी) द्वारा सॉफ्टवेयर के रूप में वास्तविकता में बनाया गया है।
यह इलेक्ट्रॉनिक रूप से निर्मित डिजिटल चालान के साथ मैनुअल चालान की वर्तमान अवधारणा को बदल देगा। वर्चुअल कोर्ट, न्याय विभाग भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी की एक पहल है। न्यायिक अदालत एक ऑनलाइन कोर्ट है। जिसे वर्चुअल जज (जो एक व्यक्ति नहीं है। लेकिन एक एल्गोरिथ्म) द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। जिसका अधिकार क्षेत्र पूरे राज्य में बढ़ाया जा सकता है। और काम के घंटे 24X7 हो सकते हैं। वर्चुअल कोर्ट द्वारा न तो मुकदमे न तो अदालत में मुकदमे आएंगे और न ही न्यायाधीश को मामले को स्थगित करने के लिए अदालत में शारीरिक रूप से बैठना होगा।
संचार केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो सकता है। और सजा और आगे जुर्माना या मुआवजे का भुगतान भी ऑनलाइन होगा। केवल एकल प्रक्रिया में कोई तर्क नहीं है। यह नागरिकों के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों की उत्पादकता बढ़ाएगा। यह यातायात पुलिस विभाग में अधिक जवाबदेही और कम भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा। पहले वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन 26 जुलाई 2019 को दिल्ली में हुआ, उसके बाद 17 अगस्त 2019 को हरियाणा में हुआ। भारत, दिल्ली (2 कोर्ट), हरियाणा (फरीदाबाद), महाराष्ट्र (पुणे), तमिलनाडु (मद्रास) में 9 वर्चुअल कोर्ट हैं। कर्नाटक (बेंगलुरु), महाराष्ट्र (नागपुर), केरल (कोच्चि) और असम (गौहाटी)। अदालत ने 30 लाख मामलों को सौंप दिया है। और 10 लाख से अधिक मामलों में हाल ही तक 1,23 करोड़ रुपये से अधिक का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया है। दिल्ली की एक अदालत ने ऑनलाइन जुर्माना के रूप में आईएनआर 115 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है।             


मृतक संख्या-564, संक्रमित-90.50 लाख

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 46,232 नए मामले सामने आए और 564 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 46,232 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 90.50 लाख से अधिक हो गया है। इस दौरान 49,715 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद अब 84.78 लाख हो गई। इसी अवधि में 564 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,32,726 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 4.85 प्रतिशत पर आ गयी है और मृत्यु दर भी कम होकर 1.46 प्रतिशत हो गई है।             


'टोल प्लाजा' पर 1 जनवरी से फास्टैग जरूरी

उत्तर प्रदेशः टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नकद लेन-देन की सुविधा होगी बंद


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार देश के सभी टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह से खत्म कर रही है। इस बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि केंद्र सरकार 31 दिसंबर तक फास्टैग का इस्तेमाल 100 प्रतिशत करना चाहती है। यदि वाहन मालिक ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया तो उन्हें हाईवे पर एक जनवरी से असुविधा हो सकती है।
गिरि ने बताया कि 15 नवंबर को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद लखनऊ के इटौंजा और दखिना टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। वर्तमान में इन दोनों टोल प्लाजा पर दो नकद लेन भी हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन फ्लिपकार्ट स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है। बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें।
जानिए फास्टैग के लिए ये दस्तावेज हैं । जरूरी
फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी और वाहन के रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी। वहीं आप फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए  आपको इतने रुपये में मिलेगा फास्टैग
एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। फास्टैग को आप कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करवा सकते हैं। सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट से रिचार्ज पर अपनी तरफ से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी हुई है।             


