शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

बहराइच: तेंदुए ने मासूम को बनाया निवाला

तेंदुए ने मासूम को बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों का वनकर्मियों पर पथराव कई वाहन तोड़े


बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तेंदुआ पांच साल की बच्ची को उसकी दादी की गोद से छीनकर ले गया। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की फोर्स को गांव में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि मुर्तिहा रेंज के अंतर्गत जंगल से सटे गोलहना गांव की सुमित्रा गुरुवार दोपहर बाद अपनी पोती श्रेया (05) को साथ लेकर खेत में काम करने गयी थी। उन्होंने बताया कि करीब 3-4 बजे श्रेया को भूख लगी तो दादी उसे गोद में बिठाकर खाना खिलाने लगी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आया तेंदुआ दादी की गोद से मासूम को छीनकर जंगल की ओर भाग गया।
एसपी ने बताया कि सूचना पाकर काफी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एकत्रित हो गए। वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पथराव कर दिया। पथराव में वन दरोगा समेत पांच वनकर्मी घायल हुए हैं। वन विभाग के एक वाहन को भी ग्रामीणों ने पलट कर कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की है। उन्होंने बताया कि रात में दो वन दरोगा लापता बताए गये थे। जो कि सुबह वापस आ गये हैं।
दरअसल ये दोनों ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए झाड़ियों के पीछे छिप गये थे। अभी भी मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हैं। गांव में तनाव बना हुआ है। एसपी ने बताया कि सात वन रेंजों के वनकर्मी पुलिस उपाधीक्षक व आसपास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।
इसे भी पढ़े  बहराइच भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत 10 घायल
प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग के एक फारेस्टर को बंधक बना कर उसकी पिटाई भी की है। सिंह ने बताया सुबह बच्ची का क्षत वक्षित शव बरामद हुआ है। उम्मीद है। कि अब माहौल शांत होगा। माहौल को शांत करने के लिए शव के शीघ्र पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को समझाने की कोशिशें जारी हैं।
उन्होंने बताया ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की सलाह न मानने के कारण भी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। ग्रामीणों को जंगल से सटे इलाके में बच्चों को न ले जाने और समूह में ही घरों से निकलने की सलाह दी जाती रही है। डीएफओ ने कहा फिलहाल ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्हें समझा-बुझा कर और पुलिस की सहायता से शांत करने का प्रयास जारी है। घटना गंभीर है। सरकारी कर्मियों पर हमला हुआ है। तो बाद में इस संबंध में रेंज केस व पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा।             


16 वर्षीय नाबालिग का पेड़ से लटका मिला शव

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में लापता हुई। 16 साल की नाबालिग युवती का शव वन क्षेत्र में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। वहीं नाबालिग युवती के पिता ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।जिसके बाद लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।             


बुजुर्गों को फिर से जवान करने का दावा

बुजुर्गों को फिर से जवान करने का दावा


तेल अवीव। हर बार जब आपके बॉडी में एक सेल दोबारा बनता है। तो आपकी जवानी और कम होती चली जाती है। ऐसा टेलोमेरेस की कमी की वजह से होता है। यह वही स्ट्रक्चर है। जिसके जरिए हमारे क्रोमोजोम्स कैप’ होते हैं। अब इज़राइल में वैज्ञानिकों का कहना है। कि वे इस प्रक्रिया को उलटा करने में सफल गए हैं। 35 रोगियों को शामिल कर एक स्टडी में उके टेलोमेरेस की लंबाई बढ़ा दी है।
इस स्टडी में शामिल लोग तीन महीने तक हर हफ्ते 90 मिनट के 5 सेशन्स में शामिल हुए। सभी को हाइपरबेरिक ऑक्सीजन रूम में बिठाया गया। इसके परिणामस्वरूप सभी के टेलोमेरेस 20 फीसदी तक बढ़ गए। यह एक प्रभावशाली दावा है। इससे पहले भी कुछ अन्य रिसर्चर्स ने कोशिश की लेकिन निश्चित उन्हें सफलता नहीं मिली।
तेल अवीव यूनिवर्सिटी में मेडिसिन और फैकल्टी स्कूल ऑफ न्यूरोसाइंस के डॉक्टर और लीड रिसर्चर शेयार एफर्टी ने बताया कि उनके इस शोध की प्रेरणा उन्हें बाहरी दुनिया से मिली। शेयार ने बताया नासा द्वारा जुड़वा बच्चों में से एक को अंतरिक्ष में भेजा गया और दूसरा पृथ्वी पर रहा। हमारे शोध में टेलोमेरेस की लंबाई जितनी बढ़ी उससे हमें पता चला कि बाहरी वातावरण में परिवर्तन उम्र बढ़ने के कोर सेलुलर को प्रभावित कर सकता है। एफर्टी ने कहा लंबे टेलोमेरेस बेहतर सेलुलर परफॉरमेंस से जुड़े होते हैं।
इस शोध में यह भी सामने आया कि थेरेपी के जरिए सेन्सेंट सेल 37% तक कम हो गए जिससे नई हेल्दी सेल फिर से बनने लगीं। पशु अध्ययनों से पता चला है। कि सेन्सेंट सेल को हटाने से बाकी जीवन 33% से अधिक हो जाता है।
शोध में शामिल हुए किसी भी इंसान की जीवन शैली या डाइटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। हर एक को एक मास्क के जरिए 100% ऑक्सीजन साँस लेते हुए हाइपरबेरिक रूम में रखा गया था। वैज्ञानिकों का मानना है। कि उम्र बढ़ना खुद अल्जाइमर पार्किंसंस गठिया कैंसर हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए जिम्मेदार है।               


