रविवार, 15 नवंबर 2020

पतंजली को ₹424.72 करोड़ का मुनाफा

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को 424.72 करोड़ रुपये का मुनाफा


नई दिल्ली। हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 21.56 फीसद बढ़कर 424.72 करोड़ रुपये रहा। कारोबारी जानकारी देने वाले मंच टॉफलर ने यह जानकारी दी। टॉफलर के मुताबिक कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 349.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। टॉफलर ने आगे बताया कि 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में पतंजलि आयुर्वेद की परिचालन आय 9,022.71 करोड़ रुपये , जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 8,522.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.86 फीसद अधिक है। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की कुल आय 9,087.91 करोड़ रुपये थी। जो इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान 8,541.57 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में पतंजलि आयुर्वेद का कुल व्यय 5.34 फीसद बढ़कर 8,521.44 करोड़ रुपये रहा।
भविष्य की संभावनाओं पर योग गुरु ने ये कहा 
योग गुरु रामदेव द्वारा प्रवर्तित इस संगठन का कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 25.12 फीसद बढ़कर 566.47 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की समान अवधि में यह 452.72 करोड़ रुपये था। इन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए स्वामी रामदेव ने पीटीआई भाषा को बताया बीता वित्त वर्ष हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। जिसमें हमने रुचि सोया का अधिग्रहण किया। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद हमने निर्बाध रूप से काम किया। कंपनी की भविष्य की संभावनाएं पर उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी के कारोबार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा हम पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष में अधिक वृद्धि और कारोबार हासिल करेंगे।
टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर 2020 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 50 फीसद कम होकर 1,665.07 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की इसी तिमाही में उसे 3,302.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 34,762.73 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,376.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी का व्यय इस दौरान 34,758.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,244.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा स्टील ने अलग से एक बयान में अपने यूरोपीय परिचालन से जुड़ी योजना की जानकारी दी। कंपनी ने इजमुइदेन स्टीलवर्क्स समेत टाटा स्टील नीदरलैंड व्यवसाय की संभावित बिक्री के लिये स्वीडन की कंपनी एसएसएबी के साथ बातचीत शुरू की है। कंपनी ने कहा कि उसने टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील यूके के कारोबार को अलग करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेंद्रन ने कहा टाटा स्टील ने मात्रा में वृद्धि और मजबूत नकदी सृजन के साथ भारत में मजबूत प्रदर्शन किया है।                                         


भैया दूज की कथा, महत्व एवं 'पूजन विधि'

भाई दूज


भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाने वाला पर्व है। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं। भाई शगुन के रूप में बहन को उपहार भेंट करता है। भाई दूज के दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन भी होता है। 


पूजन विधि


सुबह उठकर स्नान कर तैयार हो जाएं। सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। इसके बाद बहन अपने भाई को घी और चावल का टीका लगाती हैं। फिर भाई की हथेली पर सिंदूर, पान, सुपारी और सूखा नारियल यानी गोला भी रखती हैं। फिर भाई के हाथ पर कलावा बांधा जाता है और उनका मुंह मीठा किया जाता है। इसके बाद बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं।


भैया दूज कथा 


भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजया।


यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया। यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।                                  


खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी करना परिक्षा

मेलबर्न। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने वाले लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन ने कहा कि वह विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम की विश्व स्तरीय बल्लेबाजी इकाई को गेंदबाजी कर अपने कौशल के परीक्षण का इंतजार कर रहे है। स्वेप्सन ने हालांकि अभी टेस्ट पदार्पण नहीं किया है लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला के दौरान सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा थे। उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए भी चुना गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित हो गयी थी।                                         


दिपावली पर अक्षय ने की नई फिल्म की घोषणा

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने दीपावली के अवसर पर अपनी नई फिल्म रामसेतु की घोषण की है। अक्षय कुमार ने दीपावली के अवसर पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नयी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम ‘रामसेतु’ है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट से फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाली पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है रामसेतु, आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।”                                    


किच्छा: नेहरू के जन्मदिन पर वितरित किये फल

जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चो के साथ मनाया बाल दिवस, वितरित किये फल


किच्छा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड नंबर 2 स्थित सुभाष कॉलोनी पहुंच कर, उनके जन्मदिन को, बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस के रूप में मनाया। सिंह ने बच्चों को फल इत्यादि वितरित किये और बच्चों को नेहरू जी के जीवन के बारे में बताते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर राजकुमार बजाज, बंटी पपनेजा, तारक सरकार, सुभाष, रवि, राकेश, संजय, मधुसूदन तिवारी, रोहित आदि लोग मौजूद थे।                                                                                                                                                                   


मशहूर बंगाली अभिनेता चटर्जी का निधन

कोलकाता। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 38 दिन बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। सौमित्र चटर्जी 85 वर्ष के थे और उनके घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बता दें कि अभिनेता सौमित्र चटर्जी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध निर्देशक सत्यजीत रे के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक सौमित्र चटर्जी की कोरोना की जांच रिपोर्ट 14 अक्टूबर को निगेटिव आई थी। इसके बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया था क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानी हो रही थी।                                     


यूपीः कानपुर में मिला मासूम बच्ची का शव

कानपुर। कानपुर में शनिवार देर रात से लापता 6 साल की बच्ची का शव आज काली मंदिर के पास खेतों में क्षत-विक्षत मिला। बच्ची के शरीर से कई अंग गायब हैं। पुलिस को बच्ची का खून से सना चप्पल भी बरामद हुआ है। तांत्रिक द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में रहने वाले करन कुरील की 6 वर्षीय बच्ची श्रेया को गांव में रहने वाला एक किशोर पटाखा दिलाने के बहाने घर से लेकर गया था। उसके बाद से ही श्रेया लापता हो गई थी। बच्ची की तलाश देर रात से ही परिजन कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी।                                         


बैठक में नीतीश चुने गए विधायक दल के नेता

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में जदयू के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की आज हुई बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। नीतीश कुमार के अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चारों घटक दलों की बैठक में राजग विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह आज ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव आरसीपी सिंह और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे।                                                 


मथुराः हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत

मथुरा। मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ईको गाड़ी पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।                                                       


सीएम योगी करेंगे केदार-बदरीनाथ के दर्शन

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। सीएम योगी 15 नवंबर को केदारनाथ और 16 नवंबर को बदरीनाथ जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी योगी आदित्यनाथ के साथ रहेंगे। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद हो रहे हैं। ऐसे में इससे पहले योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा केदार के दर्शन करेंगे।


देश में 24 घंटे के दौरान 41,100 नए मामले

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 41,100 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी को मात देने वालों की दर बढ़कर 93.09 फीसदी हो गई है। पिछले तीन दिनों के मुकाबले कोरोना वायरस के नये मामलों में रविवार को कमी देखी गई। शनिवार को 44,684, शुक्रवार को 44,878, गुरुवार को 47,905 और बुधवार को 44,281 और मंगलवार को 38,074 नये मामले सामने आये थे।                                             


गाजियाबादः एनजीटी की चौकसी धरी रह गई

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस और प्रशासन दीवाली पर आम जनता को पटाखे चलाने से नहीं रोक पाए। गाज़ियाबाद में शाम 6 बजे के आसपास से लोगों ने पटाखे छोड़ने शुरू किए जो रात 12 बजे के बाद भी जारी रहे।नतीजा ये हुआ कि वायु प्रदूषण का स्तर पिछले कई सालों की अपेक्षा में काफी ऊपर पहुँच गया और राष्ट्रीय हरित अधिकरण की चौकसी धरी की धरी रह गई।                                         


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...