झूठा आरोप लगाना क्रूरता के समान: एचसी

पति पर नपुंसकता का झूठा आरोप लगाना क्रूरता के समान दिल्ली हाई कोर्ट


नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि जीवनसाथी के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है। इस टिप्पणी के बाद पीठ ने निचली अदालत द्वारा पति की याचिका पर तलाक को मंजूरी देने के आदेश को बरकरार रखा। महिला ने पति पर आरोप लगाने के बाद हुए तलाक के आदेश को रद्द करने की मांग की थी।
न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने कहा कि इस विषय पर कानून को देखते हुए निचली अदालत के निष्कर्षों और टिप्पणियों में कोई कमी नजर नहीं आती। पीठ ने कहा कि अपीलकर्ता (पत्नी) के लिखित बयान में नपुसंकता से संबंधित आरोप स्पष्ट रूप से कानून के तहत परिभाषित क्रूरता की अवधारणा में आते हैं।
पीठ ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पति द्वारा तलाक देने की याचिका पर निचली अदालत के आदेश के खिलाफ महिला की अपील को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा महिला ने पहले पति पर गंभीर और ऐसे आरोप लगाए जिससे उसके जीवन पर गहरा नकारातमक असर पड़ रहा है। और जब अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी तो अब महिला तलाक को रद्द करवाकर पति के साथ फिर से रहने की बात कह रही है।
दंपती का विवाह जून 2012 में हुआ था। महिला की यह पहली शादी थी। जबकि पुरुष उस समय तलाकशुदा था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। और उसने अपने पति पर यौन संबंध नहीं बना पाने का आरोप लगाया था।
पीठ ने पति के वकील की इस दलील को स्वीकार किया कि पत्नी द्वारा लिखित बयान में लगाए गए आरोप गंभीर हैं। और व्यक्ति की छवि पर असर डालने के साथ उसकी मानसिक स्थिति को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित कर सकते हैं।
शख्स ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से आहत होकर अपनी शादी को समाप्त करने के लिए अदालत से गुहार लगाई थी। याचिका में व्यक्ति ने बताया कि महिला की कथित तौर पर यौन संबंधों में रुचि नहीं है। और विवाह के लिए उसकी अनुमति महिला की कथित मानसिक अवस्था से संबंधित तथ्यों को छिपाकर ली गई थी। व्यक्ति ने कहा कि अगर महिला के बारे में उचित जानकारी होती तो वह शादी के लिए कभी तैयार ही नहीं होता।
पति की याचिका के जवाब में महिला ने आरोप लगाया था। कि उसका पति नपुंसकता की समस्या से पीड़ित है। और विवाह नहीं चल पाने का असल कारण यही है। इसके अलावा उसके सास-ससुर झगड़ालू हैं। और दहेज की मांग करते हैं। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि दहेज मांगने के साथ ही ससुराल वालों ने उसके साथ क्रूरता भरा व्यवहार किया तथा उसके पति ने सास-ससुर के सामने ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पीठ ने कहा कि निचली अदालत के तलाक मंजूर करने के आदेश को रद्द करने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। पीठ ने कहा कि महिला के आरोपों को निचली अदालत ने विशेषज्ञ की गवाही के आधार पर खारिज किया है।               


शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए लोग

पार्टी में मातम शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए लोग, 7 मौतें 2 कोमा में 


मॉस्को। रूस के एक गांव में एक पार्टी में ऐल्कोहॉल खत्म होने पर लोग हैंड सैनिटाइजर पीने लग गए। यह कदम उनके लिए भारी पड़ गया और सात लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग कोमा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तातिन्सकी जिले के तोमतोर गांव में 9 लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी में शामिल लोगों ने जो सैनिटाइजर पिया वह 69% मेथनॉल था। जिसे महामारी के दौरान हैंड क्लीनर के तौर पर बेचा जा रहा था। डेलीमेल की रिपोर्ट में बताया गया है। कि सबसे पहले तीन लोगों की मौत हो गई और बाकी 6 को एयरक्राफ्ट से क्षेत्रीय राजधानी याकुत्स्क ले जाया गया। बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। फेडरल पब्लिक हेल्थ वॉचडॉग ने बताया है। कि सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया है। रूस की सरकार ने लोगों से स्थानीय रूप से बनाए गए सैनिटाइजर न पीने के लिए कहा है। रूस में अब तक कोरोना वायरस इन्फेक्शन के 20, 64,748 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 35,778 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में 5. 8 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। और 13. 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।               


