बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

कराची में धमाका, 3 की मौत 15 घायल

कराची में बड़ा धमाकाः 3 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल


कराची। पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका हुआ है। गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं। पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सभी घायल और मृतकों को पटेल अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने कहा कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए आ रहा है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए हैं। एलएएएस ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया है।विस्फोट इमारत की दूसरी मंजिल पर होने का संदेह है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के साथ-साथ कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए हैं। एलएएएस ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया है। विस्फोट इमारत की दूसरी मंजिल पर होने का संदेह है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के साथ-साथ कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कल ही कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट होने से पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांचकर्ताओं ने कहा था। कि यह आईईडी था। जिसे टर्मिनल के गेट पर लगाया गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद आईईडी रखी गई थी। इस धमाके में पांच लोग घायल हो गए थे।             


आत्मदाह में संलिप्त तीन पत्रकार गिरफ्तार किए

लखनऊ। हालत नाजुक लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह के मामले में पुलिस ने 3 पत्रकारों की संलिप्तता पाई है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है। कि 19 तारीख को सुरेंद्र चक्रवर्ती नाम के व्यक्ति ने किरायेदारी के विवाद के बाद खुद को मिट्टी का तेल डाल कर विधानसभा गेट नंबर 3 के सामने आग लगा ली थी, जिसमे वह 60 प्रतिशत तक जल गया था। बाद में पुलिस ने सुरेंद्र चक्रवर्ती को गंभीर हालात में सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित को उकसाने और वीडियो बनाने के मामले में 3 पत्रकारों- जावेद ,नौशाद और शमीम की संलिप्तता पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में पूर्व राज्यपाल के बेटे आलोक प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल 13 तारीख को महराजगंज से आई एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा लिया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक, पुलिस ने दोनों मामलो में संलिप्त पाए जाने वालों और आत्मदाह के लिए उकसाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कॉल रिकार्डिंग और अन्य साक्ष भी बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले में उनकी संलिप्ता पाई गई है। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया है। सुरेंद्र चक्रवर्ती वाले मामले में पत्रकारों पर पीड़ित को उकसाने और फिर वीडियो बनाने का आरोप है। इसलिए तीनों आरोपी पत्रकारों को जेल भेजा दिया गया है। बता दें, मंगलवार को लखनऊ विधानसभा के सामने एक शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है। कि मकान मालिक से हुए विवाद के बाद शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया. उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर विधानसभा के सामने जान देने की कोशिश की। आग से बुरी तरह झुलसे शख्स को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। इसी महीने लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था। महिला का आरोप था। कि महाराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप था। कि आसिफ के परिजन लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। बता दें कि विधानसभा भवन के सामने इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। ये मां-बेटी अमेठी की रहने वाली थी।                                       


छोटी बच्ची के वीडियो को अमिताभ ने शेयर किया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते ही हैं। लेकिन वे कई मौकों पर अपने फैन्स का हौसला बढ़ाते भी दिख जाते हैं। एक्टर अपने सभी फैन्स को निजी रूप से जवाब देने की कोशिश करते हैं। अगर कोई फैन किसी तरह का बेहतरीन काम करता है। तो एक्टर खुद उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसा कर अमिताभ उस फैन की जिंदगी तो बदल ही देते हैं। साथ ही साथ अपना कद भी बढ़ा लेते हैं। अमिताभ बन गए छोटी बच्ची के फैन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक छोटी बच्ची का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बच्ची गज का घूंघट गाने पर शानदार डांस कर रही है। कद में वो बच्ची जरूरी छोटी है। लेकिन उसका डांस उसे बहुत ऊंचा बना रहा है। ढाई मिनट के करीब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। लड़की इतने जोश में डांस कर ही है। कि उसकी चप्पल तक निकल जाती है। लेकिन वो नाचना नहीं छोड़ी. छोटी बच्ची का ये जज्बा देख अमिताभ बच्चन उसके फैन बन गए हैं। बच्ची के डांस ने मचाया तहलका अमिताभ ने वो वीडियो शेयर करते हुए उस बच्ची की जमकर तारीफ की है। वे लिखते हैं। अप्रशिक्षित टैलेंट, जूती निकल गई लेकिन शो मस्ट गो ऑन. अमिताभ के इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है। वीडियो अभी भी वायरल है। और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैन्स भी इस बच्ची के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने इससे पहले भी अपने फैन्स के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। कुछ समय पहले अमिताभ ने एक लड़की का वीडियो शेयर किया था। जो बहुत ही सुरीली आवाज में गा रही थी। जैसे ही वो वीडियो वायरल हुआ लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई।                   


