शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगी, गिरफ्तार

ईटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगी एक गिरफ्तार।


अरविंद सैनी


देवबंद (सहारनपुर)। इंटरनेट कॉल कर मेडिकल संचालक से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सहारनपुर पुलिस ने देवबंद से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अपने मोबाइल फोन पर एक एप डाउनलोड़ उससे कॉल कर रंगदारी मांगी थी। एक माह से पुलिस अभियुक्त की तलाश में थी।
देवबंद क्षेत्र के मकबरा रोड निवासी दीपक त्यागी के पास 27 जुलाई को एक फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले युवक ने खुद को सुशील बताते हुए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद दीपक घबरा गया था ।और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
_इसी बीच दीपक को लगातार फोन कॉल आते रहे। लेकिन जिस नंबर से कॉल आ रही थी ।वह ट्रेस नहीं हो ।रहा था। जिसके बाद एसएसपी ने साइबर सेल सर्विलांस स्वाट टीम और देवबंद पुलिस की एक संयुक्त टीम इस मामले की छानबीन के लिए लगाई थी। पता चला की दीपक के मोबाइल पर एक एप के जरीए इंटरनेट कॉल से कॉल की जा रही है। इसके बाद टीम ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मोहल्ला अबुलहक निवासी अंजार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल और एक कार बरामद की।सऊदी अरब से सीखा था इंटरनेट कॉल करनाअभियुक्त ने बताया कि वह कुछ दिन पहले सऊदी अरब में रहा था। जहां से वह अपने घर पर कॉल करने के लिए इंटरनेट कॉलिंग का प्रयोग करता था। वापस देवबंद आने के बाद उसने मोबाइल एप अपने नंबर पर इंस्टाल किया। जिसके लिए उसने सऊदी अरब की ही ।आईडी प्रयोग की थी। जिस कारण पुलिस को बार-बार सउदी अरब का ही एड्रेस मिल रहा था।एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 25 जुलाई को मेडिकल स्टोर संचालक से फोन पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इंटरनेट कॉल कर रंगदारी के लिए फोन किया गया था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर एक संयुक्त टीम खुलासे के लिए लगाई गई थी। टीम ने एक अभियुक्त मो अंजार को गिरफ्तार कर लिया है।                


सेवा सप्ताह पर कार्य कर रहे हैं कार्यकर्ता

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं भाजपाई।


मिर्जापुर। आज दिनांक 18 सितंबर 2020 को मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के कार्यक्रम के उपलक्ष में सेक्टर पत्ती मंडल पहाड़ी के ग्राम महुआरी बूथ संख्या 344 व 345 पर सफाई किया गया। एवं प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लिया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य। अतिथि विजय नारायण तिवारी भाजपा सेक्टर प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक आदित्य बहादुर सिंह मंडल महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हम सबके अभिभावक पंडित ज्वाला प्रसाद शुक्ला एवं बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र व ब्रजेश उपाध्याय तथा बूथ प्रभारी संतोष तिवारी राधेश्याम उपाध्याय रामू जागीर रामकृपाल संजय तिवारी तथा आरएसएस के कार्यकर्ता नागेश्वर तिवारी आदि लोग सेवा कार्य किए।               


