सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

'सीएम' आवास का घेराव करेंगे पदाधिकारी

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पदाधिकारी।
शगुफता परवीन 


देहरादून। 14 दिनों से आंदोलन कर रहे राज्य के नेतृत्व वाले संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।इसके लिए जगह-जगह से 2000 के करीब ग्राम प्रधान देहरादून पहुंच गए हैं। संगठन 12 बजे गांधी पार्क से कूच करेगा। रविवार को धरना जारी रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने बताया कि 21 सितंबर से शुरू हुए धरने प्रदर्शन में हर जिले से ग्राम प्रधान धरने में शामिल हुए लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मुख्य मांगों में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए। योजना में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर मिशन के अंतर्गत बनने वाली योजना की राशि परियोजना की देखरेख योजना के निर्माण में पूर्ण रूप से ग्राम प्रधान का हस्तक्षेप रखा जाए व ग्राम प्रधानों को विश्वास में लेकर योजना निर्माण किया जाए।
मनरेगा में वर्तमान वर्ष में कार्य दिवस 100 दिन प्रति परिवार से बढ़ाकर 200 दिन प्रति परिवार किया जाए। वहीं मनरेगा कार्य में मजदूरी 202 से बढ़ाकर 400, कुशल श्रमिकों की मजदूरी 398 से बढ़ाकर 600 किया जाए। प्रदेश में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पंचायत कनिष्ठ अभियंता कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों में तुरंत बढ़ोतरी की जाए।
वर्तमान में एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पास 25 ग्राम पंचायतों का चार्ज है। जिससे जनता को पंचायत से संबंधित कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़़ाकर पांच हजार किया जाए। यातायात भत्ते के रूप में 15000 अतिरिक्त ग्राम प्रधान को दिया जाए व पेंशन की सुविधा भी प्रधानों को मिले।               


चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला, केस दर्ज किया

उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी में सामने आया चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला केस दर्ज।


देहरादून। उत्तराखंड में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला हरिद्वार में दर्ज किया गया है। खासबात यह है। कि फेसबुक ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस के केंद्रीय आईटी सेल को शिकायत भेजी। इसके बाद छानबीन में पता चला कि यह पोस्ट उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार से डाली गई थी। फेसबुक ने पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है। और अब नगर कोतवाली हरिद्वार में मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया गया है। कि पोस्ट में क्या है। इसकी एक वीडियो सीडी के माध्यम से पुलिस को भेजी गई है। अब पुलिस को यह पता करना है। कि यह वीडियो हरिद्वार के किसी फेसबुक यूजर ने डाली और उसका मकसद क्या था। यही नहीं अगर आपत्तिजनक कंटेन्ट वीडियो है। तो वह कहां शूट हुई और अगर वह तस्वीर है। तो वह कहां खींची गई। हालांकि पुलिस सूत्र बता रहे हैं। कि अभी सीडी को प्ले करके नहीं देखा गया है। लेकिन पुलिस ने फेसबुक की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।               


बीमारी की 8वीं शिकार बनी 12 वर्षीय बच्ची

गलघोंटू ने ली सिमखेत गांव की 12 वर्षीय बच्ची की जान, एसटीएच हल्द्वानी में तोड़ा दम, जानलेवा बीमारी की बनी 8वीं शिकार।


हल्द्वानी। बागेश्वर के गरूड़ तहसील की गलघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी से ग्रस्त एक 12 वर्षीय छात्रा ने यहां एसटीएच में कल रात दम तोड़ दिया। गरूड़ के सिमखेत की रहने वाले हरीश सिंह नेगी की बेटी हर्षिता इस बागेश्वर जिले में इस जानलेवा बीमारी की 8वीं शिकार है। परिजनों के अनुसार हर्षिता नामक इस 12 वर्षीय बच्ची को चिकित्सकों ने जब उसके टेस्ट कराए तो उन्हें बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण दिखे इस पर उन्होंने बच्ची को एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। शनिवार को परिजन बच्ची को लेकर एसटीएच हल्द्वानी पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा था कल रात लगभग पौने बारह बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।               