या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता


कात्यायनी नवदुर्गा या हिंदू देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छठवीं रूप हैं।



































कात्यायिनी
कात्यायिनी - नवदुर्गाओं में षष्ठम्
 कात्यायिनी
संबंधहिन्दू देवी
मंत्रचन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहन। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी ॥
अस्त्रकमल व तलवार
जीवनसाथीशिव
सवारीसिंह

'कात्यायनी' अमरकोष में पार्वती के लिए दूसरा नाम है, संस्कृत शब्दकोश में उमा, कात्यायनी, गौरी, काली,शाकुम्भरी,हेेमावती व ईश्वरी इन्हीं के अन्य नाम हैं। शक्तिवाद में उन्हें शक्ति या दुर्गा, जिसमे भद्रकाली और चंडिका भी शामिल है, में भी प्रचलित हैं। यजुर्वेद के तैत्तिरीय आरण्यक में उनका उल्लेख प्रथम किया है। स्कन्द पुराण में उल्लेख है कि वे परमेश्वर के नैसर्गिक क्रोध से उत्पन्न हुई थीं , जिन्होंने देवी पार्वती द्वारा दी गई सिंह पर आरूढ़ होकर महिषासुर का वध किया। वे शक्ति की आदि रूपा है, जिसका उल्लेख पाणिनि पर पतञ्जलि के महाभाष्य में किया गया है, जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में रचित है। उनका वर्णन देवीभागवत पुराण, और मार्कंडेय ऋषि द्वारा रचित मार्कंडेय पुराण के देवी महात्म्य में किया गया है जिसे ४०० से ५०० ईसा में लिपिबद्ध किया गया था। बौद्ध और जैन ग्रंथों और कई तांत्रिक ग्रंथों, विशेष रूप से कालिका पुराण (१० वीं शताब्दी) में उनका उल्लेख है, जिसमें उद्यान या उड़ीसा में देवी कात्यायनी और भगवान जगन्नाथ का स्थान बताया गया है।


परम्परागत रूप से देवी दुर्गा की तरह वे लाल रंग से जुड़ी हुई हैं। नवरात्रि उत्सव के षष्ठी को उनकी पूजा की जाती है। उस दिन साधक का मन 'आज्ञा चक्र' में स्थित होता है। योगसाधना में इस आज्ञा चक्र का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस चक्र में स्थित मन वाला साधक माँ कात्यायनी के चरणों में अपना सर्वस्व निवेदित कर देता है। परिपूर्ण आत्मदान करने वाले ऐसे भक्तों को सहज भाव से माँ के दर्शन प्राप्त हो जाते हैं।



श्लोक




चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना ।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानव-घातिनी ॥



उपासना



नवरात्रि का छठा दिन माँ कात्यायनी की उपासना का दिन होता है। इनके पूजन से अद्भुत शक्ति का संचार होता है व दुश्मनों का संहार करने में ये सक्षम बनाती हैं। इनका ध्यान गोधुली बेला में करना होता है। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में छठे दिन इसका जाप करना चाहिए।



या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥


अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और शक्ति -रूपिणी प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ।


इसके अतिरिक्त जिन कन्याओ के विवाह मे विलम्ब हो रहा हो, उन्हे इस दिन माँ कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए, जिससे उन्हे मनोवान्छित वर की प्राप्ति होती है।


विवाह के लिये कात्यायनी मन्त्र--



ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि । नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 22, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-67 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 22, 2020
3. शक-1978, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- षष्टि, विक्रमी संवत 2078।


