मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

अजय के भाई अनिल देवगन का देहांत हुआ

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का देहांत हो गया है। एक्टर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट करके लिखा है- मैंने अपने भाई अनिल देवगन को कल रात खो दिया। उनके अचानक जाने से हमारी फैमिली का दिल टूट गया है। मुझे हमेशा उनकी याद आएगी। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। महामारी की वजह से हम प्रेयर मीट नहीं रख रहे हैं।             


पप्पू यादव ने 33 प्रत्याशियों की घोषणा की

पप्पू यादव ने 33 उम्मीदवारों का किया एलान, यहां देखिये जाप के कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट।


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन अधिकार पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जाप की बैठक के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की गई है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस खबर में नीचे जन अधिकार पार्टी के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट दी हुई है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी जाप और उनका पीडीए गठबंधन घरों में बैठकर ट्वीट-ट्वीट नहीं खेलते बल्कि सड़कों पर उतरकर संघर्ष करते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए हो या महागठबंधन वहां छोटे दलों को सम्मान नहीं दिया जाता।महागठबंधन में कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि छोटे दलों की हिफाजत करती मगर पार्टी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी और रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में कहा कि उनके लिए पीडीए का दरवाजा खुला है।
उधर दूसरी ओर सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान और लोजपा के गठबंधन से बाहर जाने के बाद एनडीए की आज कुछ देर बाद प्रेस कांफ्रेस होने वाली है। माना जा रहा है कि इस कांफ्रेस में भाजपा और जदयू अपने-अपने उम्मीदवारों की साझा घोषणा कर सकते हैं।               


दांवः पीएम मोदी का चेहरा नहीं छोड़ेंगे चिराग

पीएम मोदी का चेहरा नहीं छोड़ेंगे चिराग, नीतीश को मात देने के लिए एलजेपी का दांव।


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अलग जाकर चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके चिराग पासवान बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करेंगे। चिराग ने पहले ही यह स्पष्ट कर रखा है कि वह प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने के लिए बिहार में अकेले लड़ाई लड़ेंगे। चिराग पासवान की इस रणनीति से जेडीयू नेताओं की नींद उड़ी हुई है और यही वजह है कि अब जेडीयू के नेता अंदरूनी तौर पर चिराग के इस सियासी प्लान की हवा निकालने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
जेडीयू को इस बात पर सख्त एतराज है कि चिराग पासवान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करें। साथ ही साथ मोदी सरकार के कामकाज की उपलब्धियों की चर्चा करें लेकिन चिराग के जबरदस्त दांव के आगे जेडीयू कि नहीं चल रही। चिराग पासवान एनडीए से अलग जाकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं लेकिन मोदी सरकार में उनके पिता रामविलास पासवान केंद्रीय मंत्री हैं। सूत्रों की और से मिली जानकारी के मुताबिक लोजपा की ओर से दो-टूक जबाब दिया गया है।एलजेपी ने सीधे तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के हैं। प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए विकास के मॉडल हैं।वह हमारे लिए विकसित देश के प्रतीक और विचार के रुप मे हैं। उनका इस्तेमाल नहीं बल्कि हम उनके विचारों को लेकर देश दुनिया मे जाऐंगे। चुनाव हम बिहारियों के नाज के लिए लड़ रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें सम्मान दिलाना चाहते हैं।               


नगर आयुक्त ने पार्षद संग वार्ड का दौरा किया

नगर आयुक्त ने पार्षद अरविंद चौधरी संग किया वसुंधरा कॉलोनी का दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जनपद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर व उनकी टीम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू के साथ गीतांजली वाटिका का दौरा किया। उन्होंने गीताजंलि अपार्टमेंट में वह स्थान भी देखा जहां कुछ हफ़्तों पहले लोगों ने मिलकर हरित पट्टी का सौन्दर्यकरण किया था। स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए इस कार्य से नगर आयुक्त काफी प्रभावित हुए और नगर निगम से हर सम्भव सहयोग देने की बात कही नगर आयुक्त के संग आये जलकल , निर्माण व प्रकाश विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से उनके संबंधित विभागों की समस्याओं के बारे में वार्ता की। पार्षद अरविंद चौधरी ने कहा कि महापौर व नगर आयुक्त द्वारा जन चौपाल लगाकर एक अच्छी पहल शुरू की गई है। इससे जनता नगर निगम से सीधे जुड़ेगी और उन्हें अपनी समस्या बताएगी। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। की जल्द ही हमारे नगर निगम का जो संकल्प है।  स्वच्छ गाज़ियाबाद स्वस्थ गाज़ियाबाद वह जरूर पूरा होगा।
इस मौके तपन भारती, डॉक्टर रविन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, सुमित चौधरी, भारत भूषण, नितिन त्यागी, राहुल शर्मा, विजय कुमार, सुशील गौतम और अजय रस्तोगी उपस्थित रहे।                


