शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

चीनी निर्यात पर सब्सिडी का विस्तार किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सरकार चीनी निर्यात पर दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नये चीनी वर्ष 2020- 21 में किए जाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह कहा। गोयल फिलहाल खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल चीनी के दाम स्थिर बने हुए हैं, इसलिए निर्यात सब्सिडी को आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वहीं खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस अवसर पर कहा कि देश से 2019- 20 में अब तक की सर्वाधिक 57 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने का बकाया कम है और मिलें इस साल इसका भुगतान तेजी से कर सकतीं हैं।             


युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित किए

पंकज कपूर


शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी दिल्ली में फाइनल इंटरव्यू होगा, लेकिन किन्नौर से संबंध रखने वाले निगम भंडारी का हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। उन्हें सबसे अधिक मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि, इस चुनाव में अहम बात यह सामने आई है कि वीरभद्र सिंह को झटका लगा है, क्योंकि उनके समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल युवा कांग्रेस के चुनाव में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट से संबंधित निगम भंडारी ने कुल 40,010 वोट लेकर बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी और सरकाघाट से युवा नेता यदोपति ठाकुर को कुल 37,375 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर अमित पठानिया रहे हैं, उन्हें कुल 5,998 वोट मिले हैं। प्रदेश युंका के चुनाव में कुल 1,16,225 वोट डाले गए, जबकि नोटा में 540 वोट पड़े थे।             



डायबिटीज से परेशान करें इन चीजों का उपयोग

डायबिटीज से परेशान है, तो सुबह उठकर जरूर खाएं ये चीजे।


नई दिल्ली। डायबिटीज को कंट्रोल करना जरूरीमेथी के पानी से मिलेगा फायदाफाइबर वाली चीजें खाएं। डायबिटीज की बीमारी से आजकल तमाम लोग ग्रसित हैं। ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित ना होने की वजह से डायबिटीज होती है। डायबिटीज दो तरह से होती है। एक जब आपके शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन रही हो और दूसरी तब जब शरीर में बन रही इंसुलिन के प्रति शरीर रिस्पांड नहीं कर पा रहा हो अगर डायबिटीज में सावधानी ना बरती जाए तो ये आपकी आंखों किडनी और दिल सब पर असर डालने लगती है। डायबिटीज को जीवनशैली और डाइट में बदलाव लाकर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। जिन चीजों का ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम हो, फाइबर और प्रोटीन ज्यादा हो, उनका सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के पांच आसान से टिप्स। सुबह की शुरुआत मेथी पानी के साथ करें। थोड़ी सी मेथी को रात में भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पिएं।मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो शुगर को सोखने की रफ्तार धीमी करता है। ये आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।
भीगे हुए बादाम खाने से भी हेल्दी फैट और अच्छी गुणवत्ता की प्रोटीन मिलती है। भीगे हुए बादाम इसलिए ज्यादा बेहतर हैं। क्योंकि इसके छिलके में टैनिन पाया जाता है। जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बनता है। बादाम का छिलका हटने से पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट को शरीर ज्यादा बढ़िया तरीके से अवशोषण कर लेता है। 
प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ता करें. साबुत अनाज अंडा जैसी चीजें नाश्ते में लें ज्यादा फाइबर वाली चीजें धीरे-धीरे पचती हैं। और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। ओट्स इडली, मूंग दालचिल्ला, दाल पराठा जैसी चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। फलों के जूस की जगह फल का ही सेवन करें पैकेटबंद फलों के जूस में ज्यादातर फाइबर निकल जाता है। और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज में ये जूस आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जूस के बजाय सीधे मौसमी फलों का सेवन ही करें। शरीर में फ्लूड की मात्रा बनाए रखें. नींबू पानी, हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। अगर देर तक आप कोई फ्लूड नहीं लेते हैं। तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। और आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है।              


