सोमवार, 7 सितंबर 2020

रेडीमेड शोरूम में आग 20 लाख का नुकसान

अतुल त्यागी/मुकेश सैनी


20 लाख का नुकसान शोरुम में लगी भीषण आग


हापुड़। आधी रात को पिलखुवा के एक रेडीमेड शोरुम में भंयकर आग लग गई। जिसे बुझानें के चक्कर में शोरूम मालिक अनुज तोमर झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद एडमिट करवाया गया हैं। आग से दुकान में 20 लाख रुपये के नुकसान की आंशका जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के मोदीनगर स्टैंड़ के पास रहनें वाले अनुज तोमर का स्टैंड़ के पास रेडिमेड गार्मेंट्स का शोरूम हैं। रविवार रात दो बजे अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख पडोसियों ने शोरूम मालिक और पुलिस को सूचित किया। आग की सूचना पर अनुज तोमर और फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझानें के चक्कर में शोरूम मालिक अनुज तोमर गंभीर रूप से झुलस गए । जिन्हें गाजियाबाद रैफर किया गया। फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद घंटों बाद आग पर काबू पाया।                   


अवैध शस्त्र निर्माता गिरोह का पर्दाफाश

अतुल त्यागी
शस्त्र बनाकर एनसीआर क्षेत्र के जनपदों में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
हाापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस/स्वाट टीम द्वितीय ने ऑर्डर पर अवैध शस्त्र बनाने/एनसीआर क्षेत्र के जनपदों में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बाद पुलिस मुठभेड़ 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 11 पिस्टल, 21 तमंचे, 08 तमंचे अधबने, 04 रायफल, एक पौनी रायफल, 34 जिन्दा कारतूस, 04 खोका कारतूस, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण एवं अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई है।


रोड रोलर के नीचे आकर किशोर की मौत

भानु प्रताप उपाध्याय


मुजफ्फरनगर। रोड रोलर के नीचे आने से निर्माणाधीन बाईपास पर कार्यरत किशोर की मौत जनपद शामली के नवनिर्माण बाईपास पर कार्यरत एक किशोर की रोड रोलर के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक किशोर का नाम महतार पुत्र सनववर निवासी जोला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है। मृतक के मरने का कारण अभी मालूम नहीं हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिवार को जैसे ही मालूम हुआ। परिवार में कोहराम मच गया और परिवार मौके पर पहुंच गया थाना अध्यक्ष आदर्श मंडी मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।             


दबाव डालने के प्रयासों को विफल करेंगे

मतदाताओं पर दबाव डालने के प्रयासों को विफल करेंगे: फेसबुक


नई दिल्ली। फेसबुक ने दोहराया है कि वह नवंबर, 2020 में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने या उन पर दबाव डालने के प्रयासों को नाकाम करेंगे। साथ अपने प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना फैलाने वाली हर चीज को बाहर निकालेंगे।
रविवार को सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में फेसबुक के ग्लोबल अफेयर्स एंड कम्युनिकेशंस के वाइस प्रेसिडेंट निक क्लेग ने कहा कि “फेसबुक मतदाताओं पर दबाव बनाने प्रयासों को हटा देगा। अभी से लेकर नवंबर तक हम इसे और अधिक सख्ती से करने जा रहे हैं।”
फेसबुक ने हाल ही में अमेरिका में सबसे बड़े मतदाता सूचना अभियान के तहत एक नया मतदाता सूचना केंद्र शुरू किया है, जिसमें 4 मिलियन यानी 4 करोड़ मतदाताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य है।
इस महीने की शुरुआत में, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि प्लेटफॉर्म चुनाव से पहले के एक सप्ताह में नए राजनीतिक विज्ञापनों को स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही फेसबुक उन पोस्टों को भी हटा देगा जो यह दावा करते हैं कि वोटिंग में हिस्सा लेने पर लोगों को कोविड-19 संक्रमण हो जाएगा।
जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “यदि कोई भी उम्मीदवार या अभियान परिणामों के आने से पहले ही जीत की घोषणा करने की कोशिश करता है, तो हम उनके पोस्ट में एक लेबल जोड़ेंगे। इस लेबल में लोगों को यह बताया जाएगा कि आधिकारिक परिणाम अभी तक नहीं आए हैं।”
कंपनी, 2020 के अमेरिकी चुनाव के दौरान प्रमुख राजनीतिक दृष्टिकोण पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्रभाव को समझने के लिए एक रिसर्च करेगी। इसके लिए उसने एक कंपनी से साझेदारी की घोषणा की है।             