बिजली के लिए सड़कों पर उतरे लोग, जाम

बिजली के लिए सड़कों पर उतरे लोग, किया रास्ताजाम, पेयजल को भी तरसे लोग परीक्षा स्थगित, छूटे पसीने।


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार से बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इसका असर  शहर सहित पूरे जनपद में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। तमाम छोटे-बड़े इलाकों में बिजली न आने से घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने देर रात के बाद मंगलवार की सुबह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उपकेंद्रों का घेराव व रास्‍ताजाम भी हो रहा है। व्‍यवस्‍था संभालने में पुलिस को मशक्‍कत भी करनी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) समेत संघटक कॉलेजों में मंगलवार को होने वाली ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई। यह निर्णय बिजली कर्मचारियों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार की वजह से लिया गया है। यह परीक्षा 22 अक्टूबर को कराई जाएगी।
मंगलवार की सुबह झूंसी बिजली उपकेंद्र में कर्मचारियों ने ताला लगा दिया। क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं शहर के तेलियरगंज में सोमवार से बिजली की समस्‍या झेल रहे लोगों का आक्रोश सड़क पर उतरा। मंगलवार की सुबह मुहल्‍ले के लोगों ने रास्ताजाम कर दिया है। लखनऊ और प्रतापगढ़, फैजाबाद के लिए प्रयागराज से यह प्रमुख मार्ग है। इसलिए काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बेनीगंज, भावापुर के कई इलाकों में सुबह से बिजली गुल है। इससे बीएसएनएल के टावर से नेटवर्क भी बाधित है। तो वहीं मीरापुर क्षेत्र में सोमवार की शाम से बिजली नहीं है। झूंसी में भी बिजली कटौती को लेकर दोपहर में लोगों ने रास्‍जाजाम कर दिया। नैनी में भी लोग सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया।             


सफाई कर्मियों का निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

हाथरस मामले पर सफाईकर्मियों ने किया निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। हाथरस में तथाकथित रूप से हुए गैंगरेप मामले को लेकर गाज़ियाबाद नगर निगम मुख्यालय के बाहर सफाईकर्मियों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हजारों सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम का घेराव कर हाथरस की बेटी के साथ हैवानियत करने वाले हैवानो को जल्द फांसी पर चढ़ाने की मांग की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों का कहना था। कि महिलाओं को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि आज सांकेतिक हड़ताल की गई अगर जल्द मांगो को नहीं माना जाता है। तो उसके खिलाफ रणनीति बनाकर आगे एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरोपियों को फांसी देने की मांग। नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेज अपनी मांगो को रखा। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग है। कि दोषियों को फांसी की सजा और हाथरस के जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की सेवा समाप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए निगम मुख्यालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।               


कृषि कानून की चर्चा में संसद से गायब क्यों

राहुल गांधी ने बताया संसद से क्यों गायब हो गए थे। कृषि क़ानूनों पर चर्चा के दौरान


