सोमवार, 9 नवंबर 2020

जन्मभूमि ट्रस्ट के महंत की तबियत बिगड़ी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है। कुछ दिन पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास ने कोरोना से जंग जीती है।


अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महंत नृत्यगोपाल दास अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था। कुछ दिन तक उनका इलाज चला इसके बाद वह कोरोना निगेटिव पाए गए थे।


कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास
छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य देश और दुनिया में फैले हुए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास सिर्फ राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नहीं, बल्कि कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं.। इसी नाते वो कृष्ण जन्माष्टमी में मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर शिरकत करते रहे हैं।


नृत्यगोपाल दास के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हो रहा था तब शुरू में इनका नाम ट्रस्ट में नहीं था।इसके बाद पूरे अयोध्या में खलबली और हंगामा मच चुका था।बाद में इस ट्रस्ट में इसके अध्यक्ष के तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास को लाया गया और उसके बाद साधु-संत संतुष्ट हो पाए थे।


महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के साथ सीने में दर्द की शिकायत
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है।


बनबीर सिंह/शिवेंद्र श्रीवास्तव
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष हैं नृत्य गोपाल दासतबीयत बिगड़ने के बाद महंत नृत्य गोपाल को लाया गया लखनऊ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है। कुछ दिन पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास ने कोरोना से जंग जीती है।


अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महंत नृत्यगोपाल दास अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।कोरोना पॉजिटिव होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था। कुछ दिन तक उनका इलाज चला इसके बाद वह कोरोना निगेटिव पाए गए थे।


कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास
छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य देश और दुनिया में फैले हुए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास सिर्फ राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नहीं, बल्कि कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। इसी नाते वो कृष्ण जन्माष्टमी में मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर शिरकत करते रहे हैं।


नृत्यगोपाल दास के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हो रहा था तब शुरू में इनका नाम ट्रस्ट में नहीं था। इसके बाद पूरे अयोध्या में खलबली और हंगामा मच चुका था। बाद में इस ट्रस्ट में इसके अध्यक्ष के तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास को लाया गया और उसके बाद साधु-संत संतुष्ट हो पाए थे।


सन 1938 में बरसाना मथुरा के कहोला गांव में जन्म लेने वाले नृत्य गोपाल दास ने महज 12 वर्ष की उम्र में ही संन्यास ले लिया था और मथुरा से बाल अवस्था में ही अयोध्या आ गए थे।नृत्य गोपालदास ने अयोध्या आने के बाद काशी संस्कृत की पढ़ाई करने गए थे. 1953 में वह वापस अयोध्या आए और मणिराम दास छावनी में रुके। उन्होंने राम मनोहर दास से दीक्षा ली थी।


नृत्यगोपाल दास दशकों तक राम मंदिर आंदोलन के संरक्षक की भूमिका में रहे हैं।वो लगातार मंदिर निर्माण के लिए होने वाले कार्यों में अगुवा की भूमिका निभाते रहे हैं। इनकी अगुवाई में लंबे समय से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी एकत्र किया जाता रहा है। नृत्यगोपाल दास पर बाबरी विध्वंस में शामिल रहने का आरोप था। सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।                


मनोज बाजपेई की फिल्म सूरज पर मंगल भारी

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी की हास्य फिल्म सूरज पर मंगल भारी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। जी स्टूडियोज ने सोमवार को घोषणा की।इस दौरान कहा गया कि अभिषेक शर्मा निर्देशित यह फिल्म् दिवाली पर देशभर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म शादी के जासूस की कहानी है। फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज पहवा, सीमा पहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करश्मिा तन्ना व वंशिखा शर्मा है।                 


ज्यादातर एग्जिट पोल में राजद की बढ़त दिखाई

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन भाजपा को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को दावा किया कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि बिहार में तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद एक बात तय है कि जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर खासा उत्साह रहा और भारी संख्या में मतदाताओं ने राजग के पक्ष में मतदान किया है।               


सीएम उद्धव ने किया हॉस्पिटल का उद्घाटन

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टिटवाला के रुकमणि प्लाजा में एक सुसज्जित अस्पताल का ई-उद्‌घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कल्याण-डोंबिवली के मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को बधाई दी। लकमंत्री शिंदे ने कहा कि मनपा ने आर्ट गैलरी में 109 आईसीयू और 250 ऑक्सीजन बेड के साथ एक अस्पताल स्थापित किया है। निश्चित रूप से किसी भी परिस्थिति में जोखिम नहीं होगा। इन सुविधाओं को स्थापित किया जा रहा है, ताकि मरीज बढ़ें, तो भी मरीजों को बेड कम न पड़ें। उन्होंने कहा कि यह बहुत आधुनिक अस्पताल है। कोविड-19 खत्म होने के बाद यह हॉस्पिटल मनपा अपने अंडर में ले लेगी। इस सुविधायुक्त हॉस्पिटल को लोगों के लिए चालू रखा जाएगा।             


