गुरुवार, 5 नवंबर 2020

भारत-नेपाल में सेनाओं के बीच हुई चर्चा

काठमांडू/ नई दिल्ली। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को अपने नेपाली समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग और मित्रता के मौजूदा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। जनरल थापा के निमंत्रण पर जनरल नरवणे तीन दिवसीय यात्रा पर अभी काठमांडू में हैं। उनकी यात्रा काफी हद तक दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के मकसद से है। दोनों देशों के संबंध सीमा विवाद को लेकर तनावपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने थापा से यहां उनके कार्यालय में मुलाकात की।             


‘महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस’

राणा ओबराय


हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पंचकूला में मनाया ‘महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस’


चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश में महिलाओं व दलित वर्ग पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में हरियाणा कांग्रेस द्वारा गुरुवार को पंचकूला में ‘महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस’ मनाया गया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व नेता, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल व विधायक किरण चौधरी समेत हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण का नारा देती है। यह नारे पूरी तरह खोखले हैं। बल्लभगढ़ में जब मैं और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी मृतका निकिता के परिवार को सांत्वना देने गए तो भाजपा के लोगों ने नारेबाजी की, हम पर हमला किया। एक बेटी की जान चली गई और यह लोग राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। इनकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है।             


हरियाणाः प्रदेश के दो विधायक कोरोना संक्रमित

राणा ओबराय


आज से हरियाणा विधानसभा में फिर गूंजेगा हाँ पक्ष की जीत हुई, मतलब सत्र शरू


चंडीगढ़। शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले ही प्रदेश के दो विधायको की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली हैं। गुरुग्राम से भाजपा विधायक सुधीर सिंगला व कालांवली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हो गयी थी थी। 5 नवंबर यानी आज से विधानसभा का सैनेडाईज्ड मानसून सत्र दोबारा शुरू किया जा रहा है। अगस्त मास में बुलाए गए मानसून सत्र के पहले भी सीएम मनोहर लाल व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई अन्य विधायक व अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस कारण सत्र को सैनेडाईज्ड कर दिया गया था।               


कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ मिलेगा

बटाईदारों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों, कृषि कार्य में लगे खेतिहरों को फसलोत्पादन के लिए हर तरह की सहायता कर रहे हैं। उन्ही सहायता देने वाली योजनाओं में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना भी किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली एक प्रमुख योजना है। जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश के किसानों, खेती करने वाले बटाईदारों के लिए भी लागू किया है। खेती-किसानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान खेत में बारहोमास कार्य करता है। यद्यपि खेती में पूरा परिवार लगता है किन्तु घर का मुखियाध्कमाऊ व्यक्ति विशेषकर खेत में फसल की बुआई, सिंचाई, निराई आदि में लगा रहता है। खेती का काम करते समय किसान की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी दशा में किसान का परिवार आर्थिक परेशानी में आ जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ऐसे पीड़ित परिवारों को मृत्यु होने पर 05 लाख रूपए देने की योजना लागू की है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मूल निवासी किसान जिनकी आय का मुख्य साधन कृषि है तथा किसान की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि किसी किसान के पास अपनी भूमि नहीं है और वह बटाई पर दूसरे किसान की भूमि पर खेती करता है, और किसी दुर्घटना के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाता है तो वह भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। किसी किसान, बटाईदार की मृत्यु होने पर मृतक के उत्तराधिकारियों को मुआवजा की धनराशि बैंक खातों में भेजी जाती है। किसान/उत्तराधिकारी का बैंक में खाता भी होना जरूरी है। किसानों द्वारा किये जा रहे कृषि कार्यों या आवागमन के समय विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाएं हो सकती है। इनमें आग में जलने, बाढ़ में बह जानेे, आकाशीय बिजली गिरने या बिजली का करंट लगने, हत्या, डकैती, आतंकी हमला में मृत्यु होने, मकान के नीचे दबनेे, प्राकृतिक आपदाओं में मृत्यु होने, जंगली जीवों के आक्रमण सांप काटने आदि जैसी दुर्घटनाओं के कारण दोनों हाथ पैर कटने, दोनों आंखें चली जाने, मृत्यु होने पर 05 लाख रू0, एक हाथ-एक पैर न होने से विकलांग होने पर 2 से 3 लाख रू0, 25 प्रतिशत से अधिक 50 प्रति तक के विकलांगता पर 1 से 2 लाख रू0, मुआवजा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत लाभ लेने के लिए मृतक खातेदारध् सह खातेदार कृषक के परिजनों द्वारा आवेदन पत्र भर कर 45 दिन के अन्दर सम्बंधित जिले/तहसील में जमा करना होगा। इसके निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता की फोटो कापी खाता नम्बर, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटो, मोबाइल नम्बर, खतौनी जैसे दस्तावेज संलग्न करना जरूरी होता है। यदि आवेदन करने में 45 दिन का समय निकल जाता है तो सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी एक माह का समय दे सकते हैं। किसानों की हितैषी व कल्याणकारी तथा आर्थिक सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की इस योजना से कृषक लाभान्वित हो रहे हैं और सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।             


पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

बृजेश केसरवानी 


प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज के पत्रकारों ने हांथों में काली पट्टी बांध कर किया विरोध


प्रयागराज। संगम नगरी के पत्रकारों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और मुम्बई में टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी पर हुए अत्याचार के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक एवं अध्यक्ष आलोक मालवीय ने पत्रकारों के साथ एकजुट होकर काला दिवस मनाया और देश के चौथे स्तंभ पर हमला एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा दमन की नीति अपनाने के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब प्रयागराज द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने में मीडिया क्लब के अन्य पत्रकारों में सर्वश्री मीडिया क्लब के सचिव रितेश जी, सार्थक पांडे जी, विजय पांडे, राघवेंद्र मिश्रा, पवन उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।                     


प्रयागराजः नैनी कारागार में महिलाओं का उत्पीड़न

केन्द्रीय कारागार नैनी में महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नैनी कारागार के महिला बैरिक मे महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में मूल कर्तव्यों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को दी गयी विधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के सचिव चन्द्रमणि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि गुरूवार को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वावधान में केन्द्रीय कारागार नैनी महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता व चंंद्रमणि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद द्वारा की गयी और जेल में बंदी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिला बन्दीयों को मूल कर्तव्यों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को विधिक जानकारी दी गयी। इस दौरान महिला बन्दीयों से उनकी व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी ली गयी। इस अवसर पर अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री नाजिया नफीस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि वह अपना अधिकार तभी हासिल कर सकेगी जब उन्हें अपने अधिकार की जानकारी होगी। इस अवसर पर उमाशंकर चतुर्वेदी पैनल अधिवक्ता द्वारा महिलाओं को विधिक साक्षरता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जेलर श्री वीरेन्द्र त्रिवेदी द्वारा महिला बन्दीओं को विधिक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर जेल विजिटर अधिवक्ता श्री देवेश शुक्ला, डिप्टी जेलर-अभय शुक्ला, नितीश राणा कर्मचारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहााबद इत्यादि उपस्थित रहे।               


मेले की शीघ्र तैयारियों को लेकर सौंपा ज्ञापन

माघ मेले की शीघ्र तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी को सौंपा ज्ञापन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भाजपा भारद्वाज मंडल के द्वारा माघ मेले की शीघ्र तैयारी कराने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को ज्ञापन सौंपते हुए महासभा के पदाधिकारी  राजेश पाठक ने विभिन्न विषयों पर अवगत कराते हुए कहा कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए माघ मेले की तैयारी शीघ्र से शीघ्र प्रशासन के द्वारा किया जाए। क्योंकि शासन के द्वारा आए हुए आदेश के अनुरूप जिला प्रशासन की ओर से कोई शीघ्रता नहीं दिखाई दी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि माघ मेला का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अनोखा संगम है। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी  को देखते हुए माघ मेला कराने के लिए उत्साहित है और इस ओर आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं और आगे कहा कि निश्चित रूप से आपकी मांग उचित है। जिसे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र से शीघ्र कराने की कृपा करें। इस अवसर पर राजेश पाठक, सुभाष वैश्य, राजेश केसरवानी, अमन कुमार, भरत निषाद, राघवेंद्र सिंह , विवेक अग्रवाल, अमर सिंह, शिव मोहन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मनीष केसरवानी, श्याम प्रकाश पांडे, मुकेश लारा, बृजेश श्रीवास्तव, आलोक वैश्य, रितेश केसरवानी, अजय अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।           


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...