सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

मायावती ने सरकार पर कसा तंज, खतरा

मायावती का सरकार पर तंज, कहा- संत की सरकार में संतों पर खतरा।


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से साधु-संतों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मायावती ने सोमवार सुबह ट्वीट के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरह यूपी के गोण्डा जिले में मन्दिर के पुजारी पर भू-माफियाओं द्वारा मन्दिर की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से किया गया जानलेवा हमला अति-शर्मनाक अर्थात संत की सरकार में अब संत भी सुरक्षित नहीं। इससे खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्या हो सकती है। उन्होंने आगे लिखा कि यूपी की सरकार इस मामले में सभी पहलुओं का गम्भीरता से संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा इस घटना से जुड़े सभी भू-माफियाओं की सम्पत्ति भी जरूर जब्त की जाये। साथ ही, साधु-सन्तों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाये।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक कोतवाली के मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार करीब दो बजे गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगकर निकल गई। गनीमत रही, गोली पुजारी के कंधे को छू कर निकल गई। मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 150 बीघा जमीन का पूरा मामला है।              


चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिया नोटिस

कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर केंद्र सरकार को सोमवार को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने तीन रिट याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। न्यायालय ने जवाब के लिए केंद्र को छह सप्ताह का समय दिया है। याचिका दायर करने वालों में द्रविड़ मुनेत्र कषगम सांसद तिरुचि शिवा, वकील मनोहर लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के पदाधिकारी (राकेश वैष्णव एवं अन्य) शामिल हैं।                 


सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आंतकवादी ढेर


श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, तलाशी जारी है।” इससे पहले, इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा कि लश्कर का शीर्ष आतंकवादी सैफ-उल-लाह उन दो आतंकवादियों में से था, जो फंस गए थे।
उन्होंने कहा, “वह पाकिस्तानी आतंकवादी है, लश्कर से जुड़े इस आतकंवादी का नाम सैफ-उल-लाह है, जिसने 24 सितंबर को चाडूरा में एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे और अगस्त में एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे।”               


जबरन वसूली के विरोध में नहीं चले ई-रिक्शे

शाहजहांपुर: वाहन स्टैंड पर जबरन वसूली के विरोध में नहीं चले ई-रिक्शे।


शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में सोमवार को ई-रिक्शे नहीं चले। लगभग दो हफ्तों से वाहन स्टैंड पर अवैध और जबरन वसूली का विरोध कर रहे चालकों ने ई-रिक्शे खिरनी बाग रामलीला मैदान में खड़े कर दिए और धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे चालक शहर का चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। सोमवार को जिलाध्यक्ष महफूज़ अली खां के नेतृत्व में तमाम रिक्शा चालक खिरनीबाग रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। यहां से जो अन्य ई-रिक्शा गुजर रहे थे, उन्हें भी जबरन या प्यार-मनुहार से रोक लिया। नतीजतन सैकड़ों ई-रिक्शे मैदान में जमा हो गए। सभी चालकों ने मिलकर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालक नगर निगम पहुंचे जहां पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम और एसपी सिटी के साथ मीटिंग हुई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वापस धरनास्थल पर लौट आए। जिलाध्यक्ष महफूज अली खां ने बताया कि जब तक स्टैंड पर होने वाली जबरन वसूली बंद नहीं कराई जाती, रिक्शा चालक आंदोलन चलाते रहेंगे। 14 दिन से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हो रहे। अधिकारी नहीं मानेंगे तो चक्का जाम करना ही विकल्प होगा।               


उद्धव ने दी महाराष्ट्र वासियों को चेतावनी

मास्क लगाओ वरना हम लॉकडाउन लगाएंगे, उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र वासियों को चेतावनी।


मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के लिए अपने संबोधन में कहा कि राज्य में स्थिति बदल रही है। लेकिन एक गलत रवैया इसे फिर से पलट सकता है। और इस प्रकार वे नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिर से लॉकडाउन कर कई अन्य देशों जैसी स्थिति नहीं चाहती। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने लाइव संबोधन में कहा एक तस्वीर सामने आ रही है। जिसमें ताजा मामले कम हो रहे हैं। परिणामस्वरूप अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं। लेकिन हम लापरवाह नहीं हो सकते। मैं लॉकडाउन प्रतिबंधों को फिर से लागू नहीं करना चाहता जैसे कि यह कई यूरोपीय देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल आदि में हो रहा है। जहां पिछले दिनों मामलों में कमी आई थी। ब्रिटेन ने छह महीने के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं। मैं महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थिति पैदा नहीं करना चाहता। ठाकरे ने कहा आप तय करें आप मास्क पहनना चाहेंगे या लॉकडाउन में रहना। आप सभी प्रतिबंध वापस चाहते हैं। या आप सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोविड -19 संक्रमितों की गिनती 1,528,226 तक पहुंच गई है। रविवार को 10,792 नए संक्रमण दर्ज किए गए। कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद सक्रिय मामले 221,174 हो गए शनिवार को 221,156 सक्रिय मामलों में 18 की वृद्धि हुई। यह अब तक रिपोर्ट किए गए कुल मामलों का 14.47% है। यहां 309 लोगों के मारे जाने के बाद मरने वालों की संख्या 40,349 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उनमें से पिछले 48 घंटों में 169, अन्य 42 पिछले सप्ताह के थे। जबकि शेष 98 मौतें इससे पहले हुई थीं।               


चैम्पियन ग्रैंड फ़िनाले में जीता सभी का दिल

आर्यनंदा बाबू बनी सारेगामापा लिटिल चैम्पियन ग्रैंड फ़िनाले में जीता सभी का दिल।


नई दिल्ली। ज़ी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के 8वें सीजन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में आर्यनंदा बाबू ने सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए इस सीजन का ताज अपने नाम किया। इस एपिसोड में जैकी श्रॉफ शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की उपस्थिति ने शो पर चार चांद लगा दिए। इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में कंटेस्टेंट से लेकर वहां उपस्थित खास महमानों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीजन की विजेता बनीं आर्यनंदा बाबू को एक विनर ट्रॉफी के साथ-साथ 5 लाख रुपए का चेक भी दिया गया। फर्स्ट रनरअप रणिता बनर्जी और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह रहे। बता दें पूरे सीजन में आर्यनंदा बाबू रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह के बीच जबरदस्त का टक्कर देखने को मिला लेकिन आखिरकार जीत की ट्रॉफी आर्यनंदा ने ही अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले राउंड में आर्यनंदा बाबू ने बड़ा दुख दिना ओ राम जी’ गाकर सभी जजों सहित जैकी श्रॉफ का भी दिल जीत लिया था। बता दें इस सीजन के विजेताओं के नाम भी पब्लिक वोटिंग के आधार पर किया गया। इस पूरे सीजन में जज के रूप में जज अल्का याग्निक हिमेश रेशमिया और जावेद अली नजर आए। अपनी जीत के बाद आर्यनंदा ने कहा उनका सपना सच हो गया है। सारेगामापा लिटिल चैंप्स का यह सफर उनके लिए सीखने का एक बढ़िया अनुभव रहा साथ ही। उन्होंने सभी मेंटर्स और जजों के प्रति आभार भी जताया।             


दुनिया में मामलों की संख्या 3.74 करोड़

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.74 करोड़ के करीब।


वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3.74 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि 1,075,700 से अधिक लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 37,395,029 थी और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,075,750 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, कोरोना के 7,761,637 मामलों और 214,767 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, कोरोना मामलों के संदर्भ में 7,053,806 मामलों के भारत दूसरे स्थान है, जबकि देश में 108,334 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,094,979), रूस (1,291,687), कोलंबिया (911,316), अर्जेटीना (894,206), स्पेन (861,112), पेरू (846,088), मेक्सिको (817,503), फ्रांस (732,434)), दक्षिण अफ्रीका (692,471), ब्रिटेन (606,447), ईरान (500,075), चिली (479,595), इराक (402,330), बांग्लादेश (378,266) और इटली (354,950) हैं।
वर्तमान में मौतों के मामले में 150,488 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। कोरोना के कारण 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (83,781), ब्रिटेन (42,915), इटली (36,166), पेरू (33,223), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,544), कोलंबिया (27,834), अर्जेटीना (23,868), रूस (22,471), दक्षिण अफ्रीका (17,780), चिली (13,272), इक्वाडोर (12,191), इंडोनेशिया (11,844) और बेल्जियम (10,175) हैं।             


योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

योगी सरकार की त्योहारी सीजन के लिए नई गाइडलाइन


लखनऊ। प्रदेश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन  में किसी भी तरह के आयोजन की इजाजत नहीं होगी। इसी कोरोना काल में त्योहारी सीजन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा अपने स्टाफ के लिए जरूरत के मुताबिक सुरक्षा के संसाधन, जैसे मास्क, हैंड सैनिटाइजर, साबुन आदि की उचित व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा थर्मल स्कैनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क सुनिश्चित करने के लिए वॉलंटियर्स की तैनाती करनी होगी।                


मुंबईः 'नेहा कक्कड़' जल्द बनेगी दुल्हन

नेहा कक्कड़ जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी की तारीख आई सामने


नई दिल्ली। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दुल्हन बनने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है।गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ वे जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। आपको बता दें पहले दोनों अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर चुप्पी साधे रहे लेकिन हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह की तस्वीर शेयर करके लिखा था यू आर माइन जिसका मतलब है तुम मेरे हो। वहीं रोहन ने भी तस्वीर शेयर किया और लिखा, ‘मिलिए मेरी ज़िंदगी से’। अब एक रिलेशनशिप को कन्फर्म करने के लिए इससे ज़्यादा और क्या चाहिए। सूत्रों के अनुसार 24 अक्तूबर को दिल्ली में दोनों शादी करेंगे। हालांकि दोनों के परिवारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 13, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-59 (साल-02)
2. मंगलवार, अक्टूबर 13, 2020
3. शक-1946, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                    














रविवार, 11 अक्तूबर 2020

देश रोमानिया ने चीन से तोड़ा समझौता

बीजिंग। लद्दाख में भारत से उलझे चीन को पूरी दुनिया में मुंह की खानी पड़ रही है। अब यूरोपीय देश रोमानिया ने चीन के साथ हुए डील को कैंसल करते हुए अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया है। इतना ही नहीं, रोमानियाई सरकार ने यह भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधीन काम करने वाली प्रत्येक चीनी कंपनी पूरी दुनिया के लिए एक संभावित खतरा है। रोमानिया ने चीन से तोड़ा समझौता...
रोमानिया के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को अमेरिका के साथ सहयोग और वित्तपोषण समझौतों पर सहमति व्यक्त की। इस समझौते के अंतर्गत डेन्यूब नदी के किनारे संयंत्र में दो परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और इसकी मौजूदा इकाइयों में से एक का नवीनीकरण शामिल है। 2020 के शुरुआत में ही रोमानियाई सरकार ने चीन के साथ इस समझौते को रद्द कर दिया था।               


फ्रांस में 2 विमानों की टक्कर, 5 की मौत

बड़ा हादसाः विदेश में दो विमानों की टक्कर में पांच लोगो की गई जान।


पेरिस। फ्रांस में विमान दुघर्टना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। दरअसल यहां एक यात्री विमान की टक्कर माइक्रोलाइट विमान से हो गई। यह घटना शनिवार शाम तकरीबन 4.30 बजे पश्चिम फ्रांस में हुई है। सरकारी प्रवक्ता नाडिया सेगहायर ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा है। कि माइक्रोलाइट प्लेन में 2 लोग सवार थे। उसकी टक्कर DA40 यात्री विमान से हो गई। यात्री विमान में 3 लोग सवार थे। विमानों की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
माइक्रोलाइट प्लेन एक घर के पास लैंड हुआ जबकि दूसरा यात्री विमान रिहायशी इलाके से काफी दूर लैंड हुआ। शुक्र है कि जिस घर के पास माइक्रोलाइट प्लेन क्रेश हुआ वहां विमान में दो लोगों के मारे जाने के अलावा और कोई नहीं मरा। हादसे के बाद मौके पर तकरीबन 50 फायरफाइटर्स पहुंचे और विमान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की।आग पर कई घंटों बाद काबू पाने में सफलता मिल पाई।
हालांकि अभी तक इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है। कि वह इस क्रैश की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्रेवलर प्लेन पोयटायर्स शहर से उड़ान भरने के बाद दुघर्टनाग्रस्त हुआ। विमान लोशे से करीब 62 मील की दूरी पर दुघर्टनाग्रस्त हुआ है।             


