शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

पौड़ीः कोरोना की चपेट में आयें 80 शिक्षक

कोरोना की चपेट में आये 80 शिक्षक। स्कूल बंद


पौड़ी। उत्तराखंड शिक्षा विभाग की रीढ़ शिक्षकों पर भी कोरोना का कहर बरसा है। जहां पौड़ी जनपद के विभिन्न स्कूलों के लगभग 80 शिक्षक वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते स्कूल पांच दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। बताना जरूरी होगा कि, गुरुवार के हेल्थ बुलेटिन में पौड़ी जिले के विभिन्न ब्लॉक के लगभग 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे जनपद और शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है। वहीं 84 विद्यालयों को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, विभाग के आदेश पर संक्रमित शिक्षकों ने स्कूल खुलने से पूर्व कोरोना टेस्ट करवाया था।वहीं एक कार्मिक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक बेसिक के कार्यालय को भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल एमएस रावत द्वारा जारी एक पत्र में पौड़ी, कोट, खिर्सू एवं पाबौ ब्लॉक के अंतर्गत करीब 70 से 80 शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि, विद्यालयों और कार्यालयों को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी शिक्षकों को केवल कोविड सेंटरों में ही आइसोलेट करने के लिए कहा गया है।             


जमानत याचिका पर सुनवाई 27 तक टली

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई को 27 नवंबर तक के लिए टाल दिया है। झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे 27 नवंबर तक के लिए टाल दिया। बता दें कि दुमका ट्रेजरी मामले में लालू आधी सजा काट चुके हैं। लालू प्रसाद दुमका ट्रेजरी मामले में 42 माह से जेल में रह रहे हैं।
दरअसल दुमका ट्रेजरी मामले में लालू प्रसाद यादव को 7 साल की सजा हुई थी। लालू प्रसाद यादव के वकील ने सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार बनाते हुए लालू प्रसाद यादव के लिए जमानत अर्जी दाखिल की है जिस मामले में आज सुनवाई टल गई। लालू के वकील देवर्षि मंडल ने बताया कि इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की थी। लालू का मामला रांची हाइकोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने सूचीबद्ध किया गया। दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा काटने के आधार पर जमानत देने की गुहार लगाई गयी थी। 16 तरह की बीमारियों का भी किया है दावाः बता दें कि दुमका ट्रेजरी मामले में लालू प्रसाद 42 माह जेल में रह चुके हैं। ऐसे में आधी सजा काटने के आधार पर उन्हें जमानत मिल जाने की संभावना थी। जिसे लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। इसके साथ ही लालू की ओर से उन्हें किडनी, हृदय रोग और शुगर सहित 16 तरह की बीमारियां होने का भी दावा किया गया था। दुमका कोषगार से गबन के मामले में जमानत नहीं मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को जेल में ही रहना होगा। चारा घोटाले के चार मामलों में लालू यादव को सजा मिली है, जिनमें से चाईबासा के दो मामले और देवघर के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।             


सुखदेवनगर में युवती ने की आत्महत्या

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में लोअर शिवपुरी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के पिलर से दुपट्टे के सहारे लटक कर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह-सुबह मंदिर पूजा करने आये पंडित ने युवती का शव लटका हुआ देखा, तो शोर मचा कर स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद डीएसपी यशोधरा, इंस्पेक्टर सुनील तिवारी मौके पर पहुंचे। शिव के मंदिर के सामने से युवती का मोबाइल और स्कूटी भी बरामद किया गया है।
हालांकि, पुलिस मोबाइल को काफी खोलने का प्रयास कर रही है। लेकिन, सफलता नहीं मिला है। वहीं, स्कूटी राम रतन प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंदिर के पुजारी सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वे परिसर में एक युवती के शव को देख डर गए और शोर मचाने लगे।
शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और मामले की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को दी। युवती की पहचान मधु गुंजन के रूप में की गयी हैं। वह मूल रूप से गया बिहार की रहने वाली हैं। वह कैजुअल के रूप में दूरदर्शन से जुड़ी थी और योगा की अच्छी प्रशिक्षक रही तथा आर्टिस्ट भी थी। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।               