4. प्रातः 60:10, सूर्यास्त 06:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                      



मंगलवार, 20 अक्तूबर 2020

महामारीः 2026 तक रहेगा 'वायरस'

2026 तक रहेगा कोरोना, एक वैज्ञानिक और दूसरा ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी 


नई दिल्ली/ लंदन। महामारी कोरोना को लेकर ब्रिटेन से दो तरह की भविष्यवाणियां देखने को मिली है। एक वैज्ञानिक और दूसरा ज्योतिषीय भविष्यवाणी है। ब्रिटेन की सुप्रसिद्ध ज्योतिषी के अनुसार कोरोना अभी नहीं जाने वाला है। वहीं ब्रिटेन के चीफ साइंटिस्ट का कहना है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से भी खत्म नहीं होगा। ये भविष्यवाणियां निश्चित रूप से चिंता पैदा करने वाली हैं। ब्रिटेन की सबसे प्रसिद्ध ज्योतिषी ने कोरोना का मामला सामने आने से करीब एक साल पहले ही महामारी की भविष्यवाणी कर दी थी। और उन्होंने इसके लिए महत्वपूर्ण तारीख भी जारी कर दी थी। अब 56 साल की ज्योतिषी जेसिका एडम्स ने बताया है कि कोरोना महामारी आगे किस तरह चलने वाली है। जेसिका का यह भी कहना है। कि इस साल क्रिसमस के चार दिन पहले चीजें बदल जाएंगी। जेसिका कहती हैं। कि हमलोग फिलहाल बिना युद्ध के ही दूसरे विश्व युद्ध के बाद जैसी स्थिति में हैं। ऐतिहासिक चक्र दोहरा रहा है और हम मध्य में हैं। यह 2026 में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवर्तन होने जा रहा है। सबकुछ बदल जाएगा। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिषी जेसिका एडम्स का कहना है। कि ब्रिटेन में कोरोना अगले साल तक खत्म हो जाएगा। दिलचस्प बात ये है। कि जेसिका ने न सिर्फ कोरोना जैसी महामारी की भविष्यवाणी एक साल पहले कर दी थी। बल्कि महामारी के हिसाब से उन्होंने खुद की जिंदगी भी बदल दी थी। जेसिका एडम्स ने कोरोना की भविष्यवाणी करने के बाद अपने काम का समय आधा कर लिया था। और डायरी से आने वाले दिनों के हर प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे। मार्च में एक खास दोस्त के लिए उन्होंने डिनर पार्टी का प्लान रखा था, जिसे उन्होंने रद्द कर दिया था। जेसिका ने लंदन में अपना घर छोड़ दिया था और तस्मानिया में रहने चली गई थीं। फिलहाल वह तस्मानिया में अकेले ही रह रही हैं। और उनके साथ दो कुत्ते और एक मुर्गी रहती है। कोरोना महामारी शुरू होने से एक साल पहले जेसिका ने यह भी कहा था। कि 10 जनवरी 2020 की तारीख बेहद अहम होगी। बाद में इसी दिन कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि जब जेसिका ने महामारी की भविष्यवाणी की थी। कि तब ज्यादातर लोगों ने उन्हें नजरअंदाज किया था। या फिर उनकी बातों को फर्जी करार दिया था।
एक ओर जहां दुनियाभर में करीब 150 कोरोना वायरस वैक्सीनों पर काम हो रहा है। टॉप एक्सपर्ट ने इससे जुड़े उम्मीदों को झटका दे दिया है। ब्रिटेन के चीफ साइंटिफिक अडवाइजर सर पैट्रिक वॉलेस का कहना है कि वैक्सीन से कोरोना वायरस को रोका नहीं जा सकता है। उनका कहना है। कि वैक्सीन अगले साल मार्च से पहले नहीं मिलेगी। वॉलेस का कहना है। कि आज तक सिर्फ चिकनपॉक्स ही ऐसी बीमारी रही है। जिसे मिटाया जा सका है। मौसमी बुखार की तरह होगा : वॉलेस का कहना है। कि कोरोना वायरस का इलाज मौसमी बुखार की तरह हो सकता है। उन्होंने कहा है। कि वैक्सीन रिसर्च पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। लेकिन अभी ऐसी वैक्सीन तैयार करना जो बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सके, मुश्किल है। पैट्रिक ने यह जानकारी संसदीय समिति को दी है। उन्होंने कहा कि इसकी संभावना कम है कि ऐसी वैक्सीन मिल सके जो इन्फेक्शन को पूरी तरह रोक सके। वैक्सीन के होंगे कई फायदे पैट्रिक का कहना है। इस बात की संभावना ज्यादा है। कि बीमारी फैलती रहेगी और कहीं-कहीं आम हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वैक्सिनेशन से इन्फेक्शन की संभावना कम होगी और वायरस की वजह सो होने वाली बीमारी की गंभारता और तीव्रता भी कम हो जाएगी। इसके बाद यह आम फ्लू जैसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में यह साफ हो जाएगा कि क्या कोई वैक्सीन सुरक्षा दे सकती है। और अगर हां। तो कितने वक्त के लिए। सर पैट्रिक ने कहा कि बहुत सारे वैक्सीन कैंडिडेट ने इम्यून रिस्पॉन्स पैदा किया है। लेकिन तीसरे चरण के ट्रायल के बाद ही यह पता चलेगा कि क्या वे इन्फेक्शन रोक सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलेगा कि वैक्सीनें कितनी सुरक्षित हैं। और बड़ी आबादी को वैक्सीन कैसे दी जानी है। उन्होंने कहा है कि अगले साल मार्च से पहले वैक्सीन आम लोगों तक पहुंचना मुश्किल है।            