पेंट फैक्टरी में लगी भयंकर आग, फैला धुआं

पेंट फैक्टरी में लगी भयंकर आग कई सौ मीटर दूर से दिख रहा था धुआ


कानपुर। मंधना पचोर रोड पर आज सुबह एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। पेंट में केमिकल होने के होने के कारण लगभग 50 धमाकों के साथ पूरा मंधना दहल गया। धुंआ का गुबार कई सौ मीटर की दूर से देखा जा सकता है। सूचना पर दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। फैक्ट्री में किसी मजदूर के न फंसे होने की बात अभी तक सामने आ रही है। कमल ग्रामोद्योग के नाम से पचोर रोड पर पेंट फैक्ट्री चलाई जा रही है। फैक्ट्री मालिक कमल धीर को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9:30 बजे वह लोग काम करने पहुंचे थे। सुबह के समय पांच मजदूर आए थे। जैसे ही उन्होंने फैक्ट्री का गेट खोला तो अंदर आग धधक रही थी। मजदूर बाहर की तरफ शोर मचाते हुए भागे और उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस के अलावा फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। इसी दौरान एक-एक कर लगभग 50 धमाके हुए।
ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सड़क की तरफ भाग निकले। धमाके इतने जोरदार थे। की ड्रम के टुकड़े उड़कर 100 मीटर से अधिक दूरी तक गिरे। दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अभी तक किसी मजदूर के फंसे होने की बात पुष्ट नहीं हो सकी है।             


4 धाम यात्रा के लिए बढ़ा श्रद्धालुओं का कोटा

चार धाम यात्रा के लिए बढ़ा श्रद्धालुओं का कोटा। जानिए कहाँ करें रजिस्ट्रेशन।


नई दिल्ली। देवस्थानम बोर्ड ने चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा दी है। संबन्धित तीनों जिलों के जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार देवस्थानम बोर्ड ने यह फैसला लिया है। अब तक बदरीनाथ में रोज 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 व यमुनोत्री में 450 श्रद्धालुओं को दर्शन की मंजूरी थी।
पिछले सप्ताहांत में धामों में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर बोर्ड ने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया। बोर्ड ने धामों में तय संख्या से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारणों की पड़ताल कराई तो पता चला कि दो और तीन अक्तूबर की तारीख में दर्शन करने को लोगों ने 10 से 15 अक्तूबर के पास का प्रयोग कर लिया। इस पर बोर्ड ने तय किया कि पास की जांच हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, गौचर, सोनप्रयाग में होगी।  इस दौरान आगे की तारीख वाले पासधारकों को वहीं रोक दिया जाएगा। बोर्ड के रविनाथ रमन ने बताया कि यात्रियों की संख्या धामों में आवास, भोजन, शौचालय व अन्य जरूरतों के साथ ही सामाजिक दूरी के मानक के अनुसार तय की गई है।
तीन बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे प्रवेश नहीं
केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को शाम तीन बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा रात के समय में धाम में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं की मौजूदगी सुनिश्चित कराने के लिहाज से किया जा रहा है।
हरिद्वार, ऋषिकेश से ही सख्ती से होगी पास की जांच
धामों में तय संख्या से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारणों की बोर्ड ने पड़ताल कराई। तो मालूम चला कि लोगों ने दो तीन अक्तूबर की तारीख में दर्शन करने को 10 से 15 अक्तूबर की तारीख के पास का इस्तेमाल कर लिया। इस पर बोर्ड ने तय किया है। कि हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, गौचर, सोनप्रयाग में ही पास की जांच होगी। यदि पास आगे की तारीख के होंगे। तो श्रद्धालुओं को वहीं रोक लिया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार, देहरादून और टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिलाधिकारियों को सख्ती से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।                 


सप्लाई बंद हो तो नंबर पर कर सकते हैं फोन

बिजली कर्मचारी हड़ताल पर सप्लाई बंद हो तो इस नंबर पर करें फोन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विभाग के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युत निगम के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। गाज़ियाबाद जिले में हड़ताल पर जाने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या लगभग 1200 है। इसके चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।
हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। पूरे जिले को छह जोन में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को नोडल प्रभारी बनाया गया है। शासन की तरफ से उन कंपनियों के नाम भी जिलों को उपलब्ध कराएं गए हैं ।जो पूर्व में मेंटेनेंस का काम देखती रही हैं। आपात स्थिति में प्रशासन की तरफ से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए इन फर्मों की मदद ली जाएगी।
10 दिनों से चल रहा है। आंदोलन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 10 दिनों से विद्युत कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। तीन घंटे कार्य बहिष्कार के बाद अब आज से पूरे दिन कार्य का बहिष्कार होगा।जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किल भी बढ़ सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने निजीकरण के मुद्दे पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है। विद्युत मजदूर संगठन भी संघर्ष समिति के बैनर से अलग कार्य का बहिष्कार कर रहा है। ऐसी स्थिति में शासन ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। कि वह अपने स्तर से पुख्ता इंतजाम करें और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। हड़ताल के मद्देनजर उपद्रव होने की भी आशंका है। जिसको देखते हुए पुलिस को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जोन में बांटा जिला सब स्टेशनों पर रहेगी नजर
149 सब स्टेशन और 22 पारेषणों पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। जिले को छह जोन में बांटकर उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सब स्टेशनों और पारेषणों पर निगाह रखेंगे। इनके साथ एक-एक तकनीकी अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ग्रामीण और अपर जिलाधिकारी नगर को शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईटीआई पास लोगों को भी समस्या के निस्तारण के लिए लगाया गया है।
आकस्मिक स्थिति के लिए बना कंट्रोल रूम
अपर जिलाधिकारी नगर के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। आपूर्ति बाधित होने पर 0120-2828411 पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही तकनीकी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका प्रभारी सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद को बनाया गया है। तकनीकी समस्याओं के लिए 6390004126 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जिले में अन्य कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। डीएम अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठक की गई। सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन ने की हैं। पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। जिले को छह जोन में बांटा गया है। जिनकी निगरानी के लिए सीडीओ को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।                     