भारत की तस्वीर बदलने आए हैंः नड्डा

हम सत्ता हासिल करने नहीं, भारत की तस्वीर बदलने आए हैं: नड्डा।


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी। नड्डा ने सोमवार को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकतार्ओं को पार्टी के लक्ष्यों और सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम राजनीति में कोई सत्ता हासिल करने के लिए नहीं आए हैं। हम भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने आए हैं।
जेपी नड्डा ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा, हम कार्यकर्ता कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं हैं, हम बदलाव के दूत हैं। नड्डा ने राष्ट्रीय मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधन में कहा, कार्यकर्ता वैक्यूम में काम नहीं करता, वो दिशा और दृष्टि लेकर काम करता है। ये दिशा और दृष्टि क्या है, ये हमें पता होना चाहिए। केंद्र सरकार की सभी नीतियों के बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने सोरेन सरकार में झारखंड की कानून व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया। कहा, आज झारखंड में नक्सलवाद और उग्रवाद फिर से दनदना रहा है। ये कमजोर सरकार और तुष्टिकरण की निशानी है।
कोरोना संकट काल में झारखंड के भाजपा कार्यकतार्ओं के सेवा कार्यों की उन्होंने सराहना की और कहा कि झारखंड में भाजपा ने करीब 12.74 लाख फूड पैकेट, 27 लाख राशन किट बांटे हैं, 42,000 लोगों ने मिलकर पीएम केयर्स में योगदान किया है। करीब 21 लाख फेस कवर और करीब 9 लाख सैनेटाइजर बांटे हैं।
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को मुख्यधारा में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सारी योजनाएं यहां लागू की हैं। प्रदेश के लिए एम्स दिया गया है। एम्स तैयार होने के बाद प्रदेश के किसी व्यक्ति को दिल्ली इलाज के लिए नहीं आना होगा, उसे वहीं बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।
नड्डा ने वोकल फॉर लोकल के फामूर्ले पर आगे बढ़ने पर जोर दिया और कहा कि चाहे वो झारखंड में हमारी कलाकारी हो, या सांस्कृतिक विरासत के रूप में मिली कोई कला हो, उसे हमें आगे बढ़ाना है। कोरोना काल में मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा, हमारे यहां एक भी वेंटिलेटर नहीं बनता था, अब हमारे पास 3 लाख वेंटिलेटर भारत में बन चुके हैं। अब हमारे देश मे 4.50 लाख पीपीई किट रोजाना बन रहे हैं, जो हम दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में विकसित देश भी खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रंट से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश के करोड़ों लोगों की जान बचाई। जान है तो जहान है, को अपनाते हुए प्रधानमंत्री ने समय रहते देश में लॉकडाउन लगाया।             


मास्कः अभिषेक ने लोगों से की अपील

अभिषेक ने लोगों से की मास्क पहनने की अपील।


मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन ने सभी से कोरोना वायरस महामारी में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। अभिषेक ने ट्वीट किया, “सभी लोग, कृपया सुरक्षित रहें, ख्याल रखें। कृपया मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।”
गौरतलब है कि अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सभी ने कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई जीत ली।                                 


कोरोना काल में 1-1 चीज पर किया काम

नीतीश की पहली वर्चुअल रैली, कहा- कोरोना काल में एक-एक चीज पर किया काम।


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित कर पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पार्टी के अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल कब तक चलेगा कोई नही जानता
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान एक-एक चीज पर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इस काल में लोगों को रोगजार उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जो लेाग कुछ नहीं जानते वे कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन उन्हें जानना चाहिए।
उन्होंने कहा, हमलोग काम करते हैं, प्रचार नहीं करते हैं। जिन्हें कुछ जानकारी नहीं, वे कुछ भी बोलते रहते हैं।” उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 14 करोड़ 71 लाख से ज्यादा मानव दिवस का सृजन किया गया है।
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आज भले ही कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन कल क्या होगा, कोई नहीं जानता। इस कारण लोगों को भयभीत नहीं सचेत रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि आज एक दिन में 1़50 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपदा राहत के लिए कई काम हो रहे हैं, लेकिन पहले क्या होता था? कुछ मिलता था क्या?
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रत्येक परिवारों को ग्रैच्यूटस रिलीफ के रूप में 6000 राशि दी जा रही है। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि सरकारी खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। इससे पहले उन्होंने जदयू के डिजिटल प्लेटफोर्म पर लाने वाले लोगों को धन्यवाद दिया।             


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...