रविवार, 1 नवंबर 2020

छठे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

मेरठ। सामाजिक संस्था सहयोग की ओर से वाल्मीकि जयंती व शरद पूर्णिमा पर छठे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक हरिश्चंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन क्रम पर जानकारी दी। संस्था के संस्थापक दिनेश शांडिल्य ने बताया कि हनुमंत पुराण के अनुसार प्रभु हनुमान का नाम सुंदर भी है। इसीलिए इसका नाम सुंदरकांड रखा गया। इस दौरान अनिल कुमार, प्रेम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।                     


विरोधः रेलवे स्टेशन मास्टरो ने की भूख हड़ताल

अंकित गोस्वामी


मुजफ्फरपुर। रात्रि ड्यूटी भत्ता की सीलिग लिमिट के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को कपरपुरा स्टेशन पर भूख हड़ताल की। सुबह छह से शाम छह बजे तक स्टेशन मास्टर हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के मंडल सचिव मनोज कुमार ने कहा कि ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ता उनके ग्रेड पे या बेसिक पे के हिसाब से निर्धारित दर पर दिया जाता था। नए निर्देश के बाद रेलवे प्रशासन ने 43600 रुपये से अधिक बेसिक पे वाले कर्मियों का एनडीए बंद कर दिया है। इससे उनको नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन लगातार आंदोलन कर रहा है। इसके बाद भी रेल मंत्रालय नियमों में बदलाव नहीं कर रहा है। शीघ्र बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर उप मंडल सचिव दुर्गानंद झा, शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबंधक राजा राम, अरुण कुमार, मानवेंद्र, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, शंभू ठाकुर, उमेश कुमार आदि कर्मचारी थे।               


चौकी स्तर पर पुलिस की चौकसी असफल

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में अब चोरी, झपटमारी और चेन स्नेचिंग जैसे अपराध हेडलाइन नहीं बनते हैं। जिले में शायद ही कोई ऐसी पुलिस चौकी हो जहां इस तरह के अपराध नहीं हो रहे हैं। कहने को पुलिस हर दिन अपनी पेट्रोलिंग और बेरिकेटिंग की प्रेस रिलीज़ जारी करती है। मगर हकीकत यह है कि चौकी स्तर पर पुलिस की चौकसी लगभग खत्म ही हो चुकी है।


सेना के जवान की लद्दाख में हुई मौत

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। जशपुर के कुनकुरी हर्रादाड़ के निवासी आर्मी के जवान की लद्दाख में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आर्मी के जवान की लद्दाख में सड़क हादसे में मौत हुई है। ड्यूटी के दौरान ये हादसा हुआ है। मृतक जवान के शव को लद्दाख से विशेष विमान के जरिए जशपुर लाने की तैयारी की जा रही है।                 


सरकार पर किसानों को छलने का आरोप लगाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों तथा देश की नींव को कमजोर करने वाला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे। राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्योत्सव कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि “यह मुश्किल समय है। देश में कोविड महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे समय में जो कमजोर लोग होते हैं उन्हें सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, हमारी माताएं, बहनें, हमारे युवा, इन को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है।” उन्होंने कहा कि “देश में किसान की हालत के बारे में सभी को जानकारी है।               


कोर्सों में 30 नवंबर तक ले सकेंगे दाखिला

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना संकट को देखते हुए सितंबर अक्तूबर से शुरू हुए विश्‍वविद्यालयों के नए शैक्षणिक सत्र में ऑनलाइन कोर्सों में प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी गई है। नए आदेश के तहत आनलाइन कोर्सों में अब 30 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। फिलहाल इनमें प्रवेश की समय सीमा 30 अक्तूबर को खत्म हो रही थी। यूजीसी ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं सभी विश्वविद्यालयों से लिए जाने वाले प्रवेश की जानकारी भी 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यूजीसी ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाले छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) स्कीमों में आवेदन की समयसीमा भी बढ़ाकर 30 नवंबर तक की कर दी है। यूजीसी ने यह फैसला विश्वविद्यालयों की मांग के बाद लिया है।               


पंजाब में सिनेमाहॉल खोलने का फैसला

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में आज से सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और एंटरटेनमेंट पार्कों को खोलने का फैसला किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी विभागों में 50 फीसदी स्टाफ की शर्त को भी वापस ले लिया था। राज्य के गृह मामले एवं न्याय विभाग की ओर से शनिवार को सभी डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया। पत्र में बताया गया है कि एमएचए द्वारा 30 सितंबर को सूबे के कंटेनमेंट जोनों के बाहरी क्षेत्रों में और सार्वजनिक गतिविधियों को छूट देने के उद्देश्य से जो गाइडलाइन जारी की गई थीं, उन्हें 1 अक्तूबर से लागू कर दिया गया था।             