जान की दुश्मन बनी, विभाग की लापरवाही

जान की दुश्मन बनी विधुत विभाग की लापरवाही 


 आनंद भट्टाचार्य


गाजियाबाद। लोनी में बिजली विभाग को लेकर आये दिन कुछ न कुछ खबर सामने आती रहती है। लोनी के कुछ मोहल्लों का ऐसा हाल हुआ पड़ा है कि बताया नही जा सकता वहाँ पर  तारो का जाल बना हुआ है। कही पर तार बहुत निचे लटक रहे है, और कहीं-कहीं तो इतने नीचे है कि कोई बच्चा भी उसे छू ले। अगर गलती से किसी बच्चे ने छू लिया और उसके साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बिजली विभाग या वहां के नेता या फिर प्रशासन? ऐसी दुर्घटना आये दिन होती रहती है, ये ज्यादातर जानवरों के साथ होता है। आये दिन गाय,घोड़े और भैस विद्युत करंट के कारण मर जाते है। बहुत लोगो की ये भी समस्या है कि उनके मोहल्लों में खम्बे नही है और ना ही लाइट लगी है। इन दोनों के लिए सरकार के पैसा आ चुका है मगर बिजली विभाग ने इन पैसों का क्या किया कुछ पता नही है। ना ही उन मोहल्लों में आज तक खम्बे लगे न ही लाइट। लोगो ने इस चीज़ पर शिकायत भी दर्ज कराई है मगर कोई सुनवाई नही है। लोगो ने एक बार नही 4,5 बार शिकायत की है फिर भी कोई फायदा नही है तो इसका मतलब हम ये मान ले कि जब तक किसी को पैसे न खिलाये जाए तब तक कोई कार्य नही होगा। खम्बों और लाइट का कोई छोटा-मोटा मामला नही है। ये बहुत बड़ा घोटाला है, लाखो-करोड़ों रुपये जनता के हित के लिए आते है। खम्बों और लाइटो के धन का क्या होता हैं। कुछेक स्थानो पर लाइट लगा कर, बाकी सारे पैसो का घोटाला हो जाता है।                 


किशोर ने 7 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

किशोर ने 7 वर्ष की मासूम बच्ची से की दरिंदगी,


चिल्लाने पर मुंह में ठूंसा गन्ना


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में एक वहशी युवक ने कुकर्म के प्रयास में मासूम के साथ दरिंदगी की।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजपाल प्रजापति की पुत्री अपने घर से महज 500 मीटर की दूरी पर खेत पर सिला बीनने गई थी कि इसी दौरान खेत में छिपे बैठे अमित ने बालिका को गन्ना खिलाने के बहाने बुलाया और मना करने पर जबरन खेत में खींच लिया। युवक ने सात वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और शोर मचाने पर उसके मुंह में गन्ना ठुस दिया तथा उसके गुप्तांग को भी गन्ने से क्षतिग्रस्त किया गया। बालिका की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रही उसकी बहन और मां पहुंच गयी लेकिन इस बीच आरोपी गन्ने की झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गया।


लड़की ने आपबीती मां को बतलाई।


वहीं अपनी मां को दवा दिलाने खुदागंज आए रामपाल प्रजापति गांव की ओर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में उनकी पत्नी तथा पुत्री ने मिलकर घटना की जानकारी दी।


पीड़िता का पिता थाना खुदागंज पहुंचा उसने आपबीती सुनायी।


पुलिस ने आधे घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।


पकड़ा गया आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है जिस पर धारा 376 पास्को 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।               


चुनावी घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

रोशन प्रजापति


नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में कोविड-19 का टीका मुफ्त देने का वादा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले की शिकायत पर जवाब देते हुए आयोग ने कहा कि उसने पाया कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं पाया गया है।


               

आयकर विभाग की बड़े पैमाने पर छापेमारी

आयकर विभाग की बड़े पैमाने पर छापेमारी, सरकारी ठेकेदारों और कारोबारियों के ठिकानो पर दी दबि 3 करोड़ 21 लाख कैश बरामद 


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बीच आयकर विभाग ने राज्य के कई स्थानों पर सर्च और सर्वे के दौरान बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया है। चुनाव आयोग ने ने शुक्रवार को आयकर विभाग की इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि आयकर विभाग ने इस अभियान में 3 करोड़ 21 लाख रुपये जब्त किए है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया के चार सरकारी ठेकेदारों और गया के 8 कारोबारियों के यहां से की गई है। इसके अलावा गहने और प्रोपर्टी के कागज भी बरामद किए गए. आयकर विभाग की तरफ से 30 टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। नालन्दा इंजीकॉन के पटना और हिलसा के 9 जगहों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की है। यह एजेंसी राज्य सरकार की नल-जल योजना पर काम करती है। आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के मालिक विवेकानंद और ऑफिस की तलाशी ली है। यहां पर टीम को करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज मिले. जिसके बारे में पूछने पर टीम को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भी टीम ने दो सरकारी विभागों के यहां छापेमारी की है। भागलपुर और पूर्णिया में टीम ने 75 लाख से अधिक कैश की बरामदगी की है। ठेकेदारों और कारोबारियों के यहां छापेमारी के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि आयकर विभाग की टीमों ने 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता किया है। आयकर विभाग की टीम को कटिहार में भी 17 लाख रुपये मिले हैं। गया में स्टोन चिप्स के आठ कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही है।             