शोधकर्ताओं ने बताया गन्ने के रोग व लक्षण

डीपी मिश्रा
पलिया कलां (लखीमपुर)। गन्ने की फसल में लग रहे लाल सडऩ रोग व कीड़ों से बचाने के लिऐ गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर से आये गन्ना वैज्ञानिकों ने क्षेत्र का भ्रमण कर फ सलों का निरीक्षण किया तथा किसानों को उससे बचाव के तरीके बताए। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर से आए वैज्ञानिको में पादप रोग विज्ञानी डा. एसपी सिंह एवं कीट विज्ञानी अरूण कुमार सिंह तथा चीनी मिल अधिकारियों ने बजाज हिन्दस्थान शुगर लिमिटेड के क्षेत्र में कृषकों के खेत पर पहुंचकर गन्ने की फ सल में लगे रोग एवं कीट की जांच करटे हुए वैज्ञानिकों ने कुछ कृषकों के खेतों पर ट्राइको कार्ड (बेधक नियंत्रण) का प्रत्यारोपण भी कराया। भ्रमण के दौरान कृषकों के प्रक्षेत्र पर गन्ना प्रजाति बवचा 05191 एवं को. 0238 के कुछ खेतो में छिटपुट लाल सडऩ रोग पाया गया। इसके नियंत्रण हेतु कृषकों को सुझाव दिया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि लाल सडऩ रोग से फसल को बचाने के लिए मृदा उपचार में ट्राइकोडरमा चार किग्रा. प्रति एकड़ 200 किग्रा. गोबर की सड़ी खाद के साथ मिलाकर 72 घंटे तक छाया में रखकर खेत की तैयारी के समय डाले। इसके अलावा बीज शोधन के लिए गन्ना बुवाई के समय थायोफि नेट मिथाइल द्वारा उपचारित करने से लाल सडऩ रोग से बचाव हो सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि रोग से बचाव का बेहतर विकल्प फ सलचक्र अपनाना है। पलिया चीनी मिल क्षेत्र हेतु उन्नतशील गन्ना प्रजाति को. 0118, को. 09814, कोशा. 08272, कोशा. 13235 को जानकारों ने उपयुक्त बताया। गन्ना वैज्ञानिकों ने शरदकालीन गन्ना बुवाई में लाइन से लाइन की दूरी कम से कम चार फि ट एवं लाइनों के बीच में सह फ सल के रूप में पीली सरसो, आलू, मटर आदि को उगाने पर बल दिया। उन्होने बताया कि पलिया चीनी मिल क्षेत्र में शरदकालीन गन्ना बुवाई करना अधिक लाभप्रद हैै। गन्ना वैज्ञानिकों ने बताया कि इस वर्ष मिल क्षेत्र के खेतों में अधिक जलभराव से गन्ना फ सल पर काफी कुप्रभाव पड़ा है। भ्रमण के दौरान चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अशोक चौधरी एवं कुलदीप राठी, वरिष्ठ अधिकारी गन्ना असलम अली, यशवन्त सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, एवं कृषक हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरनेक सिंह, कुलदीप सिंह, सन्तोष सिंह, आदितमाम किसान उपस्थिति रहें।              


विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा

सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का योगी ने मांगा ब्यौरा।


संदीप मिश्रा


लखनऊ। बेरोजगारी को लेकर उठ रही आवाज का असर अब दिखाई देने लगा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा अफसरों से मांगा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और जल्द ही सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुलाने का आदेश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही। पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं। उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सभी भर्तियां की जाएं।
एक लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। 50,000 शिक्षक की भर्ती हो चुकी है। और एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्ती हो चुकी हैं। कोरोना कालखंड में सवा करोड़ लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
योगी ने आगे कहा कि हमारे युवा साथियों में प्रतिभा है। क्षमता है मेधा है। वर्तमान सरकार सभी को बिना भेदभाव के समान अवसर उपलब्ध करा रही है। सभी विभागों में रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। हमारा प्रयास है कि आगामी 6 माह में सभी विभागों में चयन प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाए।
ज्ञात हो। कि गुरुवार को युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए। वहीं विपक्ष ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर बृहस्पतिवार को टॉप ट्रेंड करता रहा।राजधानी लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कई जगह प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री आवास हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।                  


वेतन-भत्ते का विधेयक राज्यसभा में पारित

मत्रियों के वेतन भत्ते का संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित।


नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को मंत्रियों के वेतन और भत्ते से संबंधित संशोधन विधेयक 2020 को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सदन में इस विधेयक को पेश करते हुए कहा। कोरोना महामारी से निपटने में सरकार संसाधन जुटा रही है ।और अपने खर्चों में कटौती कर रही है। इसी कड़ी में मंत्रियों के वेतन और भत्तों में कमी लाई जा रही है।किशन रेड्डी ने कहा कि यह विधेयक अध्यादेश के स्थान पर लाया गया है। मंत्रियों के वेतन और भत्तों में वर्ष के लिए 30 प्रतिशत की कटौती एक वर्ष के लिये होगी।इससे पहले विधेयक पर सदन में संक्षिप्त चर्चा की गई और सभी सदस्यों ने एकमत से इसका समर्थन किया।                