अमित जोगी ने सीएम भूपेश को लिखा पत्र

अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र।


रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने श्री बघेल को जोगेरिया रोग होने की बात कहते है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री जोगी ने अपने पत्र में लिखा है। कि मरवाही उपचुनाव जीतने के लिए खुले आम साड़ी, शॉल, शराब, कंबल, बरतन, बकरा, बाली, पायल आदि सब बटवा दिया। एक वोट के लिए 15000 रूपये भी दे दिया। इतनी सौगातों के अलावा आपने मेरी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अपनी अपार उदारता से कांग्रेस प्रवेश भी करा लिया। आपके इशारे पर चलने वाले अपने प्रिय अधिकारी को भी निर्वाचन अधिकारी बना लिया। इन सबके बावजूद भी अब आपको चुनाव जीतने को लेकर किस बात का डर है। कि आप राज्यपाल के नाम के दुरूपयोग से कानून को ही रातो-रात बदल के और मोतिमपुर में तंत्र-मंत्र से मुझे चुनाव लडऩे से भी रोकना चाहते है।
श्री जोगी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को कहा कि आप मेरे स्वर्गीय पिता और मेरे से जोगेरिया रोग से ग्रसित थे। अब मेरी मां और मेरे दुधमुह बेटे की मां ऋचा का भी जोगेरिया रोग आपको हो गया है। उम्मीद करता हूं। कि कोरोना की वैक्सीन के साथ जोगेरिया की वैक्सीन भी जल्द आएगी ताकि आप स्वस्थ हो सकें। अमित जोगी ने इस पत्र को लेकर मीडिया को एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। जिसमें उन्होंने पत्र में लिखी सारी बातों का उल्लेख  करते हुए कहा है। कि इस चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। साम-दाम-दंड-भेद की नीति, तरह-तरह के पैतरे बाजी, सत्ता बल, बाहु बल, धनबल का दुरुपयोग कर रही, फिर भी जोगी परिवार को चुनाव लडऩे से क्यों रोक रही है।             


विश्व में संक्रमण के मामले 3.7 करोड़ के पार

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.7 करोड़ के पार।


वाशिंगटन डीसी। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.7 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,071,400 हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 37,087,467 हो गई, वहीं मृत्यु दर बढ़कर 1,071,399 हो गई थी।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 7,711,079 मामले और उससे 214,337 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं मामलों की दृष्टि से भारत 6,979,423 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 107,416 हो गई। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,055,888), रूस (1,278,245), कोलम्बिया (902,747), अर्जेंटीना (883,882), स्पेन (861,112), पेरू (843,355), मेक्सिको (815,147), फ्रांस (732,434), दक्षिण अफ्रीका (690,896), ब्रिटेन (593,565), ईरान (496,253), चिली (479,595), इराक (400,124), बांग्लादेश (377,073), और इटली (349,494) हैं। संक्रमण से हुई मृत्यु की दृष्टि से वर्तमान में ब्राजील 149,639 आंकड़ों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं 10,000 से अधिक मृत्यु दर वाले देशों में मेक्सिको (83,842), ब्रिटेन (42,850), इटली (36,140), पेरू (33,158), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,293), कोलम्बिया (27,660), अर्जेंटीना (23,581), रूस (22,331), दक्षिण अफ्रीका (17,673), चिली (13,272), इक्वाडोर (12,188), इंडोनेशिया (11,765) और बेल्जियम (10,151) हैं।             


