शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

स्पा सेंटर पर छापा, 32 युवक-युवतियों गिरफ्तार

कुंडली। स्पा सेंटर में पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। सेंटर से पुलिस ने 25 युवतियों और 17 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह कार्रवाई पुलिस ने सोनीपत के कुंडली में कीअफरा-तफरी का हो गया माहौल।


बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। ज्यादातर युवतियां दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, वही, युवक उत्तर प्रदेश और सोनीपत के रहने वाले है।


मॉल के पांच स्पा सेंटर में चल था सेक्स रैकेट


छापेमारी के बारे में पुलिस ने बताया कि कुंडली स्थित पारकर मॉल में स्थित पांच स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई। 25 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा गया है। छापेमारी को लेकर कई टीम बनाई गई थी। यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की। स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।                                   


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 को रौंदा, 1 की मौत

गोपालगंज। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि चार लोगों की स्थिति गंभीर हैं। यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास की है। दो घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोग भोरे के काली मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़े आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान भोरे की तरफ से एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने सडक के किनारे खड़े 5 लोगों को कुचल दिया।


पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त


भोरे पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अजय कुमार था. वह फुलवरिया के श्रीपुर के रहने वाले था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। वही, पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।                        


हम विपक्ष को साथ लेकर चलेंगेः डिप्टी सीएम

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार के डिप्टी सीएम रहते हुए कभी सुशील मोदी हर दिन तेजस्वी यादव पर निशाना साधते थे। तेजस्वी पर हमला बोलने का कोई भी मौका सुशील मोदी नहीं चूकते थे। लेकिन बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ चाहिए। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि हमें सरकार चलाने के लिए विपक्ष की तरफ से सकारात्मक भूमिका की उम्मीद है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।


नए तेवर के साथ होगा काम


 23 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि सदन में शपथ ग्रहण और जरूरी विधाई प्रक्रिया के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ बैठेगा, लेकिन विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि उसका काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं है। जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर सदन में भेजा है उनकी भूमिका सरकारी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने की भी है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार ने इस बार जनता ने विकास के नाम पर जनादेश दिया है। एनडीए की सरकार अब नए तेवर के साथ काम करेगी और हम इस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि एनडीए की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।


विपक्ष की भूमिका बड़ी


तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बड़ी होती है। सरकार में बैठे लोगों को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि विपक्ष भी उन्हीं का हिस्सा है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि विपक्ष को भी अपनी सोच बदलनी चाहिए। विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि सकारात्मक विचारधारा के साथ वह सरकार चलाने में सत्ता पक्ष को कैसे सहयोग करें।                            


हरियाणाः भाजपा कार्यकारिणी का गठन

राणा ओबराय
हरियाणा में शीघ्र होगा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, हारे हुए सांसद व मंत्री संगठन में स्थान पाने को बेताब
चंडीगढ़। निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा में शीघ्र ही
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी का गठन होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसी नवंबर माह में ही प्रदेश कार्यकारणी का गठन हो जाएगा। जिसमें तीन प्रदेश महासचिव व प्रदेश संगठन सचिव सहित सभी मोर्चों पर नियुक्ति हो जाएगी। क्योंकि पहले बड़ौदा उप चुनाव के कारण संगठन में बदलाव व नियुक्ति करने में देरी हो गई थी। परंतु भाजपा आलाकमान ने प्रदेश में नया संगठन तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को छूट दे दी है।


सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संगठन में हेरफेर करने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। प्रदेश संगठन बदलाव में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली है कि जो बड़े नेता मतलब पूर्व सांसद व मंत्री तथा विधायक विधानसभा चुनाव जीतने में नाकामयाब रहे हैं और सरकारी बत्ती व कोठी पाने में असफल रहे हैं। वह अब संगठन में स्थान पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। यह सब हारे थके हुए नेता जानते हैं कि यदि इनको संगठन में भी स्थान नहीं मिला तो वे हाशिए पर जा सकते हैं! इसलिए बड़े-बड़े प्रदेश स्तरीय नेता पद पाने के लिए केंद्रीय नेताओं तथा प्रदेश के आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। प्रदेश संगठन में मुख्य रूप से पद पाने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार,
राजीव जैन, डॉ पवन सैनी आदि नेता चक्कर काट रहे हैं। यूं तो हरियाणा भाजपा संगठन में लगभग दो दर्जन से ज्यादा बड़े स्तर के पद हैं परंतु मुख्य पद प्रदेश महासचिव वह संगठन सचिव का होता है। सभी नेता पद पाने के लिए आरएसएस तथा भाजपा आलाकमान के संपर्क में बने हुए हैं और दिन रात हाजिरी लगा रहे हैं तांकि किसी तरह उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिल जाए। वह राजनीतिक रूप से प्रदेश में जिंदा रहे। अब देखना यह है। प्रदेश महासचिव और संगठन सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पाने में कौन-कौन से नेता बाजी मार पाएंगे और कौन प्रदेश मोर्चे में पद पाने के लिए कामयाब होंगे। परन्तु यह लगभग तय माना जा सकता है कि इसी माह संगठन में नियुक्ति होगी।                               


