सोमवार, 16 नवंबर 2020

चौथें स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका

पंकज कपूर


देहरादून। राजधानी से 15 नवंबर रविवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, प्रेस समाज के दर्पण का कार्य करता है।                       


मोदी के बाद योगी भी हुए बाबा की मुरीद

देहरादून। राजधानी से 15 नवंबर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुँचे केदारनाथ। वही केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। और फिर साथ ही इस दौरान केदारनाथ में किये जा रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। वही इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। शंकराचार्य जी के समाधि स्थल, आस्था पथ, ध्यान गुफाओं का एवं केदारनाथ में बने ब्रिज का निरीक्षण दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा किया गया।                             


नासा ने 4 यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा

न्यू जर्सी। एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा ने रविवार को अंतरिक्ष जगत में एक नया मुकाम हासिल किया। दरअसल, नासा ने स्पेसएक्स के साथ मिलकर टेस्ला द्वारा तैयार किए गए फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान के जरिए चार यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भेजा है। 


पहली बार निजी यान से भेजा
यह नासा का पहला ऐसा मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजने के लिए निजी अंतरिक्ष यान की मदद ली गई है। इस अंतरिक्ष यान के जरिए क्रू ड्रैगन रेसिलियंस टीम में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजा गया है। 
ये चार यात्री गए अंतरिक्ष में
इस टीम में अमेरिकी वायुसेना के कर्नल और अंतरिक्ष यात्री माइक होपकिन्स, भौतिक विज्ञानी शैनन वॉकर, जापानी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची के साथ-साथ नौसेना कमांडर और अंतरिक्ष यात्री विक्टर ग्लोवर (जो अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरे छह महीने बिताने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हैं) को फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान के माध्यम से आईएसएस पर भेजा गया।


कोरोना के चलते टेकऑफ के दौरान मौजूद नहीं थे मस्क
मिशन लॉन्च होने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के परिवार फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर पर मौजूद रहे। परिवार वालों ने लॉन्च के समय अंतरिक्ष यात्रियों की सलामती की दुआ की और उनकी तरफ हाथ हिलाकर अलविदा कहा।कोरोना महामारी के चलते टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क इस दौरान मौजूद नहीं थे। हालांकि, स्पेसएक्स के अध्यक्ष ग्वेने शॉटवेल नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन के साथ टेकऑफ के दौरान मौजूद रहे। 


क्रू का नाम कैप्सूल रेसिलियंस
अभी तक 2020 में दुनियाभर में आई चुनौतियों को देखते हुए इस क्रू को कैप्सूल रेसिलियंस का नाम दिया गया है। टेकऑफ के दौरान स्पेस सेंटर के पास के कस्बे केप कनवेरल के निवासी बड़ी संख्या में मिशन को देखने के लिए पहुंचे। 


अब आईएसएस के लिए शुरू होंगी उड़ानें
नासा द्वारा टेकऑफ से पहले किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों ने सभी परीक्षण किए और अंतरिक्ष यान को टेकऑफ से पहले चेक किया गया। स्पेसएक्स की पहली नियमित अंतरिक्ष उड़ान के लिए दोबारा प्रयोग में लाए जाने वाले रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है जिसका नाम फाल्कन 9 है। इसे स्पेसएक्स द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है।


नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने संवाददाताओं से कहा था कि इस मिशन का मतलब है कि अब आईएसएस के लिए परिचालन उड़ानें शुरू हो सकती हैं। उन्होंने कहा, इस बार जो इतिहास बनाया जा रहा है, वह वही है जिसे हम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में परिचालन उड़ान कहते हैं।                                  


पेशेवरों को गोल्डन वीजा जारी करेगा यूएई

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कहा कि उसने और अधिक पेशेवरों को 10 साल का गोल्डन वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसमें पीएचडी डिग्रीधारक, चिकित्सक, इंजीनियर और विश्वविद्यालयों के कुछ खास स्नातक शामिल हैं।