तीन पैरों के बच्चें को देवता मान रहे हैं लोग

अंधविश्वासः तीन पैरों वाले बच्चे को देवता का रूप मान रहें हैं। लोग


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तीन पैरों वाला एक बच्चे का जन्म हुआ है।  इस घटना से परिवार के साथ-साथ गांव वाले भी हैरान हैं। वहीं कुछ लोग इस बच्चे को देवता का रूप मान रहे हैं। धीरे-धीरे यह बात पूरे इलाके में फैल गई और तब से बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं कुछ लोग बच्चे को दैवीय रूप मानकर दूर से प्रणाम भी कर रहे हैं।
सूचना के अनुसार मामला बिरनो थाना क्षेत्र स्थित तियरा गांव का है। तियरा गांव निवासी प्रियंका देवी ने 29 सितंबर इस तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। उनका कहना है। कि नवजात बच्चे के तीन पैर हैं। एक पैर बच्चे के गुप्तांग से जुड़ा हुआ है। खास बात यह है। कि तीसरे पैर में छह उंगलियां भी हैं। वहीं परिजनों का कहना है। कि बच्चा स्वस्थ है। वह सामान्य बच्चों की तरह ही व्‍यवहार कर रहा है।
दूर-दूर से देखने आ रहे लोग। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बच्चा परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों के लिए भी कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग दूर-दूर से बच्चे को देखने के लिए आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बच्चे के पिता विवेकानंद राम आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। विवेकानंद राम के पास बच्चे के इलाज कराने के लिए प्रयाप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे बच्चे का इलाज कराने के लिए लोगों से मदद मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में एसीएमओ उमेश कुमार ने बताया कि यह खास तरह की बीमारी है। इसे कंजेनिटल अनोमिली कहा जाता है। इसमें मरीज की जांच के बाद ही इलाज से ठीक होने की बात कही जा सकती है। प्रेग्नेंट महिला अगर रेडिएशन के संपर्क में आ जाए या फिर कोई दवा साइड इफेक्ट कर जाए तो ऐसे बच्चे पैदा होते हैं।               


संजय दत्त की स्थिति पहले से ही खराब

संजय दत्त की स्थिति पहले से खराब सामने आई ये तस्वीर देखकर आप भी चौक जाएंगे।


मुंबई। लंग्स कैंसर से जुझ रहे संजय दत्त की स्थिति पहले से और खराब हो गई है। इसका अंदाजा उनकी सामने आई तस्वीर से लगाया जा सकता है। संजय दत्त ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था। कि वह कुछ समय के लिए इलाज की खातिर छुट्टी ले रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें अभिनेता काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक यूजर ने लिखा बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
सामने आई फोटो में संजय दत्त का वेट काफी कम नजर आ रहा है। इस फोटो में उनका लुक बदला हुआ नजर आ रहा हैं। फैंस उनके रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में संजय दत्त लाइट ब्लू कलर की टी-शर्ट और डार्क ब्लू कलर की जीन्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में मास्क पकड़ रखा है। ये तस्वीर अस्पताल के एक स्टॉफ ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट की है।               


एप के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे 'भूपेश'

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम साढ़े 6 बजे अपने निवास कार्यालय से मोर बिजली एप के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है। और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है। कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।                          


मोर बिजली एप के नए वर्जन का होगा शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम साढ़े 6 बजे अपने निवास कार्यालय से मोर बिजली एप के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है। और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है। कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।                  


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण



यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-52 (साल-02)
2.  मंगलवार, अक्टूबर 06, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:00, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                           " alt="" aria-hidden="true" /> 