चाइनीज एप टिक-टॉक से बैन हटाया

चीनः चाइनीज एप टिक-टॉक से बैन हटा


जानिए टिकटॉक ने क्या कहा?


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के टेलीकॉम निगरानीकर्ता ने सोमवार को वीडियो साझा करने वाले चीनी एप टिकटॉक पर से बैन हटा लिया. इसका संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से 'अनैतिक सामग्री' को नियंत्रित करने का आश्वासन दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।


टिकटॉक ने क्या कहा?


पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने अनैतिक सामग्री की कई शिकायतें प्राप्त होने के बाद नौ अक्टूबर को टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था. पीटीए ने ट्वीट करके कहा, ' प्रबंधन (टिकटॉक) की ओर से यह आश्वासन मिलने के बाद कि अश्लीलता और अनैतिकता फैलाने वाले सभी अकाउंट को वह ब्लॉक करेंगे, इस पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया गया। टिकटॉक स्थानीय कानूनों के अनुसार, अकाउंट में सुधार करेगा।


इससे पहले, पीटीए ने आरोप लगाया था कि कई बार आपत्ति जताए जाने के बावजूद वीडियो एप संचालन कंपनी अश्लील और अनैतिक सामग्री को रोकने में नाकाम रही। शनिवार को टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी ने यहां अपनी सेवाओं में सुधार के लिए और संसाधन लगाने का वादा किया था।


बाइटडांस ने क्या कहा था?


इससे पहले टिकटॉक के स्वामित्व वाली चीनी कंपनी बाइटडांस ने इस बात पर अफसोस जताया है कि पाकिस्तान में उसकी सेवाएं एक सप्ताह से अधिक समय से निलंबित हैं। कंपनी ने शनिवार को कहा, ''टिकटॉक का मिशन रचनात्मकता और आनंद को प्रेरित करना है और यही हमने पाकिस्तान में किया। हमने एक समुदाय बनाया है जिसकी रचनात्मकता और जुनून ने पाकिस्तान के लोगों को आनंदित किया है और प्रतिभाशाली लोगों के लिए आर्थिक अवसर खोले हैं।