यूएई प्रतिभाशाली लोगों को खाड़ी देश में बसाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी मदद पाने के लिए गोल्डन वीजा जारी करती है। यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर यह घोषणा की।
उन्होंने ट्वीट किया, हमने आज इन श्रेणियों में प्रवासियों के लिए 10 वर्षीय गोल्डन वीजा जारी करने के फैसले को मंजूरी दी: सभी पीएचडी डिग्रीधारक, सभी चिकित्सक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोग्रामिंग, बिजली और जैव प्रौद्योगिकी, यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के स्नातक, जिनका जीपीए (ग्रेड प्वाइंट एवरेज) 3.8 या उससे अधिक हो।                                             


सेना के बैंड की धुन पर झूमने लगें सीएम 'त्रिवेंद्र'

पंकज कपूर


देहरादून। राजधानी से 15 नवंबर रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब अपने विशेष सीएम योगी विमान से देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे. जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। वही जिसमें इस दौरान उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे।              


बद्रीनाथ सहित पहाड़ी इलाकों में गिरा पारा

अभिषेक अग्रवाल 


देहरादून। बीती रात से ही बद्रीनाथ धाम के साथ हेमकुंड साहिब एवं अन्य सभी पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे की पहाड़ियां सफेद हो गई है दर्शन पहाड़ी इलाकों में बीती रात से ही जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे कि तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड बढ़ गई है। लोगों की परेशानियां भी ठंड के साथ बढ़ गई है बर्फबारी के चलते तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे कि बाबा बद्री का द्वार भी अब सफेद हो गया है।                       


गोरखपुरः सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, 10 लोग बच्चे का मुंडन कराने कार से बिहार में सिवान के मैरवां धाम जा रहे थे, तभी मधुबनिया मार्ग पर यह हादसा हो गया ।


सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में उमेश (18), हिमांशु (तीन), शिवांगी (आठ), सावित्री (42), सरस्वती (67) और कमलावती (35) शामिल है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें सविता देवी, मुनील, गीता और शिवांशु शामिल हैं। उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।                                        


किरकिरीः कांग्रेस नेतृत्व पर फिर उठे सवाल

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। बिहार विधान सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं और सवाल उठाने वाले कोई और नहीं बल्कि पार्टी के ही नेता हैं। तारिक अनवर के बाद अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इशारों-इशारों में राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जनता कांग्रेस को प्रभावी विकल्प के रूप में नहीं देखती।


हर जगह बुरा हाल


इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा, 'बिहार ही नहीं, विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि लोग कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं। बिहार में विकल्प तो आरजेडी ही है। गुजरात उपचुनाव में हमें एक भी सीट नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में भी यही हाल रहा था। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कुछ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को 2 फीसदी से भी कम वोट मिले, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है'।


अनवर ने भी उठाये थे सवाल


इससे पहले बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारीक अनवर ने भी कहा कि बिहार चुनाव परिणाम पर पार्टी के अंदर मंथन होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में देरी का खामियाजा महागठबंधन को उठाना पड़ा। कांग्रेस को इससे सीखना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की औपचारिकताओं को अच्छी तरह से पूरा करना चाहिए।


...तो होता रहेगा नुकसान


तारीक अनवर से जुड़े एक सवाल के जवाब में कपिल सिब्बल ने कहा, 'यदि छह सालों में कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया तो अब क्या उम्मीद है? हमें कांग्रेस की कमजोरियां पता हैं, हमें पता है सांगठनिक तौर पर क्या समस्या है। मुझे लगता है कि इसका समाधान भी सबको पता है। कांग्रेस पार्टी भी यह अच्छी से जानती है, लेकिन वे इन उपायों को अपनाना नहीं चाहते। यदि वे ऐसा ही करते रहेंगे तो प्रदर्शन का ग्राफ यूं ही गिरता रहेगा'।