रविवार, 4 अक्तूबर 2020

दुबईः आईपीएल पर फिक्सिंग का संकट

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जैव सुरक्षा वातावरण में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें संस्करण पर भी फिक्सिंग के बादल मंडराने लगे हैं जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी की है। बताय जा रहा है कि एक बाहरी एजेंट ने आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ी से फिक्सिंग को लेकर संपर्क साधा है। इस खिलाड़ी और उसकी टीम के नाम को ऐसे मामलों में गोपनीय प्रक्रिया के चलते गुप्त रखा गया है। इस मामले की पुष्टि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने की है। एसीयू के प्रमुख अजित सिंह ने कहा है कि आईपीएल में एक खिलाड़ी से किसी अनजान आदमी ने फिक्सिंग को लेकर संपर्क करने की कोशिश की थी। उस एजेंट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के दौरान एसीयू खेल को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन दे रही है। आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों को भी सभी प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई है।               


75829 नए संक्रमित, 940 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार, 24 घंटे में 75,829 नए मामले और 940 मौतें।


नई दिल्ली। भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण 65 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है। दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 82,260 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं। वहीं इस दौरान 940 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,01,782 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गई है। इनमें से अब तक 1,01,782 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।एक्टिव केस की संख्या घटकर 9,37,625 हो गई है। बीते शनिवार को देश में कुल एक्टिव केस की सख्या 9 लाख 44 हजार के पार थी। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में 2,61,313 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। बता दें कि एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                


कोरोना की चपेट में आए नेपाली प्रधानमंत्री

कोरोना की चपेट में आए प्रधानमंत्री, मिले संक्रमित, आवास हुआ सैनेटाइज।


काठमांडू। कोरोना संक्रमण का प्रकोप नेपाल के प्रधानमंत्री आवास में देखने को मिला है। यहां प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ ही उनके निजी सलाहकार और डॉक्टर भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इतना ही नहीं नेपाली प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात 76 जवान भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। नेपाल सरकार की समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि देश का प्रधानमंत्री आवास बुरी तरह से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री आवास को पूरी तरह से खाली करने के बाद सैनेटाइज किया जा रहा है। एजेंसी ने बताया कि हाल ही में पीएम ओली के निजी चिकित्सक डॉ दिव्या शाह को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद कॉटैक्ट ट्रेसिंग का पता लगाने पर उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।
खबर मिल रही है कि पीएम ओली की सुरक्षा में लगे नेपाली सेना के 28 कमांडो, नेपाल पुलिस के 19 अधिकारी, सशस्त्र प्रहरी बल के 27 और खुफिया विभाग के 2 अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिसके बाद ही पीएम की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों के पूरे दस्ते को बदल दिया गया है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उनके साथ ही उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का आंकड़ा 3 करोड़ 51 लाख के पार पहुंच गया है।             


अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए आज का दिन अहम

अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम


वाशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शनिवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। इस बुलेटिन के अनुसार ट्रंप के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। उन्हें बुखार नहीं है। हालांकि व्हाइट हाउस से जारी बुलेटिन में राष्ट्रपति की सेहत को लेकर कुछ खास नहीं कहा गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मिडोज के हवाले से कहा है कि राष्ट्रपति की हालत बहुत ही ज्यादा चिंताजनक है। 24 घंटे के दौरान ट्रंप के स्वास्थ्य में सुधार आया है। ट्रंप के इलाज में जुटी मेडिकल टीम ने कहा कि उन्हें सांस लेने में कोई समस्या नहीं हो रही है। उन्हें ऑक्सीजन भी देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। टीम ने कहा कि ट्रंप अच्छा कर रहे हैं पर अगला 48 घटना उनके लिए बेहद अहम है। इस टीम के डॉक्टर सीन कॉल्ने ने कहा कि ट्रंप अपने बिस्तर से उतरे और उन्होंने वॉक भी किया। उन्हें 24 घंटों के दौरान बुखार, कफ, बंद नाक और थकान की भी शिकायत नहीं हुई है।
व्हाइट हाउस में क्वारंटीन हैं मेलानिया।
डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ट्रंप का इलाज वाल्टर रीड आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं, मेलानिया व्हाइट हाउस में ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं। ट्रंप के शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला था। डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सूचित किया था। उन्होंने लिखा था कि उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। व्हाइट हाउस ने सूचना देते हुए कहा कि ट्रंप थकान महसूस कर रहे थे, लेकिन वो आशावान बने हुए हैं।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को रेमडेसिवीर दवा दी जा रही है। कोरोना संक्रमण का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इस वायरस को कमजोर करने में जिन दवाओं की सबसे ज्यादा चर्चा रही है, उनमें से एक रेमडेसिवीर है। अमरीका ने इस साल मई में रेमडेसिविर को गंभीर तौर पर बीमार कोरोना रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। रेमडेसिविर अमेरिकी फार्मा कंपनी गिलियड की एक एंटीवायरल दवा है। इस दवा की बड़ी खेफ अमेरिका ने भारत से मंगवाई थी।                         