बायो-बबल में अधिक समय तक रहना चुनौती

अबूधाबी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट और श्रृंखला की लंबाई के बारे में गंभीरता से विचार करना होगा क्योंकि बायो-बबल में अधिक समय तक रहना एक मानसिक चुनौती है।
कोरोनावायरस महामारी के कारण, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है, जिसमें सभी लोग बायो-बबल हैं। कोहली ने कहा कि हालांकि समूह में आप बायो बबल में आराम से रह सकते हैं, लेकिन इसकी पुनरावृत्ति के कारण खिलाडिय़ों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कोहली ने ट्विटर पर आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,बायो बबल उतना कठिन नहीं है जब आप समूह में होते हैं। समूह में इस बबल का हर हिस्सा वास्तव में अच्छा है और यही कारण है कि हमने आईपीएल में एक साथ खेलने का आनंद लिया है। लेकिन इसके दोहराव के कारण कई बार मुश्किलें पैदा हो जाती हैं।
उन्होंने कहा, इन बातों पर विचार करना होगा कि टूर्नामेंट और श्रृंखला की लंबाई कितनी होगी और खिलाडिय़ों को 80 दिनों तक समान वातावरण में रहने और खिलाडिय़ों को कुछ अलग करने या जगह नहीं मिलने के कारण क्या प्रभाव पड़ेगा। इन बातों पर गंभीरता से विचार करना होगा। दिन के अंत में, आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हों। मुझे लगता है कि बायो बबल में ज्यादा दिन रहने के कारण खिलाड़ी मानसिक रूप से परेशान हो जाता है, जिससे उसके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।
कोहली ने जोर देकर कहा कि खिलाडिय़ों के साथ बातचीत नियमित रूप से होनी चाहिए। आरसीबी आज शाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिनिमेटर मैच के लिए तैयार है।           


व्हाट्सएप पेमेंट को भारत से मिली हरी झंडी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। इस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (व्हाट्सऐप) काफी लंबे समय से भारत में अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत करने की कोशिश कर रहा था। कंपनी भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट में आना चाहती थी, लेकिन अब जाकर उसकी मनोकामना पूरी हुई है। व्हाट्सऐप को भारत में पेमेंट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने देश में व्हाट्सऐप पेमेंट को इस शर्त पर इजाजत दी है कि फिलहाल इसे सिर्फ 2 करोड़ यूजर्स के लिए ही जारी किया जाएगा। बाद में व्हाट्सऐप अपने यूपीआई यूजर बेस को चरणबद्ध तरीके से बढ़ा सकता है। भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। चुनिंदा यूजर्स को जल्द ही व्हाट्सऐप पर पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा।
व्हाट्सऐप पे को मंजूरी मिलने से देश में गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और जियो पे को कड़ी टक्कर मिलेगी। इसकी वजह यह है कि पेमेंट के लिए लोगों को अलग से ऐप इंस्टॉल करना नहीं होगा। कंपनी पिछले दो साल से भारत में व्हाट्सऐप पे की टेस्टिंग कर रही है। व्हाट्सऐप को सिर्फ भारत सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने का ही इंतजार था। कई हजार यूजर्स पहले से ही बीटा वर्जन पर व्हाट्सऐप पे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही व्हाट्सऐप पे को भारतीय यूजर्स के लिए जारी करेगी।
एनपीसीआई ने व्हाट्सऐप को हरी झंडी देने के साथ ही थर्ड पार्टी ऐप के लिए यूपीआई लेनदेन की सीमा तय कर दी है, जो 1 जनवरी, 2021 से लागू होगी। नए नियम के मुताबिक एक थर्ड पार्टी ऐप यूपीआई ट्रैंजैक्शन का अधिकतम 30 प्रतिशत ही लेनदेन कर सकती है। उदाहरण के लिए यदि कुल यूपीआई ट्रैंजैक्शन 100 है तो कोई एक थर्ड पार्टी ऐप जैसे व्हाट्सऐप पे, पेटीएम, गूगल और जियो पे एक महीने में 30 प्रतिशत यानि 30 ट्रांजैक्शन ही कर सकती है। यह फैसला यूपीआई पर किसी एक ऐप का एकाधिकार कम करने के लिए लिया गया है।           


