शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

11 दिनों के बाद जेल से छूटे कंप्यूटर बाबा

भोपाल। कंप्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध नामदेव दास त्यागी को 11 दिन बाद इंदौर की सेंट्रल जेल से आखिर रिहा कर दिए गए है। अवैध अतिक्रमण और अन्य आरोपों के चलते पिछले 11 दिनों से जेल में बंद रहने के बाद कंप्यूटर बाबा को गुरूवार को रिहा किया गया है। कंप्यूटर बाबा ने जेल से निकलते ही अपने वकील रविंद्र सिंह छाबड़ा और विभोर खंडेलवाल का शुक्रिया किया। वहीं, प्रशासन से डरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा। कंप्यूटर बाबा पर 46 एकड़ गोशाला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम पर प्रशासन का बुलडोजर भी चला, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।कंप्यूटर बाबा के आश्रम से हथियार, कई जमीनों के कागजात और कई सारे बैंक अकाउंट नंबर भी बरामद किए गए इसके साथ ही कंप्यूटर बाबा को 2018 में तत्कालीन शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2018 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ देने का मन बनाया और पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार किया।                                       


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...