सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

रोटरी क्लब ने जनता क्लिनिक शुरू किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रोटरी क्लब ने रविवार को गाजियाबाद जिले में अपने पहले जनता क्लिनिक की शुरुआत की। दिल्ली के जनता क्लिनिक की तर्ज पर बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लोहा मंडी में खुला यह क्लिनिक उत्तर प्रदेश में अपनी तरह का पहला क्लिनिक है। एनसीआर में काम करने रोटरी क्लब ने इस जनता क्लीनिक की शुरुआत की है। इस क्लीनिक में मात्र 25 रुपये में OPD सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था का दावा है कि मात्र 50 रुपये में यहां दवाइयों समेत इलाज किया जाएगा। आने वाले समय में संस्था प्रदेश के अन्य जिलों में भी जनता क्लीनिक खोलेगी।               


रामलीला का आयोजन नहीं, पुतला दहन किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के इतिहास में संभवतः पहली बार ऐसा हो रहा है। जब बिना रामलीला के आयोजन के ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले फूंके गए हों। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जिले में रामलीला का आयोजन नहीं किया गया। परंपरा को कायम रखने के लिए कवि नगर में सांकेतिक रूप से पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रामलीला के पदाधिकारियों के साथ-साथ आसपास के कुछ गिनेचुने लोगों ने भाग लिया।              


विरोधियों के षड्यंत्र से बचकर रहनाः माया

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से विरोधियों के हथकंडों और षड्यंत्रों से सावधान रहने तथा बसपा, आरएलएसपी के गठबंधन के लिए वोट करने की अपील की। बसपा अध्‍यक्ष ने सोमवार को ट्वीट किया, ”बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी आज चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही शुरू। अत: सभी से अपील है कि वे विरोधियों के सभी प्रकार के हथकंडों और षड्यंत्रों के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए बसपा और आरएलएसपी आदि के गठबंधन को ही अपना वोट देकर सफल बनाएं।”              


छत्तीसगढ़ः जल जीवन मिशन के सभी टेंडर निरस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में भूपेश सरकार ने जल जीवन मिशन के सभी टेंडर को निरस्त कर दिया है। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।अब आगे नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। जल जीवन मिशन के ठेके में गड़बड़ी की हजारों करोड़ रुपए की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश से की गई थी। बघेल ने शिकायत को गंभीरता लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था।                


सोनू अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल का शिकार हुए

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों से लेकर जरुरतमंदों की हर संभव मदद की है। लोगों ने उन्हें 'गरीबों का मसीहा' तक का दर्जा दिया है, लेकिन फिलहाल सोनू अपने ही ट्वीट को लेकर ट्रोल का शिकार हो गए हैं वो ट्विटर पर ट्रेंड हो रहें। सोनू सूद ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक लड़के की सर्जरी कराने का वादा किया। उन्होंने जरुरमंद यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि आपका बेटा हॉस्पिटल में एडमिट हो जाएगा। इसी हफ्ते उसकी सर्जरी होगी। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि सोनू ने जिस ट्वीट का रिप्लाई किया है, वो ट्विटर अकाउंट हाल ही बनाया गया है। उसके 2-3 फॉलोअर्स ही हैं। उस अकाउंट से बमुश्किल ही ट्वीट किए गए हैं।             


अचानक सोने की गिरी कीमत, चांदी भी गिरा

नई दिल्ली। आईबीजेए के रेट देशभर में सर्वमान्य बता दें कि आइबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आइबीजेेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। दिवाली तक इस रेट पर पहुंचेगा सोना इस गिरावट के बावजूद ज्वैलर्स का मानना है कि इस त्योहारी सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा तो नहीं रहेगा क्योंकि इस बार कोरोना वायरस ने स्थिति में काफी बदलाव किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से जो हालात थे, उसमें काफी सुधार आएगा। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी सेगमेंट के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने हिन्दुस्तान को बताया कि कोरोना संकट के बाद से निवेशकों की पहली पसंद सोना बना हुआ है। इसका असर से सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। जहां तक घरेूल सर्राफा बाजार की बात है तो इस बार अक्षय तृतीय के समय लॉकडाउन रहने के कारण सोने की खरीदारी बिल्कुल नहीं हो पाई। इसलिए त्योहारी सीजन में उम्मीद है।             


पूर्व 'केंद्रीय मंत्री' को सुनाई 3 साल की सजा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने कोयला घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। इस मामले में अन्य दो आरोपियों को भी 3 साल जेल की सजा दी गई है। 1999 झारखंड कोल ब्लॉक आवंटन मामले में उन्हें अदालत ने यह सजा सुनाई है। दिलीप रे पर सन् 1999 में झारखंड के गिरिडीह स्थित ब्रह्मडिहा कोयला खदान आवंटन में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा था। इस मामले में दिलीप रे के साथ 4 लोग दोषी साबित हुए थे। 6 अक्टूबर को विशेष सीबीआई अदालत ने इन्हें दोषी साबित किया था। 14 अक्टूबर को विशेष सीबीआई अदालत में सीबीआई एवं अभियुक्तों के वकीलों की तरफ से बहस हुई थी। सीबीआई वकील ने अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के लिए कहा था एवं प्रतिपक्षण वकील ने अभियुक्त की आयु तथा पहले से कोई आपराधिक रिकार्ड ना होने से उनके खिलाफ सहूलियत बरतने के लिए निवेदन किया है। सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश भरत पराशर ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद राय को सुरक्षित रखते हुए आज कोर्ट में हाजिर होने के लिए निर्देश दिया था। इनके अलावा इस मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा दोषी साबित हो चुके हैं। उन्हें तीन साल की जेल के साथ 25 लाख रुये का जुर्माना हुआ था। उसी तरह से पूर्व खदान सचिव एचसी. गुप्ता को भी तीन साल की जेल एवं 1 लाख रुपए का जुर्माना हुआ था।                


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...