गैस-सिलेंडर के दामों में नहीं होगा बदलाव

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के मोर्चे पर नवंबर महीने में राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। इसके पहले अक्टॅूबर महीने में भी एसपीसीएव, बीपीसीएल, आइओसी ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। एक तरफ बाजार में आलू, प्याज से लेकर दालों की कीमतों में इजाफे के बीच आम आदमी के लिए यह राहत की बात मानी जा रही है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 78 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके पहले अंतिम बार 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2020 को 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इससे पहले जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था, जबकि मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।                           


जनता बसपा गठबंधन को मौका देंः मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बिहार की जनता से अपील की है कि विधानसभा चुनाव में जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को बार बार आजमाने के बजाय उनकी पार्टी को मौका दे। सुश्री मायावती ने रविवार को ट्वीट किया “बिहार विधानसभा आमचुनाव के अन्तर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही तीन नवम्बर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है।               


आमिर खान पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कुछ दिन पहले तक आमिर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में फिल्म के कुछ सीन शूट कर रहे थे। लेकिन गाजियाबाद में उनकी शूटिंग करने पर बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आमिर पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। विधायक ने आमिर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।                         


अफवाह फैलाने वालों के चेहरों से हटा नकाब

पुलवामा हमले पर अफवाह फैलाने वालों के चेहरे से नकाब हट गयाः मोदी


छपरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में एक चुनाव रैली में पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश के जवान शहीद हुए थे। तो उस वक्त सत्ता एवं स्वार्थ की राजनीति करने वालों ने खूब भ्रम फैलाने की कोशिश की और ऐसे लोग आज वोट मांग रहे हैं। प्ररधानमंत्रीधधर ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा दो-तीन दिन पहले पड़ोसी देश ने पुलवामा हमले की सच्चाई को स्वीकारा है। इस सच्चाई ने उन लोगों के चेहरे से नकाब हटा दिया जो हमले के बाद अफवाएं फैला रहे थे। मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ये लोग देश के दुख में दुखी नहीं थे। ये बिहार के नौजवानों के गुजर जाने पर दुखी नहीं थे। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों वीर बेटे-बेटियों के शौर्य और शूरता पर बिहार को संपूर्ण देश को रत्तीभर भी संदेह नहीं रहा। लेकिन सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करने वालों ने खूब भ्रम फैलाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने कहा आज वही लोग बिहार के लोगों के सामने आकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में चौतरफा हो रहे विकास के बीच, आप सभी को उन ताकतों से भी सावधान रहना है, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशहित के खिलाफ जाने से भी बाज नहीं आतीं। विपक्ष के कुछ नेताओं पर परोक्ष निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ये वो लोग हैं जो देश के वीर जवानों के बलिदान में भी अपना फायदा देखने लगते हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी के वहां की संसद में पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे। फवाद ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि पुलवामा हमला उनकी सरकार के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अपनी सरकार के विकास कार्यों और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कल्याण कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग को जनादेश दें। मोदी ने कहा कि एक तरफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण आने वाले 10 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है तो वहीं, सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ व्यापारी वर्ग के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया गया है, तो वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का विकास, उनका रोजगार, गरीबों, दलितों का, पिछड़ों का विकास….राजग सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए बिना भेदभाव, सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।’’ युवाओं को जोड़ने का प्रयास करते हुए मोदी ने कहा कि यह सच है कि बिहार के हज़ारों युवाओं का अलग-अलग प्रतियोगिताओं की कोचिंग और तैयारी में ऊर्जा, समय और पैसा दोनों लगता है। अब रेलवे, बैंकिंग और ऐसी अनेक सरकारी भर्तियों के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना वायरस से संबंधित महामारी से निपटने के प्रयासों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है, जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वह इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे। मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी गरीबों के घरों में चूल्हा जलता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण के मतदान से साफ नजर आ रहा है कि ‘‘नीतीश बाबू के नेतृत्व में राजग की सरकार दोबारा बनने जा रही है।’’ मोदी ने कहा कि बिहार चुनाव के पहले चरण में राजनीतिक पंडित गलत साबित हुए और यहां कोविड-19 के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान करने निकले।             


खेल खेलने वालों का होगा 'राम नाम सत्य'

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत करते हुए कहा कि लव जेहाद का खेल खेलने वालों का राम नाम सत्य होगा। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को कहा कि लव जेहाद के विषय को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह अपराध की श्रेणी में आता है। अब समय आ गया है जब तथाकथित लव जेहादियों का “राम नाम सत्य” हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लव जिहादियों को ऐसा दंड मिले कि उनकी आने वाली पीढ़ियां उसे याद कर कांप जाएं और दोबारा ऐसा दुस्साहस करने की हिमाकत नहीं करें।           


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...