सोमवार, 16 नवंबर 2020

परिणाम में बदलाव लाने की गुंजाइश नहीं हैं

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्वीकार कर लें कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से हार चुके हैं क्योंकि अब चुनाव के परिणामों में बदलाव आने की कोई गुंजाइश नहीं है। ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। उन्होंने हार को अस्वीकार करते हुए पेनसिल्वेनिया, नेवाडा, मिशिगन, जॉर्जिया और एरिजोना में चुनाव के परिणामों को चुनौती दी है। साथ ही विस्कोंसिन में पुनर्मतगणना की मांग की है।              


जीरो टॉलरेंस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हैं

पंकज कपूर


कोटद्वार। प्रदेश की जीरो टॉलरेन्स सरकार आकंट भष्ट्राचार में डूबी हुई है। यह बात प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोटद्वार में एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होनें कहा कि, पहले से ही कोरोना महामारी से त्रस्त आमजन को मंहगाई की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। सरकार की कथनी और करनी में भारी अन्तर है। देश के किसानों को अपनी ही मेहनत का मोल नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले दलाल डबल इंजन सरकार में चांदी काट रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इस व्यवस्था में देश का गरीब व्यक्ति बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में नौजवानों द्वारा रोजगार की मांग करने पर लाठियों बरसायी जा रही हैं।


फॉरेस्ट गॉड भर्ती में हुई अनियमितता की बात प्रदेश सरकार भी स्वयं स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश सरकार का अपने ही विभागीय अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में शपथ ग्रहण करते ही वर्त्तमान भाजपा सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त लाने का वादा किया था परन्तु पौने चार साल पूरे हो चुके हैं, अभी तक भाजपा सरकार प्रदेश में लोकायुक्त बिल लाने में विफल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 घोटाला हो या लगभग 400 करोड़ का श्रम घोटाला प्रदेश सरकार के पास इन घोटालों का कोई जबाब नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं घोटालों के आरोपों से घिरे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्र में शामिल किये गये नये ग्रामीण क्षेत्रों को 10 साल तक कर मुक्त रखने की बात हुई थी, परन्तु अब सरकार स्वयं अपनी ही कही बात से पीछे हट गयी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल विधायकों की पुनः वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। यह निर्णय प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों को स्वीकार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी, मनीष खण्डूरी, सूर्यकान्त धस्माणा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्क्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।                                        


बर्फबारी के बीच केदारनाथ के कपाट हुए बंद

पंकज कपूर


देहरादून। बारिश एवं बर्फवारी के साथ विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज के अवसर पर प्रात: 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गये है। प्रात: तीन बजे से मंदिर खुल गया श्रद्धालुगणो ने दर्शन किये इसके पश्चात मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने बाबा की समाधि पूजा संपन्न की तथा साढे छ: बजे भगवान भैरवनाथ जी को साक्षीमानकर गर्भगृह को बंद किया गया। तथा साढ़े आठ बजे सभा मंडप तथा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया।               


चौथें स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका

पंकज कपूर


देहरादून। राजधानी से 15 नवंबर रविवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, प्रेस समाज के दर्पण का कार्य करता है।                       


मोदी के बाद योगी भी हुए बाबा की मुरीद

देहरादून। राजधानी से 15 नवंबर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुँचे केदारनाथ। वही केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। और फिर साथ ही इस दौरान केदारनाथ में किये जा रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। वही इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। शंकराचार्य जी के समाधि स्थल, आस्था पथ, ध्यान गुफाओं का एवं केदारनाथ में बने ब्रिज का निरीक्षण दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा किया गया।                             


नासा ने 4 यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा

न्यू जर्सी। एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा ने रविवार को अंतरिक्ष जगत में एक नया मुकाम हासिल किया। दरअसल, नासा ने स्पेसएक्स के साथ मिलकर टेस्ला द्वारा तैयार किए गए फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान के जरिए चार यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भेजा है। 


पहली बार निजी यान से भेजा
यह नासा का पहला ऐसा मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजने के लिए निजी अंतरिक्ष यान की मदद ली गई है। इस अंतरिक्ष यान के जरिए क्रू ड्रैगन रेसिलियंस टीम में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजा गया है। 
ये चार यात्री गए अंतरिक्ष में
इस टीम में अमेरिकी वायुसेना के कर्नल और अंतरिक्ष यात्री माइक होपकिन्स, भौतिक विज्ञानी शैनन वॉकर, जापानी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची के साथ-साथ नौसेना कमांडर और अंतरिक्ष यात्री विक्टर ग्लोवर (जो अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरे छह महीने बिताने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हैं) को फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान के माध्यम से आईएसएस पर भेजा गया।


कोरोना के चलते टेकऑफ के दौरान मौजूद नहीं थे मस्क
मिशन लॉन्च होने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के परिवार फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर पर मौजूद रहे। परिवार वालों ने लॉन्च के समय अंतरिक्ष यात्रियों की सलामती की दुआ की और उनकी तरफ हाथ हिलाकर अलविदा कहा।कोरोना महामारी के चलते टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क इस दौरान मौजूद नहीं थे। हालांकि, स्पेसएक्स के अध्यक्ष ग्वेने शॉटवेल नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन के साथ टेकऑफ के दौरान मौजूद रहे। 