नई दिल्ली। वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहा कि मेरी माँ मेडिकल चेकअप के लिए गईं थीं और मेरी बहन प्रियंका उनके साथ नहीं जा सकीं क्योंकि उनके स्टाफ के कुछ लोग कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे। मैं अपनी माँ के साथ था। मैं उनका बेटा भी हूँ। और मुझे उनकी देखभाल करनी है।  दरअसल राहुल गांधी ने शिरोमणि अकाली दल के उन सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उनसे पूछा जा रहा था। कि जब संसद का मानसून सत्र चल रहा था। तो वह कहां थे। आपको बता दें कि बीते महीने चले संसद सत्र में राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों अनुपस्थित थे। इस दौरान उनकी गैर हाजिरी पर कई कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल किए थे। आखिर इस वक्त दोनों नेता कहां चले गए। इसी सत्र में केंद्र की मोदी सरकार तीनों कृषि कानून पास कराए थे। इससे पहले प्रेस वार्ता के दौरान राहुल ने कहा कि  मोदी सरकार द्वारा फार्म बिल की शुरुआत खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को नष्ट करने का एक तरीका है। और यह पंजाब राज्य को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है। यह हमारे किसानों पर हमला है।
राहुल ने हाथरस यात्रा के दौरान अपने साथ हुए तथाकथित पुलिसिया बर्ताव पर कहा मुझे थोड़ा सा धक्का लग गया तो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन पूरे देश को धकेला जा रहा है। काम है। देश की जनता की रक्षा करना। ऐसी सरकार के खिलाफ हम खड़े होंगे तो धक्का लगेगा लाठी लगेगी खा लेंगे।             


धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या की

धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या


संतलाल मौर्य


कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तरयासुजान थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सियरहा में मध्यरात्रि एक लोमहर्षक घटना में हत्या व हत्या के प्रयास के मामले के एक अभियुक्त ने गवाह व उसकी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पुत्री ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग करते हुए शव को रोक लिया। मौके पर सीओ व सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस रात में ही दोनों शव को कब्जे में ले थाने ले आई। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय बुधन पुत्र शिव बरन व उनकी पत्नी सनकेसिया घर में सोए थे। बगल में पुत्री सावित्री राजभर भी सो रही थी। रात लगभग 12 बजे गांव का ही रमाशंकर पुत्र भुलई घर में घुस गया और ताड़ी उतारने के हथियार बखुआ से बुधन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। पति की चीख सुनकर सनकेसिया बचाव में आई तो हत्यारे ने उसे भी बखुआ से काट दिया। पुत्री पर भी हमला बोला तो वह जान बचाने के लिए भागी। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा होते इसके पूर्व आरोपित फरार हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव से बुरी तरह घायल पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीण मामले में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शवों को रोक लिया व मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ फूलचंद कन्नौजिया मौके पर पहुंचे व सर्किल के सभी थानों से फोर्स बुला ली। अड़े ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग कर शव को कब्जे में ले लिया। एसपी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दस दिन से हत्या करने की धमकी दे रहा था आरोपित, मृतक ने दी थी तहरीर। आरोपित रमाशंकर 10 वर्ष पूर्व पट्टीदार के मामले में अभियुक्त है और दो वर्ष पूर्व हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में भी अभियुक्त है और जमानत पर रिहा है। बुधन ने हत्या के मामले में गवाही दी थी। इससे रमाशंकर खार खाये था। बुधन ने दस दिन पूर्व हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस गंभीर मामलो में अभ्यासत: उक्त अपराधी के प्रति लापरवाह रही।                


क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या

घर जाते समय क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम।


मुरलीपुर। जनपद के मुरलीपुर गांव के निवासी छितौना गांव के बीडीसी सदस्य व डेयरी संचालक शैलेंद्र यादव (45) दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रास्ते में गोली मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मौत हो गई। घटना का का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार। सोमवार की शाम सवा सात बजे शैलेंद्र यादव केराकत रेलवे स्टेशन स्थिति अपनी पनीर, घी व खोवा आदि की दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। मनियरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि विद्युत विभाग के कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। वह जब तक कुछ समझ पाते एक बदमाश ने लक्ष्य करके गोली चला दी। कमर के ऊपर गोली लगते ही वह लहूलुहान गिरकर तड़पने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बदमाशों ने गोली क्यों मारी यह पता नहीं चल सका है। जानकारी के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि वह हमेशा दूसरे रास्ते से घर आते थे। शायद किसी ने फोन कर उन्हें बुलाया था।             


बाहुबली की पत्नी की अग्रिम जमानत मंजूर

 बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पत्नी को अग्रिम जमानत, बेटे की नामंजूर।