खेती पंजाब की आत्मा, आत्मा पर हमला

खेती पंजाब की आत्मा रूह पर हमला बर्दाश्त नहींः सिद्धू


चंडीगढ़। लगभग एक साल की चुप्पी के बाद आखिरकार राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कृषि विधेयकों को लेकर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में आते हुए।सिद्धू ने कहा।खेती पंजाब की आत्मा है ।और आत्मा पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने ट्वीट कर कहा।खेती पंजाब की आत्मा है। शरीर पर घाव ठीक हो सकते हैं। लेकिन आत्मा के घाव बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और माफ नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसान हर पंजाबी का गौरव और पहचान हैं।सिद्धू ने किसानों से सरकार के खिलाफ संघर्ष की तैयारी करने को कहा। जिसने उनके अधिकार छीन लिए।
अपने दार्शनिक अंदाज में प्रतिद्वंद्वियों पर कटाक्ष करते हुए।क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने कहा।सरकारें तमाम उम्र यही भूल करती रहीं। धूल उनके चेहरे पर थी।और आईना साफ करती रहीं।दिलचस्प बात यह है ।कि अपनी ही कांग्रेस सरकार से नाराज चल रहे। सिद्धू ने आखिरी बार 25 सितंबर 2019 को ट्विटर का इस्तेमाल यह घोषणा करने के लिए किया था।कि उन्होंने अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से बतौर कैबिनेट मंत्री इस्तीफा देने के बाद अपने आधिकारिक बंगले को खाली कर दिया है।पंजाब से ताल्लुक रखने वाली हरसिमरत कौर बादल ने कृषि बाजारों को उदार बनाने के लिए लाए गए एक नए कानून के विरोध में गुरुवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा था।मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने पर गर्व है।                


फेडरर ने विज्ञापन के लिए गाया क्लासिक

फेडरर ने विज्ञापन के लिए गाया बीटल्स क्लासिक।


नई दिल्ली। 21 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने एक विज्ञापन के लिए एक बीटल्स क्लासिक गाना गाकर अपने फैन्स क आश्चर्यचकित कर दिया। फेडरर ने ज्यूरिक स्थित स्विस टेलीकॉम प्रोवाइडर सनराइज के लिए बीटल्स क्लासिक विद ए लिटिल हेल्प फ्रॉम माई फ्रेंड्स गाया।
यह पहला मौका नहीं है।जब स्विस स्टार ने कोई गाना रिकार्ड किया है। एटीपी टूर वेबसाइट के मुताबिक 39 साल के फेडरर ने 2017 में ग्रिगोर दिमित्रोव और टॉमी हास के साथ बीएनपी परिबास ओपन (इंडियन वेल्स) के दौरान बैकहैंड ब्वाएज का एक गाना गाया था।
इन तीनों ने 1982 शिकागो हिट ‘हार्ड टू से आई एम सॉरी’ गाया था। और इस दौरान हास के ससुर तथा विश्व के विख्यात प्रोड्यूसर तथा म्यूजिशियन डेविड फोस्टर प्यानो पर थे।
फेडरर घुटने की चोट के कारण 2020 में नहीं खेल रहे हैं। फेडरर ने कहा है। कि वह 2021 में वापसी करेंगे और इस तरह 2020 उनके करियर का दूसरा ऐसा साल होगा। जब वह एक भी खिताब नहीं जी सकेंगे।                  


ढांचा गिराने के आरोपियों को मिले माफी

अयोध्याउत्तर प्रदेश
विवादित ढांचा गिराने के आरोपियों को माफी मिले इकबाल।


संतलाल मौर्य


अयोध्या। अयोध्या में रामजन्मभूमि की जमीन के मालिकाना हक में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने सीबीआई के विशेष जज से विवादित ढांचा गिराने के आरोपियों के लिये माफी का आग्रह किया है। उन्होंने कहा। कि उच्चतम न्यायालय का फैसला रामजन्मभूमि के पक्ष में आने के बाद इस मुकदमे का कोई मतलब नहीं रह गया है।
इकबाल अंसारी ने कहा। कि जब मूल मुकदमे का फैसला आ गया तो ढांचा गिराने का मुकदमा भी खत्म किया। जाना चाहिये। हामिद अंसारी के निधन के बाद इकबाल अंसारी इस मुकदमें में मुस्लिम पक्षकार बने थे।
दूसरी ओर विध्वंस मामले के आरोपी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा। कि 6 दिसम्बर 1992 को जो ढांचा गिराया गया वो मस्जिद नहीं थी। यह बात उच्चतम न्यायालय के आदेश आने के बाद स्पष्ट हो गई है। सीबीआई की विशेष अदालत इस मामले में 30 सितम्बर को फैसला सुनायेगी। अदालत ने सर्वश्री लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत सभी आरोपियों को फैसले के समय में मौजूद रहने का आदेश दिया है।                   