भारत और अमेरिका में बैन


कुछ महीने पहले चीन से सीमा विवाद की सूरत में भारत सरकार ने टिकटॉक को देश में हमेशा के लिए बैन कर दिया था। टिकटॉक के भारत में 100 मिलियन से ज्यादा यूजर थे। बाद में अमेरिका ने भी टिकटॉक को बैन कर दिया था। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट ने टिकटॉक को खरीदने की कोशिश की, लेकिन डील फाइनल नहीं हो पाई। टिकटॉक यूथ के बीच काफी पॉप्युलर है और हजारों यूजर्स के लिए यह आय का भी जरिया है।


इम्यूनिटी बढ़ाता है सिंघाड़े के आटे का लड्डू

नवरात्रि में व्रत रखने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि शरीर में कमजोरी हो जाती है। जिसकी वजह से कभी-कभी चक्कर भी आने लगते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है। कि अपने शरीर का भी ध्यान रखा जाए। हम आपको व्रत की ऐसी ही हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं। जिसे व्रत के दौरान खाने से आपको कमजोरी और ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी। रोजाना एक लड्डू के सेवन करने से आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी।
सामग्री
सिंघाड़े का आटा     
गुड़          
सोंठ पाउडर      
देसी घी           
काजू-बादाम           
विधि ।
सबसे पहले सिंघाड़े के आटे को छान लीजिए। अगर सिंघाड़े का आटा थोड़ा मोटा रहेगा तो लड्डू सोंधे बनेंगे।
गुड़ को अच्छी तरह से फोड़ लीजिए। गुड़ में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
कटे हुए मेवे को तवे पर हल्का सा भून लीजिए।
कड़ाही में करीब 150 ग्राम घी गर्म कर लीजिए। आपका करीब 100 ग्राम घी बचा रहेगा, इसका बाद में इस्तेमाल करेंगे।
गैस की आंच मीडियम करके सिंघाड़े के आटे को अच्छी तरह से भून लीजिए।  जब आटे से सोंधी खुशबू आने लगे और ये गुलाबी हो जाए तो समझिए की ये भून गया है।अब पिटे हुए गुड़ के ऊपर गरम-गरम सिंघाड़े के आटे को इस तरह से डालिए कि गुड़ पूरी तरह से ढक जाए।
आटे की गर्मी से गुड़ नरम हो जाएगा और सिंघाड़े का लड्डू बनाने में आसानी होगी।आटे के ऊपर अब सोंठ, घी और मेवे डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लीजिए। ध्यान रहे कि मिश्रण ठंडा होने से पहले ही आप इसे मिला लें।
जब मिश्रण इतना गरम रह जाए कि आप इसे हाथ से छू सकें तब इसे एक बार हाथ से भी अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।
अब आपको फटाफट लड्डू बनाना है। क्योंकि अगर मिश्रण ठंडा हो गया तो लड्डू बनाना मुश्किल हो जाएगा।
दोनों हाथ से लड्डू बनाने की कोशिश करें इससे ये मिश्रण के गर्म रहते ही बन जाएंगे। सिंघाड़े में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी व सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स, रायबोफ्लेबिन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि सिंघाड़े में भैंस के दूध की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक खनिज लवण और क्षार तत्व पाए जाते हैं।
वैज्ञानिकों ने तो अमृत तुल्य बताते हुए इसे ताकतवर और पौष्टिक तत्वों का खजाना बताया है। इस फल में कई औषधीय गुण हैं। जिनसे शुगर, अल्सर, हृदय रोग, गठिया जैसे रोगों से बचाव हो सकता है। बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं के लिए तो यह काफी गुणकारी है।                 


इस्तीफा, सरकार गिरने का डर नहींः सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बोलेः सरकार गिरने का डर नहीं, दे सकता हूं इस्तीफा कृषि बिलों के खिलाफ विधेयक पास।