11 दिनों के बाद जेल से छूटे कंप्यूटर बाबा

भोपाल। कंप्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध नामदेव दास त्यागी को 11 दिन बाद इंदौर की सेंट्रल जेल से आखिर रिहा कर दिए गए है। अवैध अतिक्रमण और अन्य आरोपों के चलते पिछले 11 दिनों से जेल में बंद रहने के बाद कंप्यूटर बाबा को गुरूवार को रिहा किया गया है। कंप्यूटर बाबा ने जेल से निकलते ही अपने वकील रविंद्र सिंह छाबड़ा और विभोर खंडेलवाल का शुक्रिया किया। वहीं, प्रशासन से डरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा। कंप्यूटर बाबा पर 46 एकड़ गोशाला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम पर प्रशासन का बुलडोजर भी चला, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।कंप्यूटर बाबा के आश्रम से हथियार, कई जमीनों के कागजात और कई सारे बैंक अकाउंट नंबर भी बरामद किए गए इसके साथ ही कंप्यूटर बाबा को 2018 में तत्कालीन शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2018 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ देने का मन बनाया और पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार किया।                                       


हादसा: भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 14 की मौत

बड़ा हादसा बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 14 की मौत


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर आई है। जहां सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा मानिकपुर थाना के देशराज इनारा में देर रात हुआ। यहां बारात से लौट रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 14 बारातियों की मौत हो गई। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद में झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाराती नबाबगंज थाना इलाके के शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए 14 लोगों में 6 बच्चे भी हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस-कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शवों को बाहर निकाला है। हादसा इतना भयानक था। कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने में पुलिस टीम को तकरीबन दो घंटे का समय लग गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                   


स्कूलों को 31 तक बंद रखने का ऐलान


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते अब तक करीब 1.32 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। केंद्र व राज्य सरकारों ने आर्थिक पहिये को गति देने के लिए अनलॉक डाउन शुरू किया, जिसके बाद स्कूल भी खोल दिए गए, लेकिन अब फिर स्थिति भयावह होने लगी है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए आर्थिक राजधानी मुंबई में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। मुंबई में पहले 23 नवंबर से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने वाली थीं लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।               



योगी ने लव जिहाद कानून का प्रस्ताव भेजा

उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जिहाद कानून का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लव जेहाद को लेकर सख्त कानून बनाने की वकालत कर चुके हैं। और इसी क्रम में सरकार ने न्याय और विधि विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा है। आधिकरिक सूत्रों ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने न्याय और विधि विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। जिसकी समीक्षा की जा रही है। इस कानून का मकसद लोभ लालच दबाव, धमकी या शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोकना है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले पर सहमति जताई थी। जिसमें कहा गया था। कि महज शादी करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन अवैध होगा। प्रदेश सरकार इस बाबत सख्त प्रावधानों वाला कानून लाएगी और फिर ऐसी हरकत करने वालों का राम नाम सत्य ही होगा।
दूसरी ओर आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर ने लव जिहाद कानून बनाये जाने वाले कानून का सख्त विरोध किया। उन्होंने लव जिहाद कानून को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ बताया। उन्होंने जारी बयान में कहा कि राजनीति की मर्यादाओं और भारत के संविधान तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा और देश की सुरक्षा हम सब नागरिकों और सरकारों का कर्तव्य है। लव जिहाद कानून बनाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। किसी धर्म के नाम पर लव जिहाद कानून लाना संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ होने के साथ देश की साझी संस्कृति पर भी एक बड़ा हमला है।           


