रविवार, 4 अक्तूबर 2020

75829 नए संक्रमित, 940 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार, 24 घंटे में 75,829 नए मामले और 940 मौतें।


नई दिल्ली। भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण 65 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है। दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 82,260 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं। वहीं इस दौरान 940 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,01,782 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गई है। इनमें से अब तक 1,01,782 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।एक्टिव केस की संख्या घटकर 9,37,625 हो गई है। बीते शनिवार को देश में कुल एक्टिव केस की सख्या 9 लाख 44 हजार के पार थी। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में 2,61,313 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। बता दें कि एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...