चिकित्सा पद्धति का उचित प्रचार-प्रसार

भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के लिए सरकार प्रतिबद्ध हर्षवर्धन।


अश्वनी उपाध्याय


नई दिल्ली। राज्यसभा ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के आश्वासन के साथ होम्योपैथी केन्द्रीय परिषद (संशोधन) 2020 विधेयक और भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक 2020 को आज ध्वनिमत से पारित कर दिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने इन दोनों विधेयकों पर एक साथ हुयी चर्चा का जबाव देते हुये कहा कि सरकार भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यक्तिगत स्तर पर इसको वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने में लगे हुये हैं। और भारतीय चिकित्सा पद्धति को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति और योग को भी प्राथमिकता दी जा रही है। और इसके लिए अलग आयोग बनाने की तैयारी चल रही है। इस पर काम जारी है।डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आयुष मंत्रालय को लेकर कई सवाल उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय को जिस उद्देश्य से गठन किया गया था।वह अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा है। मंत्री ने कहा कि आयोग के संचालक मंडल में किसी तरह का आरक्षण का प्रावधान नहीं है। और इसमें किसी जाति या मजहब के नाम पर किसी को पद देने का प्रावधान नहीं है।केन्द्रीय मंत्री ने इससे पहले दोनों विधेयक पेश करते हुए कहा कि होमियोपैथी परिषद अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रहा और उस पर अनियमितताएं, पारदर्शिता का अभाव तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसलिए परिषद के स्थान पर संचालक मंडल की स्थापना की गयी थी। इसके बाद सदन ने इन दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया जो होम्योपैथी केन्द्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश और भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश का स्थान लेंगे।इसके पहले इलामारम करीम। के के रागेश, विनय विश्वम और केसी वेणुगोपाल ने पिछले दिनों जारी होमियोपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश तथा भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश को नामंजूर करने के लिए संकल्प पेश किया जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।                 