मुंबई: एक्ट्रेस सना ने मौलवी से किया विवाह

एक्ट्रेस सना खान ने मौलवी से की शादी देखें


मुंबई। सलमान खान को-स्टार और बिग बॉस की रनरअप रह चुकीं सना खान ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया था। उनके उस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया था। सना खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और मजहब की राह पर चलने का निर्णय लिया था। उनके इस फैसले पर खूब रिएक्शन आए थे। वहीं अब सना खान ने एक बार फिर से सबको हैरान कर दिया है। दरअसल सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस ( मुफ्ती अनस) के साथ शादी रचा ली है। सना खान की शादी के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में सना खान और मुफ्ती अनस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सना खान वीडियो में केक काटती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सना खान और मुफ्ती मौलाना मुफ्ती अनस के निकाह पर लोग उन्हें ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।
बता दे कि सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी एक पोस्ट लिखकर दी थी। उन्होंने लिखा था। यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो इसी सूरत में बेहतर होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने 'शोबिज' (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।               


बिहार: विधान परिषद के सदस्यों ने ली शपथ

पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


मस्जिद को नमाज के लिए खोलने की मांग

महाराष्ट्र राजभवन की मस्जिद को नमाज के लिए खोलने की मांग, राज्यपाल कोश्यारी को लिखी गई चिट्ठी


मुंबई। महाराष्ट्र के राजभवन स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी गई है। रजा अकादमी ने इसको लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है। कि मस्जिद को नमाज के लिए खोल दिया जाए। चिट्ठी में कहा गया है। कि महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। ऐसे में राजभवन के मस्जिद को भी जुमे की नमाज के लिए खोल दिया जाए।
घार्मिक स्थलों को खोलने के लिए रजा अकादमी ने माहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति आभार भी प्रकट किया है। अकादमी ने कहा है। कि सरकार के इस फैसले से लोग काफी खुश हैं। चिट्टी में कहा गया है। कि देश में सभी धार्मिक स्थल खुल चुके हैं। ऐसे में राजभवन के कर्मचारियों के लिए भी जुमे की नमाज अता करने के लिए परिसर में स्थित मस्जिद को खोलने की इजाजत दे दी जाए। फिलहाल राजभवन में पांच से सात लोगों को भी नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।
अकादमी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है। कि लॉकडाउन से पहले की तरह राजभवन के मस्जिदों में लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए और मस्जिद को खोल दिया जाए। 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आये
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 17,74,455 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को संक्रमण के चलते 62 रोगियों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46,573 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने के बाद आज 4,088 लोगों को छुट्टी दे गई जिसके साथ ही अबतक 16,47,004 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 79,873 रोगियों का इलाज चल रहा है।                      


बिहार: बीजेपी सांसद रमा को हुआ 'कोरोना'

पटना। बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद राजनेताओं के लगातार कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। बीजेपी सांसद रमा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। रमा देवी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। रमा देवी शिवहर से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी।             


मुंबई: मलाइका ने 'मुन्नी बदनाम' पर लगाई आग







नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर अपने डांस से धमाल मचाने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। दरअसल, इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में मलाइका अरोड़ा अपने ही गाने मुन्नी बदनाम हुई पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आएंगी।उनकी डांस परफॉर्मेंस से जुड़ा वीडियो भी खूब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लग रहा है। खास बात तो यह है कि केवल मुन्नी बदनाम ही नहीं, मलाइका अरोड़ा अनारकली और छैया-छैया जैसे गानों से भी मंच पर आग लगाने के लिए तैयार हैं।             




'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...