मनोज सिंह ठाकुर


विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह बिल पेश करते हुए


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ विधेयक पेश किए। अमरिंदर ने विधेयकों को पेश करते हुए भावुक भाषण भी दिया। उन्होंने विपक्षी अकाली दल को निशाने पर भी लिया। अमरिंदर ने कहा कि उनकी सरकार अगर गिरती है। तो गिर जाए। उन्हें इसका डर नहीं है। लेकिन वह किसानों के साथ हैं।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र का कृषि बिल किसानों और भूमिहीन श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने इस दौरान तीन विधेयक, किसानों को उत्पादन सुविधा अधिनियम में संशोधन, आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, किसानों के समझौते और कृषि सेवा अधिनियम में संशोधन बिल विधानसभा में पेश किए। विधेयक पेश करने के दौरान अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मुझे अपनी सरकार के गिरने का डर नहीं है। मैं इस्तीफा भी देने के लिए तैयार हूं। पहले भी पंजाब के लिए इस्तीफा दिया था। हम किसानों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। बिल पेश करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषी संसोधन बिल और प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी बिल दोनोंही किसान, मजदुर और वर्कर्स के घातक है।                


सिद्धू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कृषि कानूनों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार करे फसलों की खरीद।


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए नये कृषि कानूनों को संघीय व्यवस्था पर क्रूर हमला बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में पंजाब के पूर्व मंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार द्वारा खरीद किये जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। लेकिन वह उनकी एकमात्र सुनिश्चित आय को छीन रही है। सिद्धू ने कहा ये काले कानून भारत के संघीय ढांचे पर क्रूर हमला हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सूची में आने वाले कृषि के मुद्दे पर कानून बनाने की राज्य सरकार लोकतांत्रिक शक्तियों में अतिक्रमण कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया अब वे कृषि को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप रहे हैं। वे आएंगे और ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह शासन करेंगे। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों के हवाले इसलिए कर रही है। क्योंकि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र घाटे में है। उन्होंने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि वे चाहते हैं। कि साठगांठ वाले पूंजीपति राज करें।                                         


पुलिस ने अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, दो भट्टी, भारी मात्रा में अवैध शराब, लाहन के साथ चार दबोचा


हापुड़। अवैध शराब कारोबार पर बहादुरगढ़ पुलिस लगातार छापेमारी कर अवैध शराब की दो भट्टी 200 लीटर कच्ची शराब, 900 लीटर लाहन नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। बहादुरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पलवाडा के जंगल में अवैध शराब कारोबार की सूचना पर जब छापेमारी की तो मौके से चलती दो शराब की भट्टी और चार शराब तैयार करने वाले दबोचकर वैधानिक कार्यवाही की। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब बहादुरगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार एस आई देवेन्द्र कुमार गौतम, क्राइमडिटैक्सन टीम से अजय कुमार,  सुनील चौधरी, रविन्द्र आदि ने छापेमारी की तो पलवाडा के जंगल खादर में शराब तोड़ते हुए तेजपाल पुत्र डोरी, नैनू पुत्र महाबीर को हिरासत में लिया गया और जिनके पास से मौके से दो शराब की भट्टी, 200 लीटर कच्ची तैयार शराब 900 लीटर लाहन नष्ट गैस सिलेंडर 15 लीटर वाला पतीला रेगुलर सभी उपकरण बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।               


'यूनिवर्सल-एक्सप्रेस' समाचार-पत्र की वर्षगांठ

'यूनिवर्सल-एक्सप्रेस' हिन्दी, दैनिक समाचार-पत्र की दसवीं वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी गई। जैसा कि आप सभी को विदित है। मां दुर्गा के पांचवे रूप का स्कंदमाता के प्रारूप में प्रस्थान किया गया है। जनमानस की भावनाओं को लेकर संघर्ष और समस्याओं के बावजूद, विपरीत परिस्थितियों और प्रतिकूल आवरण में हम 'एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप' के सभी सम्मानित नागरिकों के सहयोग से लोकतांत्रिक व्यवस्था के जागरण के प्रति कार्य कर रहे हैं। 74 लाख पाठकगणों का हार्दिक धन्यवाद और इस अपार स्नेह के लिए मैं सदा-सदा के लिए आपकी सहायता के लिए कृतज्ञ रहूंगा। इसके लिए आपका आभार प्रकट करते है।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