क्रू का नाम कैप्सूल रेसिलियंस
अभी तक 2020 में दुनियाभर में आई चुनौतियों को देखते हुए इस क्रू को कैप्सूल रेसिलियंस का नाम दिया गया है। टेकऑफ के दौरान स्पेस सेंटर के पास के कस्बे केप कनवेरल के निवासी बड़ी संख्या में मिशन को देखने के लिए पहुंचे। 


अब आईएसएस के लिए शुरू होंगी उड़ानें
नासा द्वारा टेकऑफ से पहले किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों ने सभी परीक्षण किए और अंतरिक्ष यान को टेकऑफ से पहले चेक किया गया। स्पेसएक्स की पहली नियमित अंतरिक्ष उड़ान के लिए दोबारा प्रयोग में लाए जाने वाले रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है जिसका नाम फाल्कन 9 है। इसे स्पेसएक्स द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है।


नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने संवाददाताओं से कहा था कि इस मिशन का मतलब है कि अब आईएसएस के लिए परिचालन उड़ानें शुरू हो सकती हैं। उन्होंने कहा, इस बार जो इतिहास बनाया जा रहा है, वह वही है जिसे हम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में परिचालन उड़ान कहते हैं।                                  


पेशेवरों को गोल्डन वीजा जारी करेगा यूएई

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कहा कि उसने और अधिक पेशेवरों को 10 साल का गोल्डन वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसमें पीएचडी डिग्रीधारक, चिकित्सक, इंजीनियर और विश्वविद्यालयों के कुछ खास स्नातक शामिल हैं।


यूएई प्रतिभाशाली लोगों को खाड़ी देश में बसाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी मदद पाने के लिए गोल्डन वीजा जारी करती है। यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर यह घोषणा की।
उन्होंने ट्वीट किया, हमने आज इन श्रेणियों में प्रवासियों के लिए 10 वर्षीय गोल्डन वीजा जारी करने के फैसले को मंजूरी दी: सभी पीएचडी डिग्रीधारक, सभी चिकित्सक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोग्रामिंग, बिजली और जैव प्रौद्योगिकी, यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के स्नातक, जिनका जीपीए (ग्रेड प्वाइंट एवरेज) 3.8 या उससे अधिक हो।                                             


सेना के बैंड की धुन पर झूमने लगें सीएम 'त्रिवेंद्र'

पंकज कपूर


देहरादून। राजधानी से 15 नवंबर रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब अपने विशेष सीएम योगी विमान से देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे. जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। वही जिसमें इस दौरान उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे।              


बद्रीनाथ सहित पहाड़ी इलाकों में गिरा पारा

अभिषेक अग्रवाल 


देहरादून। बीती रात से ही बद्रीनाथ धाम के साथ हेमकुंड साहिब एवं अन्य सभी पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे की पहाड़ियां सफेद हो गई है दर्शन पहाड़ी इलाकों में बीती रात से ही जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे कि तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड बढ़ गई है। लोगों की परेशानियां भी ठंड के साथ बढ़ गई है बर्फबारी के चलते तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे कि बाबा बद्री का द्वार भी अब सफेद हो गया है।                       


गोरखपुरः सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, 10 लोग बच्चे का मुंडन कराने कार से बिहार में सिवान के मैरवां धाम जा रहे थे, तभी मधुबनिया मार्ग पर यह हादसा हो गया ।


सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में उमेश (18), हिमांशु (तीन), शिवांगी (आठ), सावित्री (42), सरस्वती (67) और कमलावती (35) शामिल है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें सविता देवी, मुनील, गीता और शिवांशु शामिल हैं। उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।                                        


किरकिरीः कांग्रेस नेतृत्व पर फिर उठे सवाल

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। बिहार विधान सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं और सवाल उठाने वाले कोई और नहीं बल्कि पार्टी के ही नेता हैं। तारिक अनवर के बाद अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इशारों-इशारों में राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जनता कांग्रेस को प्रभावी विकल्प के रूप में नहीं देखती।


हर जगह बुरा हाल


इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा, 'बिहार ही नहीं, विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि लोग कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं। बिहार में विकल्प तो आरजेडी ही है। गुजरात उपचुनाव में हमें एक भी सीट नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में भी यही हाल रहा था। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कुछ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को 2 फीसदी से भी कम वोट मिले, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है'।


अनवर ने भी उठाये थे सवाल


इससे पहले बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारीक अनवर ने भी कहा कि बिहार चुनाव परिणाम पर पार्टी के अंदर मंथन होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में देरी का खामियाजा महागठबंधन को उठाना पड़ा। कांग्रेस को इससे सीखना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की औपचारिकताओं को अच्छी तरह से पूरा करना चाहिए।


...तो होता रहेगा नुकसान


तारीक अनवर से जुड़े एक सवाल के जवाब में कपिल सिब्बल ने कहा, 'यदि छह सालों में कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया तो अब क्या उम्मीद है? हमें कांग्रेस की कमजोरियां पता हैं, हमें पता है सांगठनिक तौर पर क्या समस्या है। मुझे लगता है कि इसका समाधान भी सबको पता है। कांग्रेस पार्टी भी यह अच्छी से जानती है, लेकिन वे इन उपायों को अपनाना नहीं चाहते। यदि वे ऐसा ही करते रहेंगे तो प्रदर्शन का ग्राफ यूं ही गिरता रहेगा'।


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...