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पत्नी रामलली की सशर्त अंतरिम अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है जबकि इनके बेटे बिष्णु मिश्र को अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए अर्जी खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने सह अभियुक्तों की अर्जियों की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। रामलली को न्यायालय ने डेढ़ लाख रूपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है और कहा कि वह 7 अक्तूबर से एक हफ्ते तक रोज 11 बजे विवेचनाधिकारी के समक्ष हाजिर होंगी और विवेचना में सहयोग करेंगी। इसके बाद भी बुलाये जाने पर विवेचनाधिकारी के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर होंगी। बिना न्यायालय की अनुमति विदेश नहीं जायेंगी। यदि पासपोर्ट हो तो उसे संबंधित एसएसपी/एसपी के समक्ष जमा कर देंगी। वह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पीड़ित पक्ष को धमकी या प्रलोभन नहीं देंगी।
न्यायालय ने कहा है कि शर्त उल्लंघन की दशा में अंतरिम अग्रिम जमानत के विरुद्ध अर्जी दी जा सकती है। अर्जी पर राज्य सरकार से चार हफ्ते में जानकारी मांगी है और अर्जी को सुनवाई के लिए चार हफ्ते बाद पेश करने का निर्देश दिया है।
न्यायालय ने सह अभियुक्त बिष्णु मिश्र को यह कहते हुए अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है कि वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके खिलाफ पुनरीक्षण अर्जी खारिज कर दी गयी है। सारा व्यवसाय याची देख रहा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद बैंक से पैसे निकाले हैं। पीड़ित पक्ष ने धमकी देने की शिकायत भी की है। ऐसे मे अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। इनके खिलाफ संत रविदास नगर भदोही के गोपीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए इन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी।               


मासूम के निजी अंग को गर्म चम्मच से दागा

10 रुपये का चॉकलेट खरीदा तो मासूम को प्राइवेट पार्ट में गर्म चम्मच से दागा, महिला गिरफ्तार


टिक्कू आपचे 


मुंबई। मुंबई के मलवानी इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने 6 साल की मासूम के साथ 10 रुपये का चॉकलेट खरीदने पर जैसा सलूक किया, वह इंसानियत को न सिर्फ शर्मसार करने वाला है। बल्कि हैवानियत को भी दर्शाता है। महिला ने चिकन लिवर की बजाय चॉकलेट खरीदने पर मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चम्मच से कई बार दागा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। बाद में एक अन्य रिश्तेदार ने इसका शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
यह मामला मलवानी पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक 40 वर्षीय महिला पर मासूम के साथ यह हैवानियत करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां का निधन तभी हो गया था। जब वह तीन महीने की थी और शराब के आदी पिता ने भी उसकी परवाह नहीं की। मां के निधन के बाद से ही वह अपनी एक महिला रिश्तेदार के पास रह रही थी। आरोप है। कि महिला ने 50 रुपये देकर उसे चिकन लाने भेजा था। जिसमें 40 रुपये का चिकन लेने के बाद उसने शेष बचे 10 रुपये चॉकलेट खरीद लिया। महिला इस बात से इतनी नाराज हो गई कि वह हैवानियत पर उतर आई।
बच्ची के साथ हैवानियतः घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। एक अन्य महिला रिश्तेदार बच्ची का हाल जानने अचानक वहां पहुंची थी और जब उसे लगा कि वहां सबकुछ ठीक नहीं है। तो उसने बच्ची से पूछताछ की जिसके बाद उसने रो-रो कर उसे पूरी बात बताई। इसके बाद वह महिला पुलिस के पास पहुंची और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी बताया कि महिला अक्सर बच्ची को मारती-पीटती थी। उसे कई बार ऐसा करने से मना किया गया लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया और अब तो उसने हद की कर दी जब बच्ची के साथ ऐसा सुलूक किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने मासूम के हाथ बांध दिए और उसके मुंह में तौलिया ठूंस दिया और फिर गर्म चम्मच से कई बार उसके प्राइवेट पार्ट में दागा। महिला ने शनिवार (3 मार्च) को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद रविवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि बच्ची को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया।                                         


सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

सेना के जवान ने मारी खुद को गोली 


ठाकुर अनुराधा तोमर


श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गंदेरबल में मंगलवार को सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांगन के समीप चातेरगुल शिविर में सुबह गोली चलने से सनसनी फैल गयी। आसपास मौजूद सैनिक गोली चलने की आवाज सुनकर शिविर में पहुंचे तो साथी जवान को रक्त से लथपथ पाया। जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान हरियाणा निवासी जगमीत सिंह के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि अभी यह तात्कालिक रूप से पता नहीं चल पाया है। कि जवान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।               