सपाइयों ने बेरोजगारों की लगाई चौपाल

प्रदेश में किसानों और बेरोज़गारों को रोज़गार के लिए अखिलेश यादव की सरकार बनाने को सपाईयों ने लगाई चौपाल


शहर पश्चिमी के कादिलपूर में ग्रामीणों के साथ चौपाल में स्नातक चूनाव में डॉ०मान सिंह को वोट देने की अपील भी की गई


 बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व में शहर पश्चिमी के कादिलपुर में ग्रामीणों किसानों व बेरोज़गारों के बीच चौपाल लगा कर अखिलेश यादव को २०२२ में प्रदेश की बागडोर सौंपने के आहृवान के साथ स्नातक एम एल सी चूनाव में डॉ०मान सिंह यादव को वोट दे कर जीताने की अपील भी की गई। चौपाल में लगातार तीसरी बार महानगर अध्यक्ष बने इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,युवा नेता मयंक यादव,मोइन हबीबी व प्रधान विक्रम पटेल का चौपाल आयोजक फैज़ी इशरत व ग्रामीणों व किसानों ने फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।श्री इफ्तेखार ने कहा की प्रदेश का चहुमुखी विकास सिर्फ अखीलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल मे ही हो सकता है।बुलडोज़र वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का वक़्त आ गया है।वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने झूठे सपने दिखा कर युवाओं से जहाँ रोज़गार छीनने का काम किया वहीं जीएसटी और लॉक डाउन को भी मूनाफा खोरी कर राजनितिकरण कर लोगों को बरबाद करने का काम भी किया।काला धन लाने और तमाम जुमले बाज़ी कर जनता को कंगाल बना दिया।नगर महासचिव रविन्द्र यादव रवि ने किसानों की चौपाल में खाद्ब बीज और अनेकों परेशानीयों से गुज़र रहे किसान भाईयों से आहृवान किया की वक़्त आ गया है पूंजीपतियों के हाँथों हमारी फसल को औने पौने दाम में बेच कर हमे कंगाल और आत्महत्या पर मजबूर करने वाली सरकार से सत्ता छीन कर अखिलेश यादव को पूनाः उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री की बागडोर सौंप कर प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर बढ़ाने के लिए संकल्प लेने का।युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी ने कहा हम समाजवादी लोग हैं जो न तो मोदी और न ही योगी के खौफ से घर मे दुबक कर बैठ सकते हैं।हम संघर्ष करते रहेंगें किसानों बेरोज़गारों युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में जितने खुशहाल प्रदेश के लोग थे वहीं आज बुलडोज़रवादी सरकार मे लोग निराश हैं हमे आशा ही नहीं विश्वास है कि २०२२ में अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपते ही आप सब के अच्छे दिन ज़रुर आंएगे।


जिस काले दौर से प्रदेश गुज़र रहा है उससे आम जन को राहत मिलेगी।शहर पश्चिमी के निर्वतमान महासचिव फैज़ी इशरत के संचालन मे कादिलपूर मे किसानों की चौपाल मे स्नातक एम एल सी चूनाव में डॉ मान सिंह यादव को भारी बहुमत से जिताने का आहृवान भी किया गया।चौपाल में सै०इफ्तेखार हुसैन,रविन्द्र यादव,मयंक यादव जॉन्टी,मोईन हबीबी,सै०मो०अस्करी,चिल्ला के प्रधान विक्रम पटेल,अकबरपूर के पूर्व प्रधान मुन्नी लाल दिवाकर,फैज़ी इशरत,संतोष पटेल,शोभनाथ,शेखर यादव,ओ पी यादव,जय भारत यादव,मो०ज़ैद आदि उपस्थित थे।


आपदा को अवसर बनायें प्रवासीः ममगाईं

ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ की खुशी में आंदोलनकारी महिलाओं के साथ ढोलक की थाप पर जमकर थिरकी महापौर अनिता ममगाई। इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य का स्थापना दिवस जोशो खरोश के साथ मनाया। इस दौरान महापौर ने मिठाइयां बांटकर ना सिर्फ अपनी खुशी का इजहार किया बल्कि आंदोलनकारियों के साथ ढोलक की थाप पर थिरक कर माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया। गढवाल के मुख्य द्वार तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।                       


मरियम नवाज का इमरान सरकार पर हमला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि इमरान खान दिन गिन रहे हैं और उनकी ‘फर्जी सरकार’ जल्द ही गिरने वाली है। दुनिया न्यूज के अनुसार, चिलास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि ‘फर्जी शासकों’ के दिन खत्म हो चुके हैं और आखिरी धक्का 15 नवंबर को दिया जाएगा।               


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...