स्वामित्व योजना से ग्रामीण बनेंगे आत्मनिर्भर

स्वामित्व योजना से ग्रामीण बनेंगे आत्मनिर्भर: 'मोदी'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोग ‘आत्मनिर्भर’ बनेंगे। मोदी ने सर्वे ऑफ विलेजेज एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नॉलोजी इन विलेज एरिया (स्वामित्व) योजना का उद्घाटन किया। जिसके अंतर्गत प्रॉपर्टी के कार्ड का फिजिकल वितरण किया जाएगा। इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रॉपर्टी कार्ड देश के प्रत्येक गांवों में पहुंचे।”
उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड इसके स्वामी में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी करेगा और निवेश के नए द्वार खोलेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि स्वामित्व योजना ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करेगा और गांवों में जमीनों के आसान प्रबंधन को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “दशकों से गांवों के करोड़ों परिवार के पास अपना घर नहीं था। आज गांव में करीब दो करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है।” मोदी ने कहा कि इस योजना से ऐतिहासिक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, “आज आप लाभार्थियों के पास अधिकार है, एक वैध दस्तावेज हैं कि आपका घर आपका ही है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “आपके प्रॉपर्टी के रिकार्ड से, आपको बैंक से आसानी से लोन मिल जाएगा।” लाभार्थियों से संवाद करते हुए, उन्होंने पूछा कि क्या उनके जमीन में अब कोई विवाद है, जिसके जवाब लाभुकों ने ना के रूप में दिया। स्वामित्व योजना को प्रधानमंत्री ने अप्रैल में लांच किया था, ताकि ग्रामीण आबादी अपने प्रॉपर्टी का प्रयोग एक वित्तीय संसाधन के रूप में कर पाए और ग्रामीण संपत्तियों का एक डेटाबेस तैयार हो सके।             


प्रशिक्षण कार्यशाला, मंडल की बैठक संपन्न

भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर बलराम नगर मंडल की बैठक संम्पन


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बलराम नगर मंडल मे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एव जिलाध्यक्ष श्रीमान दिनेश सिंघल के दिशा निर्देश में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षा मे कामकाजी बैठक की गई। जिसमे मार्गदर्शन के लिए आए राजेन्द्र बाल्मीकि जिला महामंत्री ने आगामी भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिसमे उन्होंने इस कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से हर बिंदुओं पर जानकारी दी और इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया एव तमाम जानकारी उपलब्ध कराई और साथ ही बताया कि आगामी प्रशिक्षण शिविर मे शामिल होकर किस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर सकते है और अपने बौद्धिक स्तर बढाने मे किस प्रकार ये प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओ मे नई ऊर्जा का संचार करेगा। जिन के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जी ने सभी कार्यों को सही तरीके से करने हेतु मंडल के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की।
बैठक मंडल मंत्री राजेश सोम के संस्थान पर सम्पन्न हुई।जिसका संचालन मण्डल उपाध्यक्ष ब्रह्ममेश तिवारी ने किया।मंडल की बैठक संपन्न इस बैठक मे प्रमुख रुप से मण्डल महामंत्री राहुल श्याम सुंदर चन्द्रपाल प्रधान मण्डल उपाध्यक्ष रविन्द्र पंवार अवधेश यादव दिनेश डेढा मंडल मंत्री कपिल पांचाल विश्वकर्मा नरेन्द्र पाण्डेय डा रवीश शर्मा डा०रोहित पाल सेक्टर संयोजक एड.विकास गुप्ता मण्डल कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा बूथ अध्यक्ष लोकेश आदि मौजूद रहे।             


कांग्रेस स्टार प्रचारक बने प्रमोद तिवारी

कांग्रेस स्टार प्रचारक बने प्रमोद तिवारी का स्वागत


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमे कांग्रेस वर्किंग कमेटी सीडब्ल्यूसी के सदस्य प्रमोद तिवारी को भी शामिल किया गया है। प्रमोद तिवारी को स्टार प्रचारक बनाये जाने से उत्साहित कांग्रेसियो ने सिविल लाइन्स स्थित उनके आवास पर फूल माला पहनाकर नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा बीजेपी की नौजवान और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनमानस में घोर आक्रोश व्याप्त है। जिसका परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव में साफ देखने को मिलेगा वहीं दो तिहाई बहुमत के साथ आरजेडी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा की बिहार में नीतीश सरकार की विदाई गाजे-बाजे के साथ तह है। स्वागत करने वालो में: जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, मकसूद खान, सुधाकर तिवारी, तलत अज़ीम, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, जावेद उर्फी, दीपचंद्र शर्मा, मुन्ना उपाध्याय, नैय्यर रिज़वी, मकसूद शेख, तंजीद अहमद, अज़गर मदनी, दानिश माबूद समेत आदि लोग।                    