एटा तूफान से मरने वालों की संख्या-50

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला में एटा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है। राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने कहा कि अधिकारी आपदा प्रभावित इलाकों के निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं।
जियामाटेई ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश तूफान से चार लोगों की मौत हो गयी थी जो आज बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि तूफान प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों को तत्काल बाहर निकलने के लिए 1500 से अधिक लोग इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक ग्वाटेमाला में भारी बारिश जारी रहेगी। देश के नौ विभागों ने पहले ही आपातकाल की स्थिति जारी की है। एटा तूफान वर्तमान में होंडुरास में है और यह कैरेबियन सागर की ओर बढ़ रहा है।             


हजारों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से डाला वोट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों का जीने का अंदाज बदल चुका है और इस वायरस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को भी काफी प्रभावित किया है। जहां अमेरिका के कई हिस्सों में काफी ज्यादा वोट परसेंट देखने को मिला वही कई लोगों ने कोरोना वायरस के डर से वोट डालने से दूरी भी बनाई है। हालांकि इस बीच अमेरिका की एक एस्ट्रोनॉट ने धरती से हजारों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से इन चुनावों में वोट डाला है।केट रुबिन्स नाम की ये अंतरिक्ष यात्री फिलहाल एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं।        


जनवरी में वैक्सीन की संभावनाः शिवराज

कविता गर्ग


भोपाल। नवंबर का महीना लगते ही मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में सुधार आया है। प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट 94 प्रतिशत और एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 7756 हो गई है।हालांकि बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए त्यौहार में विशेष सावधानी रखने की जरुरत है।


मृतक संख्या-1.49, संक्रमित-84.11

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आए और 670 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर संक्रमण के मामलों की संख्या 84.11 लाख से अधिक हो गई है। इसी दौरान 54,157 मरीज स्वस्थ्य हुए और 670 लाेगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामलों संख्या 7,189 घटकर 5,20,773 रह गई है तथा इनकी दर 6.19 फीसदी रही गई। वहीं स्वस्थ्य होने वालों की दर 92.32 तथा मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।               


6 लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की

रायपुर। चोरी के शक में 6 लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर को युवक की लाश मिली थी जिसकी जांच में मामले का खुलासा हुआ है। मृतक का नाम कैलाश ध्रुव (29) बताया जा रहा है। कैलाश एक दुकान में काम करता था। दुकान के मालिक ने कैलाश पर चोरी का इल्जाम लगाया और अपने कुछ साथियों के साथ उसकी ताबड़तोड़ पिटाई कर दी जिसकी वजह से कैलाश की मौत हो गई।               


सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पम्पोर में सुरक्षा बलों के घेराबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार कोे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है। इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर गुरुवार शाम पुलवामा जिले के मीग लालपोरा पम्पोर में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे के कारण कल अभियान रोक दिया गया जिसे आज सुबह सुरक्षा बलों ने दोबारा शुरू किया। सुरक्षाबलों के जवान जब एक निश्चित स्थान की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में दो नागरिक भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक नागरिक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।             


पुलिस ने की छापेमारी, 16 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने दो जगहों पर छापामार कार्रवाई कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र में दो जगहों पर जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने छापामारकर कार्रवाही के दौरान मनीष वर्मा एवं अन्य 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नगदी 3200 रुपए जब्त किए। इसी तरह बाजार चौक ग्राम भिलाई में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेलते डोमन यादव एवं अन्य 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 16,500 रुपए जब्त किए। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।                 


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...