पंडालों में दिखाया जाएगा पीएम का भाषण

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भाजपा धर्म और राजनीति का घालमेल करने के लिए लंबे अरसे से जानी जाती है। पार्टी अपने फायदे के लिए धर्म और देवी देवताओं को खूब इस्तेमाल करती रही है। अब उसने बंगाल की दुर्गा पूजा में राजनीति शुरू कर दी है।




दरअसल, अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा इन चुनावों में किसी भी तरह जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए पार्टी हर कोशिश करने में जुटी है। भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में तेजी से जुटी है। ऐसे हालात में इस साल बंगाल में दुर्गा पूजा को भाजपा ने चुनावी मैदान में बदल दिया है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्तूबर को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन के बाद होने वाले पीएम के संबोधन को 10 पूजा पंडालों में लाइव दिखाया जाएगा। अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आकर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्तर दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन उद्घाटन कर चुकी हैं।             




विभाग के सचिव ने नया आदेश किया जारी

सत्यपाल सिंह


रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अनलॉक-5 की प्रक्रिया और कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत और बाकी कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।


कमलनाथ के बयान पर राहुल की असहमति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर राहुल गांधी ने कही ये बात 


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर असहमति जताई। राहुल ने कहा कि कोई भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता है। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम' कहने पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भाषा पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरह से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं। उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी महिलाएं हमारी शान हैं। मैं ऐसी भाषा की सराहना नहीं करता हूं।
तीन दिन की वायनाड यात्रा पर पहुंच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यह बुरा समय है। और हमने केंद्र से अपील की थी। कि गरीबों की मदद की जाए. वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए कोई कोशिश नहीं की बिना तैयारी लॉकडाउन लगाने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हुई। अधिकतर लोगों को अपने घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राहुल गांधी ने कहा कि केरल के लोगों ने कोरोना के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी है। वायनाड की स्थिति काफी बेहतर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैंने पहले ही कहा था। कि कोरोना के कारण हमें बहुत समस्या होने वाली है। अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है।                  


केंद्रीय मंत्री बालियान पर बोला हमला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कृषि कानून के बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने केद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानून को लेकर चुनौती दी थी। इस पर कहा कि हमारे मंत्री ने चुनौती पहले की स्वीकार की थी। लेकिन कोई बहस करने नहीं आया।             


पति ने मुर्गी के साथ बनाया संबंध, सजा

नई दिल्ली। आए दिन विश्व के क ईस्थानों से अजीबो-गरीब घटनाएं सुनने को मिलती हैं। एक युवक को मुर्गी के साथ संबंध बनाने के आरोप में दोषी करार दिया गया है और उसे तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसकी पत्नी ने ही मुर्गी के साथ संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड किया था। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी करार किए गए 37 साल के युवक का नाम रेहान बेग है। यह मामला ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड का है। ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने बेग को सजा दी है।


आतंकियों ने 1 पुलिस ऑफिसर की हत्या की

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिला के चांदपोरा क्षेत्र में आज सुबह आतंकवादियों ने एक पुलिस अफिसर को अपनी गोली का शिकार बनाया हुआ है। जिससे उसकी मौत हो गई है। शहीद हुए इंस्पेक्टर का नाम मोहम्मद असरफ भट है। वह चांदपोरा कनेलवां के रहने वाले थे। आतंकियों ने पुलिस के घर में जाकर उने गोली मारी हुई है। हलांकि गोली लगने के बाद शहीद आफिसर को नदजीकी अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था, जहां पर आतंकियों ने उनको निशाना बनाया।             


हिमाचलः आईएएस अधिकारियों के तबादले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिते दिन पूरे ढाई साल बाद पूरा हाने के बाद डीसी के तबादले किए गए है। यह आदेश बिते दिन देररात जारी किए गए है। सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें  शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल, हमीरपुर व चंबा जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज डीसी बैरवा किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है।             


बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतारा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी ढाई वर्षीय मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को हत्यारोपी ने भाई से विवाद के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ विभाग के निकट ढाई वर्षीय बच्ची आराध्या अपने परिवार के साथ रहती थी।              


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...