श्रद्धा की बेहद हॉट बैकलेस तस्वीरें शेयर की

फोटोग्राफर ने शेयर की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बेहद हॉट बैकलेस तस्वीरें फैंस बोले कपड़ों से क्या दुश्मनी है।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। फिल्‍म तीन पत्‍ती से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अदाओं से सब वाकिफ हैं। सोशल मीडिया पर इस वक़्त श्रद्धा की एक तस्वीर ने सनसनी मचा दी है। जी हां मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने श्रद्धा की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। दरअसल डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिछले फोटोशूट की एक सीरीज पोस्ट की है जिसमें सनी लियोन, श्रद्धा कपूर और शाहरुख खान जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने श्रद्धा की एक बैकलेस फोटो पोस्ट की है। जो अब खूब वायरल हो रही है। श्रद्धा का ये हॉट अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। डब्बू रतनानी के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। जहां सब लोग इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा। इस फोटोग्राफर को कपड़ों से क्या दुश्मनी है। भाई
बता दें कि डब्बू रतनानी का हॉट कैलेंडर शूट हमेशा चर्चा में रहता है। हर कलाकार की ख्वाहिश भी होती है। डब्बू रतनानी के लिए पोज़ देना। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर बात करें तो वो जल्द ही बड़े पर्दे पर नागिन का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल नागिन होगा। इस सीरीज को विशाल फुरिया निर्देशित करेंगे और निखिल द्विवेदी इसके प्रोड्यूसर हैं।                 


सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारी

शिवा यादव


सूकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शनिवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। दोरनापाल में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी कर ली है। जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम रोहित कमलकांता है, जो कि ओडिशा के झारसुगुड़ा का रहने वाला था। रोहित 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था और दोरनापाल में सीआरपीएफ के 223 बटालियन में तैनात था।                       


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को सीएम की श्रद्धांजलि

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की।


जयंतीः किसान अधिकार दिवस मनाएगी कांग्रेस

रायपुर। वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस किसान अधिकार दिवस के रुप में मनाएगी। कांग्रेस आज केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ सत्याग्रह भी करेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाने जा रही है। कांग्रेसी आज दोपहर 12 बजे से रायपुर घड़ी चौक स्थित अंबेडकर मूर्ति के नीचे बैठकर केन्द्र सरकार के कृषि सुधार कानून के विरोध में सत्याग्रह करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे।
इससे पहले भी कांग्रेस केन्द्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन कर चुकी है। बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने किसानों और आमजनों से हस्ताक्षर कराएं हैं। इस हस्ताक्षर अभियान को एआइसीसी राष्ट्रपति को सौंपेगी।               


भाजपा-बसपा गठजोड़ का पर्दाफाश किया

भाजपा बसपा गठजोड़ का पर्दाफाश करने में सपा सफलः अखिलेश


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिये उन्होंने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया था। जिसमें उनकी पार्टी पूरी तरह सफल रही है। आचार्य नरेन्द्र देव को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी को समर्थन करने का मेरा मकसद था। कि बसपा और भाजपा के गठजोड़ के छिपे एजेंडे का पर्दाफाश किया जाये जिसमें पूरी सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि वह पहले से कहते आ रहे है। कि भाजपा और बसपा एक एजेंडे के तहत उत्तर प्रदेश में काम कर रही है। भाजपा ने जानबूझ कर एक सीट बसपा के लिये छोड़ी थी। ताकि मतदान की नौबत न आ सके लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन से मतदान जरूरी हाे रहा था। जिसके लिये जानबूझ कर नामांकन में गड़बड़ी कर निर्दलीय का पर्चा निरस्त कराया गया। गौरतलब है कि नौ नवम्बर को राज्यसभा की दस सीटों के लिये होने वाले चुनाव के लिये भाजपा आठ,सपा और बसपा एक एक प्रत्याशी के साथ मैदान में है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज का पर्चा गलत नाम भरने की वजह से निरस्त कर दिया गया था। निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने से भड़की बसपा प्रमुख मायावती ने सपा से इसका बदला लेने के लिये भाजपा से भी गठबंधन करने की चेतावनी दी थी।                       


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...