दावाः नोटों से भी फैल सकता है संक्रमण

नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने रविवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने माना है कि है कि करंसी नोट कोरोना के संभावित वाहक हो सकते हैं। संस्था ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रोत्साहन दिए जाने की मांग की है। इससे पहले 9 मार्च को सीएआईटी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या करंसी नोट बैक्टीरिया और वायरस के वाहक हैं या नही। कन्फेडरेशन ने एक बयान में कहा है कि मंत्रालय से यह पत्र आरबीआई को भेज दिया गया था। उसने सीएआईटी को संकेत देते हुए जवाब दिया था कि नोट बैक्टीरिया और वायरस के वाहक हो सकते हैं, जिसमें कोरोना वायरस भी शामिल है। लिहाजा, इससे बचने के लिए डिजिटल भुगतान का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। पत्र में आरबीआई ने आगे कहा, “कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए जनता विभिन्न ऑनलाइन डिजिटल चैनलों जैसे मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से घर बैठे भुगतान कर सकती है। इससे वह नकदी का उपयोग करने और निकालने से बचेगी।”           


कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद किया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने जिले के सूरन को में जांच अभियान चलाया, जिसमें हथियारों का जखीरा उनके हाथ लगा। बरामद किए गए हथियारों में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद समेत एके 47 राइफल, तीन मैक्जीन और एक पिस्टल शामिल हैं। सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाने के बारे में एक विशेष सूचना मिली, जिसके आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।


युवक की हत्या के 3 आरोपी किए गिरफ्तार





नरेश राघानी


रेवाड़ी। बहुचर्चित भीम हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। ये वारदात रेवाड़ी के मुंडनवास गांव में हुई थी। तभी से बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रहीं थी।


दरअसल कसोला थाना क्षेत्र के गांव मुंडनवास निवासी 22 वर्षीय युवक भीम सिंह की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भीम सिंह अपने घर से खेतों की तरफ घूमने के लिए चला गया था। जब वो रात 9 बजे वापस आ रहा था, तो श्मशान घाट के निकट बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेवाड़ी के डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बीती रात पुलिस ने तीन बमदाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक की पहचान गांव के ही योगेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक और एक पिस्तौल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपियों को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के परिवार के सदस्य की 27 साल पहले गांव में हुए मर्डर का बदला लेते हुए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।






यूके में 1419 नए कोरोना संक्रमित आए सामने

देहरादून। उत्तराखंड में एक दिन राहत के बाद फिर संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो गई है। दरअसल उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के 1419 नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 51481 हो गई है। जबकि 41487 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 9089 के एक्टिव हैं, जबकि 652 की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वालों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी से रिकवरी रेट बढ़कर 80.19% प्रतिशत हो गया है।
आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मरीजों की संख्या अल्मोड़ा 0, बागेश्वर  26, चमोली 48, चंपावत 30, देहरादून 472, हरिद्वार 164, नैनीताल  89, पौड़ी 58, पिथौरागढ़ 29,  रुद्रप्रयाग  30, टिहरी  196, ऊधमसिंह नगर में संक्रमित मिले हैं।                 


हाथरसः सफाई कर्मचारियों की 1 दिन हड़ताल

संदीप मिश्र


बरेली। हाथरस की घटना को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण तीन दिनों का कूड़ा मंगलवार को उठेगा। ऐसी परिस्थिति में शहरवासियों को भी सजग रहना होगा। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे घर के पास, सड़क, नाली में गंदगी अधिक हो। विभाग का मानना है कि अब इन दिनों का कूड़ा करीब एक हजार मीट्रिक टन से अधिक होगा जिसे एक दिन में उठाना संभव नहीं होगा।


शहर के 80 वार्डों में करीब 10 लाख की आबादी रहती है। वहीं, 1.42 लाख भवन आवासीय व कामर्शियल हैं। जहां से प्रतिदिन करीब 450 से 500 मीट्रिक टन कूड़ा प्रति दिन निकलता है। शहर की सफाई व्यवस्था की कमान 2487 सफाई कर्मचारियों के हाथ में है। नगर निगम की 210 कूड़ा गाड़ियां कूड़ा डंपिंग ग्रााउंड तक पहुंचाती हैं जबकि सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने, नाले की सफाई और सड़कों को साफ करते हैं। साथ ही सामुदायिक शौचालयों को भी साफ-सुथरा रखने का दायित्व भी इनके कंधे पर है।             


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...