मंगलवार, 15 सितंबर 2020

आपातकालीन कॉल से मिलेगी सुविधा

रायपुर में कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन के लिए। इस नंबर पर करें कॉल और पाएं पूरी जानकारी।


रायपुर। कोविड 19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा होम। आइसोलेशन एम्बुलेंस व्यवस्था और आपातकालीन सहायता के लिए विशेष टेलीफोन नम्बर जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित। आपातकालीन सहायता केन्द्र के टेलीफोन नम्बर- 0771-2445785, होम आइसोलेशन सहायता हेतु 75661-00283 और दक्ष कमांड सेन्टर (आपातकालीन सहायता केन्द्र) 0771-4320202 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने एम्बुलेंस व्यवस्था के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ए.ओ.लारी, उप संचालक के मोबाईल नम्बर 94063-46840 और डी.के.सिंह उप संचालक मत्स्य पालन के मोबाइल नम्बर। 88397-78979, शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक हरिकृष्ण जोशी, परियोजना अधिकारी के मोबाइल नम्बर 95255-43148 एवं एस। जोसेफ, सहायक परियोजना अधिकारी 98261-23957 पर सम्पर्क किया जा सकता है।                 


मंदिर के पुजारियों को मिलेंगे ₹1 हजार

ममता बनर्जी का चुनावी लॉलीपॉप मंदिर के पुजारियों को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रूपये।


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही ममता बनर्जी सरकार ने चुनावी पत्ते फेंटने शुरू कर दिये हैं। अब राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एलान करते हुए। बताया कि सरकार ने फैसला लिया है। कि अब हर महीने मंदिरों में पूजा करने वाले पंडितों को सरकार एक हजार रुपए देगी। प्रदेश सरकार की इस योजना से राज्य के लगभग आठ हजार पंडितों को फायदा मिलेगा। सरकार जैसे वक्‍फ बोर्ड के सभी इमामों को हर महीने वजीफा देती है। उसी तरह पंडितों को भी हर महीने हजार रूपये की सहायता राशि देगी।


इसके अलावा जिस पंडित के पास घर नहीं है। उन्हें बंगाल आवास योजना में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है। कि प्रदेश के पुरोहितों ने सरकार से जमीन की मांग की थी। सरकार ने उनकी वो मांग भी मान ली है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कांफ्रेस में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष जान बूझकर सरकार को बदनाम करने में लगा है। उन्‍होंने दुर्गा पूजा को लेकर भी सुझाव दिए और इसमें हरसंभव मदद की बात कही।           


आंगनवाड़ी में दूध बंटेगा, अंडे खिलाएंगे

सीएम शिवराज ने कहा- कुपोषण दूर करने आंगनबाड़ी के बच्चों को अंडा नहीं दूध बांटा जाएगा।


भोपाल। मध्यप्रदेश में 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी के बच्चों को दूध बांटा जाएगा। अब बच्चों को अंडा नहीं खिलाया जाएगा। दूध पिलाने से बच्चों का कुपोषण दूर होगा। सीएम शिवराज चौहान ने अपने बयान में यह बातें कही है।               


मुंगेली जिले में 1 हफ्ते का लॉकडाउन लगा

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगाया। गया एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन कलेक्टर ने जारी किया आदेश।


मुंगेली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन 17 से लगाया जाएगा। जो 23 सितंबर तक रहेगा। कलेक्टर ने आज इसका आदेश जारी किया। सरकारी व निजी कार्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को घर से काम करने कहा गया है। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। मेडिकल खाद्य व अन्य जरूरी सेवाओ को सशर्त छूट दी गई है। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 781 हो गई है। वहीं इलाज के बाद 319 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।अभी जिले में 462 एक्टिव केस है।               


राज्यों में ऑक्सीजन की कमी का संकट

देश में बेलगाम हुआ कोरोना वायरस। राज्यों में ऑक्सीजन की कमी का संकट बढ़ा केंद्र सरकार को जारी करना पड़ा ये आदेश।