नए कृषि कानूनों पर आक्रोशितों का बयान

पंजाब में रेल रोको आंदोलन को हुए 13 दिन, नए कृषि कानूनों पर आक्रोशितों ने कहा- रद्द कराने तक यह संघर्ष जारी रहेगा
नई दिल्ली। नए कृषि कानून देश के किसानों को कुछ रास नहीं आ रहे हैं।यही कारण है कि वे आक्रोशित दिख रहे हैं।वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भले ही इन कानूनों को लेकर किसानों का विरोधी रुख थोड़ा नरम पड़ गया हो लेकिन पंजाब में किसानों का गुस्सा ज्यों का त्यों बना हुआ है। यहां आज 13 दिन हो गए हैं और रेल रोको आंदोलन जारी है।
बतादेंकि कृषि कानूनों के विरोध में अमृतसर के देविदासपुर गांव में किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन आज 13वें दिन भी जारी है।एक प्रदर्शनकारी ने बताया काले कानूनों को रद्द कराने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।               


बाइक चोरी करने वालों का किया भंडाफोड़

मोटर साइकिल चोरी करने वालो का भंडाफोड़।


बिलासपुर। शहर में हो रहे लगातार मोटर सायकल स्कूटी चोरी के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा के द्वारा एक टीम गठित की गई थी। जिस पर प्रार्थी योगेश यादव पिता बद्री प्रसाद यादव उम्र 27 साल निवासी बालाजीपुरम कालोनी बसत बिहार लिंगियाडीह सरकण्डा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रेल्वे इंस्टीट्यूट में व्यायामक करने आया था सुबह 6:40 बजे अपनी मोटर सायकल डिस्कवर क्रमांक सीजी 10 एनसी 0315 ब्लू कलर जिसका इंजन नम्बर इंस्टीट्यूट नार्थ रेल्वे के सामने खड़ी कर व्यायाम करने चला गया करीब एक घंटे बाद वापस आया तो देखा मोटर सायकल को अज्ञात चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भा.द वि. कायम कर पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक हरे रंग का टीशर्ट पहना व मटमैला रंग का चड्डा पहना दददू साहू नामक व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में घुम रहा है जो चोरी का है सूचना पर तोरवा पुलिस स्टाप के द्वारा आरोपी को तलाश हेतु टीम बनाकर रवाना किया गया जो बुधवारी बाजार मुड़ भट्टी झोपड़पट्टी अंदर लुकते छिपते मिला पूछताछ पर उसने चोरी गये उक्त मोटर सायकल के अलावा 1-2 माह पूर्व से लगातार मोटर सायकल,एक्टीवा प्लेजर, अलग-अलग स्थान अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखना बताया। बताये हुए स्तनों से 1/ एक होन्डा साईन लाल रंग 2/ एक स्कूटी हीरो मेस्ट्रो काला रंग 3/ एक एक्टीवा सफेद रंग 4/ एक हीरो प्लेजर स्कूटी काला रंग 5/ एक एक्टीवा काला रंग 6/ एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल 7/ एक एक्टीया काला कलर को आरोपी के निशानदेही पर अलग-अलग स्थानो से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त की गई है । टीप- थाना प्रभारी तोरवा उप निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा, सउनि भरत लाल राठौर, सउनि राकेश कुमार टाण्डे, प्र0आर0 610 शोभित कुमार केवट, आरक्षक सत्य कुमार पाटले, रौनक पाण्डेय व थाना स्टाफ तोरवा का सराहनीय योगदान रहा।               