सम्मानित डॉक्टरों को प्रोत्साहित किया गया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। सिद्धि विनायक एजेंसी के द्वारा कोरोना काल मे निरंतन कार्य करते हुए संधर्षशील चुनिदा डॉक्टरो को जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना निरन्तरं कार्य करते चले आ रहे है। उन वीर कोरोना डॉक्टर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रयागराज फूलपुर सांसद श्रीमती संसद केसरी देवी पटेल रही कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिद्धिविनायक एजेंसी से सुदेश कुमार सुरेश चंद्र सहित नितिन शिवहरे, नीतीश गुप्ता, डॉक्टर ऋषि सहाय, डॉ अमृता चौरसिया, डॉ अंशु योगी, डॉ मनीष राज चौरसिया सहित अनेक गणमान्य ब्यक्ति मैजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सांसद महोदया केसरी देवी पटेल के आगमन के उपरांत शुरू हुआ। जिसमें चुनिदा डॉक्टरो को सम्मानित करते हुए उनका आभार प्रगट किया गया। उस दौरान सम्मानित होने वाले डॉक्टरो में कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया इनदिनों कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस प्रकार हमारी टीम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजो को ढूंढ-ढूंंढ कर असोलेट कराने में दिन रात कार्य किया और कोरोना महामारी को फैलने से रोका वह प्रसानीय व वंदनीय है परतु आज खतरा अधिक बढ़ गया है। अगर हम लोगो ने थोड़ी सी भी लापरवाही की तो परिणाम भयावत हो सकती है आने वाले सर्दियों के दौरान यह महामारी काफी घातक हो जाती है इसका सिर्फ एक ही उपाय दो गज दूरी मास्क है जरूरी ही है।
उस दौरान कार्यक्रम संचालन सिद्धि विनायक एजेंसी के सुदेश कुमार ने कहा कोरोना महामारी में दैरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगो ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमे पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी, समाजसेवी संगठन, व चिकित्साकर्मी आदि शामिल है। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के टीम ने बिना छुट्टी लिए दिनरात कार्य करते हुए मिशाल कायम किया है। उनकी जितनी भी प्रसंसा की जाए कम है उन्होंने डॉक्टरो की गरिमा को उच्च शिखर तक पहुचाया है। उन्हें व उनकी टीम को प्रसस्ति पत्र और यलईडी टीवी देकर सम्मानित करते हुए मैं गर्व महसूस कर रहा हु
इसके अलावा सांसद केसरी देवी पटेल ने उन डॉक्टरो को प्रभार प्रगट करते हुए प्रसंसा की मौजूद लोगों ने भी उनका अभिनदंन किया।           


कार्रवाई, परिवहन विभाग एक्शन मोड में आया

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हापुड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग आया एक्शन मोड में


हापुड़। एआरटीओ महेश शर्मा लगातार सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों पर कर रहे हैं कार्रवाई, दिन निकलते ही सड़क पर निकले एआरटीओ की कार्रवाई। सड़क पर दौड़ रहे तेज स्पीड वाहन और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ महेश शर्मा का चला चाबुक सात वाहन स्वामियों के खिलाफ की कार्रवाई। हापुड़ का परिवहन विभाग लगातार एक्शन में। ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर हो कि रोड पर चलने की मिल रही थी शिकायत को लेकर परिवहन विभाग ने लिया एक्शन एआरटीओ महेश शर्मा हापुड़ टीम के साथ सात डंपर को सीज किया।                            


समिति ने चलाया 'जल बचाओ' अभियान

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


युवा जल संरक्षण समिति ने चलाया जल बचाओ संरक्षण अभियान


हापुड़। नगर अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने ग्रामवासियों को जल की बर्बादी रोकने के लिए आगे आकर युवा जल संरक्षण समिति का सहयोग करने की गांव और शहल वासियों से अपील की। बताया जल हमारा वर्तमान भी है और भविष्य भी। कपिल वर्मा ने जल की बर्बादी रोकने के लिए वॉटर टैंक पर अलार्म बेल, समरसेबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर कमेटी बनाने को कहा। पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार ने बताया की जल की बर्बादी रोकने के लिए सभी घरों से एक -एक सदस्य को जल योद्धा सदस्य बनाए। सुमित दुबे ने बताया जल बिन जीवन ऐसा है जैसे जल बिन मछली है, इस अभियान के दौरान सुभाष, ललित तोमर, सुमित तोमर, कार गिरी, कार्तिक,तुषार, सोनू, प्रिंस, दीपक, रोहित, सौरव, विवेक, विपिन, दीपम, शिवा, योगेश आदि उपस्थित रहे।                 


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...