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का आलम यह है कि राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक लगा दी। वहीं गुजरात सरकार ने अपने लिए 50 फीसदी ऑक्सीजन रिजर्व रखने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार के फैसले के बाद ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश। कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों से मिली हैं। कई राज्यों में कमी की वजह से ऑक्सीजन वाले सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। असल में कई राज्य ऑक्सीजन सप्लाई के लिए दूसरे राज्य में स्थित कंपनियों पर निर्भर हैं। दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक से उपजे संकट के बीच केंद्र सरकार को इसे लेकर एक आदेश जारी करना पड़ा है। अंग्रेजी न्यूज पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक नहीं लगाने को कहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के बाद केंद्र को यह आदेश जारी करना पड़ा। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोकने नहीं लगाने की अपील की है। वास्तव में  ? महाराष्ट्र में भी ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्ट है। इसलिए सीएम उद्धव ठाकरे दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक की बात कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले महाराष्ट्र सरकार की कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने स्वीकार किया था। कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है। पुणे में एक प्राइवेट अस्पताल के निदेशक का कहना है।कि उनके यहां ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही है। रोजाना 25 जंबो सिलेंडर की आवश्यकता होती है। लेकिन सप्लाई सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। महाराष्ट्र सरकार के ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक लगाने के बाद से मध्य प्रदेश के जबलपुर और शिवपुरी सहित पूरे महाकौशल में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। जबलपुर में कोरोना केस बढ़ने से ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है। जिला प्रशासन छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद में जुटा हुआ है। अकेले जबलपुर में 1200 ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रतिदिन की खपत है। जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भिलाई से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है। कि एमपी के देवास छिंदवाड़ा, दामोह में भी ऑक्सीजन का संकट दिख रहा है।


ऑक्सीजन सप्लाई पर लगाई रोक।


राजस्थान सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दूसरे राज्यों में। ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगा दी है। राजस्थान के भिवाड़ी अलवर और नीमराणा में ऑक्सीजन का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इन इलाकों से उत्तर प्रदेश गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे जगहों पर ऑक्सीजन जाती है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राजस्थान सरकार ने रोक लगाने की बात कही है. राजस्थान सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के इंडस्ट्रियल इस्तेमाल पर भी रोक लगा रखी है।


गुजरात सरकार ने दूसरे राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक तो नहीं लगाई है।लेकिन उसने इस फैसले को दूसरे तरीके से लागू किया है।गुजरात ने राज्य में 50 फीसदी ऑक्सीजन रिजर्व रखने को कहा है।कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुजरात में उत्पादित ऑक्सीजन के स्टॉक में से प्रतिदिन 350 टन रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार गई है। गुजरात से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ऑक्सीजन सप्लाई होती है।गुजरात में प्राइवेट कंपनियां रोजाना 750 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करती हैं। कोरोना मरीजों के बढ़ने की वजह से गुजरात के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की रोजाना डिमांड 200 टन से बढ़कर 300 टन हो गई है।गुजरात के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल कहते हैं कि ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों को आदेश दिया है कि राज्य में 50 फीसदी ऑक्सीजन रिजर्व रखा जाए।


ऑक्सीजन की कमी से अब्दुल्ला चिंतित।


नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी जम्मू के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा।कि ऑक्सीजन की कमी की समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के जवाब के दौरान अब्दुल्ला ने कहा कि स्थिति विशेष रूप से पिछले एक सप्ताह के दौरान।         


मूंछ ऊंची रखने पर युवक की हत्या की

श्रीगंगानगर। प्रदेश में बढ़ते अपराध और पुलिस का अपराधियों में डर चला गया है। इसी का नतीजा है कि अपराधी बेखौफ कई तरह की घटना को अजांम दे रहे है। इसी तरह का एक मामला जिले के हिंदुमलकोट पुलिसथाना का सामने आया है। जिसमें स्थानीय युवक को मान सम्मान का प्रतीक मूंछ को रखना भारी पड़ गया। इसी के चलते युवक को दंबगो ने गोली मार कर हत्या कर दी।             


तीन पुजारियों की हत्या में 5 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक में तीन पुजारियों की हत्या के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार


कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या में मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या के मामले में सोमवार तड़के एनकाउंटर के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मांड्या के एसपी परशुराम के. ने बताया कि इस मामले में शामिल नौ लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अभी फरार हैं। आठ आरोपी मांड्या और रामनगर जिले से हैं जबकि एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर का रहने वाला है। मांड्या के अर्केश्वर मंदिर में 10 सितंबर की रात इन नौ आरोपियों ने तीन पुजारी आनंद, गणेश और प्रकाश की निर्मम हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में एक बस स्टैंड पर घूम रहे हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। जब पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर भागने की कोशिश की और एक इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस इनके अन्य अपराधों में शामिल होने की जांच कर रही है। संदेह है कि इन्होंने शहर के अन्य मंदिर में भी डाका डाला है।


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...