शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

हरियाणाः भाजपा कार्यकारिणी का गठन

राणा ओबराय
हरियाणा में शीघ्र होगा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, हारे हुए सांसद व मंत्री संगठन में स्थान पाने को बेताब
चंडीगढ़। निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा में शीघ्र ही
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी का गठन होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसी नवंबर माह में ही प्रदेश कार्यकारणी का गठन हो जाएगा। जिसमें तीन प्रदेश महासचिव व प्रदेश संगठन सचिव सहित सभी मोर्चों पर नियुक्ति हो जाएगी। क्योंकि पहले बड़ौदा उप चुनाव के कारण संगठन में बदलाव व नियुक्ति करने में देरी हो गई थी। परंतु भाजपा आलाकमान ने प्रदेश में नया संगठन तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को छूट दे दी है।


सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संगठन में हेरफेर करने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। प्रदेश संगठन बदलाव में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली है कि जो बड़े नेता मतलब पूर्व सांसद व मंत्री तथा विधायक विधानसभा चुनाव जीतने में नाकामयाब रहे हैं और सरकारी बत्ती व कोठी पाने में असफल रहे हैं। वह अब संगठन में स्थान पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। यह सब हारे थके हुए नेता जानते हैं कि यदि इनको संगठन में भी स्थान नहीं मिला तो वे हाशिए पर जा सकते हैं! इसलिए बड़े-बड़े प्रदेश स्तरीय नेता पद पाने के लिए केंद्रीय नेताओं तथा प्रदेश के आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। प्रदेश संगठन में मुख्य रूप से पद पाने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार,
राजीव जैन, डॉ पवन सैनी आदि नेता चक्कर काट रहे हैं। यूं तो हरियाणा भाजपा संगठन में लगभग दो दर्जन से ज्यादा बड़े स्तर के पद हैं परंतु मुख्य पद प्रदेश महासचिव वह संगठन सचिव का होता है। सभी नेता पद पाने के लिए आरएसएस तथा भाजपा आलाकमान के संपर्क में बने हुए हैं और दिन रात हाजिरी लगा रहे हैं तांकि किसी तरह उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिल जाए। वह राजनीतिक रूप से प्रदेश में जिंदा रहे। अब देखना यह है। प्रदेश महासचिव और संगठन सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पाने में कौन-कौन से नेता बाजी मार पाएंगे और कौन प्रदेश मोर्चे में पद पाने के लिए कामयाब होंगे। परन्तु यह लगभग तय माना जा सकता है कि इसी माह संगठन में नियुक्ति होगी।                               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...