कमजोर वर्ग के लिए निशुल्क सहायता केंद्र

आर्थिक और सामाजिक रुप से कमज़ोर वर्ग के लिए निशुल्क विधिक सहायता केन्द्र का उद्धघाटन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। सामाजिक सेवा की मुहिम में निस्वार्थ भाव से जूड़ी संस्था हाशमी अल खैर फाउण्डेशन प्रयागराज द्वारा दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र के माध्यम से आर्थिक व समाजिक रुप से कमज़ोर लोगों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ विधिक परामर्श भी देगी।समाजसेवी सै०मो०अस्करी ने उक्त सूचना देते हुए बताया की रौशन बाग़ गुलाब बाड़ी में स्थापित दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र कार्यालय का उद्धघाटन 21 नवम्बर शनिवार को दिन में 1 बजे मुख्य अतिथि श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा किया जाएगा।वहीं कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि मान्नीय न्यायाधीश श्री चंद्रमणी जोशी सचिव ज़िला विधिक सहायता प्राधिकरण प्रयागराज,श्री दिनेश सिंह पुलिस अधिक्षक प्रयागराज,श्री मार्तण्ड प्रताप सिंह अपर ज़िलाधीकारी प्रयागराज और श्री अमरेन्द्र नाथ सिंह अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसीएशन की गरीमामय उपस्थिती मे दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र से निशुल्क परामर्श  उपलब्ध होगा।दस्तगीर लीगल ऐड क्लीनिक के आयोजक व संयोजक फैज़ान राशिद संयुक्त संयोजक राहुल शुक्ला,इमरान राशिद,श्रेष्ठ प्रताप सिंह,आकर्ष द्विवेदी,इरफान राशिद,सै०अब्बास हुसैन सह संयोजक गौरव द्विवेदी के संरक्षण में दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जायगी।


परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री

पूर्व नगर अध्यक्ष नूर आलम के आवास पहुंचे पूर्वमंत्री उज्जवल रमण ने बेटे को दी सांत्वना


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ०नूर आलम के आकस्मिक निधन पर करछना विधायक व पूर्वमंत्री उज्जवल रमण सिंह सहित तमाम सपा नेताओं ने उनके आवास पहोँच कर शोक प्रकट करते हुए उनके बेटे अधिवक्ता फरहान आलम और परिजनों को सांत्वना दी।वहीं पूर्व सीएमओ डॉ० निसार अहमद,पूर्वमंत्री रामानन्द भारतीय,वरिष्ठ सपा नेता शुएब खान,वज़ीर खान,मोइन हबीबी,पूर्व पार्षद शम्स तबरेज़,पूर्व पार्षद नन्दलाल नन्दा,पार्षद आज़ाद अहमद,पार्षद फज़ल खान,मो०दानिश,अहमद रज़ा आदि ने डॉ०नूर आलम की सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


डीएम-कप्तान स्वयं सीयूजी कॉल रिसीव करें

सीयूजी नम्बर की हर कॉल खुद रिसीव करें डीएम, पुलिस कप्तान: मुख्यमंत्री


जन समस्याओं के निराकरण में हीलाहवाली पड़ेगी भारी


मुख्यमंत्री कार्यालय से औचक फोन कर जानी जाएगी हकीकत


लखनऊ। जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को अपने सरकारी मोबाइल( सीयूजी) नम्बर पर आने वाली हर कॉल खुद रिसीव करनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम, एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि जन समस्याओं को पूरी गंभीरता से लें। उनके कार्यालय से कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। डीएम और पुलिस कप्तान अपने सीयूजी नम्बर पर आने वाली हर फोन कॉल का जवाब जरूर दें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अमल में लाना होगा। अगले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री कार्यालय से औचक फोन कर अधिकारियों की कार्यशैली की हकीकत की पड़ताल की जाएगी।   सीएम योगी ने गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को भी निर्देशित किया है। 


जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निदान के संबंध में जारी मुख्यमंत्री के ताजा आदेश में कहा गया है कि जिले में तैनात अधिकारी अपने कैम्प ऑफिस की अपेक्षा कार्यालय में अधिक से अधिक समय दें। कोई भी व्यक्ति जो अपनी समस्या लेकर आता है, उससे मर्यादित व्यवहार करें। उनकी समस्या को सुनें और स्थाई समाधान के लिए उचित कदम उठाएं। सीएम योगी ने कहा है कि सरकार जनता के लिए है, ऐसे में जनता की सुविधा, उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है। जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ अधिकारीगण अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम, एसपी और एसएसपी की कार्यशैली की सतत निगरानी की जाएगी।                                 


सोनिया गांधी ने 3 नई कमेटी गठित की

नई दिल्ली। तीनों कमेटियों के अध्यक्ष का पद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दिया गया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले हफ्ते तक दिल्ली से बाहर रहेंगी। डॉक्टरों की सलाह पर सोनिया दिल्ली से बाहर अनुकूल वातावरण में कुछ समय बिताएंगी।सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज गोवा के लिए निकल रहे हैं। करीब एक हफ्ते के लिए सोनिया गोवा में ही रहेंगी।                          


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...