भक्तों पर 'महाकालेश्वर' की बरसी कृपा

काशीपुर। मोहल्ला कटरा मालियान नगर निगम के पीछे श्री महाकालेश्वर मंदिर पर अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया।भक्तों पर महाकालेश्वर की कृपा जमकर बरसी पंडित हिमांशु द्वारा गोवर्धन पूजा का विधिवत हवन पूजन कराया गया।कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार यादव, विजय यादव तथा बृजेश चौहान द्वारा अन्नकूट प्रसाद का शुभारंभ निवर्तमान पार्षद कविता यादव एवं पूर्व उप चेयरमैन कैलाश चंद प्रजापति द्वारा दोपहर करीब 3:00 बजे से प्रारंभ किया गया। इस मौके पर भक्तों द्वारा अमृत रूपी प्रसाद ग्रहण किया गया।और लोग कृष्ण भक्ति से ओत प्रोत दिखे। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर पर अंकुर प्रसाद रात्रि 8:00 बजे तक चलता रहा जहां पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर वार्ड के पार्षद गंधार अग्रवाल, जतिन यादव, शांति प्रसाद प्रजापति, सपना शर्मा, सुरभि शर्मा, सनी पाल, शिखा यादव, जानवी यादव, राजेश गोला, राजकुमार सेठी, सर्वेश शर्मा, शशी, राजीव अरोड़ा, नीतीश, रूपकिशोर सैनी, एवं मदन यादव कारीगर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।               


टिप्पणी-विचार प्रकाशित करने का अधिकार

तिरुअनंतपुरम। केरल उच्च न्यायालय ने मलयाला मनोरमा दैनिक के मुख्य संपादक, प्रबंध संपादक और प्रकाशक के खिलाफ दर्ज एक मानहानि शिकायत को खारिज कर दिया है। जस्टिस पी सोमराजन ने कहा कि प्रेस को आवश्यक टिप्पणियों और विचारों के साथ समाचार प्रकाशित करने का अधिकार है। इस प्रकार के अधिकार को तब तक खत्म नहीं किया जा सकता, जब तक कि दुर्भावना बहुत अध‌िक हो और सार्वजनिक हित की बात नहीं हो। अदालत ने कहा कि समाचार की अवमानना ​​प्रकृति, अगर वह सच्चाई के प्रतिरूपण से जुड़ी है, जिसे सार्वजनिक सद्भावना के लिए प्रकाशन की आवश्यकता है, तो यह मानहानि का अपराध नहीं होगा।


शिकायतकर्ता (आर चंद्रशेखरन) और तीन अन्य के खिलाफ एक सतर्कता रिपोर्ट के बारे में प्रकाशित खबर के के खिलाफ शिकायत थी। संपादकों और प्रकाशकों ने, मजिस्ट्रेट द्वारा शिकायत का संज्ञान लिए जाने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने शिकायतकर्ता को संदर्भित किया और कहा कि शिकायतकर्ता को समाचार में आरोपी व्यक्ति के रूप में संदर्भित किया गया था, जिसमें रिपोर्ट का वास्तविक संस्करण शामिल था। जज ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था और बाद में एक संदर्भ रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।


“आईपीसी की धारा 499 में पहला प्रावधान के तहत लोकतांत्रिक प्रणाली में व्यापक प्रचार और आवश्यक टिप्पणियों और विचारों के साथ समाचार प्रकाशित करने का अधिकार दिया गया है, हालांकि, विचारों को, यद्यप‌ि वो कभी-कभी अवमाननपूर्ण होते हैं, तब तक समाप्त नहीं किया जा सकता, जब तक जब तक कि दुर्भावना बहुत अध‌िक हो और सार्वजनिक हित की बात नहीं हो। समाचार की अवमानना ​​प्रकृति, अगर वह सत्य के प्रतिरूपण से जुड़ी है, जिसे सार्वजनिक सद्भावना के लिए प्रकाशन की आवश्यकता है, अपराध को आकर्षित नहीं करेगी और पहले अपवाद के साथ धारा 499 आईपीसी को आकर्षित करने की आवश्यकता के संबंध में कोई गलतफहमी नहीं होगी। इसलिए प्रकाशित समाचार धारा 499 आईपीसी के तहत परिभाषित मानहानि के अपराध को आकर्षित नहीं करेगा।” चौथी स्तंभ में निहित उद्देश्यों को हराने के लिए है। आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाते हुए जज ने आगे कहा: “सभी समाचार सामग्रियों को प्रकाशित करना चौथे स्तंभ का कर्तव्य है, विशेष रूप से सार्वजनिक महत्व के विषयों को और यह उनका कर्तव्य है कि वे समाचार सामग्री को, उसके पक्ष और विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए प्रका‌शित करें ताकि समाज को सतर्क रहने के लिए प्रबुद्ध किया जा सके।” यह धारा 499 आईपीसी से जुड़े पहले अपवाद के तहत आएगा, जब यह सार्वजनिक हित के लिए वास्तविकता के साथ किया जाता है। सार्वजनिक महत्व के मामलों से चौथे स्तंभ को दूर रहने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उनका एकमात्र कर्तव्य समाचार के मुद्दों के पक्ष और विपक्ष से समाज को अवगत कराकर उसकी सेवा करना है, ताकि समाज को और अधिक कार्यात्मक और सतर्क बनाया जा सके। चौथा स्तंभ लोकतांत्रिक समाज में सार्वजनिक हित / सार्वजनिक महत्व के सभी मामले पर टिप्पणी करने का एक मंच है, आवश्यक टिप्पणी के साथ प्रकाशित समाचार…मानहानि रूप में धारा 499 आईपीसी के तहत परिभाषित नहीं किया जा सकता है जब तक कि उससे सद्भाव में कमी न प्रदर्श‌ित हो और जनहित या सार्वजनिक भलाई के विषय से संबंधित नहीं हो।”                               