अश्लील मैसेज भेजने पर हो सकती है सजा

अश्लील मैसेज भेजने पर हो सकती है 5 साल की सजा।


नई दिल्ली। दोस्तो संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे प्रोत्साहित करने में अहम रोल निभाया है। हालांकि अभिव्यक्ति की यह आजादी उसी सीमा तक है, जहां तक आप किसी कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं और दूसरे को आहत या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया ने आपसी दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,लेकिन इसके दुष्परिणाम भी साइबर अपराध के रूप में सामने आए है। अश्लील मैसेज भी उनमें से एक अपराध है। अश्लील मैसेज को इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों द्वारा प्रेषित करना आई टी एक्ट की धारा 67 के तहत दंडनीय घोषित किया गया है। सूचना प्रोधोगिकी अधिनियम की धारा 67 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कम्प्यूटर अथवा मोबाइल फोन से अश्लील सामग्री को प्रकाशित करता है या किसी अन्य व्यक्ति को भेजता है। तो पहली बार अपराध के लिए तीन वर्ष व दूसरी बार रिपीट करने की स्थिति में पांच वर्ष का कारा वास् व जुर्माने का प्रावधान है। अतः बिना सोचे समझे कोई भी मेसेज सोशल मीडिया के माध्यम से फारवर्ड न करें। सावधान रहें ,सुरक्षित रहे।                


पुलिस ने किया 1 किलो सोना बरामद

निजी कंपनी के कैशियर से पुलिस ने किया एक किलो सोना बरामद।


कोरबा। एक निजी कंपनी के कार्यालय से हुई लूट की घटना की जांच के दूसरे दिन पुलिस ने कंपनी के ही कैशियर के घर से एक किलो सोना बरामद किया है। इसके पहले इस आरोपित के पास से 10 लाख 60 हजार रुपये पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि लूट की वारदात तो हुई है, पर जिस कर्मचारी के घर से नकद व सोना बरामद किया गया है। अभी यह जांच की जा रही कि यह लूटी गई राशि का हिस्सा है या फिर उसने गबन किया है।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की गेवरा परियोजना क्षेत्र में संचालित सैनिक माइनिंग कंपनी के कैंपस परिसर स्थित कार्यालय में रात को सुरक्षा के लिए तैनात दो कर्मचारी देवी प्रसाद व श्याम सुंदर ने शनिवार की देर रात अपने अधिकारियों को कार्यालय के एक आलमारी में रखे रूपए लूट लिए जाने की सूचना दी। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि खिड़की का राड़ तोड़ कर तीन से चार आरोपित घुसे और आलमारी तोड़ कर रुपये लेकर भागने लगे। कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो राड से हमला कर दिया और एक कमरे में बंद कर भाग गए। सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस की अलग-अलग 15 टीम मामले की जांच में लगी है। कंपनियों के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद सहायक कैशियर जवाहर लाल प्रसाद पिता बजरंगी लाल वास्तव 44 निवासी बी-24 गरूणनगर दीपका कोरबा व स्थाई पता ग्राम रोशन गंज, थाना रोशन गंज जिला गया बिहार के घर से 10.60 लाख रुपये पुलिस ने रविवार की देर शाम ही बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस की टीम ने जवाहर के घर से करीब 50 लाख का एक किलो सोने की बिस्किट बरामद की। सीएसपी दर्री केएल सिन्हा का कहना है कि लूट की वारदात तो हुई है। इस मामले के अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। सोने की बिस्किट कंपनी की है क्षया फि र कैशियर की, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस इस मामले में धारा 394, 406, 458, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही।                   


अलवरः गैंगरेप दोषियों को आजीवन कारावास

अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप मामले में दोषियों को आजीवन कारावास, पति के सामने किया था सामूहिक दुष्कर्म।


अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बहुचर्चित थानागाजी क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट में विशेष न्यायाधीश बृजेश कुमार ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को (376-D)आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जबकि मुकेश को आईटी एक्ट में 50 हजार रुपए का जुर्माना और पांच साल की सजा सुनाई गई है। इन सभी पर एक -एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और आरोपी हंसराज को एक लाख रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है।
यह वारदात 26 अप्रेल 2019 को दिनदहाड़े हुई थी। इसके बाद सामूहिक गैंगरेप का मुकदमा 2 मई 2019 को थानागाजी थाने में दर्ज हुआ था। थानागाजी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने के इस मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध लगे आरोपों पर सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने 6 अक्टूबर की तारीख फैसला सुनाए जाने के लिए तय की थी। इससे पहले थानागाजी पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ विशिष्ठ न्यायाधीश अजा-जजा अत्याचार निवारण प्रकरण बृजेश कुमार की अदालत में चालान पेश किया था। प्रकरण में एक आरोपी बाल अपचारी है, जिस पर किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई चल रही है। मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा विशिष्ठ लोक अभियोजक कुलदीप जैन तथा आरोपियों की ओर से एडवोकेट भूपसिंह पोसवाल, भूपेंद्र खटाणा व महेश गोठवाल की ओर से पैरवी की गई। एएसआई अजय शर्मा ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट 2 मई 2019 को दर्ज होने के 16 दिनों बाद ही 18 मई को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अदालत में चालान पेश कर दिया था। ये है थानागाजी दुष्कर्म प्रकरण।
राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी पुलिसथाना क्षेत्र में यह घटना 26 अप्रैल 2019 की है। थानागाजी के रहने वाले एक दंपति बाइक पर अपने घर जा रहे थे। तभी पांच युवकों ने उनका पीछा करके उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद वह उन्हें जबरन जंगल ले गए और महिला के पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया था। इस मामले में 2 मई को एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने पहले यह मामला दर्ज नही किया लेकिन विडियो वायरल होने पर जिला पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया था।              


