सोमवार, 16 नवंबर 2020

जीरो टॉलरेंस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हैं

पंकज कपूर


कोटद्वार। प्रदेश की जीरो टॉलरेन्स सरकार आकंट भष्ट्राचार में डूबी हुई है। यह बात प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोटद्वार में एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होनें कहा कि, पहले से ही कोरोना महामारी से त्रस्त आमजन को मंहगाई की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। सरकार की कथनी और करनी में भारी अन्तर है। देश के किसानों को अपनी ही मेहनत का मोल नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले दलाल डबल इंजन सरकार में चांदी काट रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इस व्यवस्था में देश का गरीब व्यक्ति बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में नौजवानों द्वारा रोजगार की मांग करने पर लाठियों बरसायी जा रही हैं।


फॉरेस्ट गॉड भर्ती में हुई अनियमितता की बात प्रदेश सरकार भी स्वयं स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश सरकार का अपने ही विभागीय अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में शपथ ग्रहण करते ही वर्त्तमान भाजपा सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त लाने का वादा किया था परन्तु पौने चार साल पूरे हो चुके हैं, अभी तक भाजपा सरकार प्रदेश में लोकायुक्त बिल लाने में विफल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 घोटाला हो या लगभग 400 करोड़ का श्रम घोटाला प्रदेश सरकार के पास इन घोटालों का कोई जबाब नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं घोटालों के आरोपों से घिरे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्र में शामिल किये गये नये ग्रामीण क्षेत्रों को 10 साल तक कर मुक्त रखने की बात हुई थी, परन्तु अब सरकार स्वयं अपनी ही कही बात से पीछे हट गयी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल विधायकों की पुनः वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। यह निर्णय प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों को स्वीकार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी, मनीष खण्डूरी, सूर्यकान्त धस्माणा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्क्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।                                        


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...