आईपीएल शुरू होने से पहले सजा सट्टा बाजार

आईपीएल के शुरू होने से पहले सज चुका है सट्टा बाजार, यह टीम है सबकी फेवरेट।


रोशन कुमार प्रजापति


नई दिल्ली। आईपीएल का 13वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है और इसी के साथ सट्टेबाजी का बाजार भी शुरू होने की पूरी संभावना है। शहर के आसपास मौजूद सट्टेबाजों की मानी जाए तो मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस सट्टेबाजों की पहली पसंद है और उस पर 4.90 रुपये का भाव है जबकि मुंबई के बाद सनराइजर्स हैदराबाद है जिस पर 5.60 रुपये का भाव है। यूएई में होने वाले आईपीएल के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने अपनी इंटेलिजेंट विंग, क्राइम ब्रांच यूनिट और सभी जिलों के स्टेशन हाउस ऑफिसर एसएचओ) को सट्टेबाजों पर नजर रखने के लिए कह दिया है,और अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने को कह दिया है।
वहीं दूसरी तरफ सट्टेबाजों ने पुलिस की नजर से दूर रहते हुए काम शुरू कर दिया है।
मुंबई इंडियंस की पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना है।
नाम न छापने की शर्त पर एक सट्टेबाज ने बताया, “आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मौजूदा कीमत 4.90 रुपये है। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद हैं जिसकी कीमत 5.60 रुपये है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांच रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6.20 रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 6.40 रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.80 रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब 9.50 रुपये और राजस्थान रॉयल्स 10 रुपये के हिसाब से है।   
उन्होंने कहा, “जिस टीम की कीमत सबसे कम होती है उसे काफी मजबूत माना जाता है। अगर कोई मुंबई इंडियंस पर 1000 रुपये लगाता है कि मुंबई जीतेगी और मुंबई जीत जाती है तो उसे 4,900 रुपये मिलेंगे। मैच रेट ऊपर-नीचे हो सकती हैं।
सट्टेबाज ने उनके लिए आईपीएल के महत्व को समझाते हुए कहा, “आईपीएल हमारे लिए और हमारे क्लाइंट के लिए बड़ा टूर्नामेंट है और इसका रद्द होना बड़ा झटका लगता है। कई लोग इन मैचों के लिए पैसा इकट्ठा करते हैं ताकि वो उधार चुका सकें और यह पैसा व्यवसाय में लगा सकें।
मेट्रोपोलिटन सिटी और छोटे शहर जैसे गुरुग्राम में सट्टेबाजी के बड़े गढ़ बन चुके हैं। आईपीएल में करोड़ों रुपये का सट्टा लगता है, लेकिन पुलिस इन लोगों पर लगाम लगाए रखने के लिए काफी सख्त है।
सूत्रों की मानें तो कई सट्टेबाजों जिनमें आगरा के श्याम वोहरा और उनके पिता वत्सल वोहरा का नाम शामिल है, ने गुरुग्राम में शरण ले ली है, क्योंकि दिल्ली और नोएडा में पुलिस की ज्यादा सख्ती है।
इंफॉर्मेशन ब्यूरो आईबी) के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “सट्टेबाज श्याम वोहरा का नेटवर्क उत्तर प्रदेश और राजस्थान में है। यह बाप-बेटों का जोड़ा अपना सट्टेबाजी का कारोबार चलाने के लिए शहर में छुपा हुआ है। इसके अलावा कई राज्यों के सट्टेबाज शहर के बाहरी इलाकों में छुपे होंगे। आईपीएल मैचों में 40 हजार करोड़ का सट्टा लगाए जाने का अनुमान है।
इसी तरह के इनपुट के दम पर गुरुग्राम की पुलिस हाई अलर्ट है और इंटेलिजेंट यूनिट के पुलिस इन चार्ज को एरिया में निगरानी बढ़ाने को कहा है।
आधिकारिक डाटा के मुताबिक, “गैम्बलिंग एक्ट में कुल 148 मामले दर्ज हुए हैं और अभी तक इस साल में कुल 235 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले साल, 446 मामले पंजीकृत हुए थे और 700 लोग गैम्बलिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए थे।
गुरुग्राम पुलिस की डीसीपी हेडक्वाटर्स) ने कहा कि पुलिस इस समय कोविड-19 में व्यस्त है लेकिन उनकी यूनिट गैरकानूनी नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा, “हमने अपनी पुलिस को गैरकानूनी काम करने वाले सिंडीकेट पर नजर रखने को कह दिया है। हमारी टीम सभी तरह के साइबर ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही लोगों को एक जगह पर इकट्टा न होने के संबंध में निर्देश भी दे दिए गए हैं।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया पुलिस अपने सूत्रों के नेटवर्क से सट्टेबाजों की जानकारियां इकट्ठा करती हैं, क्योंकि सट्टेबाजों की हरकतों पर नजर बनाए रखना काफी मुश्किल होता है।
आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात यूएई) में कराया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सट्टेबाज बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


आरएसएस नेता से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात बदमाश ने आरएसएस नेता से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी। जानिए पूरा मामला।


अल्मोड़ा। जेल में बंद कुख्यात बदमाश ने आरएसएस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की रंगदारी वाट्सएप पर मांगी। डीलर ने पुलिस को उक्त नम्बर दे दिया। पुलिस ने उक्त नम्बर की जांच करते-करते तीन बदमाशों को दबोच लिया। तीनों बदमाश जेल में बंद कुख्यात के शूटर निकले हैं।
हरिद्वार के ज्वालापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी रहते हैं, मोनू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़े नेता भी है। सात सितंबर की रात उनके घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गए। मोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही थी कि इसी बीच मोनू त्यागी के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मैसेज आया। मैसेज देख कर मोनू के होश उड़ गए। मैसेज में दो करोड़ में से पहले एक करोड़ रुपये देने को कहा था। साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर इसका खुलासा किया तो जान से मार दिए जाओगे। लेकिन मोनू ने धमकी की परवाह किए बगैर उक्त मैसेज को पुलिस के लिए दिखाया। पुलिस ने वह नंबर सर्विलांस पर लगा दिया, नंबर की लोकेशन उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में मिली। पुलिस उसी नंबर पर जांच में जुट गई उसके बाद वह नंबर हरिद्वार में भी ट्रेस किया गया। गुरुवार को पुलिस ने ताना-बाना बुन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बदमाशों ने कबूल किया है की उनके द्वारा मांगी गई रंगदारी अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात बदमाश कलीम पुत्र सलीम निवासी मंगलौर जिला हरिद्वार के कहने पर मांगी है। यह तीनों कलीम के शूटर हैं। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द और लोग भी शिकंजे में होंगे। पूछताछ के लिए कलीम को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।               


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...