जिनसे रोज वास्ता, उनसें भी 2 गज की दूरी

पीएम मोदी से दो गज की दूरी के अंदर रहता है सिर्फ ये व्यक्ति… वो अमित शाह नहीं है।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अब तक आप अमित शाह को पीएम नरेंद्र मोदी का सबसे करीबी मानते होंगे और ये सोचते होंगे कि कोरोनाकाल में दो गज की दूरी के अंदर वे नरेंद्र मोदी के साथ रहते होंगे, तो आप गलत सोच रहे है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी अपनी बढ़ी दाढ़ी को लेकर सुर्खियों में है। ये किसी को नहीं पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दाढ़ी क्यों बढ़ाए चले जा रहे हैं? यह चर्चा अब आम है पर कोई पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इसका राज क्या है। जो लोग मोदी के बेहद करीब रहते हैं, उन्हें भी इस बात की कोई भनक नहीं है कि दाढ़ी क्यों बढ़ाई जा रही है? एक दलील यह दी जा रही है कि कोविड के कारण प्रधानमंत्री किसी को भी अपने निकट नहीं आने देना चाहते और जिनसे उन्हें रोज वास्ता पड़ता है, उन्हें भी वह 6 फुट की दूरी पर रखते हैं। खैर अब बात करते है उस व्यक्ति की जो पीएम मोदी के साथ 2 गज की दूरी के अंदर रहता है। पीएम मोदी अपने 20 साल पुराने रसोईए के अलावा किसी को भी दो गज की दूरी के अंदर अपने करीब नहीं आने देते। बात इतनी ही नहीं है। मोदी को अपने सुरक्षा घेरे में लेने वाली एसपीजी को भी उनके लिए 6 फुट की दूरी वाला नया सुरक्षा फॉर्मेट बनाना पड़ा है।               


इंडियंस के सामने रॉयल्स की चुनौती होगी

आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस के सामने होगी, राजस्थान रॉयल्स की चुनौती, क्या टूट पाएगा राजस्थान रॉयल्स के हार का सिलसिला।


नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 में आज एक ही मुकाबला खेला जाएगा मैच। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आबूधाबी में होगा मुकाबला। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इस मैच में जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले दो मैच में हार के बाद फिर से जीत के ट्रैक पर वापस आना चाहेगी। मुंबई इंडियंस की टीम जहां अपना पिछला मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतर रही है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार दो मैच हारकर मैदान पर उतरेगी, ऐसे में मुंबई इंडियंस का कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई होगा जबकि राजस्थान रॉयल्स किसी भी कीमत पर इस मैच में जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। इस बीच हालांकि राजस्थान रॉयल्स के लिए थोड़ी कॉन्फिडेंस देने वाली बात ये है कि साल 2018 से इस लीग में वापसी करने के बाद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए सभी चार मैचों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत दर्ज की है।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर नजर डालें तो सभी बल्लेबाज फॉर्म में नजर आ रहे हैं चाहे फिर रोहित शर्मा की बात की जाए युवा इशान किशन की बात की जाए क्विंटन डी कॉक की बात की जाए या फिर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या कीरोन पोलार्ड क्रुणाल पांड्या यह सभी बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा हालांकि राजस्थान रॉयल्स के बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो उनके सबसे बड़े ट्रंप कार्ड खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं, वो अभी क्वॉरेंटाइन में ही है।
पिच और मौसम। पिच की बात करें तो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में आबूधाबी का शेख जायेद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है, साइज के हिसाब से ये ग्राउंड भी काफी बड़ा है लेकिन यहां दुबई की तरह तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलेगी। यहां भी बात मौसम की करें तो वहां का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा तो वही ओस की भूमिका इस मैच में भी अहम हो सकती है। मौजूदा सीजन में दोनों टीम।
मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच मैचों में तीन जीत दर्ज किए हैं दो हार मिली है और पॉइंट टेबल में अभी ये टीम दूसरे पोजीशन पर बरकरार है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो सीजन के शुरुआत में तो इस टीम ने बैक टू बैक दो मैच जीते कमाल का खेल दिखाया, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ की बल्लेबाजी, राहुल तेवतिया के एक ओवर में लगाए गए 5 सिक्सर और ज्योफ्रा आर्चर की गेंदबाजी और आखिरी में उनकी हिटिंग काफी सुर्खियों में रही, लेकिन पिछले दो मैच से इस टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है और दोनों ही मैच में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार मैच खेले हैं दो जीत दर्ज किए हैं, दोनों शुरुआती मैच जीते थे तो वहीं दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है इसके साथ ही पॉइंट टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पांचवें नंबर पर है।             


5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल

5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखिये सूची।


रायपुर। राज्य सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। आईएएस सोनमणि बोरा सचिव, संसदीय कार्य विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, राज्यपाल, सचिव, श्रम विभाग एवं राज्य नोडल अधिकारी को सचिव, संसदीय कार्य विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
परदेशी सिद्धार्थ कोमल सचिव मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, लोक निर्माण विभाग, सचिव, विमानन विभाग, सचिव, खेल से मुक्त करते हुए सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अविनाश चंपावत सचिव, जल संसाधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंबलगन पी सचिव, खनिज साधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, पर्यटन विभाग, सचिव, संस्कृति विभाग, सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
एलेक्स व्ही. एफ. पॉल मेनन व्ही। विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार श्रमायुक्त को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्य नोडल अधिकारी, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।             


गाजियाबादः चला पॉलिथीन मुक्त अभियान

स्वच्छ वैशाली टीम ने चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान, पैंठ व्यापारियों को किया जागरूक।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। स्वच्छ वैशाली वसुंधरा टीम ने सेक्टर 6 में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों से वैशाली सेक्टर 6 ग्रीन बेल्ट, तथा वसुंधरा सेक्टर 19 सीवर पंप स्टेशन के आसपास दुकान लगाने वालों से साफ सफाई की अपील की गई। इसके साथ ही टीम ने बाजार में आने वाले ग्राहकों से पॉलिथीन ना प्रयोग करने की अपील की गई। सभी दुकानदारों को पर्यावरण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पैंपलेट का वितरण भी किया गया। सभी दुकानदारों ने बात को ध्यान से सुना तथा आश्वासन दिया की इस विषय में हर प्रकार से सहयोग किया करेंगे। दुकानदारों ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों से कपड़े के बने हुए थैले लेकर आए तथा उन्हें पॉलिथीन ना देने के लिए मजबूर करें। आपको बता दें कि साप्ताहिक सोम बाजार के बाद आसपास के इलाके में गंदगी फैल जाती है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा बना रहता है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी समय से वैशाली सेक्टर 6 और उसके आसपास के सेक्टर के लोग ग्रीन बेल्ट और उसके आसपास साफ सफाई रखने का प्रयास कर रहे हैं। साप्ताहिक बाजार के समाप्त होने के बाद दूसरे दिन जगह जगह पर गंदगी का अंबार नजर आता है। तथा कूड़ा करकट ग्रीन बेल्ट और आसपास के इलाके में फेंक दिया जाता है। जिसको लेकर लोगों ने चिंता जाहिर की है। इस अवसर पर पुष्कर रावत, मिथिलेश कुमार, प्रवीण, वीरेंद्र राणा, अमर झा, सीएस पांडे, कौशल शर्मा, अभिषेक, नंद नेगी जी और अन्य सदस्य शामिल रहे।             


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...