भारत ने विश्व को मानवता का मार्ग दिखाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जैनाचार्य विजय वल्लभ जी की ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा पूरे विश्व को, मानवता को, शांति, अहिंसा और बंधुत्व का मार्ग दिखाया है। ये वो संदेश हैं जिनकी प्रेरणा विश्व को भारत से मिलती है, इसी मार्गदर्शन के लिए दुनिया आज एक बार फिर भारत की ओर देख रही है। संतों से अपील करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी में मैं आचार्यों, संतों से एक आग्रह करना चाहता हूं कि जिस प्रकार आजादी के आंदोलन की पीठिका भक्ति आंदोलन से शुरु हुई। वैसे ही आत्मनिर्भर भारत की पीठिका तैयार करने का काम संतों, आचार्यों, महंतों का है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महापुरुषों का, संतों का विचार इसलिए अमर होता है, क्योंकि वो जो बताते हैं, वही अपने जीवन में जीते हैं। आचार्य विजय वल्लभ जी कहते थे कि साधु, महात्माओं का कर्तव्य है कि वो अज्ञान, कलह, बेगारी, आलस, व्यसन और समाज के बुरे रीति रिवाजों को दूर करने के लिए प्रयत्न करें।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आचार्य विजयवल्लभ जी का जीवन हर जीव के लिए दया, करुणा और प्रेम से ओत-प्रोत था। उनके आशीर्वाद से आज जीवदया के लिए पक्षी हॉस्पिटल और अनेक गौशालाएं देश में चल रहीं हैं। ये कोई सामान्य संस्थान नहीं हैं, ये भारत की भावना के अनुष्ठान हैं, ये भारत और भारतीय मूल्यों की पहचान हैं।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास आप देखें तो आप महसूस करेंगे, जब भी भारत को आंतरिक प्रकाश की जरूरत हुई है, संत परंपरा से कोई न कोई सूर्य उदय हुआ है। कोई न कोई बड़ा संत हर कालखंड में हमारे देश में रहा है, जिसने उस कालखंड को देखते हुए समाज को दिशा दी है। आचार्य विजय वल्लभ जी ऐसे ही संत थे।                              


जला कर ही क्यों करते है 'अंतिम संस्कार'

अंतिम संस्कार के दौरान जब शरीर को अग्नि दी जाती है तो उस से पहले शव को श्मशान तक ले जाया गया होता है उसी शैय्या का एक बांस निकालकर उससे शव के सिर पर चोट किया जाता है जिसे कपाल क्रिया कहा जाता है। इस से सांसरिक जीवन में फंसा व्यक्ति इस मोह माया के बंधन से मुक्त हो जाता है।


अंतिम संस्कार के बाद यह क्रिया भी जरूरी


अंतिम संस्कार के अंत में परिवार के लोग श्मशान से वापस घर लौटे समय 5 लकड़ी के टुकड़े 3 दाएं हाथ में और 2 बाएं हाथ में रखते हैं और शव दाह से उलटी दिशा में खड़े होकर सिर से ऊपर से लकड़ियों को पीछे की ओर फेंकते हैं और वापस घर लौट चलते हैं। इसके बाद वापस पीछे मुड़ कर नहीं देखा जाता है। इस क्रिया के माध्यम से परिवार वाले कहते हैं कि अब तुम पंचतत्व में विलीन होकर इस संसार का मोह त्याग दो।               


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...