यूके में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

उत्तराखडं में बर्फबारी के बाद से तापमान में गिरावट के साथ अब ठंड का प्रकोप


प्रवेश राणा 
देहरादून। उत्तर भारत में पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर जोरदार बर्फ गिरी है। भारी बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। और गुलमर्ग, कुल्लू मनाली, शिमला, केदारनाथ, बदरीनाथ, चमोली में दिव्य एहसास हो रहा है। जहां तक नजरें जा रही है। बर्फ की मोटी परतें रूई के फाहें जैसी दिख रही हैं।वहीँ मौसम विभाग ने आगे भी कई स्थानों में बारिश और बर्फबारी की सम्भवना जताई है।
उत्तराखंड में मौसम ने करवट  ले ली है। बीती रात और आज सुबह केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। कि  प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत  उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रुद्रप्रयाग में देर रात और आज तड़के बर्फबारी हुई. देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 3,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।               


कोविंद-जावड़ेकर ने छठ पूजा की बधाईंं दी

कोविंद, जावड़ेकर और नकवी ने छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है। कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा छठ पूजा महापर्व के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
नहाय खाय के साथ चार दिन तक चलने वाला महापर्व 18 नवंबर को शुरु हुआ और शनिवार को श्रद्धालुओं के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत संपन्न होगा। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसे संध्या अर्घ्य भी कहते हैं। उगते सूर्य को अर्घ्य देने की रीति तो कई व्रतों और त्योहारों में है। लेकिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा केवल छठ में ही है। अर्घ्य देने से पहले बांस की टोकरी को फलों, ठेकुआ चावल के लड्डू और पूजा के सामान से सजाया जाता है। सूर्यास्त से कुछ समय पहले सूर्य देव की पूजा होती है। फिर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा की जाती है।               


वक्फ संपत्तियों की अवैध बिक्री की जांच होगी

अब सीबीआई करेगी उत्तर प्रदेश में वक्फ की सम्पत्तियों की अवैध बिक्री की जांच


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और कानपुर में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की कथित अवैध बिक्री खरीद और हस्तांतरण के मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ इस सिलसिले में मामला भी दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने पिछले साल दो मामलों की जांच सीबीआई से कराने की अपील की थी। इनमें से एक के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2016 में इलाहाबाद में और दूसरा मामले में 2017 में लखनऊ में रिज़वी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। केन्द्र ने बुधवार को मामलों की सीबीआई जांच की अनुमति दे दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद का मामला 2016 में इमामबाड़ा गुलाम हैदर में कथित अतक्रिमण और दुकानों के अवैध निर्माण से संबंधित है। वहीं लखनऊ में दर्ज प्राथमिकी 2009 में कानपुर के स्वरूप नगर में कथित तौर पर जमीन हथियाने से जुड़ा है।           


कंपनी मास्टरकार्ड ने लॉन्च किया 'प्रोजेक्ट'

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए इस कंपनी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट'

नई दिल्ली। वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टरकार्ड ने यूनाइटेड स्टेटस एंजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के साथ मिलकर ‘प्रोजेक्ट किराना’ की शुरुआत की है। इसका लाभ शुरुआत में उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 3,000 महिला किराना दुकानदारों को मिलेगा।


डिजिटल भुगतान को बढ़ावा
मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं द्वारा चलायी जाने वाली किराना दुकानों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, वित्तीय समावेशन का दायरा बढ़ाना और आय माध्यमों को विस्तार देना है। कंपनी ने कहा कि पुरुषों महिलाओं की गैर बराबरी के कारण दुनिया भर में महिलाओं के स्वामित्व वाले कारोबारों की संख्या कम है। इसके चलते ऐसे कारोबारों की शुरुआत, विकास और फलने-फूलने के मामले कम होते हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए मास्टरकार्ड और यूएसएआईडी ने ‘वीमेन्स ग्लोबल डेवलपमेंट एंड प्रोसपेरिटी इनीशिएटिव' के तहत साझेदारी कर प्रोजेक्ट किराना की शुरुआत की है।           



देश में कोरोना के मामले 90 लाख के पार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।                   


ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक की हत्या

रायपुर। शहर के उरला बीरगांव के मेटल पार्क में देर रात मदिरा दुकान के कर्मचारी की हत्या की वारदात सामने आई है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने जुए के पैसों के लेनदेन की वजह से युवक की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई है।                 


मुंबई: 'प्रियंका' को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

प्रियंका चौपड़ा को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गईं ब्रांड एम्बेसडर।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चौपड़ा को ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। यह जानकारी खुद प्रियंका चौपड़ा ने खुद अपने ट्वीटर पर शेयर की है। प्रियंका चौपड़ा एक साल तक लंदन में ही रहेंगी और वहां रहकर ही काम करेंगी। प्रियंका ने ब्रिटिश फैशन काउंसिल द्वारा दिये गए इस सम्मान के लिए आभार जताया है। और कहा कि काउंसिल ने उन्हें इस लायक समझा है। इससे बड़ी खुशी और गौरव की कोई बात हो ही नहीं सकती। लिखा है। कि बहुत जल्दी हम लोग एक्साइटिंग इनिसिएटिव शेयर करेंगे। यह मेरे लिए बहुत खुशी का पल है। प्रियंका की ताजपोशी से उनके भारतीय प्रशंषकों में भी जबरदस्त खुशी है।                


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...